रविवार, 31 जनवरी 2021

आम बजट 2021 को लेकर चेंबर ने क्या सुझाव दिया

वर्ष 2021 के आम बजट को लेकर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष  एवं इंडस्ट्रियल कमेटी के चेयरमैन श्री संदीप भालोटीया ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि बजट में जीएसटी की जटिलताओं को दूर करना चाहिए।


जीएसटी वेबसाइट अक्सर जाम हो जाती है जिससे डीलर्स को अपने रिटर्न को देने में काफी असुविधा होती है इस पर  भारत सरकार को ध्यान देना चाहिए । जीएसटी के द्वारा ली जाने वाले पेनल्टी और लेट फाइन को भी काफी सरल करने की जरूरत है। इसके अलावा बैंकों द्वारा जो मिनिमम बैलेंस लिया जा रहा है उसे हटाने की तत्काल जरूरत है ताकि आम जनों को सहूलियत मिल सके और वह अपने बैंक खाते को सही ढंग से चला सके । आयकर की दरों में व्यावहारिक रूप से कुछ संशोधन करने की जरूरत है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसके दायरे में लाया जा सके ।सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए सिंगल विंडो योजना की तत्काल जरूरत है ताकि उनका सही रूप में विकास हो सके और सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सके । वेट के नए रजिस्ट्रेशन के समय ली जाने वाली जमा राशि को सभी डीलरों को तत्काल वापस करने की व्यवस्था हो। नए उद्योगों के लिए टैक्स होलीडे की मांग भी श्री भालोटीया ने रखी। देश में कई नए पर्यटन स्थल के विकास की भी संदीप भालोटीया ने मांग की। आत्मनिर्भर  भारत बनाने के लिए बड़ी स्टील कंपनियों द्वारा एमएसएमई  को लगातार अपने उत्पाद को सप्लाई करने की सही व्यवस्था हो ताकि निर्यात के पहले  छोटे उद्योगों को सही ढंग से माल की आपूर्ति कर सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू