राहुल तिवारी, सालानपुर: डीभीसी द्वारा मंगलवार सुबह मैथन और पंचित डेमो से 6 गेटो की सहायता से 12 घण्टो में लगभग 23000 क्यूसीक जल छोड़ा गया ।
झारखंड क्षेत्रो में कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण दामोदर नदी का जल स्तर लगातार बढ़ गया था जिसके बाद डीभीसी द्वरा डेम का जल स्तर कम करने के लिए मैथन और पंचित से 3-3 गेट खोल कर 23 हजार क्यूसीक जल छोड़ा गया । जिससे बंगाल के नदी से लगते निचले क्षेत्रो में बाढ़ जैसी हालात बन सकती है।
वही पश्चिम बंगाल प्रशासन को जल छोड़ने के बिषय में सोमवार ही जानकारी दे दी गई थी जिससे थाना से लेकर स्थानीय प्रशासन ने माइकिंग कर नदी के निचले क्षेत्रो में जाने से लोगो को बचने का निर्देश दिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें