शनिवार, 29 अगस्त 2020

200 विद्यार्थियों में शिक्षा और स्वास्थ्य सामग्री वितरित -WBTSTA

कोरोना काल के इस विकट परिस्थितियों में सही मायने में सबसे अधिक नुकसान बच्चों को ही हुआ है। उनके स्कूल बंद हो गए उनके खेलने के मैदान बंद हो गए घर से निकलना बंद हो गया हर तरह से वे घर में रहने के लिए विवश हो गए। अपने दोस्तों के साथ खेलना, स्कूल में मस्ती करना ट्यूशन जाना सब छूट गया।



यह सब बातों को ध्यान में रखते हुए शनिवार शांति नगर विद्या मंदिर उच्च बालिका विद्यालय और शांति नगर विद्या मंदिर परिवार की ओर से नवम एवं दशम श्रेणी के छात्र छात्राओं को प्राइमरी स्कूल के स्टेट प्रेसिडेंट शांति नगर विद्या मंदिर के स्कूल प्रेसिडेंट अशोक रूद्र की अनुप्रेरणा और सहयोग से 200 बच्चों में शिक्षा और स्वास्थ्य सामग्री वितरण की गई।

राहत सामग्री में खाता पेन, जेमिति बॉक्स, पेन, पाउच सैनिटाइजर, मास्क छात्राओं के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सामग्री और सजेशन बुक दिया गया।



 इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे-अतिरिक्त जिला शासक(शिक्षा)- प्रशांत मंडल, डी आई ऑफ स्कूल( secondary)- अजय पाल, हीरापुर सर्कल(S.I)- अरिजीत मंडल, WBTSTA (district President)- राजीव मुखर्जी, हीरापुर( OC)- सुमेंद्र नाथ, प्रधानाध्यापक, दीपेंदु शाह प्रधानाध्यापक, शैलेंद्र सिंह, शिक्षक मुकेश झा, जयंतो मंडल श्रीकांत दास रथीन मजूमदार इत्यादि।



विद्यालय की प्रधानाध्यापिका देबजानी मुखर्जी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सबों को धन्यवाद दिया और आभार जताया

कोई टिप्पणी नहीं:

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू