26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर पश्चिम बर्दवान तृणमूल माइनॉरिटी सेल के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन एटवाल मोड के विपरीत टैक्सी स्टैंड के पास हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम एवं कानून मंत्री श्री मलय घटक जी थे। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर तृणमूल कांग्रेस की जुझारू नेत्री सुजाता मंडल खां और नेशनल न्यूज़ चैनल पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से डिबेट में भाग लेने वाले जनाब तौसीफ अहमद खान उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में कुछ लोगों और संस्था को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कामों के प्रचार प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मुकेश झा को सम्मानित किया गया उनके साथ माधव दास और रियाज राजू को भी सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद झा जी ने कहा यह सम्मान सभी सोशल मीडिया के तृणमूल कार्यकर्ताओं को समर्पित है जो दिन रात ममता बनर्जी तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को निस्वार्थ भाव से प्रचारित करते हैं बीजेपी के आईटी सेल के धुरंधरों से लोहा लेते हैं और उनको उसी की भाषा में जवाब देते हैं। उन्होंने कहा यह सम्मान उनके अंदर एक नया जोश पैदा करेगा तथा दूसरों को प्रेरणा भी देगा। उन्होंने तृणमूल माइनॉरिटी सेल तथा उनके अध्यक्ष जनाब सैयद अफरोज अहमद का शुक्रिया अदा किया।
अपने प्रेरणा मलाई घटक से सम्मानित होने के बाद रियाज राजू की आंखों में खुशियों की आंसू छलक आई रियाज राजू ने कहा कि, क्या पता कैसे आंसू आँखों से टपकने लगी, उन्होंने बताया कि पहली दफा मुझे किसी स्टेज पर ऐसे सम्मान मिला है शायद इसी वजह से मेरी आंखों में आंसू आ गई। मैं हमेशा ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस के समर्थक मैं सोशल मीडिया में पोस्ट करता हूं और आगे भी करता रहूंगा और यह सम्मान जो मुझे मिला है यह सम्मान में पूरे आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक को समर्पित करता हूं




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें