शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

शहर के कई हिस्सों से लगभग 350 लोगों ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन।

शहर के कई हिस्सों से लगभग 350 लोगों ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा। शुक्रवार को एसबी गोराई रोड स्थित पार्वती हाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक एवं प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू ने


झंडा थमाकर उनलोगों को टीएमसी में शामिल किया इस दौरान जिला महासचिव अभिजीत घटक, ब्लाक अध्यक्ष गुरुदास चटर्जी राकेट, दयामय राय आदि मौजूद थे। राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि  बीजेपी (BJP) से जनता का मोहभंग हुआ है। बीजेपी सिर्फ झूठे वादे करती है। आज बीजेपी शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। बीजेपी के बहुत से नेता एवं कार्यकर्ता तृणमूल में आ रहे हैं और हम लोगों से संपर्क कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में गरीबों को सुविधा पहुँचाने के लिए 44 जनहित योजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लागु किया। कोरोना महामारी, लॉकडाउन और अम्फन में प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमें यह राज्य सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार घर-घर तक करना होगा हर परिवार को राज्य सरकार से कुछ न कुछ लाभ अवश्य मिला है

कोई टिप्पणी नहीं:

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू