मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

ट्रेड लाइसेंस बनाना सभी व्यापारियों के लिए अनिवार्य है- नितिन सिंघानिया

पहली फरवरी से शिल्पांचल के विभिन्न इलाकों में ट्रेड लाइसेंस शिविर लगाया चल रहा है जो कि अगले दो हफ्तों तक चलेगा


इन शिविरों का आयोजन आसनसोल नगर निगम और विभिन्न चेंबरो के साझा सहयोग से कीया जा रहा है । मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर नितिन सिंघानिया ने रानीगंज चेंबर आफ कामर्स भवन मे चल रहे शिविर का जायजा लीया । इस संदर्भ मे नितिन सिंघानिया ने कहा कि शिल्पांचल के व्यापारीयो की सुविधा के लिए ट्रेड लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया को काफी सरल बनाया गया है । उन्होंने कहा कि शिल्पांचल के कई चेंबरो के सहयोग से यह काम कीया जा रहा है । रानीगंज चेंबर की तरफ से कीए जा रहे कार्यो पर उन्होंने संतोंष व्यक्त कीया ।

साथ ही उन्होंने व्यापारीयो को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा  है उनके जल्द समाधान का भी आश्वासन दीया  । इस मौके पर रानीगंज चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष संदीप भलोटीया आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर नितिन सिंघानिया चेंबर सचिव उज्जवल मंडल  सहित चेंबर के  तमाम सदस्य  मौजूद थे । चेंबर की तरफ से नितिन सिंघानिया को शॉल ओढाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत कीया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू