शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

बंगाल सरकार ने हिन्दी के लिए दिया बड़ा तोहफा।

हिन्दी भाषा और हिन्दी साहित्य के प्रोत्साहन के लिए 5 करोड़ रुपये आवंटित। 

हिन्दी अकादमी को बजट के साथ-साथ प्रशासनिक अनुमोदन भी दिया। 

पश्चिम बंगाल हिन्दी अकादमी का पुनर्गठन करने के बाद अब राज्य के हिन्दीभाषियों के लिए बंगाल की ममता सरकार ने एक और अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हिन्दी अकादमी को प्रशासनिक अनुमोदन दे दिया गया है। इसके अलावा हिन्दी भाषा के प्रोत्साहन और हिन्दी साहित्य से जुड़े वि​भिन्न कार्यों हेतु आर्थिक आवंटन भी किया गया है। सरकार की ओर से कुल 5 करोड़ रुपये का आर्थिक आवंटन अकादमी को किया गया है। सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सचिव ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की। आवंटन की सूचना देने वाले पत्र में उन्होंने लिखा कि हिन्दी अकादमी का कार्यालय बीबीडी बाग स्थित हेमंत भवन में होगा। इसमें जनरल एडुकेशन, लैंग्वेज डेवलपमेंट, प्रमोशन ऑफ मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज और लिटरेचर के क्षेत्र से जुड़े कार्य शामिल रहेंगे। हिन्दी अकादमी को 5 करोड़ रुपये का आवंटन वर्तमान वर्ष के बजट में मांग नंबर 30 के तहत किया गया है

गौरतलब है कि बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने पिछले दिनों हिन्दी भाषा और हिन्दी साहित्य को प्रोत्साहन देने के लिए एक ओर जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदी अकादमी का पुनर्गठन करने की घोषणा की वहीं दूसरी ओर तृणमूल ने हिंदी प्रकोष्ठ का गठन किया। इन दो बड़े कदमों से राज्य में हिन्दीभाषियों की उम्मीद की किरण जगी है। 

हिन्दी प्रकोष्ठ और अकादमी की खासियत यह होगी कि अगर आपकी कोई शिकायत है, कोई सुझाव है तो वे अाप दे सकते हैं। बेहद ही अहम बात यह है कि राज्य में इस प्रकोष्ठ की भूमिका अहम होगी क्योंकि इसकी त्रिस्तरीय संरचना जिला स्तर से ब्लॉक स्तर तक काम करेगी। अब आप राजनीति से शिक्षा तक में हिन्दीभाषियों के लिए आगे बढ़कर काम करना चाहते हैं तो हिन्दी प्रकोष्ठ यह मौका देगा।

 शिल्पांचल के रहने वाले कई हिन्दीभाषियों का कहना है कि राज्य में ऐसा सम्भवत: पहली बार हुआ जब हिन्दीभाषियों के लिए इतनी गंभीरता के साथ साेच विचार किया गया हो।

राज्य में यहां है अधिक हिन्दीभाषियों की संख्या

राज्य में मध्य कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, सिलीगुड़ी, आसनसोल, दुर्गापुर, खड़गपुर सदर व राज्य के कुछ अन्य इलाकों में हिंदी भाषी आबादी निर्णायक भूमिका में है।

 हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के अपने इरादे की सीएम ने घोषणा की थी। 2012 में यह साकार हुआ और 10 % से अधिक हिन्दीभाषी आबादी वाले जिलों व नगरपालिकाओं में हिन्दी को आधिकारिक भाषा बना दिया गया। 2019 में राज्य सरकार ने हिन्दी विश्वविद्यालय विधेयक पारित किया और हावड़ा में हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना की नींव भी रख दी गयी। इतना ही नहीं इससे पहले हिन्दी माध्यम जनरल डिग्री कॉलेज की भी सौगात मिली।

हिंदी भाषा भाषियों के इस सार्थक एवं सराहनीय कदम के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वो कम है। मनोज यादव, उमा श्रॉफ, मुकेश झा, बिमल जालान, मनोज रजक, वीरू रजक, केके श्रीवास्तव,दामोदर मिश्रा, सुधीर वर्मा, गिरीश सिंह, रवि शंकर चौबे, विजय कुमार ठाकुर, गुरविंदर सिंह, पृथा रॉय जयस्वाल, साबीर अली ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और उनका शुक्रिया अदा किया। 

गुरुवार, 24 सितंबर 2020

निस्वार्थ सेवा भाव ही कामयाबी का मूलमंत्र :मुकेश झा

कोरोना महामारी के इस विपत्ति काल में बहुत सी चीजें देखने को मिली। हजारों की जाने चली गई, लाखों लोग बीमार पड़े हैं।

हमारी दुनिया एकदम से बदल गई जो इनसे बचे हैं उनकी जीवनशैली बदल गई। सभी का जीवन अस्त व्यस्त हो गया और सबसे अधिक छोटे बच्चों का हो गया उनका स्कूल जाना बंद हो गया, मैदानों में खेलना बंद हो गया, दोस्तों से मिलना जुलना बंद हो गया सब अपने घरों में कैद हो गए।

इन सबके बीच एक ऐसे शख्स, शिक्षक, कोरोना योद्धा की चर्चा करेंगे जिसने अपने कामों से शिक्षक समाज का मान बढ़ाया और सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने और अपने अंचल को गौरवान्वित भी किया। वो और कोई नहीं विनय रजक जी है।

विनय रजक गोपालपुर निवासी साध्या देवी फ्री प्राइमरी स्कूल, कलिकापुर में कार्यरत एक शिक्षक है और वेस्ट बंगाल तृणमूल प्राइमरी शिक्षक समिति के सक्रिय सदस्य हैं। लॉकडाउन के तीन महीना बीत जाने के बाद जब इनको घर में मन नहीं लगने लगा तब इन्होंने समाज के गरीब बच्चों के लिए कुछ करने की ठान ली। अमीर घरों के बच्चे या इंग्लिश मीडियम में पढ़ने वाले बच्चे कुछ ना कुछ पढ़ाई तो कर ही रहे थे लेकिन जो गरीब बच्चे थे उनके पास ना तो स्मार्टफोन था ना नेट पैक, ऑनलाइन से पढ़ाई उनके बस की बात नहीं थी उनका पढ़ाई से नाता टूट चुका था।
तब विनय रजक जी WBTPTA के स्टेट प्रेसिडेंट अशोक रूद्र से प्रेरणा पाकर इन बच्चों के लिए जून महीने से अपने सामाजिक कार्यों के सफर की शुरुआत करते हैं। सबसे पहले वे आसनसोल बर्नपुर इलाके के ऐसे बस्ती या मोहल्ला का चुनाव करते हैं जहां पर गरीब बच्चे ज्यादा रहते हैं। वह उन बस्तियों में जाकर वहां के लोगों से मिलकर,40-50 बच्चों को इकट्ठा कर पढ़ाने के लिए बैठ जाते।

बैठने का स्थान निर्धारित नहीं होता था कहीं किसी क्लब में, कहीं पेड़ के नीचे, कहीं किसी के बड़े बरामदे पर अपना क्लास चलाते थे। इन बच्चों में सभी प्राइमरी स्कूल के ही बच्चे होते थे चाहे वह किसी भी मीडियम के क्यों ना हो। इन बच्चों पर वे 3 घंटे का समय देते थे और इन 3 घंटों में बच्चों के स्कूल का कोर्स पूरा करवाना,GK पढ़ाना, सभी को ड्राइंग करवाना, शारीरिक शिक्षा, कोरोना काल में कैसे रहा जाए ये बतलाना, पहाड़ा याद करवाना, बच्चों को खेलाना यह सब कार्यक्रम चलता था। कार्यक्रम के लिए जरूरत की सारी चीजें जैसे कॉपी, कलम, रबड़ ,पेंसिल, कलर पेंसिल, मास्क, सेनीटाइजर, ड्राइंग के लिए चार्ट पेपर, इत्यादि बाजार से वे खुद खरीद कर लाते थे और बच्चों में बांट देते । कार्यक्रम की समाप्ति पर वे बच्चों को बिस्कुट केक चॉकलेट का भी वितरण करते थे। इस तरह का कार्यक्रम हर मोहल्ले में होने लगा चारों ओर से उनको इस नेक काम के लिए प्रशंसा मिलने लगी।

कई समाचार पत्रों में इनके बारे में लिखा गया। हीरापुर सर्कल के एसआई श्री अरिजीत मंडल ने इनकी खूब प्रशंसा की और मदद का आश्वासन भी दिया।52 नंबर वार्ड की पार्षद बबीता दास ने भी इनकी कामों की प्रशंसा की और मदद भी की।  आसपास के संस्थाओं ने इन को सम्मानित भी किया। आसनसोल नगर निगम के MMIC अभिजीत घटक ने भी इन को सम्मानित किया।
शिक्षक का दर्जा समाज में हमेशा से ही पूजनीय रहा है , वो सभी को ज्ञान देता है सिखाता है और जिसका योगदान किसी भी देश या राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करना है। सही मायनों में कहा जाए तो शिक्षक ही समाज की आधारशिला है। एक शिक्षक अपने जीवन के अंत तक मार्गदर्शक की भूमिका अदा करता है और समाज को राह दिखाता है। तभी शिक्षक को समाज में उच्च दर्जा दिया जाता है।


सेवा ना केवल मानव जीवन की शोभा है अपितु यह भगवान की सच्ची पूजा भी है। भूखे को भोजन देना, प्यासे को पानी पिलाना, विद्या रहित को विद्या दान देना ही सच्ची मानवता है। सेवा भाव ही मनुष्य को पहचान बनाती है और उसकी मेहनत को चमकाती हैं।
विनय रजक जी मेरे परम मित्र और सहयोगी हैं उनके सफर का आज 100वां दिन है और यह शिक्षक समाज के लिए गर्व की बात है उनको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

यह आर्टिकल/स्टोरी विनय रजक को समर्पित है।

           


मुकेश झा

       

बुधवार, 23 सितंबर 2020

Asansol News | आज की रुबरू

सुशील कुमार सिन्हा को किया गया सम्मानित।

 पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति की ओर से आज संगठन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट राजीव मुखर्जी के नेतृत्व में बर्नपुर रिवर साइड स्कूल के प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा को सम्मानित किया गया बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।


गौरतलब है कि प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा जी का चयन सीबीएसई अवार्ड के लिए किया गया था तथा शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से उनको सम्मानित भी किया गया था। सीबीएसई देश नहीं बल्कि दुनिया भर में सीबीएसई के अधीन संचालित अपने शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को यह सम्मान देती है। 



इस वर्ष देशभर के कुल 39 शिक्षकों का चयन किया गया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे-दीपेंदु साहा, मुकेश झा, कमल मुर्मू, देवाशीष चटराज, मनोज कुशवाहा, सीमा भट्टाचार्य इत्यादि।

मंगलवार, 22 सितंबर 2020

मेयर के स्वस्थ होने की खुशी में बांटी गई 21 सौ लड्डू | अपनी माँ के पास न...

सदन कुमार सिंह को किया गया सम्मानित।

 रानीगंज तृणमूल कांग्रेस के नेता सदन कुमार सिंह को तृणमूल युवा कांग्रेस का पश्चिम बर्दवान जिला युवा उपाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में तृणमूल नेता राम शंकर सिंह के नेतृत्व में सदन कुमार सिंह को उनके रानी शहर तृणमूल कार्यालय में सम्मानित किया गया। 


सदन कुमार सिंह को पश्चिम बर्दवान जिला युवा उपाध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी पार्टी के लोगों ने उन्हें फूल और मालाओं के साथ मिठाई भी खिलाई  रामशंकर सिंह ने कहा कि हम लोगों को बहुत खुशी है और आशा है कि सदन कुमार सिंह को तृणमूल युवा जिला का अध्यक्ष बनने से संगठन को और मजबूती मिलेगी उन्हें आशा है कि सदन कुमार सिंह पूरे जिले में एक नया मुकाम हासिल करेंगे इस प्रयास में उनके समर्थक हमेशा उनके साथ कंधा मिलाकर चलेंगे। 

सोमवार, 21 सितंबर 2020

कल्याणेश्वरी चौकी की पुलिस ने लड़की की गली में खोए पैसों का बैग लौटाया।

कल्याणेश्वरी चौकी के प्रभारी अमरनाथ दास ने आसनसोल के क्रिस्टन पारा की रहने वाली पायल सिंह नामक एक युवती का खोया हुआ बैग वापस कर दिया।



 युवती ने कहा कि जब वह कल मैथन डैम घूमने आई थी, तो पैसे का बैग उसके हाथ से कहीं गली में गिर गया था। बैग में आधार कार्ड और 4,000 रुपये नकद थे।

 आज सुबह कल्याणेश्वरी चौकी से फोन आया और मुझे अपना बैग, आधार कार्ड और 4,000 रुपये वापस दिए गए।

 चौकी के प्रभारी अधिकारी अमर नाथ ने कहा कि कल कडविता रोड पर एक महिला का बटुआ मिला।  इस युवती को ठीक से खोजने के बाद, उसका बैग आज उसे सौंप दिया गया।

कोरोना से जंग जीत कर वापस आये मेयर।

कोरोना को पीछे छोड़ स्वस्थ हो कर आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र कुमार तिवारी और उनकी पत्नी चैताली तिवारी वापस आये, बता दू की दोनों कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर इलाज के लिये उन्हें कोलकाता बुलाया गया था, जहाँ उनका इलाज़ चल रहा था।

रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव होने के बाद अस्पताल से सोमवार दोनों को छुट्टी दिया गया। 

तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने जोड़ दार स्वागत किया उनका स्वागत किया। 

आश्रम मोड़ पार्टी कार्यालय में रबीउल इस्लाम और उनके कार्यकर्ताओं ने मेयर का स्वागत किया। 

डॉक्टर कलीमूल हक और काजी निजामुद्दीन को किया गया सम्मानित।

सोमवार  पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति की ओर से रानीगंज के पब्लिक लाइब्रेरी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में नेपाली पारा हिंदी हाई स्कूल के प्रधान शिक्षक डॉक्टर कलीमूल हक और बिसरा हाई स्कूल के प्रधान शिक्षक काजी निजामुद्दीन को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉक्टर कलीमूल हक को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार और काजी निजामुद्दीन सर को शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था।


इस सम्मान समारोह में रानीगंज ब्लॉक के 5 अवकाश प्राप्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा समारोह में रानीगंज के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जो अपने स्कूल में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किए थे।


इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वेस्ट बंगाल तृणमूल प्राथमिक शिक्षक समिति के स्टेट प्रेसिडेंट श्री अशोक रूद्र थे। कार्यक्रम का संचालन संगठन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट श्री राजीव मुखर्जी और विजय दास ने किया। समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित थे-आदित्य कोनार, जगदीश चटर्जी, दीपेंदु साहा, नूरुल हक, रामप्रकाश भट्टाचार्य, मुकेश झा, प्रदीप बाउरी, तथागत राय, दिनेश राम इत्यादि।

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला | वार्ड 19 की कच्ची सड़क बना दुर्घटना का मंजि...

गुरुवार, 17 सितंबर 2020

Asansol News | PM Modi Birthday Celebrate | Vishkarma Puja | TMC Blood D...

नियामतपुर सेंट्रल कुल्टी विधानसभा पार्टी कार्यालय में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

 गुरुवार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन भाजपा नियामतपुर सेंट्रल कुल्टी विधानसभा पार्टी कार्यालय में सेवा सप्ताह के रूप में पेड़ लगाकर पालन किया गया।



जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को मिढाई ,चाकलेट खिलाया गया। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया हैं।



नियामतपुर भाजपा सेंट्रल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही पेड़ लगाकर कार्यक्रम आरभ किया। नियामतपुर के मंदिर प्रांगण में अमरूद,आम के साथ कई पेड़ लगाये गये। आसनसोल जिला भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा ने कहा सेवा सप्ताह के पहले चरण में एक दर्ज़न से भी अधिक पेड़ लगाएं गये। टिंकू वर्मा ने कहा भाजपा सेंट्रल पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के सभी कार्यकर्ताओं के सहमति से निर्णय लिया गया कि हर वार्ड में 10 पेड़ लगाएं जाएंगे। उपस्थित थे भाजपा जिला आमंत्रित सदस्य डॉ अबरार अहमद, नियामतपुर कार्यालय प्रमुख विजय साव, शक्ति प्रमुख दिवाकर सिंह, दिलीप गुप्ता, सुनील सरकार, निर्मल मांझी, कार्तिक दास, काजल दास, जिला नेता कवि सिंह, सुभाष पिलनिवाला थे।

बुधवार, 16 सितंबर 2020

Asansol News | कुल्टी मे छापा मारी | कोरोना मुक्त प्रथना सभा का आयोजन | ...

प्रधानमंत्री के जन्मदिन की तैयारी

 भारत के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नियामतपुर सेंट्रल कुल्टी विधानसभा पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह से ही सेवा सप्ताह का कार्यक्रम आरंभ किया गया।


उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अबरार अहमद ने किया। उपस्थित थे आसनसोल भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा, नियामतपुर कार्यालय प्रमुख बिजय साव,काजल दास, हेमन्त माझी, दिलीप गुप्ता, निर्मल माझि,सुभाष पिलनिवाला, जिला भाजपा नेता कवि सिंह, दिवाकर सिंह, कार्तिक दास,किशोर बर्बन के साथ युवा थे।आसनसोल जिला भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा ने कहा आज से हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक सभी मोदीजी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के रूप में पालन करेगें। साथ ही हमारा परिवार भाजपा परिवार का मूल मंत्र को लेकर सदस्यता अभियान पर कार्य करेगें।श्री वर्मा ने कहा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सिद्धांत लिया कि हर रोज़ हर वार्ड में 70 पेड़ लगाएं जाएंगे।साथ ही सभी स्थानों पर मोदीजी के संदेश वाले पर्चा को घर घर लेकर जायेंगे। श्री वर्मा ने ये भी कहा मोदीजी देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी का आज के ही दिन जन्म 17 सितंबर 1950 को वड़नगर में दामोदार दास मूलचंद मोदी और हीराबेन के यहां हुआ। नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत के 14वें प्रधान मंत्री हैं, जिन्होंने 2014 में और फिर 2019 में भारतीय जनता पार्टी की प्रभावशाली जीत का नेतृत्व किया। मोदी के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि वह पहली बार विधायक के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इसी तरह वह पहली बार सांसद के रूप में सीधे भारत के प्रधान मंत्री बने। 2014 में बीजेपी की बहुमत से जीत के लिये मोदी को श्रेय दिया जाता है। मोदी जी का जन्म वडनगर में एक गुजराती परिवार में हुआ था, बचपन में वो चाय बेचने में अपने पिता की मदद करते थे और बाद में खुद का चाय स्टॉल भी चलाया।

सोमवार, 14 सितंबर 2020

भुईया समाज उत्थान समिति का अहम बैठक

 भुईया समाज उत्थान समिति के पश्चिम बर्दवान कमेटी द्वारा निमचा 4 no  सिधु कनु भवन में जिला के प्रतेक अंचल के महिला, युथ, एवं मदर, कमेटी के पदा अधिकारी के साथ अहम बैठक क  किया ।



बैठक में  समाज के सभी गरीब मजदूर वर्ग विशेष रूप से sc st एवं भुईया ग्रामो  के समसयाओं पर चर्चा किया गया

चर्चा किया गया 

कोविड 19 के कारण संक्रमण के भय से लोग और आर्थिक तंगी से जरूरी चिकित्सा को भी नहीं  करा पा रहे है । जैसे बराबानी के 1 जैसे। भनोड़ा कोलियरी, गीता रजक 

2 पड़ोसिया के राज मानी देवी

राकेश भुईया,

दुर्गापुर के समला  सरिता कुमारी

ऐसे दर्जनों लोग


कोविड 19 में मोबाइल इंटरनेट जैशी तकनीकी सुविधा ना होने के कारण इन भुइया पड़ा आदिवासी  पड़ा sc st एवं सभी  गरीव  बच्चों में थम गई है।

भुईया समाज उत्थान समिति के 



प्रदेश अध्यक्ष सिन्टू कुमार भुईया ने कहा कि इन सभी समसयाओ पर यथा संभव हमारे समाज के ओर से किया जाए है इस संदर्भ में  प्रशासन से भी बात किया जाय गा ।


अध्यक्ष द्वारा जिले में गठित कई और  दर्जनों नई अचल कमेटी का अनाउंसमेंट किया गया 


जिले में अपने मेहनत इमान्दारी और जिम्मेदारी के साथ अच्छे कार्य करने वाले  मदर ,युथ महिला कमेटी  को समानित किया गया किया गया 

निषुल्क  शिक्षा कोचिंग सेंटर के माध्यम से शिक्षा छेतर बेहतर कार्य करने वाले संचाल और  शिक्षकों को पेन ,डायरी , फूलो के गुच्छओ से समानित किया गया

 

अध्यक्ष सिन्टू कुमार भुईया ने कहा कि भिनिन्न जिलों में जाकर अपने समाज के पड़ा अधिकारियों से जायजा लेंगे

मंच को संचालित कर रहे उपाध्यक्ष पबन भुईया को भी बिभिन्न अंचल अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने समानित किया

एवं प्रदेश अध्यक्ष सिन्टू कुमार भुईया को अंचल सह जिला कमेटी के प्रभु भुईया के नेतृत्व मे अध्यक्ष सिन्टू भुईया को पगड़ी बांध गुच्छेदार फूलो दे कर तो महिला कमेटी द्वारा एक बड़ी गुच्छेदार माला से स्वागत किया गया

पद्मश्री पुरस्कार के लिए आसनसोल की बेटी पृथा रॉय हुई नॉमिनेट | मिल चुकी ...

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू