शुक्रवार पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति (WBTSTA) के द्वारा द्वितीय चरण में कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए
पश्चिम बंगाल सरकार को सहयोग के रूप में 4 लाख 10 हज़ार रुपए का चेक अशोक रूद्र और राजीव मुखर्जी के नेतृत्व में ADM(Education) प्रशांत मंडल के हाथों में सौंपा गया। गौरतलब यह है कि पहले चरण में भी 17 लाख रुपए का चेक इस संगठन के अभिभावक और मार्गदर्शक अशोक रूद्र के हाथों से 'CM Relief Fund' में जमा कराया गया था।
शिक्षक संगठन की ओर से मुख्य रूप से उपस्थित थे- दीपेंदु शाह, नुरुल हसन, सुमित राय, मुकेश झा, शुजात हुसैन, जयंत मंडल, महेश बिंन्द इत्यादि।













