सोमवार, 22 जून 2026

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास, रोजगार, सामाजिक कल्याण और आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक संतुलित और जनहितैषी बजट है।



उन्होंने कहा कि इस बजट में युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों, व्यापारियों और समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। 1 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा, महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं, कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) को 38% तक बढ़ाने, आंगनवाड़ी, आशा कर्मियों और पैरा-टीचर्स के मानदेय में वृद्धि जैसे फैसले लाखों परिवारों को लाभ पहुंचाएंगे।


फिरोज खान (FK) ने कहा कि महिलाओं के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, गिग वर्कर्स और प्रवासी मजदूरों के लिए की गई घोषणाएं सरकार की समावेशी सोच को दर्शाती हैं। इससे समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को मजबूती मिलेगी।


उन्होंने विशेष रूप से कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर दिया गया ध्यान बेहद सराहनीय है। नए विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की योजनाएं राज्य के लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करेंगी।


फिरोज खान (FK) ने कहा कि मेट्रो रेल, सड़क, पुल और परिवहन परियोजनाओं के लिए की गई घोषणाएं राज्य के विकास को नई गति देंगी। कल्याणी में नए एयरपोर्ट की योजना, चिंगड़ीघाटा–न्यू टाउन एलिवेटेड कॉरिडोर, नए पुलों का निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं लोगों की आवाजाही को आसान बनाएंगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगी।


उन्होंने कहा कि सिलिगुड़ी में आईटी पार्क, दुर्गापुर में सेमीकंडक्टर यूनिट और औद्योगिक विकास से जुड़े अन्य कदम राज्य में निवेश को आकर्षित करेंगे तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। यह बजट उद्योग, व्यापार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है।


फिरोज खान (FK) ने कहा कि यह बजट केवल कोलकाता ही नहीं बल्कि उत्तर बंगाल और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी प्राथमिकता देता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, परिवहन, एयरपोर्ट, मेट्रो रेल, आईटी, कृषि और बुनियादी ढांचे सहित लगभग हर महत्वपूर्ण क्षेत्र को इस बजट में शामिल किया गया है।


उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार और वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता को इस दूरदर्शी और विकासोन्मुख बजट के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि बजट में घोषित योजनाओं का सफल क्रियान्वयन राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और हर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

#budget #asansolnews #fk_asansol

शनिवार, 6 जून 2026

आरपीएफ पोस्ट बाराकर ने 30.05.2026 को कुल्टी स्टेशन के पास ट्रेन संख्या 12313 अप, सियालदह–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोप में एक नाबालिग को हिरासत में लिया। घटना में कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त

12313 अप राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव के आरोप में नाबालिग हिरासत में; कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त


आसनसोल: आरपीएफ पोस्ट बाराकर ने 30.05.2026 को कुल्टी स्टेशन के पास ट्रेन संख्या 12313 अप, सियालदह–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने के आरोप में एक नाबालिग को हिरासत में लिया। घटना में कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त


हुई।


आरपीएफ द्वारा भारतीय रेल अधिनियम, 1989 की धारा 153 के तहत मामला संख्या 292/2026 दर्ज किया गया। इस धारा के अंतर्गत ट्रेनों पर पथराव 5 वर्ष तक के कारावास से दंडनीय अपराध है।

जांच में पता चला कि पांच नाबालिग बालटोरिया गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे गांजा का सेवन कर रहे थे, तभी उनमें से एक ने गुजरती ट्रेन पर पत्थर फेंका। 06.06.2026 को सभी नाबालिगों को उनके माता-पिता के साथ आरपीएफ पोस्ट बाराकर बुलाया गया और आरोपी नाबालिग को विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत किशोर न्याय बोर्ड, आसनसोल के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आरपीएफ आसनसोल मंडल द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के संवेदनशील स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और माता-पिता तथा आम जनता को निर्देश दिया गया है कि वे नाबालिगों को रेलवे ट्रैक से दूर रखें, क्योंकि पथराव से यात्रियों का जीवन खतरे में पड़ता है और यह कानून के तहत गंभीर अपराध है।

शुक्रवार, 29 मई 2026

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन फिरोज खान (FK) ने पश्चिम बंगाल के तमाम मुस्लिम लोगों से अपील की है कि वे कुर्बानी पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से करें।


ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन फिरोज खान (FK) ने पश्चिम बंगाल के तमाम मुस्लिम लोगों से अपील की है कि वे कुर्बानी पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से करें।


उन्होंने कहा कि सभी लोग दूसरे धर्मों की भावनाओं और संवेदनाओं का पूरा सम्मान करें तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी भी समुदाय को तकलीफ या असुविधा हो।


श्री फिरोज खान (FK) ने विशेष रूप से अपील की है कि बकरीद की नमाज़ सड़कों, रास्तों या ऐसे किसी सार्वजनिक स्थान पर न पढ़ी जाए जिससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो या किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि हमारी नमाज़ या कुर्बानी की वजह से किसी भी धर्म या समुदाय के व्यक्ति को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।


उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारा, शांति, सौहार्द और राज्य की शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

 আসানসোলে বর্ণাঢ্য  মিছিল করে বাম ও ISF প্রার্থীর মনোনয়নপত্র জমা 



পশ্চিম বর্ধমান জেলার আসানসোলের জেলা শাসক এবং মহুকুমা শাসক দপ্তরে মনোনয়নপত্র জমা দেয়। মানোনায়ন পত্র জমা দেওয়ার আগে আজ সকাল ১১টায় বি এন আর মোড়ের সামনে থেকে বর্ণাঢ্য শোভাযাত্রা করা হয়। আসানসোলে উত্তর বিধানসভা কেন্দ্রের বাম ফ্রন্ট মনোনীত সি পি আই প্রাথী অখিলেশ কুমার সিংহ আসানসোল মহুকুমা শাসকের দপ্তরে তার মনোনয়ন পত্র জমা দেন!একইসাথে আসানসোল স্থিত জেলা শাসক দপ্তরে বামফ্রন্ট মনোনীত সি পি আই (এম )প্রাথী শিল্পী চক্রবর্তী,বারাবানী বিধানসভার ISF প্রার্থী বিশ্বেজিৎ বাউরি, আসানসোল উত্তর বিধানসভা থেকে CPI প্রার্থী আখিলেশ সিং এবং জামুড়িয়া বিধানসভা থেকে CPIM প্রার্থী মোহাম্মদ সাব্বির হুসেন, কুলটি বিধানসভা থেকে ফরওয়ার্ড ব্লকের ভবানী আচার্য্য নমিনেশন পত্র জমা করলেন

मंगलवार, 10 मार्च 2026

India Awake ने SIR West Bengal में “Under Adjudication” और नाम हटाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र भेजा!


India Awake ने SIR West Bengal में “Under Adjudication” और नाम हटाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र भेजा!



India Awake Initiative के तहत Firoz Khan (FK) ने Election Commission of India और Office of the Chief Electoral Officer, West Bengal को एक पत्र भेजकर West Bengal में चल रहे SIR (Special Intensive Revision) के दौरान लोगों को हो रही परेशानियों पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।


पत्र में कहा गया है कि कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट में “Under Adjudication” में डाल दिए गए हैं और कई लोगों के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि उन्होंने सभी जरूरी कागज़ात जमा किए हैं और सुनवाई में भी शामिल हुए हैं। इसके कारण आम लोगों में डर और चिंता का माहौल है।


India Awake ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि West Bengal में चुनाव की घोषणा होने से पहले ऐसे सभी मामलों की जांच कर उन्हें जल्दी से जल्दी साफ किया जाए और अंतिम वोटर लिस्ट (Final Electoral Roll) चुनाव की घोषणा से पहले जारी की जाए, जो पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और स्पष्ट हो, ताकि चुनाव आयोग की तरफ से किसी भी तरह की कमी न रह जाए।


साथ ही यह भी कहा गया है कि ऐसा न हो कि किसी वास्तविक और योग्य मतदाता को उसका संवैधानिक अधिकार, जो Article 326 of the Constitution of India के तहत वोट देने का अधिकार देता है, उससे वंचित होना पड़े।


India Awake का कहना है कि लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए जरूरी है कि हर योग्य नागरिक को वोट देने का पूरा अधिकार और मौका मिले।


अंत में Firoz Khan (FK) ने कहा कि India Awake आम आदमी की परेशानियों और उनके अधिकारों के लिए लगातार आवाज़ उठाता रहेगा और उन्हें उनका हक और इंसाफ दिलाने के लिए प्रयास करता रहेगा।

बुधवार, 4 मार्च 2026

FK ने CM से ADCP सुनील कुमार चौधरी, आईपीएस के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए शौर्य पदक (राज्य) की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज खान (एफ.के.) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पुलिस आयुक्त Commissioner सुनील कुमार चौधरी, आईपीएस के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए शौर्य पदक (राज्य) की मांग

आसनसोल-, पूरे पश्चिम बंगाल तथा देश-विदेश में सामाजिक कार्य करने वाले समाजसेवी फिरोज खान (एफ.के.) ने पुलिस आयुक्त श्री सुनील कुमार चौधरी, आईपीएस की सराहना करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी को औपचारिक पत्र लिखकर उन्हें शौर्य पदक (राज्य) से सम्मानित करने की मांग की है।

फिरोज खान (एफ.के.) ने अपने पत्र में श्री सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए लिखा है कि 02.08.2023 को कार्यभार संभालने के बाद से उन्होंने आसनसोल दुर्गापुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाया है। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अनुशासन का वातावरण स्थापित हुआ है।

उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और जातियों के लोग अपने-अपने त्योहार खुशी, शांति और बिना किसी भय के मना रहे हैं। क्षेत्र में साम्प्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारा मजबूत हुआ है।

फिरोज खान (एफ.के.) ने यह भी कहा कि आम जनता स्वयं को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रही है और पुलिस विभाग के प्रति लोगों का भरोसा उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। किसी भी घटना पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाती है, अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाता है तथा कानून बिना किसी भय या पक्षपात के लागू किया जाता है।


उन्होंने आगे कहा कि असामाजिक तत्वों और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था कायम है।


इन सभी कार्यों की सराहना करते हुए समाजसेवी फिरोज खान (एफ.के.) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया है कि श्री सुनील कुमार चौधरी, आईपीएस को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए शौर्य पदक (राज्य) प्रदान किया जाए।



गुरुवार, 27 मई 2021

रानीगंज चेंबर आफ कामर्स ने बि.डी.ओ दफ़र में लॉक डाउन से पीड़ित जरूरतमंदो के लिऐ खाद्य पदार्थ वितरण किया।

अनूप जोशी रानीगंज– चक्रवाती तुफान यास ने  पुरे बंगाल के साथ साथ रानीगंज मे भी अपना असर छोड़ा है ।


प्रशासन की तरफ से रानीगंज के विभिन्न इलाकों कच्चे मकानो मे रह रहे लोगों को राहत शिविरों मे रखने और उनके खान पान की व्यवस्था की गयी है । आज रानीगंज चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष प्रदीप बजोरिया के नेतृत्व मे चेंबर के पदाधिकारियों की एक टीम ने रानीगंज के बि डि ओ दफ्तर जाकर राहत शिविरों मे रहने वाले लोगों के लिए कुछ खाद्य पदार्थ दीया । इस मौके पर प्रदीप बजोरिया ने कहा कि आज रानीगंज चेंबर आफ कामर्स की तरफ से आलु और तेल दीया गया । उन्होंने कहा कि कल मुड़ि बिस्कुट और चुड़ा भेजा जाएगा । प्रदीप बजोरिया ने कहा प्रशासन के इस राहत कार्य मे रानीगंज चेंबर आफ कामर्स हमेशा उनको हर संभव मदद के लिए तैयार है । उन्होंने कहा कि आज जब वह बि डि ओ दफ्तर आए तब रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी से भी उनकी मुलाकात हुयी । विधायक से भी इस मुद्दे पर काफी सकारात्मक बातचीत हुयी । इस के साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल के काम की सराहना की।  इस मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप राजोरिया के अलावा चेंबर  के सचिव अरुण भारतीया और चेंबर के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

तांत्रिक ने बनाया 4 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार


अनूप जोशी रानीगंज–
बुधवार को एक चार साल की मासूम बच्ची एक तांत्रिक के हवस का शिकार बन गई । तांत्रिक ने  खाने का लालच देकर अपने पडोसी की बच्ची पर अमानवीय अत्याचार कीया । बुधवार रात को यह घटना आसनसोल नगर निगम के 36 नंबर वार्ड अन्तर्गत रानीगंज के बरदही क्षेत्र के शालडांगा विकास नगर मे घटी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार राबिन गोराई नामक  करीब 42 वर्षीय एक तांत्रिक ने खाने का लालच दिखाकर बच्ची के घर उसके परिजनो कि अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कीया । बाद मे जब बच्ची की तबियत खराब हुयी तो उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गये । बुधवार रात को पीडीता के परिवार वालो ने रानीगंज थाने मे एक शिकायत दर्ज करायी है । हालांकि घटना की बात सामने आते ही 42 वर्षीय यह आरोपी राबिन गोराई फरार हो गया है । पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है । गुरुवार को उस नाबालिग की मेडिकल जांच के बाद उसे आसनसोल जिला अदालत ले जाया गया।

मंगलवार, 16 मार्च 2021

पूर्णशशि राय का फ़िर बिगड़ा तबीयत, भेजा गया अस्पताल

अनूप जोशी- रानीगंज


कुछ दिनों पहले आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य पूर्णशशि राय के शरीर अस्वस्थ होने के कारण उन्हें इलाज के लिए चेन्नई जाना पड़ा जहा उनका इलाज हुआ अतः वे अब अपने आप को स्वस्थ महसूस कर रहे जब वो चेन्नई से सोमवार को अपने घर पहुचे मंगलवार


पूर्णाशशि मंगलवार को फिर से रानीगंज के बोरो ऑफिस नंबर दो पर पहुंचे और नए जोश के साथ अपने काम में जुट गए।
अचानक काम करते-करते उनका तबीयत खूब बिगड़ गया जब कॉरपोरेशन के स्टॉप ने शीघ्र ही डॉक्टर को फोन किया उन्होंने आकर जब उनका टेस्ट किया उन्होंने कहा कि फौरन पूर्ण शशि राय को अस्पताल लिया जाए रानीगंज के एक निजी अस्पताल में जब लेकर गया डॉक्टरों का कहना है उन्हें तुरंत एडमिट किया जाए और इन्हें आराम की बहुत जरूरत है इस मोके पर सागर मुख़र्जी, ने कहा कि वह किसी काम से पुर्णशशि राय से मिलने रानीगंज बोरो दफ्तर गये थे । वहां एसि चालु था फिर भी वह पसीने से तर बतर हो रहे थे । इनकी यह हालत देखकर तुरंत चिकित्सक की सलाह ली गयी ।

चिकित्सक ने तुरंत सभी प्रकार के टेस्ट करवाए । चिकित्सक ने कहा की हाल ही में वह चेन्नई से लौटे थे । उनको आराम करना चाहिए था मगर वह काम पर आ गये । फिलहाल उनको रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में बने एक निजी अस्पताल मे दाखिल कराया गया है । पुरी घटना के दौरान  संतोष सिंह,और भी रानीगंज बोरो के स्टाफ मौजूद थे

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू