गुरुवार, 17 सितंबर 2020

Asansol News | PM Modi Birthday Celebrate | Vishkarma Puja | TMC Blood D...

नियामतपुर सेंट्रल कुल्टी विधानसभा पार्टी कार्यालय में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

 गुरुवार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन भाजपा नियामतपुर सेंट्रल कुल्टी विधानसभा पार्टी कार्यालय में सेवा सप्ताह के रूप में पेड़ लगाकर पालन किया गया।



जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को मिढाई ,चाकलेट खिलाया गया। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया हैं।



नियामतपुर भाजपा सेंट्रल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही पेड़ लगाकर कार्यक्रम आरभ किया। नियामतपुर के मंदिर प्रांगण में अमरूद,आम के साथ कई पेड़ लगाये गये। आसनसोल जिला भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा ने कहा सेवा सप्ताह के पहले चरण में एक दर्ज़न से भी अधिक पेड़ लगाएं गये। टिंकू वर्मा ने कहा भाजपा सेंट्रल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सभी कार्यकर्ताओं के सहमति से निर्णय लिया गया कि हर वार्ड में 10 पेड़ लगाएं जाएंगे। उपस्थित थे भाजपा जिला आमंत्रित सदस्य डॉ अबरार अहमद, नियामतपुर कार्यालय प्रमुख विजय साव, शक्ति प्रमुख दिवाकर सिंह, दिलीप गुप्ता, सुनील सरकार, निर्मल मांझी, कार्तिक दास, काजल दास, जिला नेता कवि सिंह, सुभाष पिलनिवाला थे।

बुधवार, 16 सितंबर 2020

Asansol News | कुल्टी मे छापा मारी | कोरोना मुक्त प्रथना सभा का आयोजन | ...

प्रधानमंत्री के जन्मदिन की तैयारी

 भारत के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नियामतपुर सेंट्रल कुल्टी विधानसभा पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह से ही सेवा सप्ताह का कार्यक्रम आरंभ किया गया।


उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अबरार अहमद ने किया। उपस्थित थे आसनसोल भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा, नियामतपुर कार्यालय प्रमुख बिजय साव,काजल दास, हेमन्त माझी, दिलीप गुप्ता, निर्मल माझि,सुभाष पिलनिवाला, जिला भाजपा नेता कवि सिंह, दिवाकर सिंह, कार्तिक दास,किशोर बर्बन के साथ युवा थे।आसनसोल जिला भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा ने कहा आज से हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक सभी मोदीजी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के रूप में पालन करेगें। साथ ही हमारा परिवार भाजपा परिवार का मूल मंत्र को लेकर सदस्यता अभियान पर कार्य करेगें।श्री वर्मा ने कहा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सिद्धांत लिया कि हर रोज़ हर वार्ड में 70 पेड़ लगाएं जाएंगे।साथ ही सभी स्थानों पर मोदीजी के संदेश वाले पर्चा को घर घर लेकर जायेंगे। श्री वर्मा ने ये भी कहा मोदीजी देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी का आज के ही दिन जन्म 17 सितंबर 1950 को वड़नगर में दामोदार दास मूलचंद मोदी और हीराबेन के यहां हुआ। नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत के 14वें प्रधान मंत्री हैं, जिन्होंने 2014 में और फिर 2019 में भारतीय जनता पार्टी की प्रभावशाली जीत का नेतृत्व किया। मोदी के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि वह पहली बार विधायक के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इसी तरह वह पहली बार सांसद के रूप में सीधे भारत के प्रधान मंत्री बने। 2014 में बीजेपी की बहुमत से जीत के लिये मोदी को श्रेय दिया जाता है। मोदी जी का जन्म वडनगर में एक गुजराती परिवार में हुआ था, बचपन में वो चाय बेचने में अपने पिता की मदद करते थे और बाद में खुद का चाय स्टॉल भी चलाया।

सोमवार, 14 सितंबर 2020

भुईया समाज उत्थान समिति का अहम बैठक

 भुईया समाज उत्थान समिति के पश्चिम बर्दवान कमेटी द्वारा निमचा 4 no  सिधु कनु भवन में जिला के प्रतेक अंचल के महिला, युथ, एवं मदर, कमेटी के पदा अधिकारी के साथ अहम बैठक क  किया ।



बैठक में  समाज के सभी गरीब मजदूर वर्ग विशेष रूप से sc st एवं भुईया ग्रामो  के समसयाओं पर चर्चा किया गया

चर्चा किया गया 

कोविड 19 के कारण संक्रमण के भय से लोग और आर्थिक तंगी से जरूरी चिकित्सा को भी नहीं  करा पा रहे है । जैसे बराबानी के 1 जैसे। भनोड़ा कोलियरी, गीता रजक 

2 पड़ोसिया के राज मानी देवी

राकेश भुईया,

दुर्गापुर के समला  सरिता कुमारी

ऐसे दर्जनों लोग


कोविड 19 में मोबाइल इंटरनेट जैशी तकनीकी सुविधा ना होने के कारण इन भुइया पड़ा आदिवासी  पड़ा sc st एवं सभी  गरीव  बच्चों में थम गई है।

भुईया समाज उत्थान समिति के 



प्रदेश अध्यक्ष सिन्टू कुमार भुईया ने कहा कि इन सभी समसयाओ पर यथा संभव हमारे समाज के ओर से किया जाए है इस संदर्भ में  प्रशासन से भी बात किया जाय गा ।


अध्यक्ष द्वारा जिले में गठित कई और  दर्जनों नई अचल कमेटी का अनाउंसमेंट किया गया 


जिले में अपने मेहनत इमान्दारी और जिम्मेदारी के साथ अच्छे कार्य करने वाले  मदर ,युथ महिला कमेटी  को समानित किया गया किया गया 

निषुल्क  शिक्षा कोचिंग सेंटर के माध्यम से शिक्षा छेतर बेहतर कार्य करने वाले संचाल और  शिक्षकों को पेन ,डायरी , फूलो के गुच्छओ से समानित किया गया

 

अध्यक्ष सिन्टू कुमार भुईया ने कहा कि भिनिन्न जिलों में जाकर अपने समाज के पड़ा अधिकारियों से जायजा लेंगे

मंच को संचालित कर रहे उपाध्यक्ष पबन भुईया को भी बिभिन्न अंचल अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने समानित किया

एवं प्रदेश अध्यक्ष सिन्टू कुमार भुईया को अंचल सह जिला कमेटी के प्रभु भुईया के नेतृत्व मे अध्यक्ष सिन्टू भुईया को पगड़ी बांध गुच्छेदार फूलो दे कर तो महिला कमेटी द्वारा एक बड़ी गुच्छेदार माला से स्वागत किया गया

पद्मश्री पुरस्कार के लिए आसनसोल की बेटी पृथा रॉय हुई नॉमिनेट | मिल चुकी ...

शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

Lock Down का उड़ाया गया धज्जियां | उपमेयर को बधाई देने के लिए लगा भीड़ |...

शिकागों विश्व धर्म संसद का 125 वाँ दिवस -कुल्टी

 शुक्रवार भारतीय जनता पार्टी के नियामतपुर सेंट्रल (कुल्टी विधानसभा) कार्यालय में शिकागों विश्व धर्म संसद का 125 वाँ दिवस पालन किया


 उपस्थित थे भाजपा प्रदेश सदस्य श्री विवेकानंद भट्टाचार्य, भाजपा आसनसोल जिला आमंत्रित सदस्य डॉ अबरार अहमद, जिला नेता कवि सिंह,भाजपा आसनसोल जिला युवा नेता टिंकू वर्मा, भाजपा कार्यालय प्रमुख बिजय साव, पूर्व उपाध्यक्ष सुनील सरकार, 99 नम्बर वार्ड के भाजपा युवा नेता हेमंत माझी, निर्मल माझी, भाजपा महिला कुल्टी मंडल पूर्व अध्यक्ष तनुजा सिन्हा,19 नम्बर वार्ड के भाजपा युवा नेता काजल दास, महिला नेत्री मंजू देवी,युवा भाजपा नेता कार्तिक दास, स्वास्थ सेवा सह भाजपा सदस्य दिलीप गुप्ता,सुभाष पिलनिवाला थे।



स्वामी विवेकानंद के बारे में कहा जाता हैं, 11 सितम्बर, 1893 को अमेरिका के शिकागो में भारत के इस मात्र 30 वर्षीय संत ने विश्व धर्म संसद में भारत की वैदिक संस्कृति और सनातन धर्म का डंका बजाया, तब पूरा विश्व चौंक उठा और इसके साथ ही पूरे भारत को भी अनुभूति हुई कि नरेन्द्र नाथ दत्त कोई साधारण पुरुष नहीं। इसीलिए तो गुरु रामकृष्ण परमहंस ने उनका नाम विवेकानंद रखा था, जिसका अर्थ होता है विवेकपूर्ण जीवन जीते हुए आनंदित रहना।

बुधवार, 9 सितंबर 2020

पश्चिम बंगाल राज्य महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कुल्टी दौरा

 बुधवार कुल्टी के नियामतपुर में महिला कांग्रेस की एक सभा की आयोजन की गई

सभा में महिला कांग्रेस नेता इंद्रानी मिश्रा के नेतृत्व में लगभग 50 तृणमूल कांग्रेस ब भाजपा से पश्चिम बंगाल महिला कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष सुभद्रा दत्ता के हाथ थाम कर कांग्रेस ज्वाइन की



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में  राज्य महिला कांग्रेस सुभद्रा दत्ता, अध्यक्ष इंद्रानी मिश्रा, सुल्ताना यासमीन प्रभारी पश्चिम बर्दवान की महिला मंडल, तिरुपति मुखर्जी जिला परिषद महिला कांग्रेस ब उषा तिवारी उपस्थित थी।

भुईया समाज उत्थान समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

 जिला अस्पताल के चल रहे रक्त के कमी को देखते हुए जिला अस्पताल के द्वारा रक्त दान सिविल के आवाहन को  सुन भुईया समाज उत्थान समिति के ओर से अपने सामाजिक जिम्मेदारी को निर्वाहन करते हुए भुईया समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश पर बराबानी रेल गेट के निकट  भुईया समाज उत्थान समिति  द्वारा  रक्त दान शिविर आयोजित रक्त दान किया गया



मोके पर उपस्थित जिला पंचायत वन भुमि कर्मदोखो पूजा मरांडी भुईया समाज के प्रदेशआध्यक्ष  सिन्टू कुमार भुईया को  ब्लड  डोनर सर्टिफिकेट दिया गया

मोके पर  उपस्थित उपाध्यक्ष पबन भुईया जिला अध्यक्ष प्रभु दास भुईया मिथुन भुईया, मनोहर भुईया राम निवाश यादव, प्रदीप महाली इत्यादि उपस्थित थे

पुलिस दिवस के उपलक्ष्य पर किया गया सालानपूर थाना पुलिस को सम्मानित

 8 सितंबर को सालानपुर पुलिस स्टेशन में पुलिस दिवस मनाया गया। बुधवार आज का पुलिस दिवस दूरस्थ नियमों के अनुसार मनाया गया । 


 उपस्थित लोगों में सालानपुर पुलिस स्टेशन के ओसी पाबित्रा कुमार गांगुली महाशय, आईसी सिकंदर आलम, और थाने के अधिकारियों में राजीव भट्टाचार्य, पर्थ साहा और अन्य सभी थानों के अधिकारी और कांस्टेबल, नागरिक स्वयंसेवक पुलिस और सलोनपुर ब्लॉक के पोस्टमास्टर शामिल थे। मंडल के इस विशेष दिन पर, कर्ण महामारी के दौरान, वे हमारे राज्य को सुरक्षा और सेवा प्रदान करने और लोगों को जागरूक संदेश देने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। यह दिन सालानपुर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों को बुके और मिठाई देकर मनाया जाता है। पुलिस स्टेशन पर। देबाशीष पुइंचंडी पेशे से शिक्षक हैं, लेकिन समाज में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। अभिषेक चक्रवर्ती, प्रदीप चटर्जी, अनिल चक्रवर्ती, देबजीत पुचंदी।

झूठे वादे के विरोध में धरना प्रदर्शन।

मंगलवार, 8 सितंबर 2020

Asansol News | Railpar Blood Donation Camp | चित्तरंजन रेलवे इंजन कारखाना

रेलपाल मे रक्तदान शिविर का आयोजन।

आसनसोल रेलपार के मक्खू मोहल्ला में रक्तसंकट दूर करने के लिए आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेन्द्र तिवारी की अपील पर सामाजिक संस्था कारवां ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्धघाटन मेयर जितेन्द्र तिवारी ने किया। 


इस मौके पर मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि मैंने मेयर के तौर पर अपील की थी कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सपना है कि खून की कमी से किसी की मौत न हो। इस अपील पर तुरंत रिस्पांस करते हुए कारवां ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। रेलपार के साथियों ने दिखा दिया कि उनके शरीर में जबतक खून का कतरा है, वह लोग खून की कमी से किसी की मौत नहीं होने देंगे। कारवां के सदस्य लगातार विभिन्न सामाजिक कार्य से लोगों की मदद कर रहे हैं। उनके इस जज्बे को उपरवाला और मजबूती देगा। ममता बनर्जी के हर सपने को हमलोग पूरा करेंगे। कुछ फिरकापरस्त लोग होेते हैं, जो खून बहाते हैं। हमलोग खून देकर लोगों का जीवन बचायेंगे।



 इस दौरान पूर्व एमआइसी रबिउल इस्लाम, पार्षद नसीम अंसारी, वसीम उल हक तथा कारवां की पूरीटीम मौजूद थी।

सोमवार, 7 सितंबर 2020

रेलवे के निजीकरण को रोकने के लिए एक हुआ सभी यूनियन

 चित्तरंजन रेलवे इंजन कारखाना (CLW) श्रमिक संगठन INTUC / NFIR / CRMC और श्रमिकों ने केंद्र सरकार और निगम द्वारा रेलवे के निजीकरण को रोकने के लिए एक विरोध सभा का आयोजन किया।


आज, चित्तरंजन रेलवे इंजन कारखाना श्रमिक संगठन INTUC / NFIR / CRMC द्वारा रेलवे के निजीकरण और निजीकरण करने और रेलवे के सभी लोगों और उत्पादन इकाइयों को कॉर्पोरेट करने की साजिश के खिलाफ एक विरोध रैली का आयोजन किया गया।

इस विधेयक को कुछ दिनों में संसद में उठाया जाएगा। भारत भर में विभिन्न रेलवे और रेलवे उत्पादन इकाइयों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और आने वाले दिनों में भी जारी रहेंगे।



INTUC / CRMC / NFIR की सभी ट्रेड यूनियनें CLW (चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स) रेलवे के निजीकरण और संरक्षण के लिए लड़ रही हैं ताकि चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) को कॉर्पोरेट और निजीकरण की अनुमति न हो। चालक दल ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अधिकतम और दूरी के नियमों का पालन किया ...।


श्री स्वपन कुमार साहा महाशय (महासचिव सीआरएमसी), श्री संजीव कुमार शाही (अध्यक्ष सीआरएमसी), श्री इंद्रजीत सिंह (संयुक्त महासचिव सीआरएमसी), श्री नेपाल चक्रवर्ती (कार्यकारी अध्यक्ष सीआरएमसी), श्री। देव शर्मा, अभिनाश कुमार मेहता और कई अन्य कर्मचारी ।।


सभी कार्यकर्ता विरोध सभा में शामिल हुए और सभी पुरुष और महिलाएं सभी नियमों के अनुसार विरोध में शामिल हुए। उनका एकमात्र कथन यह है कि हम इस लड़ाई में तब तक बने रहेंगे जब तक कि केंद्र सरकार इस निगम और निजीकरण के हाथों से वापस नहीं ले लेती। उनकी एकमात्र मांग यह है कि वे रेलवे को निजीकरण या बेचने की अनुमति नहीं देंगे।

रविवार, 6 सितंबर 2020

भाजपा कार्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी नियामतपुर सेंट्रल पार्टी कार्यालय (कुल्टी विधानसभा) के प्रांगण में शिक्षक दिवस पर सम्मानित करने का कार्यक्रम किया । इस दौरान भाजपा कर्मियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये। कार्यक्रम की सुरुवात डॉ राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ दिप जलाकर उनके प्रति श्रद्धा प्रकट किया गया। साथ ही इस्पीता दास ने रविंद्र संगीत गया साथ उनके साथ तबला में साथ दिया भाजपा सदस्य दिलीप गुप्ता ने।


 सम्मानित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में सर्वसति शिषु मंदिर की शिक्षिका कबिता चक्रवर्ती, श्री हरिहर बालिका विद्यालय नियामतपुर की शिक्षिका बिंदु कुमारी, किड्स जॉन की गृह शिक्षिका मंजू बिस्तु,एएसएचएम आसनसोल के शिक्षक सुमित गुप्ता,शिक्षक एडुकेशन सेंटर के शिक्षक सुरेश दास, पूर्व लेक्चरर एमबीए कॉलेज के शिक्षक सिद्धार्थ पुतन्डी,शिक्षिका तनुश्री पोद्दार, पिस पब्लिक स्कूल के शिक्षक मौहम्मद इंतेख़ाब आलम,ग्रीन पॉइन्ट एकेडमी नियामतपुर की शिक्षिका अंजली टिबरेवाल को भाजपा नेताओं और भाजपा नेत्रीयो ने फूल, अंगवस्त्र के साथ मिढाई और उपहार देकर शिक्षक शिक्षिकाओ को सम्मानित किया। 

इस दौरान भाजपा नेताओं में उपस्थित थे भाजपा प्रदेश नेता विवेकानंद भट्टाचार्य, भाजपा वरिष्ठ नेता सह समाज सेवी डॉ अजय पोद्दार, बीएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोराचन्द चटर्जी, आसनसोल जिला एसी मोर्चा अध्यक्ष सत्यजीत दास, आसनसोल मंडल के साधारण सचिव सुखदेव मुखर्जी,आसनसोल भाजपा आंदोलन संगठन के नेता गौतम चक्रवर्ती, वार्ड 99 के वरिष्ठ नेता स्यामल बेनर्जी, शिक्षक दिवस सम्मानित कार्यक्रम का संचालन भाजपा आसनसोल जिला युवा नेता टिंकू वर्मा, जिला आमंत्रित सदस्य डॉ अबरार अहमद, जिला नेता महेश सिंह, युवा नेता संकर प्रसाद, निर्मल माझी, पूर्व उपाध्यक्ष कुल्टी मंडल सुनील सरकार,नियामतपुर कार्यालय प्रमुख बिजय साव,दिवाकर सिंह, जिला नेता कवि सिंह, काजल दास, महिला नेत्री  कुल्टी मंडल पूर्व अध्यक्ष तनुजा सिन्हा, 19 नम्बर वार्ड नेत्री सह कुल्टी मंडल 3 की उपाध्यक्ष रूपा दास, मंजू देवी, आसनसोल महिला नेत्री कविता रॉय,के साथ महिला युवा काफ़ी सँख्या में उपस्थित थे।

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू