आसनसोल के गोराई रोड के कल्पना भवन में महिलाओ के लिए आयोजित दो दिवशीय मेला का समापन रविवार की रात सांस्क़ृतिक कार्यक्रम के साथ समापन किया गया ।
मेला में कुल्टी , आसनसोल, बर्नपुर, बर्दवान ,एवम दुर्गापुर से आई महिलाओ ने स्टाल लगाए ।मेला का उद्घाटन 14 दिसंबर को आसनसोल ब्रेल एकाडमी की दिव्यांग छात्राओ द्वारा किया गया था ।
दो दिवशीय हस्तनिर्मित वस्तुओं के मेला में लगभग 25 स्टाल लगाए गए थे , जिनमे कपड़े, आर्ट एंड क्राफ्ट, सजावटी समान, गहने सहित खाद्य सामग्री के स्टाल लगाए गए थे ।
मेला की आयोजक महा स्वेता ने बताया कि पहली बार इस तरह का मेला लगाया गया जहाँ महिलाओ के हुनर का प्रदर्शन किया गया । ताकि महिलाए आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़े हो सके।
इस अवसर पर कुल्टी मदद फाउंडेशन, हॉबी हाउस, तानी, सौंदर्या, साईं जैसे क्षेत्र की जानी मॉनी संस्थाओं ने अपने स्टाल लगाए थे ।
कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर गीत संगीत के साथ बिभिन्न सांस्क़ृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगो ने खरीदारी के साथ सांस्क़ृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम के दौरान बिशिष्ट लोगो मे कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे, हॉबी हाउस के अपर्णा मुखर्जी, के अलावा पोसेर साजिते मेला की मुख्य संयोजक तानिया सहित क्षेत्र के गणमान्य कबि, लेखक, एवम गीतकार मौजूद थे ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें