शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

रानीगंज में भी दिखा व्यापार बंद का असर

अनूप जोशी- रानीगंज


भारतवर्ष के विभिन्न व्यवसायिक संगठनों के साथ एकजुटता दिखाते हुए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जीएसटी के कड़े प्रावधानों के विरोध में 26 फरवरी को व्यापार बंद का आह्वान किया था


जो कि पूर्णता सफल अभूतपूर्व और छोटे, मध्यम व बड़े व्यवसाईयो के समर्थन से भरपूर रहा । रानीगंज बाजार  के पूर्ण बंद के साथ व्यापारिक एकता का एक अप्रतिम नजारा देखने को मिला।  रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री संदीप भालोटिया ने बताया कि जीएसटी कानून में कई कड़े प्रावधान किए गए हैं जिससे व्यापार करना मुश्किल ही नहीं असंभव हो गया है । कई व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है एवं कई व्यापारियों ने अपना काम जीएसटी  की जटिलताओं के कारण बंद कर दिया है । रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स जीएसटी की इन विसंगतियों के प्रति भारत सरकार एवं जीएसटी काउंसिल का ध्यान आकर्षण करने एवं अपना विरोध जताने के लिए इस बंद का आयोजन किया और जिसमें व्यवसायियों का भरपूर और अभूतपूर्व समर्थन मिला । महासचिव श्री उज्जवल मंडल एवं उपाध्यक्ष श्री सुनील गनेड़ीवाला ने बताया  की जीएसटी का सरलीकरण किया जाए एवं परिवर्तित रिटर्न की व्यवस्था की जाए ताकि व्यापारी अपने व्यवसाय को सुगमता से कर सके । रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स,  रानीगंज और आसपास के इलाकों के व्यवसायियों का धन्यवाद करता है जिन्होंने संपूर्ण रूप से सफल बनाया एवं व्यापारिक एकता को बनाए रखा।

जमुरिया मे मल्टीजिम का उद्घाटन

 जमुरिया विधानसभा के अंतर्गत सात्तोर हाई स्कूल में जमुरिया विधानसभा के कोऑर्डिनेटर अभिजीत घटक पूर्णशशि राय और साधन राय ने फीता काटकर मल्टीजिम का उद्घाटन किया।


उद्घाटन समारोह में श्री अभिजीत घटक ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। अभी कुछ दिनों पहले ही क्लास 12 के बच्चों को ₹10000 टैब खरीदने के लिए दिए गए। 9 से 12 तक के बच्चों को सबूज साथी योजना के तहत साइकिल दी गई। बच्चों को स्कूल मे कॉपीकिताब स्कूल बैग ड्रेस सब फ्री में दी जाती है। ममता बनर्जी की सरकार जन-जन की सरकार है गरीब जनता की सरकार है। गरीब बच्चों को पूरे लॉक डाउन में मिड डे मील की व्यवस्था की गई।₹5 में लोगों को अंडा सहित खाना खिलाया जा रहा है। सभी स्कूलों में धीरे-धीरे करके मल्टी जिम खोला जा रहा है जिससे कि बच्चे इसका उपयोग कर स्वस्थ रह सकें। 
इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित थे जगदीश चटर्जी जय देव विश्वास प्रतिम चटर्जी मुकेश झा सुमित राय श्रीकांत और कुछ गणमान्य व्यक्ति। मंच का संचालन सुमित चटर्जी ने किया तथा उद्घाटन समारोह रामप्रकाश भट्टाचार्य की देखरेख में संपन्न हुआ।

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

रानीगंज रेलवे स्टेशन के उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का उद्घाटन

अनूप जोशी- रानीगंज


गुरुवार को रानीगंज रेलवे स्टेशन के उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का उद्घाटन आसनसोल के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया ।


इस अवसर पर सांसद बाबुल ने कहा कि रानीगंज रेलवे स्टेशन काफी प्राचीन स्टेशन है । यहां के लोगों की मांग थी की रानीगंज रेलवे स्टेशन का सौंदर्य करण एवं उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाए । लोगों की मांग पर रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहरी भाग का पुननिर्मित एवं उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है । जिसका उद्घाटन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया है । उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने मुझे आसनसोल का सांसद बनाया है इसलिए लोगों की समस्या का ध्यान में रखता हूं एवं समस्या का हर संभव पूरा करने का प्रयास करता हूं । इस मौके पर रानीगंज रेलवे स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रानीगंज रेलवे स्टेशन प्राचीन इतिहास को देखते हुए आसनसोल के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री के द्वारा स्टेशन में काफी विकास का कार्य हुआ है एवं आने वाले समय में और भी विकास का कार्य होगा यह सांसद से उन्हें आशा है । इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे 

ASANSOL NEWS as social media channel and page. 


Subscribe ASANSOL NEWS On YouTube Channel👇

https://youtube.com/channel/UCuY1GdBmHzbDXXnfmFzP6gQ


Follow ASANSOL NEWS On Facebook Page👇

https://www.facebook.com/asansolnewsnetwork/


Follow ASANSOL NEWS On Tweeter👇

https://twitter.com/AsansolNews?s=08


ग्रामीणों ने किया अलग अंदाज़ मे विरोध प्रदर्शन

 रानीगंज के 37 नंबर वार्ड अन्तर्गत शिशुबगान डोम पाड़ा इलाके मे जल जमाव वाले जमीन को अवैध रूप से भरने का मामला प्रकाश में आया है । स्थानीय लोगों के बताया कि रानीगंज के 33,34,36 एवं 37 नंबर वार्ड के निकासी का पानी नाली के माध्यम से डोमपाड़ा में ईसीएल के बंद पड़े खदानों मे चले जाने से इलाके मे जलजमाव नही होता है । परंतु कुछ जमीन मालिको द्वारा उस हिस्से को छाई के माध्यम से भरने का प्रयास किया जा रहा है । जिससे पानी निकासी की समस्या खड़ी हो जाएगी


इसे देखते हुए स्थानीय समाज सेवी गोपाल आचार्य के नेतृत्व में गुरुवार को विभिन्न बैनर एवं पोस्टरो के साथ शिशुबगान मोड़ के साथ उक्त जगह पर पंहुचकर भराई का विरोध करते हुए जमकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया । स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि पहले उस हिस्से पानी नाले के माध्यम से खदान मे चले जाने से जलजमाव नहीं होता था । अब उस स्थान को भरे जाने पर इलाके मे गंदगी का अंबार लग जाएगा । इस संदर्भ मे गोपाल आचार्य ने कहा कि उस हिस्से को गलत तरीके से भरा जा रहा है जिसे अविलंब बंद करना होगा । इस संदर्भ मे रानीगंज बोरो दफ्तर में लिखित शिकायत भी किया गया है । हालांकि उस स्थान की भराई करने वालो का दावा था कि वह सबकुछ कानुन के अनुसार कर रहे हैं । वे लोग अपने खरीदे हुए जमीन पर भी भराई का कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि निकासी में कोई असुविधा ना हो इसका भी वह पुरा इंतजाम करेंगे ।


ASANSOL NEWS as social media channel and page. 


Subscribe ASANSOL NEWS On YouTube Channel👇

https://youtube.com/channel/UCuY1GdBmHzbDXXnfmFzP6gQ


Follow ASANSOL NEWS On Facebook Page👇

https://www.facebook.com/asansolnewsnetwork/


Follow ASANSOL NEWS On Tweeter👇

https://twitter.com/AsansolNews?s=08

हिन्दी प्रकोष्ठ के रानीगंज मे विशाल कार्यक्रम अयोजन

अनूप जोशी- रानीगंज


गुरुवार पश्चिम बर्दवान तृणमूल कांग्रेस हिन्दी प्रकोष्ठ के रानीगंज शाखा की ओर से रानीशायर दागा मैदान तृणमूल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रूपेश यादव एवं उपाध्यक्ष सदन कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एक विशाल जनसभा आयोजित की गई ।


मौके पर हिन्दी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव, जिला महामंत्री विजय आर्या, जिला सचिव मुकेश कुमार झा, रानीगंज टाउन ब्लॉक अध्यक्ष दया शंकर राय, अंडाल ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह, तृणमूल कांग्रेस के जिला संयोजक हरेराम सिंह, आसनसोल साउथ अर्बन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, रानीगंज गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह, सचिव रविन्द्र सिंह, अखिल भारतीय यादव समाज के अध्यक्ष विकास कुमार यादव, उखड़ा आदर्श हिंदी विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह, रानीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संदीप भालोटिया, आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य दिव्येंदु भगत, कालो बरन मंडल, कंचन कांति तिवारी, हीना खातून, प्रतिमा मुखी, नेहा साव, सरदार इंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे ।

हरेराम सिंह ने भोजपुरी में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वाममोर्चा के 34 वर्षों के शासनकाल में हिंदी भाषियों का केवल शोषण हुआ है । वर्ष 2011 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनते ही हिंदी भाषी छात्रों की मुख्य मांग हिंदी में प्रश्नपत्र की समस्या को दूर किया गया । वर्तमान समय में राज्य सरकार की 69 जनकल्याणकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव एवं बिना किसी पक्षपात के पूरे राज्य में चल रही है । इन योजनाओं से बड़ी संख्या में हिंदी भाषी भी लाभवान्वित हो रहे हैं । हिन्दी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि हिन्दी भाषियों की वाहिनी तृणमूल कांग्रेस के साथ है । केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं सरकारी संस्थानों को बंद करने से इसका सबसे अधिक प्रभाव हिंदी भाषियों पर पड़ा है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले दस सालों में हिन्दी भाषियों को बहुत कुछ दिया है ।

राज्य में 29 हाई स्कूल किये गए हैं, कई हिन्दी कॉलेज एवं विश्वविद्यालय का भी निर्माण किया गया है । जबकि भाजपा युवा वर्गों के भविष्य खराब करने पर तुली हुई है । इस जनसभा की अध्यक्षता तृणमूल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रूपेश यादव ने किया । जबकि सभा का सफल संचालन प्रवीण कुमार सिंह ने किया ।


ASANSOL NEWS as social media channel and page. 


Subscribe ASANSOL NEWS On YouTube Channel👇

https://youtube.com/channel/UCuY1GdBmHzbDXXnfmFzP6gQ


Follow ASANSOL NEWS On Facebook Page👇

https://www.facebook.com/asansolnewsnetwork/


Follow ASANSOL NEWS On Tweeter👇

https://twitter.com/AsansolNews?s=08

छात्र परिषद ने किया धरना प्रदर्शन

TMCP छात्र परिषद की ओर से पेट्रोल डिजल और गैस की बड़ती कीमतों मे के खिलाफ जमुड़िया के सातग्राम पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया गया ।


इस मौके पर ब्लाक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष साधन राय पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष राना अधिकारी जिला टी एम सी छात्र परिषद उपाध्यक्ष अभिनव मुखर्जी पुर्व पार्षद बाटुल रजक पुर्व छात्र नेता युवा टी एम सी उपाध्यक्ष शेख सोहेल युवा वार्ड अध्यक्ष श्यामल धीवर स्थानीय वार्ड अध्यक्ष सपन रजक और सुलेखा चक्रवर्ती छात्रनेता अभिषेक रुईदास सहित तमाम स्थानीय टी एम सी और टी एम सी पी सदस्य और समर्थक मौजूद थे । छात्र नेता अभिषेक रुईदास ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बैनर्जी के निर्देशानुसार वह सड़को पर उतरे ईंधन की कीमतों मे वृद्धि का विरोध कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज के विक्षोभ के जरिए वह केंद्र सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि अगर इसी तरह ईंधन और रोजमर्रा की चीज़ो की कीमतो मे वृद्धि जारी रही तो यह सरकार ज्यादा दिनों तक सत्ता मे नही रहेगी । उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरकर विरोध जता रही है। 


ASANSOL NEWS as social media channel and page. 

Subscribe ASANSOL NEWS On YouTube Channel👇

https://youtube.com/channel/UCuY1GdBmHzbDXXnfmFzP6gQ


Follow ASANSOL NEWS On Facebook Page👇

https://www.facebook.com/asansolnewsnetwork/

Follow ASANSOL NEWS On Tweeter👇

https://twitter.com/AsansolNews?s=08

मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

सोशल मीडिया से बनी पहचान, बने जिला सचिव

सोशल मीडिया में धमाल मचाने वाले शिक्षक मुकेश झा बने तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ पश्चिम बर्धमान जिला सचिव। 


आसनसोल अग्नि कन्या भवन में तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों तथा ब्लॉक प्रेसिडेंटओं की घोषणा मंगलवार की गई। जिला सचिव के रूप में एक नाम मुकेश झा का भी है। जिन्होंने सोशल मीडिया में तृणमूल पार्टी के लिए धूम मचाए हुए हैं। जब आसनसोल न्यूज़ की टीम उनसे संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मेरे लिए बहुत खुशी की बात है, अच्छे काम करने का मुझे इनाम मिला है।


उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विवेक गुप्ता और वो मनोज यादव को इसके लिए धन्यवाद दिया। उनके दोस्त और उनके साथ रहने वाले लोगों में भी काफी खुशी देखी गई, सभी अपने तरीकों से सोशल मीडिया में बधाई 
दे रहे हैं। मनोज रजक, बिमल जालान, रिंकू साह, रबी शंकर चौबे ने कहा कि मुकेश 5 सालों से आसनसोल हिंदी अकेडमी से जुड़े हुए थे हिंदी तथा हिंदी के विकास के लिए मनोज यादव के साथ सहयोगी की भूमिका निभा कर काफी काम किया है। तृणमूल पार्टी के लिए भी काफी कुछ कर रहे है। सोशल मीडिया का काम हो, बूथ लेवल का काम हो, द्वारे द्वारे सरकार का काम हो, डोर टू डोर प्रचार में शामिल होता है। वह एक शिक्षक होने के साथ-साथ काफी सक्रिय कार्यकर्ता भी है। तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ की सूची में उसका नाम होना यह दर्शाता है कि जो काम करते हैं उसको कोई भी अनदेखा नहीं कर सकता।

आइए देखते हैं मुकेश झा के कुछ मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट







ASANSOL NEWS as social media channel and page. 

Subscribe ASANSOL NEWS On YouTube Channel👇

https://youtube.com/channel/UCuY1GdBmHzbDXXnfmFzP6gQ


Follow ASANSOL NEWS On Facebook Page👇

https://www.facebook.com/asansolnewsnetwork/

Follow ASANSOL NEWS On Tweeter👇

https://twitter.com/AsansolNews?s=08

विधायक रुनु दत्ता की अगुवाई में प्रेस वार्ता

 मंगलवार को रानीगंज के विधायक रुनु दत्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन कीया ।


  इस मोके पर रुनु दत्ता के अलावा  माकपा नेता सोमनाथ चटर्जी भी मौजूद थे ।  इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाये जिनमे सबसे प्रमुख आरोप था कि चुंकि वह माकपा के विधायक है,इसी वजह से उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो मे बाधा उत्पन्न कीया जा रहा है । उन्होंने कहा कि स्कूलो वाटर कुलर के साथ वाटर पिउरिफायर लगवाने के लिए विधायक निधि से फंड मुहैया कराया गया था मगर सिर्फ वाटर कुलर लगाया गया है पिउरिफायर नही । इससे स्कुल के मासुम बच्चों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है । रुनु दत्ता ने पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन पर भी उनके विकास कार्यो मे खलल डालने या देर करने का आरोप लगाया ताकि चुनाव मे टी एम सी यह कहकर लोगों को बरगला सके कि माकपा के विधायक ने अपने कार्यकाल मे जनता के लिए कुछ भी नही कीया ।

सोमवार, 22 फ़रवरी 2021

रूपेश यादव ने किया डोर टू डोर प्रचार

सोमवार रानीगंज वार्ड 92 में पश्चिम बर्दवान जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के सभापति माननीय रुपेश यादव के नेतृत्व में


डोर टू डोर , ममता दीदी की विकास मूलक योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ साथ दुआरे सरकार की योजनाओं के माध्यम से सभी लोगों को  लाभ मिला है ‌। डोर टू डोर से पता चलता है कि दुआरे सरकार के प्रकल्प सफल साबित होता है और लोगों को इसका लाभ भी प्राप्त हो रहा है । लोगों से बातचीत में पता चला कि ममता दीदी की विकास योजनाओं से लाभान्वित हैं और ममता दीदी से खुश हैं और कई महिलाओं ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में ममता दीदी के प्रति महिलाओं ने आस्था रखते हुए एवं खुशियां जताते हुए कहा कि ममता दीदी ही बंगाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री होने जा रही है और सभी महिलाएं एकजुट होकर ममता दीदी के साथ है

उपस्थित पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस के सह सभापति माननीय श्री सदन कुमार सिंह ,( तपन वाद्यकर ) बुढ़ा दा , बबलू अंसारी , संतोष सिंह , शशि शर्मा , ए इकबाल ( पप्पू ) और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।


शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

ट्रेड लाईसेंस कैम्प का अंतिम दिन

नियामतपुर चेंबर आफ कामर्स की ओर से जित ट्रेड लाईसेन्स कैम्प का समापन दिवस पर आसनसोल नगर निगम के ट्रेड लाईसेन्स अधिकारी बुबाई चंद्र घोष, जयकांत पासवान, समीर घोष और अरिन्दम माजी को चेंबर के तरफ से पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


नगर निगम के अधिकारी बुबाई चंन्द्र घोष ने चेंबर सदस्यों के बारे मे कहा की सभी सदस्यों ने सहयोग किया और कहा इतनी भीडभाड़ कैम्प मे चेंबर सदस्यों के सहयोग के बिना कैम्प सफल नहीं हो पाता।


अधिकारियों ने सम्मानित होने पर चेंबर के प्रति आभार व्यक्त किया।


विदित हो की चेंबर द्वारा एक फरवरी से बीस फरवरी तक ट्रेड लाईसेन्स कैम्प मे पन्द्रह सौ आवेदन पत्र जमा लिया गया।

ट्रेड लाईसेन्स के द्वारा पच्चीस लाख से अधिक धनराशि प्राप्त हुआ।

चेंबर द्वारा आयोजित ट्रेड लाईसेन्स कैम्प में चेंबर सदस्यों में मो: कमरुजम्माखान (PRO), नारायण ठाकुर,प्रोतुल साहा, बहादुर बर्मन, किशोर पटेल, निर्मल गुप्ता मध्यदेशीया ( PRO), प्रकाश बिश्वकर्मा, पिन्की चक्रवर्ती और चंदेश्वर चौधरी ने कैम्प में सक्रिय भुमिका निभाते हुए टेबल सेवा निरंतर प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।


चेंबर अध्यक्ष अशोक सिंह और चेंबर सचिव गुरविंदर सिंह ने नगर निगम के सभी अधिकारियों और चेंबर के सदस्यों के कार्यो की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

ज्ञात हो की पिछले वर्ष के अपेक्षा इस वर्ष अधिक आवेदन पत्र जमा हुआ और धनराशि भी अधिक प्राप्त हुआ।

बीजेपी के नेता और नेत्री वीडियो बनाने और कोकीन बेचने में व्यस्त- अफरोज़

वेस्ट बंगाल तृणमूल माइनॉरिटी सेल के द्वारा दुर्गापुर block-1 की कमेटी की घोषणा सेल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सैयद मोहम्मद अफरोज ने किया।


इसके लिए तृणमूल ब्लॉक ऑफिस में एक सभा की गई। सभा में अफरोज ने कहा कि बीजेपी के शासन में लोग रोटी कपड़ा और मकान से वंचित हो रहे हैं महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। लोगों को पेट्रोल ₹100 प्रति लीटर खरीदना पड़ रहा है। 80 लाख किसान दिल्ली बॉर्डर पर अपने हक के लिए 2 महीने से पड़े हुए हैं। उनको सुनने वाला कोई नहीं सरकार बहरी हो चुकी है। अब तक 215 किसान अपनी जान गवा चुके हैं। बीजेपी के नेता और नेत्री वीडियो बनाने और
कोकीन बेचने में व्यस्त है। लोगों के दुख से उनका कोई लेना देना नहीं। कोविड-19 में 5 किलो गेहूं और 1 किलो चना पर लोगों का सभी दुख को मिटा दिया गया। जबकि बंगाल की नेत्री सुश्री ममता बनर्जी ने जून माह तक सभी गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए राशन फ्री कर दिया लोगों को ₹5 में भरपेट अंडा सहित खाना खिलाया जा रहा है। बीजेपी शासित राज्यों में महिला एवं बेटियां सुरक्षित नहीं बलात्कार पर बलात्कार हो रहे हैं और उनको मार कर या जला कर फेंक दिया जाता है किसी को कोई सजा नहीं मिली। इसलिए सुशासन के लिए अपने बेटियों के लिए उनकी इज्जत के लिए हम लोग सभी मिलकर ममता बनर्जी को तीसरी बार जरूर मुख्यमंत्री बनाएंगे।

ब्लॉक प्रेसिडेंट के लिए शाहबाज खान का चयन किया गया ब्लॉक मेंबर में कुल 25 जन है उनमें से चार महिला है।

इस सभा में मख्य रूप से उपस्थित थे जमुरिया की पूर्व पार्षद बेबी खातून श्रीकांत दास माधव दास दानिश इकबाल फैजान और सैकड़ों तृणमूल कार्यकर्ता।

गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021

अपने टीम के साथ फरीदपुर पहुंचे सैयद अफरोज

 वेस्ट बंगाल तृणमूल माइनॉरिटी सेल के द्वारा फरीदपुर ब्लॉक के आरती ग्राम से पार्टी ऑफिस में सभा का आयोजन किया गया


तथा ब्लॉक कमेटी की घोषणा की गई। इस अवसर पर सेल के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सैयद मोहम्मद अफरोज खुद उपस्थित थे। ब्लॉक प्रेसिडेंट आशिक अली को बनाया गया। सभा में सैयद अफरोज ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सबको मिलकर एक बड़ी लड़ाई लड़नी है। हमारी लड़ाई अपने अस्तित्व को बचाने की है हमारी लड़ाई बंगाल की सभ्यता संस्कृति को बचाने की है हमारी लड़ाई किसानों के लिए है हमारी लड़ाई आने वाली पीढ़ी के लिए है हमारी लड़ाई दीदी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए है। इसलिए हम सभी को मिलकर दीदी के लिए एक ऐसा रास्ता तैयार करना है जिससे कि दीदी 50 सालों तक मुख्यमंत्री बनी रहे। ब्लॉक कमेटी में 20 सदस्यों को रखा गया है जिसमें पांच वाइस प्रेसिडेंट 5 जनरल सेक्रेट्री 5 सेक्रेटरी है।

इस सभा में मुख्य रूप से उपस्थित थे बेबी खातून मुकेश झा श्रीकांत दास माधव दास हैदर मंडल रियाज राजू और सैकड़ों तृणमूल कार्यकर्ता।

रानीगंज में सम्मानित समारोह का आयोजन

गुरुवार को रानीगंज के बोरो 2 मे सम्मानित समारोह का आयोजन किया गया।


आसनसोल नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अभियंता सुकुमार मुखर्जी को फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

इस मोके पर उपस्थित टी एम सी के कार्यकर्ता ज्योति सिंह, गोबर्धन केउरा, मंगल मालाकार, आकाश केउरा, बिटटू मालाकार अमित मालाकार और तमाम टी एम सी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

बराकर के रहने वाले दो युवकों का रानीगंज में सड़क हादसा

गुरुवार को शाम 8 बजे करीब रानीगंज के एन एस बी रोड के  सामने मारवाड़ी सनातन विद्यालय के पास दो व्यक्ति सड़क हादसे मे बुरी तरह घायल हो गये ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बस आसनसोल से रानीगंज की तरफ जा रहा था। बस के पीछे पीछे एक बाइक भी जा रहा था  कि अचानक यह बाईक बस से टकरा गयी । इस हादसे मे दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए । पहले तो स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मारवाड़ी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था ।  मगर  दोनों की स्थिति बिगड़ने पर मारवाड़ी अस्पताल से रानीगंज के ही एक दुर्गापुर के निजी अस्पताल मे रेफर कर दीया गया । 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बराकर के रहने वाले हैं ।

 और तेज रफ़्तार से जा रही बाइक सवार ने संतुलन खोकर दोनो  गंभीर रूप से घायल हो गया

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

प्रधानमंत्री बनते वक्त नरेन्द्र मोदी ने जो भी वादे कीए थे उनमे से एक भी पुरा नही कीया- असित माल

 जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर ग्राम पंचायत दफ्तर के समक्ष  मैदान मे बुधवार को एस एस टी समुदाय की तरफ से


एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जहां ,बीरभुम के सांसद असित माल जमुड़िया विधानसभा के को अभिजित घटक, बुधन रुईदास पंचानन रुईदास दीनेश चक्रवर्तीी, बहादुरपुर ग्राम पंचायत प्रधान कर्माध्यक्ष अनिमेष बैनर्जी, राजु मुखर्जी, पंचायत समिति सह सभापति रेणुका बाउरि तापस चक्रवर्ती सहित तमाम स्थानीय टी एम सी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस मौके पर असित माल ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज मे प्रदेश की जनता का चहुंमुखी विकास हुया है । आज इस राज्य मे शिक्षा स्वास्थ्य के लिए कोई पैसा नही देना पड़ता । यहां तक कि अगली बार जब टी एम सी सत्ता मे आएगी तो प्रदेश की सारी जनता को जीवन भर मुफ्त राशन मुहैया कराया जाएगा । उन्होंने कहा कि एस सि एस टि समाज के बच्चों को शिक्षा के लिए मुफ्त इंतजाम कीया गया है । 

असित माल ने कहा कि प्रधानमंत्री बनते वक्त नरेन्द्र मोदी ने जो भी वादे कीए थे उनमे से एक भी पुरा नही कीया गया । ना तो विदेश से काला धन आया और ना ही भ्रष्टाचार के आरोपी किसी बड़ी हस्ति की गिरफ्तारी हुयी । उन्होंने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनते वक्त दो करोड़ नौकरीयो का भी वादा कीया था लेकिन वह भी पुरा नही कीया गया । उन्होंने नरेन्द्र मोदी पर लोगों को नौकरी के नाम पर भ्रष्टाचार को रोकने के नाम पर झुठ बोलने का आरोप लगाया । असित माल ने कहा कि आज जब पश्चिम बंगाल मे चुनाव आने वाले है तो भाजपा यहां की जनता को यह बोलकर  बरगलाने पे तुली है कि प्रदेश मे परिवर्तन लाना है । उन्होंने दावा कीया कि बंगाल मे सत्ता मे आने से पहले टी एम सी ने किसानों को लेकर जो भी कहा था वह सब पुरा कीया है ।  असित माल ने कहा कि ममता बनर्जी के रहते जनता को स्वास्थ्य साथी कार्ड मिल रहा है साइकिल मिलता है मातृयान की सुविधा मिलती है क्योंकि ममता बनर्जी गरीबों की सोचती है किसानो की सोचती है

तालाब में डूबने से हुई युवक की मौत

रानीगंज के बरदही तालाब मे उत्तम बाउरि नामक 35 वर्षीय एक युवक की लाश तैरता देख स्थानीय लोगों मे सनसनी फैल गई


लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुरी को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से लाश को तालाब से बाहर निकाला और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया । घटना के संदर्भ मे मृतक के भाई शुभ बाउरि ने कहा कि वह सात भाई है  और वह रानीगंज के शालडांगा बाउरि पाड़ा के निवासी हैं  । उत्तम मझले भाई थे । उनकी शादी हो गयी थी और उनकी तीन बेटियां भी है ।

शुभ ने बताया कि उत्तम दिहाड़ी मजदूर का काम करते थे और रात मे कहीं  शादी ब्याह होने पर केटरिंग भी कीया करते थे । उन्होंने बताया कि घर मे किसी प्रकार की पारिवारिक अशांति नही थी । हालांकि उत्तम कुछ मानसिक तनाव मे जरुर थे ।

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

भाजपा के श्रमिक संगठन की ओर से जमुरिया श्याम सेल करखाना समझ गेट में किया गया सभा

भाजपा के श्रमिक संगठन भारतीय जनता मजदुर ट्रेड युनियन की तरफ से जमुड़िया के श्याम सेल कारखाने के समक्ष गेट मिटिंग की गयी ।

प्रदुषण को रोकने कारखाने मे स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और नौकरी कर रहे कर्मीयो की वेतन वृद्धि की मांग पर यह गेट मिटिंग की गयी । इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष सत्यजित अधिकारी जिला महासचिव शिवदास बाउरि सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे । सोमवार की इस गेट मिटिंग का नेतृत्व भारतीय जनता  मजदुर ट्रेड युनियन के एक नंबर युनिट के अध्यक्ष सनत बाउरि के नेतृत्व मे कीया गया

एस.एफ.आई, डि.वाई.एफ.आई की ओर से नवान्न अभियान का आयोजन

शिक्षा और रोजगार की मांग पर कई मांगो के समर्थन मे वाम गणतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के लक्ष्य मे


11 फरवरी को एस एफ आ, डि वाई एफ आई की तरफ से नवान्न अभियान का आयोजन किया गया है । इसीके मद्देनजर आज रानीगंज के बल्लभपुर मे एस एफ आई डि वाई एफ आई के कर्मी समर्थको ने पथसभा और मशाल रैली कीया ।

नेतृत्व की तरफ से अवैतिनिक उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था की मांग पर किसानो को फसल की सही कीमत और महिलाओं को उचित सम्मान की मांग उन्होंने पहले ही कीया था । मगर नवान्न अभियान की मांग राज्य सरकार ने पुरा नही कीया इसी वजह से 11 फरवरी को सरकार को लाल कार्ड दिखाया जाएगा

भीमराव अम्बेडकर का नवनिर्मित मूर्ती का किया गया उद्घाटन

आसनसोल नगर निगम अन्तर्गत  जामुङिया बोरो एक के दस नंबर वार्ड इलाके  के निघा एपीआई स्कुल में मंगलवार को बीआर अंबेदकर क्लब द्वारा  भारत के संविधान रचयिता ड भीमराव अम्बेडकर की  नवनिर्मित मूर्ती का उद्घाटन कीया गया ।  जामुड़िया के  को आर्डिनेटर  अभजीत घटक ने प्रतिमा का अनावरण  किया


संविधान रचयिता को श्रद्धांजलि देते हुए आमंत्रित  सभी गणमान्य व्यक्तियों  ने उनकी  मूर्ती पर माल्यार्पण किया । इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा भीमराव अम्बेडकर ने जी तोड़  प्ररिश्रम कर अपनी  पढ़ाई पुरी की । उन्होने ही भारत के  संविधान की रचना की । अभिजित घटक ने कहा कि बाबासाहब के  बारे में जितनी भी बोला जाये वह कम है । उनके द्वारा  रचित संविधान के कारण ही आज हम सभी को अपना सही अधिकार मिल रहा है । उन्होंने  दलित समाज के विकास  के लिए हमेशा संघर्ष कीया  है  ताकि आने वाले समय में समाज मे  भेदभाव ना रहे । इस मौके पर श्रीपुर एरिया क्षेत्र महाप्रबंधक मोहन कुमार जोशी , राज कुमार दास , जे एन सिंह , नारायण साव , मौहम्मद नुमाननुमान अशरफ खान , सीतल चक्रवर्ती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू