पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवाहन पर पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षा समिति, वेस्ट बंगाल तृणमूल प्राइमरी शिक्षक समिति और कॉलेज के तृणमूल शिक्षक संगठन या कहे तो पूरे शिक्षक समाज की ओर से आज संगठन के अभिभावक और मार्गदर्शक, प्राइमरी टीचर्स संगठन के स्टेट प्रेसिडेंट, स्टेट कोर कमेटी के मेंबर अशोक रुद्र के नेतृत्व में सोमवार कोलकाता बाजार से हाटन रोड मोड़ तक एक प्रतिवाद रैली का आयोजन किया गया।
यह प्रतिवाद रैली देश की बेटी मनीषा बाल्मीकि की गैंगरेप, उसकी जीभ को काट देना, रीड की हड्डी तोड़ देना, पुलिस की देखरेख में उनकी लाश को रात में जला देना, उनके घर वालों पर पुलिस की ज्यादती एवं अत्याचार, विपक्षी दलों के सांसदों साथ दुर्व्यवहार, कृषि बिल, सरकारी संपत्तियों का निजीकरण, रेलवे का निजीकरण के खिलाफ किया गया। इस रैली में विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। रैली का समापन हाटन रोड मोड़ पर एक सभा के रूप में परिणत होकर संपन्न हुआ।सभा में अशोक रूद्र, राजीव मुखर्जी, डॉ कलीमूल हक, बीरू रजक, संजीव पांडे एवं दीपिका राय ने अपने अपने विचार रखे।
इस प्रतिवाद रैली में मुख्य रूप से उपस्थित थे-दीपेंदु शाह, जगदीश चटर्जी, रामप्रकाश भट्टाचार्य, मुकेश झा, जयदेव विश्वास, गांधी प्रसाद नोनिया, जयंत मंडल, सीमा भट्टाचार्य, काशीनाथ मंडल, सुमित रॉय, पापिया मंडल तथा सैकड़ों संगठन के शिक्षक शिक्षिका वृंद।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें