पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति की ओर से आज संगठन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट राजीव मुखर्जी के नेतृत्व में बर्नपुर रिवर साइड स्कूल के प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा को सम्मानित किया गया बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
गौरतलब है कि प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा जी का चयन सीबीएसई अवार्ड के लिए किया गया था तथा शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से उनको सम्मानित भी किया गया था। सीबीएसई देश नहीं बल्कि दुनिया भर में सीबीएसई के अधीन संचालित अपने शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को यह सम्मान देती है।
इस वर्ष देशभर के कुल 39 शिक्षकों का चयन किया गया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे-दीपेंदु साहा, मुकेश झा, कमल मुर्मू, देवाशीष चटराज, मनोज कुशवाहा, सीमा भट्टाचार्य इत्यादि।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें