सोमवार, 7 दिसंबर 2020
KMF के संस्थापक श्याम अग्रवाल की आठवीं पुण्यतिथि
कुल्टी मदद फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष एवम संस्था के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय राधे श्याम अग्रवाल जी की 8 पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को बिभीन्न सामाजिक कार्यो का आयोजन के साथ कुल्टी स्टेशन रोड स्थित संस्था के मुख्य कार्यालय में श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
स्वर्गीय अग्रवाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बच्चो , महिलाए एवम ग्रामीण लोगो के बीच गर्म कपड़े के साथ खाने की सामग्री वितरण की गई । कार्यक्रम के दौरान कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे , कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा बुजुर्गों के लिए संचालित क्लब के रामानंद कुमार, महिला प्रशिक्षण केंद्र की इंचार्ज रिंकू चौबे, शिक्षिका रेखा बर्णवाल, छात्रा प्रियंका मल्लिक, जयंती बोस नमिता दास, जबा दास, मौसुमि पाल, एवम अपर्णा दास सहित कुल्टी मदद फाउंडेशन के सदस्य एवम क्षेत्र के गणमान्य ब्यक्ति , समाजसेवी विशेषरूप से मौजूद थे ।
नियामतपुर चितरंजन रोड में कोयले से भरी डंपर ने पलटी मारी
कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर चितरंजन रोड बेनाग्राम रेलवे ब्रिज के पास सोमवार सुबह शुभा बजे बजे एक कोयले से भरी डंपर ने पलटी मार दिया इससे ड्राइवर व किसी भी लोगों को चोट घाट नहीं आयी है।
ड्राइवर शिव शंकर महतो ने बताया कि कोयले से भरी डंपर सोनपुर से चलकर डीवीसी को जा रही थी इसी दौरान नियामतपुर चितरंजन रोड में गाड़ी का टायर अचानक फट जाने के कारण गाड़ी पलटी मार दिया इसमें किसी को किसी तरह की चोट घाट नहीं पहुंची है।
हीं मौके पर कुल्टी थाना के पुलिस अधिकारी पहुंच कर चितरंजन जाने वाली मार्ग में डंपर पलटी मारने के कारण जो जाम लगी थी उसे क्लियर किया साथ ही जेसीबी की मदद से कोयले से भरी डंपर को किनारा किया साथ ही कोयले को डंपर में डाल दिया गया।
रविवार, 6 दिसंबर 2020
रानीगंज मे माकपा के ओर से निकाली गई एक विशाल रैली
रानीगंज के डॉल्फिन क्लब से रविवार को माकपा के ओर से एक विशाल रैली निकला गया।
बाबरी मस्जिद के धशन पर काला दिवस एवं कृषि बिल, बेसरकारी धर्म के खिलाफ केंद्र सरकार के जन विरोधी के खिलाफ इसी उपरांत रविवार ये रैली निकला गया
इस मौके पर सीपीआईएम के विधायक रुनु दत्ता, सोमनाथ चटर्जी, सुप्रियो राय ब काफी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे।
अब नहीं सहेंगे अत्याचार :भाजपा
कुल्टी विधानसभा भाजपा की ओर से सीतारामपुर टाइगर इंस्टीट्यूट मैदान से नियामतपुर न्यू रोड तक रैली के माध्यम से और नहीं होगा अत्याचार के अनुसूची का पालन किया गया।
जिसमें तीन मंडलों के सभापति मंडल एक के बबलू पटेल, मंडल दो अमित घोष, मंडल तीन अमित गोराइ, आसनसोल शहर जिला सभापति सुब्रतो मिश्रा, डॉ अजय कुमार पोद्दार व विभिन्न भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।राज्य सरकार के विरुद्ध नारा लगाते हुए सीतारामपुर से पदयात्रा करते हुए सभी वक्ताओं ने एक-एक करके अपना वक्त रखा। मौके पर उपस्थित सुब्रतो मिश्रा ने राज्य सरकार द्वारा दुर्नीति के बारे में लोगों को बताते हुए अपना विरोध जताया साथ ही उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में भाजपा समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हम लोग सड़क पर लगातार उतरेंगे साथ ही आने वाला विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ अपने सरकार का गठन करेंगे।
शनिवार, 5 दिसंबर 2020
माकपा ने किया सड़क जाम!
शुक्रवार कृषि बिल को रद्द करने की मांग पर माकपा के श्रमिक संगठन सीटु कृषक सभा खेतमजुर युनियन की ओर से रानीगंज के विधायक रुनु दत्ता की नेतृत्व में रानीगंज पंजाबी मोड़ पर विक्षोभ प्रर्दशन किया गया
मौके पर रानीगंज के विधायक रुनु दत्ता के साथ आसनसोल के पुर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी, दुर्गापुर के विधायक संतोष देवराज हेमंत प्रभाकर, सोमनाथ चटर्जी सहित तमाम स्थानीय वामपंथी नेता ब कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वामपंथी नेताओं द्वारा केंद्र सरकार की कृषि बिल का जम कर विरोध किया।
नेताओं ने वर्तमान केंद्र सरकार पर देश के किसानों के बजाए देश के पूंजीपतियो की ज्यादा लाभ करवाने का आरोप भी लगाया।
वहीं वामपंथी कर्मीयों ने विरोध के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया।
गुरुवार, 3 दिसंबर 2020
सोमवार, 30 नवंबर 2020
रविवार, 29 नवंबर 2020
रविवार, 22 नवंबर 2020
शनिवार, 21 नवंबर 2020
गुरुवार, 19 नवंबर 2020
बुधवार, 18 नवंबर 2020
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस का विरोध रैली
बुधवार पश्चिम बंगाल के रानीगंज के नगर निगम वार्ड नंबर 88 हुसैन नगर में तृणमूल कांग्रेस के ओर से केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ में एक जुलूस निकाला गया
जुलूस में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर लताड़ा इन लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे किए हैं युवा सड़क पर आ गए हैं आलू प्याज के दाम बढ़ने से लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है जुलूस में यह नारा लगाया गया कि फासीद ताकतों के खिलाफ में सारे लोग एक हो जुलूस में मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद तहसीन, मोहम्मद भोला, तौफीक आलम और भी सभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे
रविवार, 15 नवंबर 2020
महान फिल्म अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय अब नहीं रहें इस दुनिया।
अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय के निधन के बाद उनके करीबी पत्रकार ब फिल्मकार संजय सिन्हा के साथ गुफ्तगु-
दादा साहब फाल्के नेशनल अवॉर्ड से विभूषित फिल्म अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय को मैं सबसे बड़ा कलाकार मानता हूं. मैंने उनसे अभिनय की बारीकियां सीखी हैं.वह अपने आप में अभिनय की यूनिवर्सिटी थे.' ये कहना है मीडिया पर्सनैलिटी और फिल्म अभिनेता संजय सिन्हा का, बातचीत के क्रम में उन्होंने संवाददाता को बताया कि, पहली बार जब उनके साथ कैमरा फेस कर रहा था तो मैं बहुत नर्वस था.मुझे लग रहा था कि इतने बड़े अभिनेता के साथ कैसे एक्टिंग कर पाऊंगा,लेकिन शूटिंग फ्लोर पर सौमित्र बाबू ने मेरा हौसला बढ़ाया और मुझे काफी हद तक नॉर्मल कर दिया. तब मैं उनके साथ सफलतापूर्वक कैमरा फेस कर पाया और जब शॉट कंप्लीट हुआ तो मैं खुद हैरत में पड़ गया.' ज्ञात हो कि आसनसोल संजय सिन्हा ने,सौमित्र चट्ठोपाध्याय के साथ बांग्ला फीचर फिल्म ' एबार शल्यजित ' में अभिनय किया है.इस फिल्म में संजय,सौमित्र चट्टोपाध्याय के साथ मुख्य भूमिका में हैं.यह फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है.संजय इसमें एक जासूस की भूमिका में हैं.अचानक एक खून हो जाता है. शल्यजित यानी संजय सिन्हा को तफ्तीश की ज़िम्मेदारी मिलती है और उन्होंने तफ्तीश शुरू की.उनके अपोजिट फिल्म अभिनेत्री सबिता रॉय हैं तथा विशिष्ट अभिनेत्री माधवी मुखर्जी , मौसुमी,सुब्रत बनर्जी, दिव्येंदु दास ने भी अभिनय किया है.ज्ञात हो कि अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय को रविवार को निधन हो गया.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है.संजय,उनके निधन से बेहद दुखी हैं.वह कहते हैं,' मैंने अपना एक गार्जियन खो दिया है.
सौमित्र जेठू बड़े कलाकार के साथ एक बड़े इंसान भी थे.' गौरतलब है कि सौमित्र चट्टोपाध्याय ने फिल्म निर्माता सत्यजीत रॉय के साथ दर्जनों फिल्में की हैं.हाल तक वह सक्रिय थे. अचानक वह कोरोना पॉजिटिव हो गए और उनकी तबीयत बिगड़ती गई और रविवार को उनका निधन हो गया.
गुरुवार, 12 नवंबर 2020
सोमवार, 9 नवंबर 2020
शनिवार, 7 नवंबर 2020
कुल्टी मे रक्त दान शिविर का आयोजन
कुल्टी के स्थित युवाओ द्वारा बनाई गई समाजसेवी संगठन रेनबो सोसाईटी द्वारा कुल्टी न्यूरोड दुर्गामंदिर में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक के टेक्नीशियन सुखदेव गांगुली ने फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर 23 युवा रक्तदाता एवम 3 महिला रक्तदाता साइनि सरकार, मीनाक्षी चटर्जी एवम अधिवक्ता पूर्वा दास के साथ कुल 25 लोगो ने रक्तदान किया ।
रेनबो शोसाईटी के रतुल मंडल ने बताया कि शिविर में कुल्टी, बराकर, नियामतपुर, एवम आसनसोल से आये युवाओ ने रक्तदान किया । वही युवाओ द्वारा संचालित रेनबो सोसायटी पिछले 2 बर्षो से समाजसेवा के लिए कार्य कर रही है , संस्था द्वारा पौधरोपण , भोजन बितरण एवम बस्त्र वितरण सहित बिभीन्न सामाजिक कार्य पूरे वर्षभर अयोजीत किया जाता है ।इस बर्ष पहली बार संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया ।
शिविर के दौरान आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक के तकनीकी बिशेसज्ञ बेनु सेनगुप्ता, सुखदेव गांगुली, एवम सुब्रा माजी की देखरेख में 25 यूनिट रक्त संग्रह कर जिला अस्पताल को दिया गया ताकि जरूरतमंद कुछ लोगो को रक्त की कमी को पूरी की जा सके । शिविर में सभी 25 रक्तदाताओं को अतिथियो द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित एवम प्रोत्साहित किया गया ।
इस अवसर पर बिशिष्ट लोगो मे समाजसेवी गोपी कृष्ण दत्त, पूर्व पार्षद राजा चटर्जी, कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे , रेनबो शोसाईटी के अध्यक्ष रतुल मंडल, सचिव देब ज्योति चटर्जी, सहित संस्था के सौभिक भटाचार्य, अर्घ ज्योति चटर्जी, समजीत सरकार, सोमो चटर्जी, तन्मय दत्त, सहित रेनबो सोसायटी के सदस्य बीशेष रूप से मौजूद थे ।
शुक्रवार, 6 नवंबर 2020
बुधवार, 4 नवंबर 2020
मंगलवार, 3 नवंबर 2020
पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष छठ घाट को ओर भी अधिक सुंदर सजाया जायेगा।
बराकर से बंटी खान की रिपोर्ट-
बराकर गायत्री नगर के छठ पूजा सेवा समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। उक्त बैठक मे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी छठ पूजा के अवसर प्रत्येक वर्ष की भांति डिपू डंगाल से लेकर हलवाई पट्टी स्थित माँ रक्षा काली मंदिर तक पूरे सड़क को बीते वर्षो की उपेक्षा अधिक सुंदर ओर आकर्षक बनाया जाएगा
मालूम होकी पूर्व के वर्षो मे भी समिति द्वारा काफी आकर्षक सजावट के साथ साथ पूजा सामग्री के बितरण ओर कई तरह के कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी देवताओं की कलाकृति भी तैयार किया जाता है ।सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष रक्षा काली मंदिर के पास ओर डिपू डंगाल के पास एक बिशेस तोरण द्वार बनाया जाएगा जो कई तरह की रंग बिरंगी रोशनी की आभा बिखेरेगी ।वही छठ ब्रतियो के लिए सड़क को बर्फीली ओस की सजावट से सजाया जाएगा ।जिस पर सभी सदस्यों ने अपना अपना सहमति जाहिर किया ।मालूम होकी उक्त इलाके के सजावट को देखने के लिए आस पास के इलाके से काफी संख्या मे लोग जुटते है ।फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!
फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...
शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू
-
पीएचई विभाग की लापरवाही से जलमग्न हुआ कल्यानेश्वरी मन्दिर का पूरा क्षेत्र, सेल्फी खींचने की लगी होड़। कल्यानेश्वरी स्तिथि पीएचई विभ...
-
नंदिग्राम मे तृणमूल से ममता बनर्जी ब भाजपा से सुबेन्दु अधिकारी के खिलाफ माकपा से मीनाक्षी मुखर्जी लड़ेगी चुनाव। मीनाक्षी मुखर्जी न्याय क...
-
नवंबर माह से शुरू होकर कोरोनावायरस मार्च तक लगभग विश्व के सभी भागों में फैल गया । भारत भी इससे अछूता नहीं रहा, मार्च महीने के 24 तारीख से Lo...
-
गुरुवार को शाम 8 बजे करीब रानीगंज के एन एस बी रोड के सामने मारवाड़ी सनातन विद्यालय के पास दो व्यक्ति सड़क हादसे मे बुरी तरह घायल हो गये । प्...
-
कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनाकुरी 2 नंबर दामोदर नदी में आज सुबह एक पिता ने अपने तीन मासूम बच्चियों को फेक दिया जिससे आसपास के लोगों मे...














