मंगलवार, 11 अगस्त 2020
शनिवार, 8 अगस्त 2020
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020
कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ो से प्रशासन ने स्वेब टेस्टिंग को ब्लॉक स्तर पर शुरू किया
राहुल तिवारी-
सालानपुर ब्लॉक के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन कोरोना के नए मरीज मिलने से प्रशासन को चिन्ता में डाल दिया है । कोरोना संक्रमण को रोकथाम के उद्देश्य से सालानपुर क्षेत्र में पंचायत स्तरों की स्वेब टैस्टिंग की शुरुवात शुक्रवार सुबह रूपनारायणपुर नंदनकी हॉल मैं की गई, जाँच में रूपनारायणपूर के बाजारों में सब्जी विक्रेता और दुकानदार को मुख्य रूप से सामिल किया गया है
गुरुवार, 6 अगस्त 2020
हिंदू-मुस्लिम देश की दो सुंदर सी आंखें है -जिशान कुरैशी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कुल्टी मंडल 2 के अध्यक्ष जिशान कुरैशी ने भारत के तमाम लोगो से हाथ जोड़ कर निवेदन किया है कि हम सब सर्वप्रथम भारत माँ के संतान है।
मेरा आप सब भाई-बहन, चाचा-चाची से अपील है कि आप लोग कोई ऐसा काम न करे जिससे भारत का नुकसान हो . सभी भारत के हिंदू-मुस्लिम देश की दो सुंदर सी आंखें है , भारत की फिज़ाओं में भाईचारे वाली महक है आप लोग कोई ऐसा काम न करे जिससे भारत की फिज़ाओं से भाईचारे वाली महक खराब हो . सोशल मीडिया पर अफ़वाहों का प्रचार ना करें या कुछ ऐसा ना लिखे जिससे देश की ऐकता को नुसकान हो कोई भी मज़हब नही सिखाता आपस में बैर रखना हिन्दी हैं हम वतन हैं हिन्दुस्तान हमारा . यदि कोई सोशल मीडिया पर कुछ गलत पोस्ट भी करता है तो उसको पागल समझ कर इग्नोर कर दो लेकिन जवाब मत दो. और जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हिंदू मुस्लिम की 500 साल की लड़ाई खत्म कर दिये तो क्या हम भारतीय लोग मोदी जी का छोटा सा सहयोग करके उनका मदद नही कर सकते . हम सभी देशवासी को समाज में जो गंदे कीड़े है उसको निकल फेक देना चाहिए. वैसे भी मोदी जी सबका साथ सबका विकास, जन-जन पर विश्वास पर काम करते है...
भाजपा और सीपीएम पार्टी छोड़ 60 परिवारो ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन
राहुल तिवारी-
बाराबनी ब्लॉक अंतर्गत पुचरा ग्रामपंचायत के डंगाल पारा, रुइदास पारा और बाउरी पारा के 60 परिवारों ने भाजपा और सीपीएम पार्टी छोड़ बाराबनी बिधायक बिधान उपाध्याय के हाथों तृणमूल कांग्रेस पार्टी के झण्डा थाम पार्टी की सदस्यता ली।
बाराबनी बिधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता जानती है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी एकमात्र पार्टी है जो राजनीति से हटकर बिकाश कार्यो पर ध्यान देती है । आज इस क्षेत्र की जनता जो अन्य पार्टीयो से जुड़ी थी हमारे माननीय मुख्यमंत्री के बिकाश कार्यो से प्रभवित हो कर आकाश बाउरी, रोहित बाउरी, निर्मल बाउरी और अन्य लोगो ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है । में सभी लोगो का पार्टी में स्वगत करता हूँ ।
मौके पर बारबानी ब्लॉक अध्यक्ष अशीत सिंह, पुचरा ग्रामपंचायत प्रधान सुकुमार पाल, उप प्रधान पार्थो सारथी मुख़र्जी उपस्तिथ रहे ।
बुधवार, 5 अगस्त 2020
एथोड़ा गाँव में पेयजल समस्या को दूर करते हुए, विधायक ने आपना वादा को पूरा किया
राहुल तिवारी
बाराबनी के विधायक कुछ दिनों पहले "दीदी के बोलो" कार्यक्रम के अवसर पर सालानपुर ब्लॉक के एथोड़ा ग्राम पंचायत के तहत अंगरिया गाँव के मोल्लापाड़ा का दौरा किये थे । गाँव के लोगों ने पेयजल की समस्या बिधायक के सामने रखी । बिधायक ने तत्काल समस्या का समाधान का आश्वासन देते हुए । सालानपुर पंचायत को निर्देश दिया ।
बुधवार की सुबह बिधान उपाध्याय सालानपुर ग्रामपंचायत अंतर्गत एथोड़ा के अंगरिया गांव के मोल्लापाड़ा पेयजल आपूर्ति के लिए पाईपलाइन का उद्घाटन किया ।
ग्रामीण पेयजल मिलने से काफी प्रसन्न दिखे और सभी ने बाराबनी बिधायक को इसके लिए धन्यवाद दिया ।
बाराबनी के विधायक बिधान उपाध्याय ने कहा, "मैं कुछ दिन पहले 'दीदी के बोलो' कार्यक्रम के अवसर पर गांव का दौरा करने आया था।
गांव के लोगों की मुख्य मांग पेयजल और सड़कों की थी । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से प्रेरित एथोड़ा गाँव के मोल्लापाड़ा(CFCG) निधि से पीएचई विभाग के सहयोग से पाइपलाइन के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है । 7 दिनों के भीतर इस गांव की सड़क को भी बनाया जाएगा और कुछ लोगों को जिनके घरों में समस्या है, उन्हें जल्द से जल्द मकान उपलब्ध कराने की कोशिशि की जा रही है ।
विधायक के साथ जिला परिषद सदस्य मोहम्मद अरमान, जिला परिषद सदस्य कैलासपति मंडल, सलानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह, बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव माधव तिवारी उपस्तिथ रहे ।
अगस्त महीने का लॉकडाउन पहले दिन सभी सीमावर्ती इलाकों पर बंगाल पुलिस रही सख्त
पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के उद्देश्य से अगस्त महीने मैं 7 दिनों की लॉकडाउन घोषणा के पहले दिन पाँच अगस्त बुधवार झारखण्ड से लगते हुए सिमा के सालानपुर के रूपनारायणपुर चैक नाक,
कल्याणश्वारी नाका एंव कुल्टी थाना क्षेत्र डिबुडीह चैक पोस्ट पर बंगाल पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई ।
मंगलवार, 4 अगस्त 2020
बालाकृष्ण के जन्मदिन पर मनाया गया जड़ी बूटी दिवस
मंगलवार पतंजलि योग समिति के धनवंतरी श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस के उपलक्ष में प्रतिवर्ष की तरह आज 4 अगस्त को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया
मंगलवार आसनसोल पतंजलि योग समिति के सभी योग शिक्षक एवं कार्यकर्ता गण आसनसोल राम जानकी मंदिर के प्रांगण में यज्ञ हवन करते हुए कई औषधीय फलदार वृक्षारोपण का कार्यक्रम सहित गिलोय आदि का भी वितरण किया वहीं पतंजलि के योग गुरु श्री शंकर प्रसाद ने बताया कि गिलोय एक महत्वपूर्ण औषधीय है जिसे संस्कृत में अमृता या अमृत बल्ली के रूप में जाना जाता है वही बंगला में इसे गुणांची कहते हैं यह बहुत ही कारगर औषधि है जो कई तरह की व्याधि को दूर करता है इसे लोगों को देकर इसके औषधीय गुणों की जानकारी दी गई
श्री प्रसाद ने बताया कि कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से और स्वामी रामदेव जी के नित्य शिविर को देखकर गिलोय के महिमा के बारे में जानते हैं
डीभीसी ने मैथन और पंचीत डेम से 12 घण्टो में 23 हजार क्यूसीक जल छोड़ा गया।
राहुल तिवारी, सालानपुर: डीभीसी द्वारा मंगलवार सुबह मैथन और पंचित डेमो से 6 गेटो की सहायता से 12 घण्टो में लगभग 23000 क्यूसीक जल छोड़ा गया ।
झारखंड क्षेत्रो में कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण दामोदर नदी का जल स्तर लगातार बढ़ गया था जिसके बाद डीभीसी द्वरा डेम का जल स्तर कम करने के लिए मैथन और पंचित से 3-3 गेट खोल कर 23 हजार क्यूसीक जल छोड़ा गया । जिससे बंगाल के नदी से लगते निचले क्षेत्रो में बाढ़ जैसी हालात बन सकती है।
वही पश्चिम बंगाल प्रशासन को जल छोड़ने के बिषय में सोमवार ही जानकारी दे दी गई थी जिससे थाना से लेकर स्थानीय प्रशासन ने माइकिंग कर नदी के निचले क्षेत्रो में जाने से लोगो को बचने का निर्देश दिया ।
सोमवार, 3 अगस्त 2020
तृणमूल कांग्रेस द्वारा राखी उत्सव पर मिठाई के साथ पेड़ और सेनेटाइजर एंव मास्क का वितरण
राहूल तिवारी सालानपुर- सालानपुर तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार रक्षाबंधन के सुभ अवसर पर रूपनारायणपुर पार्टी कार्यालय में राखी उत्सव को मिठाई के साथ पेड़ और सेनेटाइजर एंव मास्क दे कर मनाया गया ।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मोहम्मद अरमान, सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, त्तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक सचिव भोला सिंह, रूपनारायणपुर पंचायत प्रधान रानू रॉय और अन्य लोग उपस्तिथ रहे ।
फाल्गुनी कर्मकार घासी ने कहा की इस साल कोरोना वायरस महामारी के वजह से पर्यवरण और खुद की सुरक्षा के लिए इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । जिसमें रक्षाबंधन की जगह मिठाई, सेनेटाइजर, मास्क, एंव पेड़ का वितरण किया गया ।
शुक्रवार, 31 जुलाई 2020
गुरुवार, 30 जुलाई 2020
सोमवार, 27 जुलाई 2020
शनिवार, 25 जुलाई 2020
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!
फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...
शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू
-
पीएचई विभाग की लापरवाही से जलमग्न हुआ कल्यानेश्वरी मन्दिर का पूरा क्षेत्र, सेल्फी खींचने की लगी होड़। कल्यानेश्वरी स्तिथि पीएचई विभ...
-
नंदिग्राम मे तृणमूल से ममता बनर्जी ब भाजपा से सुबेन्दु अधिकारी के खिलाफ माकपा से मीनाक्षी मुखर्जी लड़ेगी चुनाव। मीनाक्षी मुखर्जी न्याय क...
-
नवंबर माह से शुरू होकर कोरोनावायरस मार्च तक लगभग विश्व के सभी भागों में फैल गया । भारत भी इससे अछूता नहीं रहा, मार्च महीने के 24 तारीख से Lo...
-
गुरुवार को शाम 8 बजे करीब रानीगंज के एन एस बी रोड के सामने मारवाड़ी सनातन विद्यालय के पास दो व्यक्ति सड़क हादसे मे बुरी तरह घायल हो गये । प्...
-
कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनाकुरी 2 नंबर दामोदर नदी में आज सुबह एक पिता ने अपने तीन मासूम बच्चियों को फेक दिया जिससे आसपास के लोगों मे...












