रविवार को रानीगंज मंडल एक भाजपा की तरफ से एक विशाल जुलुस निकाला गया । जुलुस की शुरुआत रानीगंज के रेलवे स्टेशन से हुयी । यह जुलूस बड़ा बाजार होते हुए तारबांगला मोड़ के पास जाकर खत्म हुया । भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से नवान्न अभियान के दौरान कोलकाता मे जो घटना हुया उसके खिलाफ यह जुलुस निकाला गया।
रानीगंज टाऊन मंडल के राजेश मंडल ने कहा कि भाजपा के नवान्न अभियान को ममता बनर्जी ने ना सिर्फ रोका बल्कि भाजपा कर्मीयों के साथ मारपीट भी की गई। ऐसा लग रहा था कि भाजपा कर्मी नही वह उग्रवादी थे। इस मौके पर राजेश मंडल, मदन त्रिवेदी, शमशेर सिंह गोपाल पारिख,कैलाश गौषामी, देबुकुमार बोस ,रमेश शर्मा, संजीव मोहंती,रामजी केशरी,कैलास गौषामी,अलोक देव पांडेय, सूरज बदानी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें