रविवार, 3 जनवरी 2021

रानीगंज में दुआरे दुआरे सरकार का तीसरा कैंप

राज्य सरकार की परियोजनायो का लाभ सीधा लोगों तक  पंहुचाने के मकसद से इन दिनों पुरे राज्य मे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेशानुसार दुआरे सरकार परियोजना की शुरुआत की गयी है


इसके जरिए स्वास्थ्य साथी कन्याश्री रुपश्री जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लोगों तक पंहुचाया जा रहा है । इससे पहले दुआरे सरकार परियोजना के दो चरण पुरे कीये गये हैं जिनमे बड़ी संख्या में लोगों ने इन सभी परियोजनायो का लाभ उठाया । इसी क्रम में रविवार को रानीगंज मे रानीगंज बोरो के प्रभारी पुर्णशशि राय की अगुवाई मे इस परियोजना का तीसरा चरण कीया गया । इस मौके पर पुर्णशशि राय ने कहा कि रविवार को रानीगंज हाई स्कूल सहित दो स्थानों पर  दुआरे सरकार परियोजना का तीसरा चरण कीया गया

इसके तहत स्वास्थ्य साथी कन्याश्री रुपश्री जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गयी । पुर्णशशि राय ने कहा कि ममता बनर्जी के इस ऐतिहासिक कदम से लोग उनको तहेदिल से आशीर्वाद दे रहे हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू