कुल्टी विधानसभा के धेमोमेंन मोड़ से चौरंगी मोड़ एवं नियामतपुर से चिनाकुड़ी तक सड़क किनारे एलईडी लाइट लगाया गया। विधायक एडीडीए उपाध्यक्ष उज्जवल चटर्जी को शनिवार की शाम धेमोमेंन मोड़ के पास एलईडी लाइट उद्घाटन करना था। जिसे लेकर धेमोमेंन मोड़ के पास कार्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। विधायक के उद्घाटन करने से पूर्व आसनसोल नगर निगम की उप मेयर तबस्सुम आरा एवं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बच्चु राय कार्यकर्ताओं के साथ धेमोमेंन मोड़ पहुँचे। उप मेयर तबस्सुम आरा ने ट्रांसफर का स्वीच ऑन किया एवं नारियल फोड़ कर इस योजना का उद्घाटन किया।
जब हमारे रिपोर्टर ने पूछा कि यह एलईडी लाइट का उद्घाटन तो एडीडीए की ओर से होने वाला था तब उप मेयर तबस्सुम आरा ने कहा कि कुल्टी क्षेत्र में एलईडी लाइट लगाने को लेकर उन्होंने एडीडीए चेयरमैन को प्रस्ताव दिया था।बाद में राज्य के नगर विकास मंत्री फिरहाद हाकिम से मिलकर इस योजना के लिये स्वीकृति दिलायी।उन्होंने कहा कि 15 वर्ष तक कुल्टी के विधायक रहते हुये उज्जवल चटर्जी ने कोई काम नही किया।मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में काम करने का निर्देश दिया है।विधायक उज्जवल चटर्जी घर मे बैठकर लडू खाएं यह चलने वाला नही है।विधायक के आने से पूर्व नगर निगम के उप मेयर का इस योजना का उद्घाटन करने की चर्चा पार्टी के कार्यकर्ताओं में बना हुआ है।एक बार पुनः कुल्टी क्षेत्र में पार्टी की गुटबाजी खुलकर दिखायी दिया।विधायक उज्जल चटर्जी ने भी पुनः एलईडी लाइट सिस्टम का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि कुल्टी के पार्षदों के साथ इस योजना का शुभारंभ किया था।आज उन्हीं पार्षदों के साथ इस योजना का उद्घाटन किया।जिससे लोगों को सुविधा मिल सके।उन्होंने नगर निगम के उप मेयर तब्बसुम आरा द्दारा किये गये उद्घाटन के बारे में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इनकार किया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें