गुरुवार, 17 सितंबर 2020

नियामतपुर सेंट्रल कुल्टी विधानसभा पार्टी कार्यालय में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

 गुरुवार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन भाजपा नियामतपुर सेंट्रल कुल्टी विधानसभा पार्टी कार्यालय में सेवा सप्ताह के रूप में पेड़ लगाकर पालन किया गया।



जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को मिढाई ,चाकलेट खिलाया गया। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया हैं।



नियामतपुर भाजपा सेंट्रल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही पेड़ लगाकर कार्यक्रम आरभ किया। नियामतपुर के मंदिर प्रांगण में अमरूद,आम के साथ कई पेड़ लगाये गये। आसनसोल जिला भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा ने कहा सेवा सप्ताह के पहले चरण में एक दर्ज़न से भी अधिक पेड़ लगाएं गये। टिंकू वर्मा ने कहा भाजपा सेंट्रल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सभी कार्यकर्ताओं के सहमति से निर्णय लिया गया कि हर वार्ड में 10 पेड़ लगाएं जाएंगे। उपस्थित थे भाजपा जिला आमंत्रित सदस्य डॉ अबरार अहमद, नियामतपुर कार्यालय प्रमुख विजय साव, शक्ति प्रमुख दिवाकर सिंह, दिलीप गुप्ता, सुनील सरकार, निर्मल मांझी, कार्तिक दास, काजल दास, जिला नेता कवि सिंह, सुभाष पिलनिवाला थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू