सोमवार, 7 दिसंबर 2020

KMF के संस्थापक श्याम अग्रवाल की आठवीं पुण्यतिथि

कुल्टी मदद फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष एवम संस्था के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय राधे श्याम अग्रवाल जी की 8 पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को बिभीन्न सामाजिक कार्यो का आयोजन के साथ कुल्टी स्टेशन रोड स्थित संस्था के मुख्य कार्यालय में श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय राधे श्याम अग्रवाल के 8विं पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम उनके चित्र पर कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे ने  माल्यार्पण किया । उसके बाद संस्था द्वारा संचालित महिला प्रशिक्षण केंद्र की शिक्षिका, छात्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो ने समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल के चित्र पर श्रधासुमन अर्पित कर श्रधांजलि दी । श्रधांजलि कार्यक्रम के दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया । स्र्गीय राधेश्याम अग्रवाल की 8विं  पुण्यतिथि के अवसर पर कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद महिलाओ के लिए महिला स्वनिर्भर योजना का शुभारंभ किया गया । इस योजना के तहत कुल्टी मदद फाउंडेशन  जरूरतमंद,   दिव्यांग,  विधवा महिलाओ को निःशुल्क प्रशिक्षण के माध्यम से  स्वनिर्भर बनाएगी  ।


स्वर्गीय अग्रवाल जी की पुण्यतिथि के  अवसर पर  कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा  ग्रामीण क्षेत्र में बच्चो , महिलाए एवम ग्रामीण लोगो के बीच गर्म कपड़े के साथ खाने की सामग्री वितरण की गई । कार्यक्रम के दौरान कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे , कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा बुजुर्गों के लिए संचालित क्लब के रामानंद कुमार,  महिला प्रशिक्षण केंद्र की इंचार्ज रिंकू चौबे, शिक्षिका रेखा बर्णवाल, छात्रा प्रियंका मल्लिक, जयंती बोस नमिता दास, जबा दास, मौसुमि पाल, एवम अपर्णा दास सहित कुल्टी मदद फाउंडेशन के सदस्य एवम क्षेत्र के गणमान्य ब्यक्ति , समाजसेवी  विशेषरूप से मौजूद थे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू