बराकर से बंटी खान की रिपोर्ट-
बराकर गायत्री नगर के छठ पूजा सेवा समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। उक्त बैठक मे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी छठ पूजा के अवसर प्रत्येक वर्ष की भांति डिपू डंगाल से लेकर हलवाई पट्टी स्थित माँ रक्षा काली मंदिर तक पूरे सड़क को बीते वर्षो की उपेक्षा अधिक सुंदर ओर आकर्षक बनाया जाएगा
मालूम होकी पूर्व के वर्षो मे भी समिति द्वारा काफी आकर्षक सजावट के साथ साथ पूजा सामग्री के बितरण ओर कई तरह के कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी देवताओं की कलाकृति भी तैयार किया जाता है ।सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष रक्षा काली मंदिर के पास ओर डिपू डंगाल के पास एक बिशेस तोरण द्वार बनाया जाएगा जो कई तरह की रंग बिरंगी रोशनी की आभा बिखेरेगी ।वही छठ ब्रतियो के लिए सड़क को बर्फीली ओस की सजावट से सजाया जाएगा ।जिस पर सभी सदस्यों ने अपना अपना सहमति जाहिर किया ।मालूम होकी उक्त इलाके के सजावट को देखने के लिए आस पास के इलाके से काफी संख्या मे लोग जुटते है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें