सोमवार, 28 सितंबर 2020
रानीगंज मे भगत सिंह जयंती।
भगत सिंह भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी थे इनका जन्म 28 सितंबर 1907 गांव बांगा जिला लायलपुर पंजाब में हुआ
इन्होंने देश की आजादी के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया इसी के उपरांत शोमवार रानीगंज के सिख संगत गुरुद्वारा प्रबंधक कूमैटी के नेतृत्व में आज एक उद्घाटन समारोह का प्रोग्राम हुआ रानीगंज के पंजाबी मोड़ पर शहीद भगत सिंह की स्टेचू बनाया गया था जिसका आज उद्घाटन आसनसोल के मेयर श्री जितेंद्र तिवारी के द्वारा हुआ जिसमें रानीगंज के सभी तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इस मूर्ति को बैठाने के बाद हम लोग 500 लोगों के अंदर भी देश के प्रति कुछ निछावर करने का जज्बा भी उनके अंदर जगा पाते हैं तो यही भगत सिंह जी के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है इस मौके पर उपस्थित सभी लोग और आम राहगीरों को मिठाइयां बांटी गई।
रविवार, 27 सितंबर 2020
सीतारामपुर हनुमान मंदिर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ कथावाचक का कार्यक्रम
सीतारामपुर अपर बाजार हनुमान मंदिर में श्री श्री सार्वजनिक महाबीर समिति श्री हनुमान मंदिर मार्ग के तत्वावधान में मंगलवार को संध्या सात बजे से नौ बजे तक संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ कथावाचक राजीव रंजन पाण्डेय जी और संजीव पाण्डेय जी के मुख से आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के पहले स्थानीय यवा पार्षद अमित तुल्सियान के कोविड - 19 रिपोर्ट निगेटिव आने पर सोनु तुल्सियान को संस्था के तरफ से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
सुन्दरकाण्ड पाठ के बाद आमंत्रित कलाकारों द्वारा सुमधुर भजनों का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आमंत्रित भजन कलाकारों में राजु चौहान, जयकिशन पारीक ( गब्बर ) संजीव कुमार और कुमार बिक्रम स्थानीय भजन कलाकारों व आमंत्रित कलाकारों द्वारा भजनों की अमृतवर्षा की गयी।
सभी महिला व पुरुष भक्तों ने भजनों का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम का सुन्दर संचालन निर्मल गुप्ता मध्यदेशिया ने किया।
आनंद विभोर होकर झुमने लगे।
अंत में भजन के समापन के बाद आरती के पश्चात सभी भक्तों को महाभोग के रुप में खीर पुरी वितरण किया गया।
भव्य आयोजन में संजय गुप्ता, अनील साव, श्याम साव, विकास पाण्डेय, सुभम् मिश्रा, बाबु रवानी, उमेश मोदी,जितन साव, गोवर्धन बराट,राहुल बराट के सहयोग रहा।
शनिवार, 26 सितंबर 2020
पंडित दीनदयाल उपाध्याय 104 वाँ जन्मजयंती पर नियामतपुर सेंट्रल पार्टी कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मालादान किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता रहें स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 104 वाँ जन्मजयंती पर नियामतपुर सेंट्रल पार्टी कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मालादान किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मजयंती पर सुबह से पेड़ लगाने का कार्य भी किया गया, संध्या समय नरनारायण खिचड़ी भोग बनाकर खिलाया गया। उक्त जन्मजयंती पर कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश सदस्य पुरुलिया ऑब्जर्वर विवेकानंद भट्टाचार्य, जिला आमंत्रित सदस्य डॉ अबरार अहमद, जिला भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा,सुनील सरकार,शक्ति प्रमुख दीवाकर सिंह, सुभाष पिलानिवाला, कार्यालय प्रमुख बिजय साव,परेश घोष, हेमंत माझी, काजल दास, निर्मल माझी, सुभाष टिबरेवाल, कवि सिंह,साचु दास, मंजू देवी, तनुजा,बप्पा मंडल, कन्हिया नोनिया, सुभल मंडल, मुकुल मोदी, बिकी बावरी के साथ कई कार्यकर्ता थे।
आसनसोल जिला भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मजयंती पर सुबह 9 बजे नियामतपुर दास पाड़ा में 10 से अधिक पेड़ लगायें गये। श्री वर्मा ने कहा पेड़ लगाने के बाद सेंट्रल कार्यालय पर पंडित जी के तस्वीर पर माला दान किया गया। वर्मा ने कहा की संध्या समय संस्कृतिक कार्यक्रम का सुरुवात इस्तीपा दास ने रविंद्र संगीत के माध्यम से आरंभ किया गया। उनके साथ संगीत में सहयोग किया पार्टी कार्यकर्ता दिलीप गुप्ता थे। वर्मा ने कहा पंडित जी का जन्म 25 सितम्बर 1916 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी।
वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।
शुक्रवार, 25 सितंबर 2020
कुल्टी मदद फॉण्डेसन ने महिलाओं के लिए उठाई बड़ी कदम।
बराकर स्टेशन रोड के नीलकंठ प्लाजा स्थित कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा संचालित महिला प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को
महिलाओ को स्वनिर्भर बनाने के लिए शुक्रवार को एक दिवशीय निःशुल्क संगोश्ठी एवम कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला एवम संगोश्ठी का उद्घाटन कार्यक्रम की बिशिष्ट अतिथि
कुल्टी हिंदी वालिका विद्यालय उच्च माध्यमिक स्कूल की पूर्व प्रधानाध्यापिका डॉ ममता मिश्रा , महिला प्रशिक्षण केंद्र बराकर की प्रोजेक्ट हेड किरण प्रसाद एवम स्ट्रीक्स कंपनी की ट्रेनर चांदनी बर्णवाल ने संजुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।
स्वनिर्भर कार्यशाला एवम संगोश्ठी के दौरान सौंदर्य, प्रसाधन एवम कला के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए किरण प्रसाद एवम चांदनी बर्णवाल द्वारा तकनीकी शिक्षा का बीशेष प्रशिक्षण दिया गया ।
महिला प्रशिक्षिकाओ द्वारा कोरोना संकट काल मे आत्मनिर्भरता के माध्यम से महिलाओ को आगे बढ़ने के लिए बिभीन्न माध्यमो के तरीके को बताया गया ।
इसके अलावे महिलाए आत्मनिर्भर बनकर कैसे आगे बढ़ाएगी इस विषय पर संगोश्ठी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान बराकर, कुल्टी, आसनसोल , चितरंजन, एवम रानीगंज से आई शिक्षा, कला, एवम सौंदर्य, के क्षेत्र में बिशेषज्ञ महिलाओ ने अपना व्याख्यान के साथ सफलता का अनुभव सांझा किया ।
इस अवसर पर बिशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ममता मिश्रा, महिला प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षिका किरण प्रसाद , स्ट्रीक्स कंपनी की ट्रेनर चांदनी बर्णवाल, महिला प्रशिक्षण केंद्र आसनसोल की प्रोजेक्ट हेड संगीता चौबे, कुल्टी की प्रोजेक्ट इंचार्ज रिंकू, बीशेष रूप से मौजूद थी ।
बंगाल सरकार ने हिन्दी के लिए दिया बड़ा तोहफा।
हिन्दी भाषा और हिन्दी साहित्य के प्रोत्साहन के लिए 5 करोड़ रुपये आवंटित।
हिन्दी अकादमी को बजट के साथ-साथ प्रशासनिक अनुमोदन भी दिया।
पश्चिम बंगाल हिन्दी अकादमी का पुनर्गठन करने के बाद अब राज्य के हिन्दीभाषियों के लिए बंगाल की ममता सरकार ने एक और अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हिन्दी अकादमी को प्रशासनिक अनुमोदन दे दिया गया है। इसके अलावा हिन्दी भाषा के प्रोत्साहन और हिन्दी साहित्य से जुड़े विभिन्न कार्यों हेतु आर्थिक आवंटन भी किया गया है। सरकार की ओर से कुल 5 करोड़ रुपये का आर्थिक आवंटन अकादमी को किया गया है। सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सचिव ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की। आवंटन की सूचना देने वाले पत्र में उन्होंने लिखा कि हिन्दी अकादमी का कार्यालय बीबीडी बाग स्थित हेमंत भवन में होगा। इसमें जनरल एडुकेशन, लैंग्वेज डेवलपमेंट, प्रमोशन ऑफ मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज और लिटरेचर के क्षेत्र से जुड़े कार्य शामिल रहेंगे। हिन्दी अकादमी को 5 करोड़ रुपये का आवंटन वर्तमान वर्ष के बजट में मांग नंबर 30 के तहत किया गया है
गौरतलब है कि बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने पिछले दिनों हिन्दी भाषा और हिन्दी साहित्य को प्रोत्साहन देने के लिए एक ओर जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदी अकादमी का पुनर्गठन करने की घोषणा की वहीं दूसरी ओर तृणमूल ने हिंदी प्रकोष्ठ का गठन किया। इन दो बड़े कदमों से राज्य में हिन्दीभाषियों की उम्मीद की किरण जगी है।
हिन्दी प्रकोष्ठ और अकादमी की खासियत यह होगी कि अगर आपकी कोई शिकायत है, कोई सुझाव है तो वे अाप दे सकते हैं। बेहद ही अहम बात यह है कि राज्य में इस प्रकोष्ठ की भूमिका अहम होगी क्योंकि इसकी त्रिस्तरीय संरचना जिला स्तर से ब्लॉक स्तर तक काम करेगी। अब आप राजनीति से शिक्षा तक में हिन्दीभाषियों के लिए आगे बढ़कर काम करना चाहते हैं तो हिन्दी प्रकोष्ठ यह मौका देगा।
शिल्पांचल के रहने वाले कई हिन्दीभाषियों का कहना है कि राज्य में ऐसा सम्भवत: पहली बार हुआ जब हिन्दीभाषियों के लिए इतनी गंभीरता के साथ साेच विचार किया गया हो।
राज्य में यहां है अधिक हिन्दीभाषियों की संख्या
राज्य में मध्य कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, सिलीगुड़ी, आसनसोल, दुर्गापुर, खड़गपुर सदर व राज्य के कुछ अन्य इलाकों में हिंदी भाषी आबादी निर्णायक भूमिका में है।
हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के अपने इरादे की सीएम ने घोषणा की थी। 2012 में यह साकार हुआ और 10 % से अधिक हिन्दीभाषी आबादी वाले जिलों व नगरपालिकाओं में हिन्दी को आधिकारिक भाषा बना दिया गया। 2019 में राज्य सरकार ने हिन्दी विश्वविद्यालय विधेयक पारित किया और हावड़ा में हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना की नींव भी रख दी गयी। इतना ही नहीं इससे पहले हिन्दी माध्यम जनरल डिग्री कॉलेज की भी सौगात मिली।
हिंदी भाषा भाषियों के इस सार्थक एवं सराहनीय कदम के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वो कम है। मनोज यादव, उमा श्रॉफ, मुकेश झा, बिमल जालान, मनोज रजक, वीरू रजक, केके श्रीवास्तव,दामोदर मिश्रा, सुधीर वर्मा, गिरीश सिंह, रवि शंकर चौबे, विजय कुमार ठाकुर, गुरविंदर सिंह, पृथा रॉय जयस्वाल, साबीर अली ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और उनका शुक्रिया अदा किया।
गुरुवार, 24 सितंबर 2020
निस्वार्थ सेवा भाव ही कामयाबी का मूलमंत्र :मुकेश झा
यह आर्टिकल/स्टोरी विनय रजक को समर्पित है।
बुधवार, 23 सितंबर 2020
सुशील कुमार सिन्हा को किया गया सम्मानित।
पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति की ओर से आज संगठन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट राजीव मुखर्जी के नेतृत्व में बर्नपुर रिवर साइड स्कूल के प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा को सम्मानित किया गया बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
गौरतलब है कि प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा जी का चयन सीबीएसई अवार्ड के लिए किया गया था तथा शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से उनको सम्मानित भी किया गया था। सीबीएसई देश नहीं बल्कि दुनिया भर में सीबीएसई के अधीन संचालित अपने शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को यह सम्मान देती है।
इस वर्ष देशभर के कुल 39 शिक्षकों का चयन किया गया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे-दीपेंदु साहा, मुकेश झा, कमल मुर्मू, देवाशीष चटराज, मनोज कुशवाहा, सीमा भट्टाचार्य इत्यादि।
मंगलवार, 22 सितंबर 2020
सदन कुमार सिंह को किया गया सम्मानित।
रानीगंज तृणमूल कांग्रेस के नेता सदन कुमार सिंह को तृणमूल युवा कांग्रेस का पश्चिम बर्दवान जिला युवा उपाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में तृणमूल नेता राम शंकर सिंह के नेतृत्व में सदन कुमार सिंह को उनके रानी शहर तृणमूल कार्यालय में सम्मानित किया गया।
सदन कुमार सिंह को पश्चिम बर्दवान जिला युवा उपाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी पार्टी के लोगों ने उन्हें फूल और मालाओं के साथ मिठाई भी खिलाई रामशंकर सिंह ने कहा कि हम लोगों को बहुत खुशी है और आशा है कि सदन कुमार सिंह को तृणमूल युवा जिला का अध्यक्ष बनने से संगठन को और मजबूती मिलेगी उन्हें आशा है कि सदन कुमार सिंह पूरे जिले में एक नया मुकाम हासिल करेंगे इस प्रयास में उनके समर्थक हमेशा उनके साथ कंधा मिलाकर चलेंगे।
सोमवार, 21 सितंबर 2020
कल्याणेश्वरी चौकी की पुलिस ने लड़की की गली में खोए पैसों का बैग लौटाया।
कल्याणेश्वरी चौकी के प्रभारी अमरनाथ दास ने आसनसोल के क्रिस्टन पारा की रहने वाली पायल सिंह नामक एक युवती का खोया हुआ बैग वापस कर दिया।
युवती ने कहा कि जब वह कल मैथन डैम घूमने आई थी, तो पैसे का बैग उसके हाथ से कहीं गली में गिर गया था। बैग में आधार कार्ड और 4,000 रुपये नकद थे।
आज सुबह कल्याणेश्वरी चौकी से फोन आया और मुझे अपना बैग, आधार कार्ड और 4,000 रुपये वापस दिए गए।
चौकी के प्रभारी अधिकारी अमर नाथ ने कहा कि कल कडविता रोड पर एक महिला का बटुआ मिला। इस युवती को ठीक से खोजने के बाद, उसका बैग आज उसे सौंप दिया गया।
कोरोना से जंग जीत कर वापस आये मेयर।
कोरोना को पीछे छोड़ स्वस्थ हो कर आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र कुमार तिवारी और उनकी पत्नी चैताली तिवारी वापस आये, बता दू की दोनों कोरोना से संक्रमित हो गए थे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर इलाज के लिये उन्हें कोलकाता बुलाया गया था, जहाँ उनका इलाज़ चल रहा था।
रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव होने के बाद अस्पताल से सोमवार दोनों को छुट्टी दिया गया।
तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने जोड़ दार स्वागत किया उनका स्वागत किया।
आश्रम मोड़ पार्टी कार्यालय में रबीउल इस्लाम और उनके कार्यकर्ताओं ने मेयर का स्वागत किया।
डॉक्टर कलीमूल हक और काजी निजामुद्दीन को किया गया सम्मानित।
सोमवार पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति की ओर से रानीगंज के पब्लिक लाइब्रेरी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में नेपाली पारा हिंदी हाई स्कूल के प्रधान शिक्षक डॉक्टर कलीमूल हक और बिसरा हाई स्कूल के प्रधान शिक्षक काजी निजामुद्दीन को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉक्टर कलीमूल हक को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार और काजी निजामुद्दीन सर को शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
इस सम्मान समारोह में रानीगंज ब्लॉक के 5 अवकाश प्राप्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा समारोह में रानीगंज के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जो अपने स्कूल में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किए थे।
इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वेस्ट बंगाल तृणमूल प्राथमिक शिक्षक समिति के स्टेट प्रेसिडेंट श्री अशोक रूद्र थे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट श्री राजीव मुखर्जी और विजय दास ने किया। समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित थे-आदित्य कोनार, जगदीश चटर्जी, दीपेंदु साहा, नूरुल हक, रामप्रकाश भट्टाचार्य, मुकेश झा, प्रदीप बाउरी, तथागत राय, दिनेश राम इत्यादि।
रविवार, 20 सितंबर 2020
शनिवार, 19 सितंबर 2020
फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!
फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...
शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू
-
पीएचई विभाग की लापरवाही से जलमग्न हुआ कल्यानेश्वरी मन्दिर का पूरा क्षेत्र, सेल्फी खींचने की लगी होड़। कल्यानेश्वरी स्तिथि पीएचई विभ...
-
नंदिग्राम मे तृणमूल से ममता बनर्जी ब भाजपा से सुबेन्दु अधिकारी के खिलाफ माकपा से मीनाक्षी मुखर्जी लड़ेगी चुनाव। मीनाक्षी मुखर्जी न्याय क...
-
नवंबर माह से शुरू होकर कोरोनावायरस मार्च तक लगभग विश्व के सभी भागों में फैल गया । भारत भी इससे अछूता नहीं रहा, मार्च महीने के 24 तारीख से Lo...
-
गुरुवार को शाम 8 बजे करीब रानीगंज के एन एस बी रोड के सामने मारवाड़ी सनातन विद्यालय के पास दो व्यक्ति सड़क हादसे मे बुरी तरह घायल हो गये । प्...
-
कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनाकुरी 2 नंबर दामोदर नदी में आज सुबह एक पिता ने अपने तीन मासूम बच्चियों को फेक दिया जिससे आसपास के लोगों मे...
























