रविवार, 14 मार्च 2021

कैसा रहा रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स चुनाव।

रविवार को रानीगंज चेंबर आफ कामर्स का चुनाव हुआ। सभी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कीया। इस बार के चुनाव मे आरबीसी ग्रुप और टीआरपी ग्रुप के बीच आमने सामने की टक्कर है।


रविवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान हमारे संवाददाता ने आर बी सी ग्रुप के हर्षवर्धन खेतान से बात की तो उन्होंने अपने खेमे की जीत का भरोसा दिलाया । उन्होंने कहा कि उनके ग्रुप के 23 प्रत्याशी मैदान मे हैं । उन्होंने दावा कीया कि अबतक हुये मतदान के रुझानों से आर बी सी ग्रुप के जीत की उम्मीद है । वहीं टी आर पी ग्रुप के प्रतिनिधि संदीप भलोटीया ने कहा कि यह चुनाव काम करने वालों और सिर्फ झुठे प्रचार के लिए चुनाव लड़ने वालो की टक्कर है । उन्होंने कहा कि टी आर पी ग्रुप के 45 प्रत्याशी मैदान मे हैं । चुनाव के नतीजे कल जारी होंगे

रानीगंज के माकपा कार्यालय मे सुदीप राय स्मारक वक्तव्य कार्यक्रम का आयोजन।

हर साल की तरह इस साल भी रानीगंज के गीर्जा पाड़ा इलाके मे बने माकपा कार्यालय मे तीसरे सुदीप राय स्मारक वक्तव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


पश्चिम बंगाल गणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे प्रख्यात अधिवक्ता सांसद विकास रंजन भट्टाचार्य । इनके अलावा रुनु दत्ता रानीगंज से माकपा प्रत्याशी हेमंत प्रभाकर और तमाम स्थानीय माकपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस साल सुदीप राय वक्तव्य कार्यक्रम मे गणतंत्र के खतरे किसानों के अधिकार और हमारे कर्तव्य को लेकर चर्चा की गयी । इस संदर्भ मे विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि पुरे देश मे लोकतंत्र खतरे मे है । देश का संविधान खतरे में है । उन्होंने कहा कि देश के नेताओं को गणतंत्र की रक्षा करनी चाहिए लेकिन आज कुछ नेताओं के कारण ही लोकतंत्र खतरे मे है । उन्होंने कहा कि किसानों को फसल की सही कीमत दिलाने के लिए ही नही बल्कि पुरे देश मे खाद्य सुरक्षा निश्चित करने के लिए किसान आन्दोलन को समर्थन करने और स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागु करने की आवश्यकता है । उन्होंने केन्द्र सरकार के तीनों किसान बिलों ओ वापस लेने की मांग की ।

गुरुवार, 11 मार्च 2021

रानीगंज में विरोध प्रदर्शन, किया सड़क जाम।

अनूप जोशी- रानीगंज

TMC सुप्रीमो ममता बैनर्जी नंदीग्राम विधानसभा मे प्रत्याशी के रुप नामांकन पत्र जमा करने के क्रम मे नंदीग्राम मे एक मंदिर मे पुजा करने जाते हुये गंभीर रुप से घायल हो गयीं थीं।


इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए राज्य के अन्य हिस्सों की तरह ही रानीगंज के कोयलांचल मे टीएमसी कर्मीयो ने विक्षोभ दिखाया । गुरूवार को रानीगंज शहर तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों और युवा टीएमसी कर्मीयो ने स्टेशन इलाके मे विरोध प्रदर्शन कीया और ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की । टीएसी के कूछ कार्यकर्ताओं ने बाजार इलाके मे स्थित काली मंदिर मे पुजा अर्चना कीया ।

रानीगंज के 91नंबर वार्ड के टी एम सी कर्मीयो ने ममता बनर्जी पर भाजपा द्वारा हमले का आरोप लगाते हुए 60 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध कीया । ममता बनर्जी पर हमले मे शामिल व्यक्तियो के खिलाफ कानुनी कार्यवाई करने की मांग की गई

ममता बनर्जी के पर हमला, शिल्पांचल मे टायर जला कर विरोध प्रदर्शन।

गुरुवार शिल्पांचल शहर के विभिन्न इलाकों में बुधवार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उपर हमले के विरोध प्रदर्शन किया गया।


तृणमूल पार्टी ऑफिस, शिव स्थान, से वेस्ट बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति, वेस्ट बंगाल तृणमूल प्राइमरी शिक्षक समिति और तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से ममता बनर्जी के ऊपर बीजेपी के गुंडों के द्वारा हमला करने के प्रतिवाद में एक जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस पार्टी ऑफिस से शुरू होकर बस स्टैंड के पास विवेकानंद मूर्ति के पास जाकर समाप्त हुआ। वहां पर टायर जलाकर तृणमूल समर्थक लोगों ने प्रतिवाद जनाया तथा छोटी सी सभा करके सभा का अंत किया।


इस धिक्कार जुलूस में मुख्य रूप से उपस्थित थे तृणमूल युवा के ब्लॉक प्रेसिडेंट अमित सेन माध्यमिक शिक्षक संगठन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट राजीव मुखर्जीप्राइमरी के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट हिमाद्री शेखर पात्रा दीपेंदु शाहा मुकेश झा सौम्यदीप घोष श्रीकांत दास आतनु दत्ता इत्यादि।

बुधवार, 10 मार्च 2021

कुल्टी की मीनाक्षी लड़ेगी ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव

 नंदिग्राम मे तृणमूल से ममता बनर्जी ब भाजपा से सुबेन्दु अधिकारी के खिलाफ माकपा से मीनाक्षी मुखर्जी लड़ेगी चुनाव।


 मीनाक्षी मुखर्जी न्याय के लिए हमेशा लड़ाने वाली युवती जन्म कुल्टी के एक छोटे से गांव चलबलपूर। 

वो बचपन से अपने पिता को राजनीति में देखते-देखते DYFI का झण्डा के तले निचले स्तर से विभिन्न तरह के लड़ाई आनदोलन करते-करते DYFI  लोकल कमेटी मे 2005 मे आने के बाद और तीब्र आनदोलन लोकल लोगों के साथ हमेशा खड़े रहते हुए धीरे-धीरे जीला स्तर फिर राज्य स्तर पर अपने आप को प्रमाणित की।

यह कुल्टी कॉलेज से अपनी नौकरी तक छोड़ दी लोगों की सेवा के लिए, हमेशा लोगों बीच रहने वाली मधुर वाणी जल्दी गूसा भी नहीं करती हा लेकिन किसी की समस्या सुनने पर उसके समस्या को अपनी समस्या समझ के समाधान में लग जाना इनकी फितरत है, प्राथमिक शिक्षा चलबलपूर, माध्यमिक जलधी देवी विधालय, उच्च माध्यमिक बेलूरी हाई स्कूल(नीयामतपुर), स्नातक बीबी कालेज (आसनसोल), स्नातकोत्तर बर्दवान इनूवरसीटी, B ed  दुर्गापूर से पूरी की है।

गुरुवार, 4 मार्च 2021

दलबदलू नेताओं का बंगाल मे कोई जगह नही है- सदन कुमार सिंह

 जीतेन्द्र तिवारी जैसे दलबदलु लोगों के लिए बंगाल मे कोई जगह नही है - सदन कुमार सिंह 

 जीतेन्द्र तिवारी के तृणमूल छोड़कर भाजपा मे शामिल होने पर शिल्पांचल के तृणमूल नेता और समर्थको मे  कहीं नाराज़गी तो कहीं भारी खुशी देखी जा रही है ।


इसी क्रम मे पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सदन कुमार सिंह ने भी जितेन्द्र तिवारी को आड़े हाथों लिया । उन्होंने कहा कि जीतेन्द्र तिवारी ने दल के साथ ही नही बल्कि इस क्षेत्र के हिंदी भाषी समाज के लोगों के साथ भी बेईमानी की है । उन्होंने दावा किया की अगर जीतेन्द्र तिवारी आने वाले विधानसभा चुनाव मे भाजपा के बैनर तले इस क्षेत्र मे कद्यावर तृणमूल नेता मलय घटक को टक्कर दे पाएंगे तो वह मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है जो कभी पुरा नही होगा ।

उन्होंने कहा कि मलय घटक एक ऐसे नेता है जो तृणमूल समर्थको के साथ साथ इस क्षेत्र के लोगों के दिलों मे बसते हैं । ऐसे मे जितेन्द्र तिवारी की कोई भी साजिश कामयाब नहीं होगी । उन्होंने साफ कहा की जीतेन्द्र तिवारी जैसे दलबदलु लोगों के लिए बंगाल मे कोई जगह नही है । उन्होंने कहा कि जितेन्द्र तिवारी ने हिंदी भाषीयो को छला है साथ ही मलय घटक के साथ तुलना करते हुए सदन कुमार सिंह ने कहा कि जितेन्द्र तिवारी मलय घटक के पांव की धुल बराबर भी  नही है और अगर वो मंत्री मलय घटक के खिलाफ चुनाव लड़ते है तो करीब एक लाख वोटो से हारेंगे, और उनका ज़मानत जब्त हो जाएगा

सीतारामपुर के BJP कर्मियों ने पूर्व TMC पार्षद अमित तुल्सियान किया सम्मानित

 सीतारामपुर अपर बाजार वार्ड 18 और 19 के भाजपा कर्मियो के ओर से तृणमूल कांग्रेस के पुर्व पार्षद के भाजपा में शामिल होने पर अमित तुल्सियान को फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।


इस बीच भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सुभाष टिबरेवाल , बादल पाल, तपन राय वरिष्ठ सदस्य, मुकेश श्रीवास्तव मंडल कोषाध्यक्ष, निर्मल गुप्ता मध्यदेशीया, बाप्पादित्य मंडल युवामोर्चा अध्यक्ष, टिंकू वर्मा कुल्टी बिधान सभा भारतीय मजदूर ट्रेड युनियन अध्यक्ष, रतन सिंह मंडल उपाध्यक्ष, भोला सिंह, सोमेन चक्रवर्ती, राजु कुमार यादव, मनोज मिश्रा, तरुण शर्मा, विक्रांत पासवान, सुरेश अग्रवाल,बिजय मजुमदार, दिपक पासवान, दिनेश शर्मा, टिन्कु राउत और काफी संख्या में भाजपा सदस्यों ने अमित तुल्सियान को भगुवा गमच्छा पहनाकर जय श्री राम नारों के साथ सम्मानित करते हुए स्वागत किया ।


सभी को मिष्ठान्न वितरण किया गया। अमित तुल्सियान ने बताया इतने दिनों में तृणमूल में बस औपचारिकता पुरी कर रहा था पर दिल मे कमल था और इस दिन का बेसब्री से इंतजार था।

मैं मन से लोगों को सेवा करुंगा और वार्ड मे एक नयी ऊर्जा के साथ संगठन को बढाने का कार्य करुंगा।

सुकांतापल्ली शिव मंदिर उन्नयन समिति के ओर से निकाली गई 151भव्य कलश यात्रा

 अनूप जोशी- रानीगंज! रानीगंज के सुकांतापल्ली शिव मंदिर उन्नयन समिति के तरफ से 151भव्य कलश यात्रा निकाली गई ।


गुरुवार को मंदिर के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी भव्य कलश यात्रा निकली गयी

ये कलश यात्रा शिशु बागान के सुकांतापल्ली शिव मंदिर से निकलकर अमृत कुंज आश्रम होते हुए राजबाड़ी पंडित तालाब से जल  लेकर सुकांतापल्ली शिव मंदिर me कलास अर्पित किया गया ।


इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतो की धुन पर नाचते गाते आगे बढ़े जिसमे हजोरो की तादाद मे श्रद्धालु भक्ति गीतो की धुन पर झुमते हुये निकले।

कलस यात्रा मे उपस्थित रानीगंज टाउन ब्लॉक के अध्यक्ष कंचन कांति तिवारी,सुकांतापल्ली शिव मंदिर उन्नयन समिति अध्यक्ष प्रेम गुप्ता,सुकांतापल्ली शिव मंदिर उन्नयन समिति सचिव पुनेदु बनर्जी और तमाम मंदिर कमिटि के मेंबर तमाम भक्तजन उपस्थित थे।

मंगलवार, 2 मार्च 2021

फर्श से अर्श तक का सफ़र, किया सोशल मीडिया का शुक्रिया- मुकेश झा

शिल्पांचल का एक भोला-भाला शर्मिला सबों के लिए एक अनजान एक शख्स आज सोशल मीडिया का हीरो बन गया। जिसके आज हजारों समर्थक और चाहने वाले हैं।


ये कोई और नहीं जी हां मैं
मुकेश झा की बात कर रहा हूं। जो कि एक पेशे से शिक्षक है और हाई स्कूल में पढ़ाते हैं। इन्होंने तीन चार  साल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रखी है। वैसे तो ये एक तृणमूल समर्थक है लेकिन इनकी पोस्टों को देखने से पता चलता है की सत्य की राह पर चलने वाले सच्चाई के समर्थक हैं। पिछले 5 सालों से तृणमूल पार्टी में काफी सक्रिय है। शिक्षक संगठन वेस्ट बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति के कर्मठ सदस्य के रूप में जाने जाते हैं। तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ में जिला सचिव बनाए जाने पर उनसे बातचीत हुई उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की प्रेरणा पाकर 10 साल पहले तृणमूल के समर्थक बने और शिक्षक संगठन के सदस्य बने पहले उतना सक्रिय नहीं था। लेकिन बीजेपी की सरकार आई और सरकार बनाने में सोशल मीडिया का जो रोल देखा तो उससे प्रेरित हुआ तब करीब 1 साल तक उसका विश्लेषण किया उसके बाद अपनी पार्टी के लिए सोशल मीडिया में सक्रिय हुआ और धीरे-धीरे काम बढ़ता चला गया। मैं यह काम निस्वार्थ भाव से कर रहा हूं और ममता बनर्जी के लिए करता रहूंगा। शुरू में काफी परेशानियां भी आई फोन से धमकी मिलने लगे लेकिन मैं उस से घबराया नहीं बल्कि और सक्रिय होते चला गया।

सोशल मीडिया में बहुत सारे नए नए दोस्त मिले सभी जानने लगे घर से बाहर निकलने पर लोग पहचानने लगे सभी जगह इज्जत मिलने लगी मेरे लिए यही बहुत बड़ी बात थी। उसके बाद मैं आसनसोल हिंदी अकादमी का सदस्य बना और उनके प्रचार प्रसार के लिए काफी काम किया। मनोज यादव जो कि अभी हिंदी प्रकोष्ठ के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट है उनका भी साथ मिला और उन्होंने हमें काफी प्रोत्साहित भी किया। हमारे प्रिय श्री अभिजीत घटक का साथ और प्रोत्साहन हमेशा मिला। मैं दो-तीन दोस्तों का जिक्र जरूर करूंगा क्योंकि हर समय मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया उनमें मनोज रजक बिमल जालान रिंकू साव और 44 नंबर वार्ड की पूर्व पार्षद उमा श्रॉफ प्रमुख है। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया में खासकर शिल्पांचल में हिंदी में कंटेंट लिखने वाले बहुत ही कम है लेकिन जो भी लिख रहे हैं वह काबिले तारीफ है। उनको भी उसी तरह का सम्मान मिलना चाहिए जो आम कार्यकर्ताओं को मिलता है। सोशल मीडिया भी अभी के समय में एक पॉलिटिकल मंच बन गया है यहां भी आपको पीछे नहीं रहना है ईट का जवाब पत्थर से देना है और झूठ का जवाब सच में देना है। लोगों को बताना है कि सच क्या है क्योंकि मीडिया आजकल गोदी मीडिया में परिवर्तित हो गई है। पैसे के द्वारा मीडिया को खरीदा जा रहा है और जनता के हित की बातें को मीडिया में ना दिखा कर लोगों को छला जा रहा है। लोग सच्चाई से रूबरू ना होकर झूठी बातों पर विश्वास करने लगे हैं।

गोदी मीडिया का ही जवाब सोशल मीडिया है। उन्होंने जिला सचिव बनाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि हर जिले और ब्लॉक स्तर पर तृणमूल पार्टी के लिए एक सोशल मीडिया की टीम होनी चाहिए जो मिलकर काम करें उन्हें भी उचित सम्मान मान मर्यादा पार्टी की तरफ से मिलना चाहिए क्योंकि वह दिन रात लगे रहते हैं और बहुत कुछ सहते हैं।

शनिवार, 27 फ़रवरी 2021

रानीगंज के जी एम बंगलो के पास लगी आग

अनूप जोशी- रानीगंज


पिछले कुछ दिनों से रानीगंज मे लगातार आगजनी की घटनाएं घट रही है । शनिवार को भी ऐसी ही एक घटना से रानीगंज के जी एम बंगलो के नीकट अफरा तफरी मच गई 


प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को रानीगंज के जी एम बंगलो के पास के जंगलो मे अचानक आग लग गई ।

घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज के दमकल विभाग की एक इंजन मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लीया गया । हालांकि अभी भी आग लगने के कारणो का पता नही चला है

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

हिंदी संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन

हिंदी भाषा के व्यापक प्रचार प्रसार एवं कर्मचारियों को हिंदी का कार्य साधक ज्ञान प्रदान कराने के उद्देश्य से दामोदर घाटी निगम में मेंजिया ताप विद्युत केंद्र के सिमुलेटर हॉल मे शुक्रवार को हिंदी संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।


संस्थान के राजभाषा अधिकारी  अरविंद कुमार के कुशल संचालन में संस्थान के करीब 20 हिंदीतर भाषी प्रतिभागियों ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया । राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, हिंदी शिक्षण योजना, दुर्गापुर केंद्र के प्राध्यापक श्री विश्वजीत मजूमदार इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित थे। उन्होंने हिंदी भाषा के शब्द भंडार उनकी व्युत्पत्ति, वर्णमाला और भाषिक संरचना पर व्याख्यान दिया तथा उपस्थित प्रतिभागियों की भाषा संबंधी शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने प्राज्ञ पाठ्यक्रम से संबंधित कार्यालयीन  पत्राचार, टिप्पणी लेखन इत्यादि पर भी सारगर्भित चर्चा की । कार्यक्रम के समापन अवसर पर मेझिया ताप विद्युत केंद्र के प्रधान मुख्य अभियंता  निखिल कुमार चौधरी भी उपस्थित थे जो कल ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। कार्यक्रम में उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित किया तथा संपर्क भाषा के रूप में हिंदी के महत्व को रेखांकित किया। सभी प्रतिभागियों की ओर से उनके सुखी और सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई और संगोष्ठी का समापन किया गया। सभी साथियों को प्रशिक्षण सामग्री भी इस अवसर पर उपलब्ध कराई गई।

रेल लाइन के समीप आग लगने से इलाके में भय का माहौल

अनूप जोशी- रानीगंज

रनीगंज के गिरजा पाड़ा स्थित बोरो कार्यालय के समीप जगन्नाथ ब्रिज के पास रेलवे लाइन के प्लेटफार्म नंबर 4 के अंत में आग लग जाने से इलाके में भय का माहौल देखा गया


स्थानीय दुकानदारों ने अनुमान लगाते हुए कहा कि रेल कर्मियों ने वहां साफ- सफाई करने के क्रम में आग लगाई होगी, जिसकी वजह से आज इतना अधिक आग  फैल गया.उनका कहना है कि आग इतनी धड़ल्ले से फैल रहा था कि आसपास के पूरे जंगल में आग लग गयी, तथा लोग भयभीत इस बात को लेकर है कि वहां से रेलवे के तार इत्यादि भी गुजरते हैं जिस में आग लगने की काफी संभावना थी. इतना ही नहीं वहां आसपास स्थित बड़े-बड़े पेड़ों में भी आग की लपटें देखी गयी तथा पूरे इलाके में धुआं भर गया. इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गयी एवं दमकल विभाग के एक इंजन ने मौके पर पहुंचकर काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

आसनसोल उत्तर विधानसभा में 28 फरवरी विशाल जनसभा की तैयारी

 28 को आसनसोल के बुधा मैदान मे एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा । यह सम्मेलन मुलाता शिल्पांचल के हिंदी भाषी समाज का सम्मेलन होगा ।


आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के श्रम और कानुन मंत्री मलय घटक के निर्देश पर और शिल्पांचल के कद्दावर नेता विष्णुदेव नोनिया की अगुवाई मे इस विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा जिसमे पश्चिम  बर्दवान जिले के कोने कोने से करीब 15 हजार हिंदी भाषी लोगों के जुटने की संभावना है जिसमे आम जनता के साथ साथ हिंदी भाषी समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के भी शामिल होने की संभावना है । इस संदर्भ मे पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के सचिव और जिला परिषद विष्णुदेव नोनिया ने कहा कि 28 तारीख को यहां हिंदी भाषीयो की एक विशाल जनसभा होगी । आज उन्होंने उसी जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया ताकि सम्मेलन मे आने वाले किसी को कोई परेशानी ना हो इस मौके पर उनके साथ आसनसोल दक्षिण विधानसभा के ब्लाक दो के युवा अध्यक्ष संजीत मुखर्जी भी उनके साथ थे । । उन्होंने कहाँ को भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां कभी कामयाबी नही मिलेगी |

रानीगंज में भी दिखा व्यापार बंद का असर

अनूप जोशी- रानीगंज


भारतवर्ष के विभिन्न व्यवसायिक संगठनों के साथ एकजुटता दिखाते हुए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जीएसटी के कड़े प्रावधानों के विरोध में 26 फरवरी को व्यापार बंद का आह्वान किया था


जो कि पूर्णता सफल अभूतपूर्व और छोटे, मध्यम व बड़े व्यवसाईयो के समर्थन से भरपूर रहा । रानीगंज बाजार  के पूर्ण बंद के साथ व्यापारिक एकता का एक अप्रतिम नजारा देखने को मिला।  रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री संदीप भालोटिया ने बताया कि जीएसटी कानून में कई कड़े प्रावधान किए गए हैं जिससे व्यापार करना मुश्किल ही नहीं असंभव हो गया है । कई व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया है एवं कई व्यापारियों ने अपना काम जीएसटी  की जटिलताओं के कारण बंद कर दिया है । रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स जीएसटी की इन विसंगतियों के प्रति भारत सरकार एवं जीएसटी काउंसिल का ध्यान आकर्षण करने एवं अपना विरोध जताने के लिए इस बंद का आयोजन किया और जिसमें व्यवसायियों का भरपूर और अभूतपूर्व समर्थन मिला । महासचिव श्री उज्जवल मंडल एवं उपाध्यक्ष श्री सुनील गनेड़ीवाला ने बताया  की जीएसटी का सरलीकरण किया जाए एवं परिवर्तित रिटर्न की व्यवस्था की जाए ताकि व्यापारी अपने व्यवसाय को सुगमता से कर सके । रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स,  रानीगंज और आसपास के इलाकों के व्यवसायियों का धन्यवाद करता है जिन्होंने संपूर्ण रूप से सफल बनाया एवं व्यापारिक एकता को बनाए रखा।

जमुरिया मे मल्टीजिम का उद्घाटन

 जमुरिया विधानसभा के अंतर्गत सात्तोर हाई स्कूल में जमुरिया विधानसभा के कोऑर्डिनेटर अभिजीत घटक पूर्णशशि राय और साधन राय ने फीता काटकर मल्टीजिम का उद्घाटन किया।


उद्घाटन समारोह में श्री अभिजीत घटक ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। अभी कुछ दिनों पहले ही क्लास 12 के बच्चों को ₹10000 टैब खरीदने के लिए दिए गए। 9 से 12 तक के बच्चों को सबूज साथी योजना के तहत साइकिल दी गई। बच्चों को स्कूल मे कॉपीकिताब स्कूल बैग ड्रेस सब फ्री में दी जाती है। ममता बनर्जी की सरकार जन-जन की सरकार है गरीब जनता की सरकार है। गरीब बच्चों को पूरे लॉक डाउन में मिड डे मील की व्यवस्था की गई।₹5 में लोगों को अंडा सहित खाना खिलाया जा रहा है। सभी स्कूलों में धीरे-धीरे करके मल्टी जिम खोला जा रहा है जिससे कि बच्चे इसका उपयोग कर स्वस्थ रह सकें। 
इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित थे जगदीश चटर्जी जय देव विश्वास प्रतिम चटर्जी मुकेश झा सुमित राय श्रीकांत और कुछ गणमान्य व्यक्ति। मंच का संचालन सुमित चटर्जी ने किया तथा उद्घाटन समारोह रामप्रकाश भट्टाचार्य की देखरेख में संपन्न हुआ।

गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021

रानीगंज रेलवे स्टेशन के उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का उद्घाटन

अनूप जोशी- रानीगंज


गुरुवार को रानीगंज रेलवे स्टेशन के उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का उद्घाटन आसनसोल के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया ।


इस अवसर पर सांसद बाबुल ने कहा कि रानीगंज रेलवे स्टेशन काफी प्राचीन स्टेशन है । यहां के लोगों की मांग थी की रानीगंज रेलवे स्टेशन का सौंदर्य करण एवं उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाए । लोगों की मांग पर रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहरी भाग का पुननिर्मित एवं उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय का निर्माण किया गया है । जिसका उद्घाटन आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया है । उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने मुझे आसनसोल का सांसद बनाया है इसलिए लोगों की समस्या का ध्यान में रखता हूं एवं समस्या का हर संभव पूरा करने का प्रयास करता हूं । इस मौके पर रानीगंज रेलवे स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि रानीगंज रेलवे स्टेशन प्राचीन इतिहास को देखते हुए आसनसोल के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री के द्वारा स्टेशन में काफी विकास का कार्य हुआ है एवं आने वाले समय में और भी विकास का कार्य होगा यह सांसद से उन्हें आशा है । इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे 

ASANSOL NEWS as social media channel and page. 


Subscribe ASANSOL NEWS On YouTube Channel👇

https://youtube.com/channel/UCuY1GdBmHzbDXXnfmFzP6gQ


Follow ASANSOL NEWS On Facebook Page👇

https://www.facebook.com/asansolnewsnetwork/


Follow ASANSOL NEWS On Tweeter👇

https://twitter.com/AsansolNews?s=08


ग्रामीणों ने किया अलग अंदाज़ मे विरोध प्रदर्शन

 रानीगंज के 37 नंबर वार्ड अन्तर्गत शिशुबगान डोम पाड़ा इलाके मे जल जमाव वाले जमीन को अवैध रूप से भरने का मामला प्रकाश में आया है । स्थानीय लोगों के बताया कि रानीगंज के 33,34,36 एवं 37 नंबर वार्ड के निकासी का पानी नाली के माध्यम से डोमपाड़ा में ईसीएल के बंद पड़े खदानों मे चले जाने से इलाके मे जलजमाव नही होता है । परंतु कुछ जमीन मालिको द्वारा उस हिस्से को छाई के माध्यम से भरने का प्रयास किया जा रहा है । जिससे पानी निकासी की समस्या खड़ी हो जाएगी


इसे देखते हुए स्थानीय समाज सेवी गोपाल आचार्य के नेतृत्व में गुरुवार को विभिन्न बैनर एवं पोस्टरो के साथ शिशुबगान मोड़ के साथ उक्त जगह पर पंहुचकर भराई का विरोध करते हुए जमकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया । स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि पहले उस हिस्से पानी नाले के माध्यम से खदान मे चले जाने से जलजमाव नहीं होता था । अब उस स्थान को भरे जाने पर इलाके मे गंदगी का अंबार लग जाएगा । इस संदर्भ मे गोपाल आचार्य ने कहा कि उस हिस्से को गलत तरीके से भरा जा रहा है जिसे अविलंब बंद करना होगा । इस संदर्भ मे रानीगंज बोरो दफ्तर में लिखित शिकायत भी किया गया है । हालांकि उस स्थान की भराई करने वालो का दावा था कि वह सबकुछ कानुन के अनुसार कर रहे हैं । वे लोग अपने खरीदे हुए जमीन पर भी भराई का कार्य कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि निकासी में कोई असुविधा ना हो इसका भी वह पुरा इंतजाम करेंगे ।


ASANSOL NEWS as social media channel and page. 


Subscribe ASANSOL NEWS On YouTube Channel👇

https://youtube.com/channel/UCuY1GdBmHzbDXXnfmFzP6gQ


Follow ASANSOL NEWS On Facebook Page👇

https://www.facebook.com/asansolnewsnetwork/


Follow ASANSOL NEWS On Tweeter👇

https://twitter.com/AsansolNews?s=08

हिन्दी प्रकोष्ठ के रानीगंज मे विशाल कार्यक्रम अयोजन

अनूप जोशी- रानीगंज


गुरुवार पश्चिम बर्दवान तृणमूल कांग्रेस हिन्दी प्रकोष्ठ के रानीगंज शाखा की ओर से रानीशायर दागा मैदान तृणमूल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रूपेश यादव एवं उपाध्यक्ष सदन कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एक विशाल जनसभा आयोजित की गई ।


मौके पर हिन्दी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव, जिला महामंत्री विजय आर्या, जिला सचिव मुकेश कुमार झा, रानीगंज टाउन ब्लॉक अध्यक्ष दया शंकर राय, अंडाल ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप सिंह, तृणमूल कांग्रेस के जिला संयोजक हरेराम सिंह, आसनसोल साउथ अर्बन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, रानीगंज गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह, सचिव रविन्द्र सिंह, अखिल भारतीय यादव समाज के अध्यक्ष विकास कुमार यादव, उखड़ा आदर्श हिंदी विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह, रानीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संदीप भालोटिया, आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य दिव्येंदु भगत, कालो बरन मंडल, कंचन कांति तिवारी, हीना खातून, प्रतिमा मुखी, नेहा साव, सरदार इंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे ।

हरेराम सिंह ने भोजपुरी में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वाममोर्चा के 34 वर्षों के शासनकाल में हिंदी भाषियों का केवल शोषण हुआ है । वर्ष 2011 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनते ही हिंदी भाषी छात्रों की मुख्य मांग हिंदी में प्रश्नपत्र की समस्या को दूर किया गया । वर्तमान समय में राज्य सरकार की 69 जनकल्याणकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव एवं बिना किसी पक्षपात के पूरे राज्य में चल रही है । इन योजनाओं से बड़ी संख्या में हिंदी भाषी भी लाभवान्वित हो रहे हैं । हिन्दी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि हिन्दी भाषियों की वाहिनी तृणमूल कांग्रेस के साथ है । केंद्र सरकार की गलत नीतियों एवं सरकारी संस्थानों को बंद करने से इसका सबसे अधिक प्रभाव हिंदी भाषियों पर पड़ा है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले दस सालों में हिन्दी भाषियों को बहुत कुछ दिया है ।

राज्य में 29 हाई स्कूल किये गए हैं, कई हिन्दी कॉलेज एवं विश्वविद्यालय का भी निर्माण किया गया है । जबकि भाजपा युवा वर्गों के भविष्य खराब करने पर तुली हुई है । इस जनसभा की अध्यक्षता तृणमूल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रूपेश यादव ने किया । जबकि सभा का सफल संचालन प्रवीण कुमार सिंह ने किया ।


ASANSOL NEWS as social media channel and page. 


Subscribe ASANSOL NEWS On YouTube Channel👇

https://youtube.com/channel/UCuY1GdBmHzbDXXnfmFzP6gQ


Follow ASANSOL NEWS On Facebook Page👇

https://www.facebook.com/asansolnewsnetwork/


Follow ASANSOL NEWS On Tweeter👇

https://twitter.com/AsansolNews?s=08

छात्र परिषद ने किया धरना प्रदर्शन

TMCP छात्र परिषद की ओर से पेट्रोल डिजल और गैस की बड़ती कीमतों मे के खिलाफ जमुड़िया के सातग्राम पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया गया ।


इस मौके पर ब्लाक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष साधन राय पुर्व कार्यकारी अध्यक्ष राना अधिकारी जिला टी एम सी छात्र परिषद उपाध्यक्ष अभिनव मुखर्जी पुर्व पार्षद बाटुल रजक पुर्व छात्र नेता युवा टी एम सी उपाध्यक्ष शेख सोहेल युवा वार्ड अध्यक्ष श्यामल धीवर स्थानीय वार्ड अध्यक्ष सपन रजक और सुलेखा चक्रवर्ती छात्रनेता अभिषेक रुईदास सहित तमाम स्थानीय टी एम सी और टी एम सी पी सदस्य और समर्थक मौजूद थे । छात्र नेता अभिषेक रुईदास ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बैनर्जी के निर्देशानुसार वह सड़को पर उतरे ईंधन की कीमतों मे वृद्धि का विरोध कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज के विक्षोभ के जरिए वह केंद्र सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि अगर इसी तरह ईंधन और रोजमर्रा की चीज़ो की कीमतो मे वृद्धि जारी रही तो यह सरकार ज्यादा दिनों तक सत्ता मे नही रहेगी । उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरकर विरोध जता रही है। 


ASANSOL NEWS as social media channel and page. 

Subscribe ASANSOL NEWS On YouTube Channel👇

https://youtube.com/channel/UCuY1GdBmHzbDXXnfmFzP6gQ


Follow ASANSOL NEWS On Facebook Page👇

https://www.facebook.com/asansolnewsnetwork/

Follow ASANSOL NEWS On Tweeter👇

https://twitter.com/AsansolNews?s=08

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू