लापता बच्चे का नाम सुदीब दास उर्फ आबिद है । घटना की जानकारी देते हुए गुमशुदा बच्चे की मा कंचन दास ने बताया कि उनका बच्चा बुधवार सुबह पड़ोस के लिचो नाम के एक बच्चे के साथ खेल रहा था । कुछ देर बाद लिचो तो अपने घर वापस चला गया लेकिन सुदीब दास घर वापस नही लौटा । इसके उपरांत घरवालों ने हर जगह बच्चे की तलाश शुरू कर दी ।
उन्होंने पास के ही एक तालाब मे भी तलाश की पर बच्चे का कुछ पता नहीं चला । पुलिस के आने के बाद एकबार फिर चारों तरफ बच्चे की तलाश की गयी मगर इसबार भी निराशा ही हाथ लगी । हालांकि बच्चे की तलाश जारी रही । आखिरकार गुरुवार को सुदिब की लाश मेजिया नदी से बरामद की गयी । स्थानीय लोगों मे इसबात को लेकर काफी हैरानी है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । घटना से इलाके मे शोक की लहर दौड़ गई है ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें