रविवार, 31 जनवरी 2021

आसनसोल के जाने माने लेखक, कथाकार ब BSNL क सहायक निर्देशक को समान के साथ दिया गया विदाई

कामरेड का कोट, नंगा, भगदत्त का हाथी, तख्त -ताब जैसी चर्चित  कहानी के लेखक कथाकार सृंजय जी BSNL के 'सहायक निदशेक राजभाषा' के पद से आज मुक्त हुए हैं। उनकी इस मुक्ति के सुख में सहभागी बनने के लिए आसनसोल के हिन्दी -लेखक, प्राध्यापक संसकृति कर्मी आज उनके आवास पर पहुंचे जिनमें  प्रमुख रूप से कथाकार शिवकुमार यादव , कवि  निशांत , डाॅ  कृष्ण , डाॅ. ऋषि कुमार , मनोज कुमार यादव ,मुकेश झा आदि शामिल थे।


 कथाकार सृंजय ने  इन आत्मीय साथियों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि -'जिस तरह 15 अगस्त 1947 को आम जनमानस ने स्वतंत्रता  की अनुभूति की होगी आज वैसी ही अनुभूति मुझे हो रही है।' 



उनके आवास पर पहुंचे हुए सभी साथियों ने सृंजय जी को शाल , बुके , नारियल, मिष्ठान्न आदि से सम्मानित करते हुए उनके आगामी जीवन के  सुखी स्वस्थ व समृद्ध होने की कामना की।

उनसे अपने रुके हुए लेखन को एक बार फिर से गति देने की सदइच्छा व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं:

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू