शनिवार, 21 नवंबर 2020
गुरुवार, 19 नवंबर 2020
बुधवार, 18 नवंबर 2020
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस का विरोध रैली
बुधवार पश्चिम बंगाल के रानीगंज के नगर निगम वार्ड नंबर 88 हुसैन नगर में तृणमूल कांग्रेस के ओर से केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ में एक जुलूस निकाला गया
जुलूस में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर लताड़ा इन लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे किए हैं युवा सड़क पर आ गए हैं आलू प्याज के दाम बढ़ने से लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है जुलूस में यह नारा लगाया गया कि फासीद ताकतों के खिलाफ में सारे लोग एक हो जुलूस में मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद तहसीन, मोहम्मद भोला, तौफीक आलम और भी सभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे
रविवार, 15 नवंबर 2020
महान फिल्म अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय अब नहीं रहें इस दुनिया।
अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय के निधन के बाद उनके करीबी पत्रकार ब फिल्मकार संजय सिन्हा के साथ गुफ्तगु-
दादा साहब फाल्के नेशनल अवॉर्ड से विभूषित फिल्म अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय को मैं सबसे बड़ा कलाकार मानता हूं. मैंने उनसे अभिनय की बारीकियां सीखी हैं.वह अपने आप में अभिनय की यूनिवर्सिटी थे.' ये कहना है मीडिया पर्सनैलिटी और फिल्म अभिनेता संजय सिन्हा का, बातचीत के क्रम में उन्होंने संवाददाता को बताया कि, पहली बार जब उनके साथ कैमरा फेस कर रहा था तो मैं बहुत नर्वस था.मुझे लग रहा था कि इतने बड़े अभिनेता के साथ कैसे एक्टिंग कर पाऊंगा,लेकिन शूटिंग फ्लोर पर सौमित्र बाबू ने मेरा हौसला बढ़ाया और मुझे काफी हद तक नॉर्मल कर दिया. तब मैं उनके साथ सफलतापूर्वक कैमरा फेस कर पाया और जब शॉट कंप्लीट हुआ तो मैं खुद हैरत में पड़ गया.' ज्ञात हो कि आसनसोल संजय सिन्हा ने,सौमित्र चट्ठोपाध्याय के साथ बांग्ला फीचर फिल्म ' एबार शल्यजित ' में अभिनय किया है.इस फिल्म में संजय,सौमित्र चट्टोपाध्याय के साथ मुख्य भूमिका में हैं.यह फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है.संजय इसमें एक जासूस की भूमिका में हैं.अचानक एक खून हो जाता है. शल्यजित यानी संजय सिन्हा को तफ्तीश की ज़िम्मेदारी मिलती है और उन्होंने तफ्तीश शुरू की.उनके अपोजिट फिल्म अभिनेत्री सबिता रॉय हैं तथा विशिष्ट अभिनेत्री माधवी मुखर्जी , मौसुमी,सुब्रत बनर्जी, दिव्येंदु दास ने भी अभिनय किया है.ज्ञात हो कि अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय को रविवार को निधन हो गया.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है.संजय,उनके निधन से बेहद दुखी हैं.वह कहते हैं,' मैंने अपना एक गार्जियन खो दिया है.
सौमित्र जेठू बड़े कलाकार के साथ एक बड़े इंसान भी थे.' गौरतलब है कि सौमित्र चट्टोपाध्याय ने फिल्म निर्माता सत्यजीत रॉय के साथ दर्जनों फिल्में की हैं.हाल तक वह सक्रिय थे. अचानक वह कोरोना पॉजिटिव हो गए और उनकी तबीयत बिगड़ती गई और रविवार को उनका निधन हो गया.
गुरुवार, 12 नवंबर 2020
सोमवार, 9 नवंबर 2020
शनिवार, 7 नवंबर 2020
कुल्टी मे रक्त दान शिविर का आयोजन
कुल्टी के स्थित युवाओ द्वारा बनाई गई समाजसेवी संगठन रेनबो सोसाईटी द्वारा कुल्टी न्यूरोड दुर्गामंदिर में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक के टेक्नीशियन सुखदेव गांगुली ने फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर 23 युवा रक्तदाता एवम 3 महिला रक्तदाता साइनि सरकार, मीनाक्षी चटर्जी एवम अधिवक्ता पूर्वा दास के साथ कुल 25 लोगो ने रक्तदान किया ।
रेनबो शोसाईटी के रतुल मंडल ने बताया कि शिविर में कुल्टी, बराकर, नियामतपुर, एवम आसनसोल से आये युवाओ ने रक्तदान किया । वही युवाओ द्वारा संचालित रेनबो सोसायटी पिछले 2 बर्षो से समाजसेवा के लिए कार्य कर रही है , संस्था द्वारा पौधरोपण , भोजन बितरण एवम बस्त्र वितरण सहित बिभीन्न सामाजिक कार्य पूरे वर्षभर अयोजीत किया जाता है ।इस बर्ष पहली बार संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया ।
शिविर के दौरान आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक के तकनीकी बिशेसज्ञ बेनु सेनगुप्ता, सुखदेव गांगुली, एवम सुब्रा माजी की देखरेख में 25 यूनिट रक्त संग्रह कर जिला अस्पताल को दिया गया ताकि जरूरतमंद कुछ लोगो को रक्त की कमी को पूरी की जा सके । शिविर में सभी 25 रक्तदाताओं को अतिथियो द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित एवम प्रोत्साहित किया गया ।
इस अवसर पर बिशिष्ट लोगो मे समाजसेवी गोपी कृष्ण दत्त, पूर्व पार्षद राजा चटर्जी, कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे , रेनबो शोसाईटी के अध्यक्ष रतुल मंडल, सचिव देब ज्योति चटर्जी, सहित संस्था के सौभिक भटाचार्य, अर्घ ज्योति चटर्जी, समजीत सरकार, सोमो चटर्जी, तन्मय दत्त, सहित रेनबो सोसायटी के सदस्य बीशेष रूप से मौजूद थे ।
शुक्रवार, 6 नवंबर 2020
बुधवार, 4 नवंबर 2020
मंगलवार, 3 नवंबर 2020
पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष छठ घाट को ओर भी अधिक सुंदर सजाया जायेगा।
बराकर से बंटी खान की रिपोर्ट-
बराकर गायत्री नगर के छठ पूजा सेवा समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। उक्त बैठक मे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी छठ पूजा के अवसर प्रत्येक वर्ष की भांति डिपू डंगाल से लेकर हलवाई पट्टी स्थित माँ रक्षा काली मंदिर तक पूरे सड़क को बीते वर्षो की उपेक्षा अधिक सुंदर ओर आकर्षक बनाया जाएगा
मालूम होकी पूर्व के वर्षो मे भी समिति द्वारा काफी आकर्षक सजावट के साथ साथ पूजा सामग्री के बितरण ओर कई तरह के कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी देवताओं की कलाकृति भी तैयार किया जाता है ।सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष रक्षा काली मंदिर के पास ओर डिपू डंगाल के पास एक बिशेस तोरण द्वार बनाया जाएगा जो कई तरह की रंग बिरंगी रोशनी की आभा बिखेरेगी ।वही छठ ब्रतियो के लिए सड़क को बर्फीली ओस की सजावट से सजाया जाएगा ।जिस पर सभी सदस्यों ने अपना अपना सहमति जाहिर किया ।मालूम होकी उक्त इलाके के सजावट को देखने के लिए आस पास के इलाके से काफी संख्या मे लोग जुटते है ।सोमवार, 2 नवंबर 2020
रविवार, 1 नवंबर 2020
शनिवार, 31 अक्टूबर 2020
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020
अस्पताल के अंदर गुंडागर्दी
आर पी खाईतान ने बताया कि हम्हारे हॉस्पिटल के कर्मचारी को कुछ लोगो ने मार पीट किया हॉस्पिटल के तरफ से कर्मचारी का इलाज चल रहा है। अभी तक दो आदमी हिरासत मे लिया है। आर पी खाईतान ने बताया है टीएमसी का एक नेता थाना मे फ़ोन करके वो लोगो को छोड़ाने के कोशिस कर रहा है आर पी खाईतान का कहना है वो लोगो को करी से करी सजा मिलनी चाहिए।
घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी रही युवती।
बराकर हनुमान चढ़ाई के निकट शुक्रवार को बराकर से आसनसोल की ओर जाने वाली मिनी बस ने स्कूटी सवार 20 वर्ष युवती पाखी को पिछे से धक्का मार दिया । जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई । बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है ।
घटना संबंध के बारे में बताया जाता है कि बराकर हनुमान चढ़ाई मंदिर के निकट चाशा पाड़ा के रहने वाले मंटू की 20 वर्ष लड़की परिवार के दो बच्चों को लेकर घुमाने ले जा रही थी । इस बीच आसनसोल की ओर जाने वाली बस ने स्कूटी सवार युवती को धक्का मार दिया । जिससे उसका सिर फट गय । दोनों बच्चों को हल्की चोट आयी है । सूचना मिलने पर बराकर पुलिस प्रभारी रविंद्रनाथ दुलइ ने घायल युवती को आसनसोल जिला अस्पताल भेजा । जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर में भर्ती कराया गया है ।
वहीं बस के चालक और खलासी घटना स्थल से फरार है । पुलिस ने मिनी बस को कब्जे में ले लिया है । घटना को लेकर स्थानिय लोगों में भारी आक्रोश है ।
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020
बुधवार, 28 अक्टूबर 2020
मीर हाशिम ने की सुपरवाइजरो के साथ अहम बैठक।
आसनसोल नगर निगम मुख्यालय में प्रशासक जितेंद्र तिवारी ने मंगलवार को बैठक कर निर्देश दिया था कि जिस तरह दुर्गापूजा में स्वच्छता की व्यावस्था की गई थी, उसी प्रकार दीपावली और छठ पूजा में की जाएगी।
जिसके तहत बुधवार को प्रशासक बोर्ड सदस्य मीर हाशिम ने नियामतपुर स्थित बोरो कार्यालय में बोरो 8 के सफाई कर्मियों के साथ बैठक और निर्देश दिया कि दीपावली और छठ पूजा को लेकर सभी जगहों व घाटों की बेहतर तरीके से साफ-सफाई की जानी चाहिए, जिससे किसी भी श्रद्धालु को समस्या ना हो। इसके अलावा मीर हाशिम ने बताया कि कल हुई बैठक के अनुसार आसनसोल नगरनिगम अंतर्गत 10 बोरो क्षेत्र में जिसका दुर्गापूजा सभी पैमाने पर बेहतर होगा उसे आगामी 6 नवम्बर को निगम मुख्यालय स्थित आलोचना भवन में सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा 1 से 7 नवम्बर तक जहां -जहां दुर्गापूजा हुई थी, उस स्थान को सेनिटाइज किया जायेगा और 8 नवम्बर से 30 नवम्बर तक रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश है, जिसके तहत 28 नवम्बर को कुल्टी बोरो कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। ज्ञात हो कि कुल्टी विधानसभा में बोरो संख्या 8 है, जिसके तहत 10 वार्ड आते है और इन दस वार्डो में 20 छठ घाट है, जिसके साफ-सफाई का आज निर्देश दिया गया। मौके पर सभी दस वार्डो के सफाई विभाग के सुपरवाइजर और सेनिटरी इंस्पेक्टर मौजूद थे।
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020
आसनसोल के एक वृद्धाश्रम में देखा गया दशहरे का उत्सव।
**
सामाजिक संस्था सोशल केअर फाउंडेशन द्वारा 25/10/2020 को दशहरे और विजय दशमी के उपलक्ष्य पर आसनसोल, पश्चिम बंगाल स्थित सवेरा वृद्धाश्रम में फल, मिठाइयों के साथ ढेरों खुशियां वितरित की गईं।
वृद्धों के मुख पर दशहरे की खुशी को लाने हेतु ये छोटा सा प्रयास संस्था द्वारा किया गया।
मौके पर संस्था से जुड़ी 10 वर्ष की बालिका मुक्ता ने अपने नृत्य प्रदर्शन से सब का मन मोह लिया।
इस अवसर का आनंद लेने हेतु मौजूद रहे सबेरा वृद्धाश्रम के सचिव सुजीत जी, संस्थापक श्री शेखर जी, और आश्रम के सभी वृद्ध। साथ ही सोशल केअर फाउंडेशन के सदस्य आरती कुमारी रॉय, श्रबोनि बीद और पश्चिम बंगाल अध्यक्ष पृथा रॉय जायसवाल भी उपस्थित थे।
रानीगंज के एक डॉक्टर के घर में लगा आग।
मंगलवार रानीगंज के डॉक्टर एम एन घोष रोड के पास रहने वाले डॉक्टर नसीम उल हक के घर पर अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई बताया जा रहा है कि आग लगने के पीछे कोई कारण नहीं पता चल पाया है
डॉक्टर नसीम उल हक का कहना है कि वह अपने चेंबर मारवाड़ी हॉस्पिटल के समीप मौजूद थे तभी घर से उनके मोबाइल पर कॉल आया कि घर में आग लग गया है आनन-फानन में वह चेंबर को छोड़कर घर पर पहुंचे तो देखा कि घर पर आग लग गया है स्थानीय निवासियों ने दमकल कर्मी को कॉल करके बुलाया
और आग पर काबू पा लिया गया डॉक्टर नसीमुल का कहना है कि स्थानीय लोगों ने इस काम में बहुत सहयोग किया है जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया इस हादसे में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद कामरान, अशरफ, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद शमसुद्दीन मिस्त्री ने जो अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
भाजपा जिला अध्यक्ष पापिया पाल को नियामतपूर मे सम्मानित किया गया
भाजपा आसनसोल जिला महिला अध्यक्ष पापिया पाल को नियामतपुर सेंट्रल भाजपा कार्यालय की ओर से विजया प्रणाम के साथ सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम नवनिर्वाचित आसनसोल भाजपा जिला महिला अध्यक्ष की घोषणा पर उन्हें मिठाई,अंग वस्त्र के साथ साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सदस्य सह पुरुलिया जिला ऑब्जर्वर विवेकानंद भट्टाचार्य, आसनसोल जिला भाजपा आमंत्रित सदस्य डॉ अबरार अहमद, आसनसोल जिला युवा नेता टिंकू वर्मा, जिला सदस्य महेश सिंह, कुल्टी 2 की महिला अध्यक्ष सुष्मिता पटनायक, पूजा दास, तनुजा सिन्हा,रूपा दास, नियामतपुर कार्यालय प्रमुख विजय साव,कुल्टी मंडल पूर्व उपाध्यक्ष सुनील सरकार, संकर प्रसाद, दिलीप गुप्ता,काजल दास,सुभाष पिलानिवाला, संजय पाल, निर्मल माझी, हेमंत मांझी,मंजू देवी के साथ काफ़ी सँख्या में भाजपा सदस्य महिला, युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!
फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...
शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू
-
पीएचई विभाग की लापरवाही से जलमग्न हुआ कल्यानेश्वरी मन्दिर का पूरा क्षेत्र, सेल्फी खींचने की लगी होड़। कल्यानेश्वरी स्तिथि पीएचई विभ...
-
नंदिग्राम मे तृणमूल से ममता बनर्जी ब भाजपा से सुबेन्दु अधिकारी के खिलाफ माकपा से मीनाक्षी मुखर्जी लड़ेगी चुनाव। मीनाक्षी मुखर्जी न्याय क...
-
नवंबर माह से शुरू होकर कोरोनावायरस मार्च तक लगभग विश्व के सभी भागों में फैल गया । भारत भी इससे अछूता नहीं रहा, मार्च महीने के 24 तारीख से Lo...
-
गुरुवार को शाम 8 बजे करीब रानीगंज के एन एस बी रोड के सामने मारवाड़ी सनातन विद्यालय के पास दो व्यक्ति सड़क हादसे मे बुरी तरह घायल हो गये । प्...
-
कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनाकुरी 2 नंबर दामोदर नदी में आज सुबह एक पिता ने अपने तीन मासूम बच्चियों को फेक दिया जिससे आसपास के लोगों मे...


















