राहुल तिवारी
बाराबनी के विधायक कुछ दिनों पहले "दीदी के बोलो" कार्यक्रम के अवसर पर सालानपुर ब्लॉक के एथोड़ा ग्राम पंचायत के तहत अंगरिया गाँव के मोल्लापाड़ा का दौरा किये थे । गाँव के लोगों ने पेयजल की समस्या बिधायक के सामने रखी । बिधायक ने तत्काल समस्या का समाधान का आश्वासन देते हुए । सालानपुर पंचायत को निर्देश दिया ।
बुधवार की सुबह बिधान उपाध्याय सालानपुर ग्रामपंचायत अंतर्गत एथोड़ा के अंगरिया गांव के मोल्लापाड़ा पेयजल आपूर्ति के लिए पाईपलाइन का उद्घाटन किया ।
ग्रामीण पेयजल मिलने से काफी प्रसन्न दिखे और सभी ने बाराबनी बिधायक को इसके लिए धन्यवाद दिया ।
बाराबनी के विधायक बिधान उपाध्याय ने कहा, "मैं कुछ दिन पहले 'दीदी के बोलो' कार्यक्रम के अवसर पर गांव का दौरा करने आया था।
गांव के लोगों की मुख्य मांग पेयजल और सड़कों की थी । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से प्रेरित एथोड़ा गाँव के मोल्लापाड़ा(CFCG) निधि से पीएचई विभाग के सहयोग से पाइपलाइन के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है । 7 दिनों के भीतर इस गांव की सड़क को भी बनाया जाएगा और कुछ लोगों को जिनके घरों में समस्या है, उन्हें जल्द से जल्द मकान उपलब्ध कराने की कोशिशि की जा रही है ।
विधायक के साथ जिला परिषद सदस्य मोहम्मद अरमान, जिला परिषद सदस्य कैलासपति मंडल, सलानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह, बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव माधव तिवारी उपस्तिथ रहे ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें