गुरुवार, 6 अगस्त 2020

भाजपा और सीपीएम पार्टी छोड़ 60 परिवारो ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन



राहुल तिवारी-
बाराबनी ब्लॉक अंतर्गत  पुचरा ग्रामपंचायत के डंगाल पारा, रुइदास पारा और बाउरी पारा के 60 परिवारों ने भाजपा और सीपीएम पार्टी छोड़ बाराबनी बिधायक बिधान उपाध्याय के हाथों तृणमूल कांग्रेस पार्टी के झण्डा थाम पार्टी की सदस्यता ली।


बाराबनी बिधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता जानती है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी एकमात्र पार्टी है जो राजनीति से हटकर बिकाश कार्यो पर ध्यान देती है । आज इस क्षेत्र की जनता जो अन्य पार्टीयो से जुड़ी थी हमारे माननीय मुख्यमंत्री के बिकाश कार्यो से प्रभवित हो कर आकाश बाउरी, रोहित बाउरी, निर्मल बाउरी और अन्य लोगो ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है । में सभी लोगो का पार्टी में स्वगत करता हूँ ।
मौके पर बारबानी ब्लॉक अध्यक्ष अशीत सिंह, पुचरा ग्रामपंचायत प्रधान सुकुमार पाल, उप प्रधान पार्थो सारथी मुख़र्जी उपस्तिथ रहे ।

बुधवार, 5 अगस्त 2020

एथोड़ा गाँव में पेयजल समस्या को दूर करते हुए, विधायक ने आपना वादा को पूरा किया

राहुल तिवारी
 बाराबनी के विधायक कुछ दिनों पहले "दीदी के बोलो" कार्यक्रम के अवसर पर सालानपुर ब्लॉक के एथोड़ा ग्राम पंचायत के तहत अंगरिया गाँव के मोल्लापाड़ा का  दौरा किये थे । गाँव के लोगों ने पेयजल की समस्या बिधायक के सामने रखी । बिधायक ने तत्काल  समस्या का समाधान का आश्वासन देते हुए । सालानपुर पंचायत को निर्देश दिया । 


बुधवार की सुबह बिधान उपाध्याय सालानपुर ग्रामपंचायत अंतर्गत एथोड़ा के अंगरिया गांव के मोल्लापाड़ा पेयजल आपूर्ति के लिए पाईपलाइन का उद्घाटन किया ।
 ग्रामीण पेयजल मिलने से काफी प्रसन्न दिखे और सभी ने बाराबनी बिधायक को इसके लिए धन्यवाद दिया ।
बाराबनी के विधायक बिधान उपाध्याय ने कहा, "मैं कुछ दिन पहले 'दीदी के बोलो' कार्यक्रम के अवसर पर गांव का दौरा करने आया था। 


गांव के लोगों की मुख्य मांग पेयजल और सड़कों की थी । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से प्रेरित एथोड़ा गाँव के मोल्लापाड़ा(CFCG) निधि से पीएचई विभाग के सहयोग से पाइपलाइन के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है । 7 दिनों के भीतर इस गांव की सड़क को भी बनाया जाएगा और कुछ लोगों को जिनके घरों में समस्या है, उन्हें जल्द से जल्द मकान उपलब्ध कराने की कोशिशि की जा रही है ।
विधायक के साथ जिला परिषद सदस्य मोहम्मद अरमान, जिला परिषद सदस्य कैलासपति मंडल, सलानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह, बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव माधव तिवारी उपस्तिथ रहे ।

अगस्त महीने का लॉकडाउन पहले दिन सभी सीमावर्ती इलाकों पर बंगाल पुलिस रही सख्त

 पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के उद्देश्य से अगस्त महीने मैं 7 दिनों की लॉकडाउन घोषणा के पहले दिन पाँच अगस्त बुधवार झारखण्ड से लगते हुए सिमा के सालानपुर के रूपनारायणपुर चैक नाक, 


कल्याणश्वारी नाका एंव कुल्टी थाना क्षेत्र डिबुडीह चैक पोस्ट पर बंगाल पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई ।
प्रत्येक यात्री वाहनों के जाँच के बाद जरूरी कारणों पर ही बंगाल में प्रवेश दिया गया ।

वही अन्य सभी जरूरी माल वाहकों वाहनों को की आवाजाही सामान्य ही रही ।

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

बालाकृष्ण के जन्मदिन पर मनाया गया जड़ी बूटी दिवस

मंगलवार पतंजलि योग समिति के धनवंतरी श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस के उपलक्ष में प्रतिवर्ष की तरह आज 4 अगस्त को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया






मंगलवार आसनसोल पतंजलि योग समिति के सभी योग शिक्षक एवं कार्यकर्ता गण आसनसोल राम जानकी मंदिर के प्रांगण में यज्ञ हवन करते हुए कई औषधीय फलदार  वृक्षारोपण  का कार्यक्रम सहित  गिलोय आदि का भी वितरण किया वहीं पतंजलि के योग गुरु श्री शंकर प्रसाद ने बताया कि गिलोय एक महत्वपूर्ण औषधीय है जिसे संस्कृत में अमृता या अमृत बल्ली के रूप में जाना जाता है वही बंगला में इसे गुणांची  कहते हैं  यह  बहुत ही कारगर औषधि है जो कई तरह की व्याधि को दूर करता है इसे लोगों को देकर इसके औषधीय गुणों की जानकारी दी गई
श्री प्रसाद ने बताया कि कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से और स्वामी रामदेव  जी के नित्य शिविर को देखकर गिलोय के महिमा के बारे में जानते हैं

डीभीसी ने मैथन और पंचीत डेम से 12 घण्टो में 23 हजार क्यूसीक जल छोड़ा गया।



राहुल तिवारी, सालानपुर: डीभीसी द्वारा मंगलवार सुबह मैथन और पंचित डेमो से 6 गेटो की सहायता से 12 घण्टो में लगभग 23000 क्यूसीक जल छोड़ा गया ।



झारखंड क्षेत्रो में कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण दामोदर नदी का जल स्तर लगातार बढ़ गया था जिसके बाद डीभीसी द्वरा  डेम का जल स्तर कम करने के लिए मैथन और पंचित से 3-3 गेट  खोल कर 23 हजार क्यूसीक जल छोड़ा गया । जिससे बंगाल के नदी से लगते निचले क्षेत्रो में बाढ़ जैसी हालात बन सकती है।
वही पश्चिम बंगाल प्रशासन को जल छोड़ने के बिषय में सोमवार ही जानकारी दे दी गई थी जिससे थाना से लेकर स्थानीय प्रशासन ने माइकिंग कर नदी के निचले क्षेत्रो में जाने से लोगो को बचने का निर्देश दिया ।

सोमवार, 3 अगस्त 2020

तृणमूल कांग्रेस द्वारा राखी उत्सव पर मिठाई के साथ पेड़ और सेनेटाइजर एंव मास्क का वितरण




राहूल तिवारी सालानपुर- सालानपुर तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार रक्षाबंधन के सुभ अवसर पर रूपनारायणपुर पार्टी कार्यालय में राखी उत्सव को मिठाई के साथ पेड़ और सेनेटाइजर एंव मास्क दे कर मनाया गया ।



कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मोहम्मद अरमान, सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, त्तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक सचिव भोला सिंह, रूपनारायणपुर पंचायत प्रधान रानू रॉय और अन्य लोग उपस्तिथ  रहे । 



फाल्गुनी कर्मकार घासी ने कहा की इस साल कोरोना वायरस महामारी के वजह से पर्यवरण और खुद की सुरक्षा के लिए इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । जिसमें रक्षाबंधन की जगह मिठाई, सेनेटाइजर, मास्क, एंव पेड़ का वितरण किया गया ।

मंगलवार, 19 मई 2020

राजेश प्रसाद द्वारा वातावरण पर 6 उपाय/अनुरोध

एवियन सहित पृथ्वी पर सभी प्रकार के पशुधन के लिए चरम जलवायु परिवर्तन चुनौती बन रहा है, जो ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण सबसे लुप्तप्राय प्रजातियों में से एक हैं। अत्यधिक उच्च तापमान के कारण पक्षियों के अंडे उबलने वाले हैं।   हैचिंग चरणों में जाने से पहले, पक्षी का अंडा गर्मियों के दौरान चरम तापमान के कारण जीवन में स्थानांतरित होने की क्षमता खो देता है। यह वास्तव में पक्षियों की प्रजातियों के अस्तित्व के लिए एक बड़ी समस्या का विषय बन रहा है।  
 हम ने अपने स्वार्थी व्यवहार के कारण पेड़ काट दिए और उनकी जगह सड़क, इमारत और मनोरंजन की जगह ले ली।   घोंसले बनाने के लिए तोते, कबूतर, कौआ, चील, मोर और कई अन्य जैसे पक्षी अपना निवास स्थान खो चुके हैं।  अस्तित्व के लिए, इन पक्षियों ने इमारत की छत और खिड़कियां चुनी हैं, जो ईंटों, कांच और  अन्य धातुओं से बनी हैं। गर्मियों के दौरान, यह ध्यान में आया है कि कांच, धातु और इमारत की ईंटों का तापमान गर्म हो जाता है। इन स्थानों पर बने घोंसले पर रखे अंडे खराब होने लगते हैं क्योंकि तापमान अधिक होने के कारण वे लगभग उबल जाते हैं।   हम मानवों ने अपना घर ले लिया है और अब हम प्रजनन और पक्षियों के बच्चे पैदा करने की उनकी क्षमता ले रहे हैं।   चलो सब इसके बारे में सोचते हैं। आरामदायक जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए अरबों की अर्थव्यवस्था खर्च की जाती है। प्रत्येक नागरिक का पूर्ण समर्थन पृथ्वी के पर्यावरण को मित्रवत बनाने में योगदान दे सकता है।   



सभी से अपील-
1. प्रत्येक लोगों को एक पेड़ लगाना चाहिए
2. दोपहिया वाहनों वाले लोगों को 2 पेड़ लगाने चाहिए 
3. थ्री व्हीलर वाले लोगों को 3 प्लांट लगाने चाहिए
4. फोर व्हीलर (हल्के वाहन) वाले लोगों को 4 पेड़ लगाने चाहिए 
5. भारी वाहनों वाले लोगों को 5 पेड़ लगाने चाहिए 
6. हवा, पानी, मिट्टी और शोर पैदा करने वाले उद्योग से जुड़े लोगों को 20 -50 पेड़ लगाने चाहिए  

ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दों को हल करने के लिए, कोई विशेष धन, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की आवश्यकता नहीं है, हालांकि, पेड़ लगाने की शपथ प्रत्येक और हर एक के लिए वरदान बन सकती है। आइए सभी मिलकर इस धरती को बचाने के लिए एकजुट हों और पेड़ों को लगाकर इसे पशुधन बनाएं। 

BJP Ne 400 Logo Ko Khilaya Khana | Janwar Ki Jaan Bachane Agye Aye Docto...

गुरुवार, 14 मई 2020

Padosi Ne Kiya Jeena Duswar | Bijli Bill Maaf Andolan | SAIL Colliery: M...

भाजपा द्वारा महिलाओ के बिच रक्तदान की टोकन वितरण :नियमतपूर

  • बुधवार शाम कुल्टी विधानसभा के नियामतपुर भाजपा सेंट्रल पार्टी कार्यालय के सहयोग से 59 नंबर वार्ड के एक जरुतमत महिला को रक्त दान का डोनर टोकन दिया गया। ज्ञात हो नियामतपुर भाजपा सेंट्रल पार्टी के जिला युवा नेता टिंकू वर्मा के नेतृत्व में कुछ महीने पहले कार्यालय के सक्रिय कार्यकर्ताओं और नेताओं को लेकर रक्तदान शिविर के साथ निःषुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया था। 


  • अबतक 10 अधिक महिला, पुरुष युवाओं को इसका लाभ मिल चुका हैं। बताया जाता हैं की आज के इस दौर में रक्त की काफ़ी कमी को देखते हुए भाजपा के युवा कार्यकर्ता हमेशा ही जिला अस्पताल में स्वेच्छा से रक्तदान कर रहें हैं। श्री विवेकानंद भट्टाचार्य प्रदेश भाजपा सदस्य सह पुरुलिया जिला ऑब्जर्वर एवं माननिया मंत्री श्री बाबुल सुप्रियो जी के रेलवे DRUCC प्रतिनिधि जी ने कहा नियामतपुर भाजपा सेंट्रल पार्टी कार्यालय के सभी युवाओं के साथ युवतियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया था। श्री भट्टाचार्य जी ने कहा किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी होती हैं तो हम उन्हें आपने कार्यालय के डोनर टोकन से उसकी मदद कर देते हैं। इस दौरान उपस्थित थे आसनसोल कोर्ट के अधिवक्ता सह आदरणीय केंद्र मंत्री बाबुल जी के BCCL सांसद प्रतिनिधि विनोद सिंह सोलंकी जी, भाजपा जिला युवा नेता सह विशिष्ट समाज सेवी टिंकू वर्मा जी, चीनाकूड़ी के युवा नेता संकर प्रसाद, जिला नेता कवि सिंह,सुभाष पिलानिवाल ,विजय सिंह थे।

मंगलवार, 12 मई 2020

बच्चों के लिए रंग-बिरंगी मास्क।

मेरा विचार ये है की बच्चे जो हैं मास्क पहनना नहीं चाहते हैं, और ज़रूरत अधिक उनको ही है । तो क्यूँ  ना हम मास्क को ही ड्रॉइंग शीट बना दे,और बच्चों से उन पर कलर या आलता से डॉट्स, या उनके पसंद की विभिन्न आकृतियाँ बनवाएं जिससे उनका एक तरह से मनोरंजन भी हो 




और मास्क के प्रती दिलचस्पी भी जागे। जो बच्चे खुद नही बना सकते आकृतियाँ , जैसे 1 साल या उससे छोटी उम्र के बच्चों के माता पिता उनके सामने बैठ के बनायें इससे उनमे उसको पहनने की इच्छा जगेगी। जरूरत हो तो माता पिता भी उसी प्रकार से बनी डिज़ाइनर मास्क का इस्तेमाल करें। इसे बच्चों का इस बन्दी में मन भी लगा रहेगा।

इससे वो खुद भी सुरक्षित रहेंगे और बच्चों लो भी सुरक्षित रखेंगे।

“अब मास्क ना पहनने के बहाने होंगे खत्म। “

धन्यवाद

पृथा रॉय जयसवाल
समाज सवीका एवं कवयित्री।
आसनसोल

मंगलवार, 5 मई 2020

शराब की दुकानें बंगाल सहित पूरे देश में बंद करो वरना पूरे भारत को लॉक डाउन खत्म करें सरकार :नन्द बिहारी यादव


आसनसोल के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव समाजवादी नेता नन्द बिहारी यादव ने आज एक सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से कई सवाल किए हैं उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री से यह जानना चाहा कि जब देश में करुणा वायरस जैसे वैश्विक महामारी की बीमारी जारी है और अभी भी भारत को तीन जनों में ग्रीन रेड और ऑरेंज जोन में बांटा गया है और देश में अभी पूरी तरह से तालाबंदी है
  •  ना तो भारत में रेल यातायात या सड़क यातायात चालू हुआ ना पूरी तरह से बाजार खुली शिक्षण संस्थान विद्यालय स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी शैक्षणिक संस्थान सभी बंद है देश के कई क्षेत्रों में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं जिनके कल कारखाने बंद है जिनकी आमदनी पूरी तरह से खत्म हो गई है जिनके घरों में राशन पानी नहीं है जिनको शहर के कई गैर सरकारी संगठन एनजीओ गरीबों को खाना खिला रहे हैं वैसे परिस्थिति में थर्ड पार्ट लागू हुआ तो अभी भी रेल में पूरी तरह से तालाबंदी है ना तो रेल चल रहा है ना सड़क यातायात चल रहा है ना ही शिक्षण संस्था ने खुली हैं और शिक्षण संस्थान बंद होने से बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है उनकी पढ़ाई बंद है चुके बच्चों का भविष्य पूरी तरह से खतरे में है सारे समाज के हर वर्ग की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है लोग घरों में दुबके हुए हैं ऐसी परिस्थिति में भारत के प्रधानमंत्री से उन्होंने सवाल किया कि आप ने तीनों जॉन रेड ग्रीन ऑरेंज में शराब की दुकान 12 घंटे खोलने के पीछे आप का क्या रहस्य है श्री यादव ने यह कहा शराब की दुकान खोलने से पूरे देश में लोन के नियमों का पूरी तरह से उल्लंघन हुआ है सारे लोग दोस्त हो चुके हैं लोग एक आदमी पर एक आदमी शराब की दुकान है और कितने लोग शराब पीकर के मारपीट और नाली में गिर गए हैं

कर्म गरीब तबके के लोग जो दलित पिछड़े वर्ग के लोग हैं और शराब पीते हैं जिससे घर में घरेलू हिंसा बढ़ गई है पति-पत्नी के झगड़े हो गए हैं और शराब की दुकान खोलने से समाज में अपराध में भारी बढ़ोतरी होगी जिससे घरों में तो मारपीट फसाद होगा ही साथ साथ समाज में भी दंगे फसाद होंगे श्री यादव ने नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा लगता है कि आपकी नियत देश के गरीब दलित पिछड़े और निम्न मध्यमवर्गीय को शराब के नशे में चूर है आप मरवा देना चाहते हैं और शराब की दुकान खोलने के पीछे जो शराब के बड़े-बड़े निर्माता है जो कॉर्पोरेट है उन को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य है लेकिन बड़े बड़े पूंजीपतियों को शराब के लिए कॉर्पोरेट घराने से देश के गरीब जनता की हत्या कर रहे हैं जो कि गणतंत्र भारत और भारतीय मूल के लोगों को एक तरह से मौत के मुंह में झोंकना है इसलिए श्री यादव ने भारत के प्रधानमंत्री से अपील किया कि आप अविलंब बंद किया जाए और वह तब तक बंद रहे जब तक भारत करोना मुक्त ना हो जाए नहीं तो पूरे भारत को लोग डाउन खत्म करो जनता सड़कों पर निकले अपने कामकाज शुरू करेंhttps://m.facebook.com/story.php?story_fbid=594042128205946&id=100028004921634&sfnsn=scwspwa&d=w&s=100028004921634&w=n&funlid=Nx573NmMjE0yO9mK

Asansol News | DM Aur CP Ne Check Post Ka Zaiza Liya | Sharab Ki Dokan M... #sabir #ali

Sapne Kon Dekhata Hain | Poem- Pritha Roy Jayaswal | कोरोना पर कविता | #sabir #asansol #news #pritha

शनिवार, 25 अप्रैल 2020

Asansol न्यूज़ | कल्यानेश्वरी मंदिर में भरा पानी, जान जोखिम में डालकर लोग लेते रहे सेल्फी

पीएचई विभाग की लापरवाही से जलमग्न हुआ कल्यानेश्वरी मन्दिर का पूरा क्षेत्र, सेल्फी खींचने की लगी होड़।





कल्यानेश्वरी स्तिथि पीएचई विभाग की लापरवाही के कारण कल्यानेश्वरी मन्दिर का पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया।
घटना शनिवार संध्या की है, जब पीएचई विभाग की पाइप लाइन लीक हो जाने के कारण पीएचई विभाग की गन्दी नालियों का जल मंदिर के मुख्य द्वार से सीधे मन्दिर के परिसर में जाने लगा।
वहीं नाली कि पानी मन्दिर की सीढ़ियों से मन्दिर में घुस रही थी, इस दृश्य से लोग मंत्रमुघद होकर अपनी परेशानियों को भूल, सेल्फी लेने में व्यस्त हो गए।


गौरतलब यहां हैै की इसे पहले भी कई बार ऐसी घटना घट चुकी है। और अभी तक इसका समाधान नहीं किया गया है पीएचई विभाग द्वारा। नालियों की सफाई ना अक्सर करने से ऐसी घटना घट रही है।


 स्थानीय लोगों का कहना है कि ये अब आम बात हो गई है, लगभग एक वर्ष से लगातार पीएचई विभाग की नालियों का जल मंदिर ओर उसके आस पास के घरों, दुकानों में प्रवेश कर रहा है। जिससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पूरा घर गंदगी से भर जाता, पर लगातार शिकायत करने पर भी पीएचई विभाग द्वारा उदासीन रवाई दिखाया जा रहा है। 
कहा जाए?? जिससे इस समस्या का समाधान हो? समझ नहीं आ रहा है?

Asansol News | Pure Shilpanchal Mai Dekha Ja Rha Hai Sanitizers Ki Chhirkao | Sabir ali

#asansolnews #sabirali | Koyle Mai Daba Mila Death Body | Ramjan Foods Distributes By Helping Han...

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

प्रेमनाथ बनें तृणमूल कांग्रेस सन्योजक कुल्टी ब्लॉक।

आसनसोल: तृणमूल कांग्रेस कुल्टी ब्लॉक के संयोजक का दायित्व वार्ड संख्या 70 के पार्षद प्रेमनाथ साव को दिया गया है

तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने यह दायित्व सौंपा कुल्टी के प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर मुखर्जी की शारीरिक अस्वस्थता के कारण प्रेमनाथ साव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है दायित्व मिलने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे संगठन को मजबूत किया जाएगा

Lock Down Mai Premi Jodi Ne Rachai Shadi | No Mask No Sale | #asansolnews #sabirali

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू