मंगलवार, 26 जनवरी 2021
शनिवार, 23 जनवरी 2021
गुरुवार, 21 जनवरी 2021
शिक्षक समिति की ओर से अपूर्व मुखर्जी को किया गया सम्मानित
पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति की ओर से तृणमूल कांग्रेस के नए जिलाअध्यक्ष अपूर्व मुखर्जी जी को संगठन के डिस्टिक प्रेसिडेंट श्री राजीव मुखर्जी के नेतृत्व में उन्हें बधाई दी गई तथा उनके मंगल भविष्य की कामना की गई।
सम्मान समारोह के बाद शिक्षकों के साथ बैठक भी हुई। इस बैठक में राजीव मुखर्जी ने सभी मुद्दों को उठाया और उसमें सबसे अहम मुद्दा सम्मान का था की शिक्षकों को सभी काम करने के बावजूद उचित सम्मान नहीं मिलता है उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है डिस्ट्रिक्ट मीटिंग में नहीं बुलाने का मुद्दा भी उठाया गया।
जिला अध्यक्ष श्री अपूर्व मुखर्जी ने कहा कि शिक्षक हमारी समाज की रीढ़ है मैं भी काफी इज्जत करता हूं शिक्षकों का। मेरे रहते संगठन में शिक्षकों का कभी भी अपमान नहीं किया जाएगा उन्हें उचित सम्मान और जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा सभी मुद्दों को मिल बैठकर हल कर लिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से आवाहन किया कि नए जोश के साथ मैदान में उतरे और ममता बनर्जी और उनके कामों का प्रचार प्रसार करें ममता बनर्जी से बड़ा कोई नहीं है हमारी नेत्री एक ही है और वह है ममता बनर्जी और उसी का केवल जिंदाबाद होना चाहिए। जितने भी सरकारी प्रकल्प है उस में शिक्षक की भूमिका को सराहा। कन्याश्री शिक्षा श्री सबूज साथी एससी एसटी ओबीसी सर्टिफिकेट बीएलओ ड्यूटी इलेक्शन ड्यूटी सब में शिक्षकों की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षकों को सभी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।
इस सम्मान समारोह तथा बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे राजीव मुखर्जी कलीमूल हक जगदीश चटर्जी जय देव विश्वास नुरुल हसन दीपेंन्दू शाहा शुजात हुसैन मुकेश झा विभिन्न ब्लॉकों के प्रेसिडेंट तथा संगठन के सैकड़ों शिक्षक गण
सोमवार, 11 जनवरी 2021
रविवार, 10 जनवरी 2021
माकपा और कांग्रेस ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग-2 का चक्का जाम
केंद्रीय कृषि कानुन को रद्द करने बेरोजगार युवायो को रोजगार देने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन मे वामफ्रंट और कांग्रेस के की तरफ से साझा तरीके से रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके मे राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर पथावरोध कीया गया
पश्चिम बर्दवान जिला माकपा के जिला सचिव गौरांग चैटर्जी ने कहा कि कई मांगों के समर्थन मे उनका यह साझा कार्यक्रम है । उन्होंने पश्चिम बर्दवान जिले मे बंद कारखानों को पुनः खोलने की मांग की साथ ही बेरोजगार युवायो को रोजगार मुहैया कराने की भी मांग की । उन्होंने कहा कि लाकडाउन के कारण हजारों की संख्या मे युवा बंगाल मे वापस आए है । उन्होंने उन सबको रोजगार देने की मांग की जिससे उनको फिर रोजगार के लिए बाहर ना जाना पड़े । तीनों किसान बिलों को वापस लेने की भी मांग की गयी । इस मौके पर पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और आसनसोल के पुर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी रानीगंज के विधायक रुनु दत्ता कांग्रेस नेता भक्ति चक्रवर्ती सहित दोनों पार्टियों के तमाम स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे । बातचीत के बाद आन्दोलनकारियों ने पथावरोध खत्म कीया
रानीगंज में मुफ़्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।
रविवार को रानीगंज के ब्राह्मण भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कीया
इसके तहत नैशनल मेडिको आर्गेनाइजेशन और श्री ब्राहम्ण सभा के संयुक्त तत्वावधान में मुफ़्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान दांत आंख कान नाक सहित शरीर के विभिन्न अंगों की विशेषज्ञो द्वारा जांच की गयी । साथ ही खुन की जांच और ब्लड प्रेशर की भी जांच की गयी । इस मौके पर डॉ के बी गांगुली,डॉ बिजन मुखर्जी,श्रीराम शर्मा,दीनबंधु जोशी,नवल शर्मा,गोपाल आचार्य, पवन शर्मा, गोपाल पारीक आदि उपस्थित थे । इस मौके पर इस कार्यक्रम से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए रविवार का यह कार्यक्रम कीया गया । उन्होंने बताया कि कोरोना एक संकट नही एक मौका है जिससे लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है ।
नगर निगम वार्ड 10 में पिकनिक का कार्यक्रम
रविवार के दिन श्रीपुर एरिया ऑफिस जंगल में नींगाह आसनसोल नगर निगम 10 नॉम्बर वार्ड
बीजेपी के अमित नोनियां और रूकेश पासवान के नेतृत्व में एक वन भोजन पिकनिक का आयोजन किया गया।और आने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी पर विशेष चर्चा किया गया।जहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।जहां मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल कर्मकार , जमुरिया विधान सभा के भूत पूर्व उम्मीदवार संतोष सिंह, प्रमोद पाठक , कुश चैटर्जी,ब्रिज नंदन पासवान,असीम पासवान, कुंदन नोनिया ,अविनाश पासवान,मुकेश साव,अनुराग,पिंटू रजक,एवम सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी थी।
भुइयां समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने किया कम्बल का वितरण
भूइयां समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिंटू कुमार भुइयां के सहियोग से शनिवार देर शाम आसनसोल के स्टेशन मोड़, बीएनआर मोड़ एंव कोर्ट मोड़ में गरीब एंव बेघर लोगो मे 37 कम्बल का वितरण किया गया ।
इस मौके पर सिंटू कुमार भुईया ने कहा कि अभी ठण्ड का मौषम है ऐसे में जिनके पास घर नही है, वेसे गरीबो में हमे जो भी दिखा हमने ठण्ड से उनके बचाव के लिए कम्बल दिया है । हमारा एंव हमारे समिति का मूल उद्देश्य ही लोगो की सेवा करना है । इसके लिए हमलोग हमेसा तत्पर रहे है । कम्बल वितरण के दौरान पवन भुइयां, संजय भुइयां, मिथुन भुइयां, गोपाल भुइयां, मन्नू भुइयां उपस्थित रहे ।
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021
माकपा की ओर से रानीगंज थाने का घेराव
रानीगंज के रोटीबाटी ग्राम पंचायत मे शुक्रवार को माकपा द्वारा ज्ञापन सौंपने के दौरान टीएमसी के द्वारा हमले का आरोप लगाया जा रहा है
इसके खिलाफ माकपा के विधायक रुनु दत्ता के अगवाई मे डॉल्फिन मैदान से एक विशाल रैल्ली निकलकर, कर्मियों के साथ मे रानीगंज थाने का घेराव कीया और थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा गया । माकपा के नेताओं का कहना है कि टी एम सी के गुंडो द्वारा कीये गये हमले मे माकपा के कई कर्मी घायल हुए है । घटना के बारे में माकपा नेता पुर्णदास बैनर्जी ने कहा कि शुक्रवार को रतिबाटी ग्राम पंचायत मे ज्ञापन सौंपा जा रहा था । उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान ने भी माकपा द्वारा उठाए गये मुद्दों को सही ठहराया और कहा कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का निपटारा कीया जाएगा । पुर्णदास बैनर्जी ने कहा कि माकपा कर्मी जब ज्ञापन देकर वापस लौट रहे थे सत्यम बाउरि नामक एक युवक ने डंडे से हमला कर दिया । उन्होंने कहा कि इस हमले में उनके सर्वभारतीय नेता देवीदास बैनर्जी बुरी तरह घायल हो गए । इतना ही नहीं पुर्णदास बैनर्जी ने कहा कि सत्यम ने संगठन की महिला नेत्री शिल्पी दास के साथ भी बदसलुकी की । उन्होंने बताया कि इस हमले मे उनके कई साथी घायल हो गए । उन्होंने कहा कि हमलावर अकेला नही था उसके साथ उसके कई साथी भी थे जो सभी टी एम सी के गुडे है । उन्होंने ही माकपा कर्मीयो पर हमला कीया । पुर्णदास का कहना था कि हमला करने वालों का कहना था कि विकास के मुद्दे पर कोई सवाल ना कीया जाए क्योंकि उनके मुताबिक राज्य मे सौ फीसदी से ज्यादा विकास हो चुका है । इसी वजह से ज्ञापन देने की कोई जरुरत नही है । पुर्णदास बैनर्जी ने कहा कि माकपा कर्मीयो पर हुए इसी हमले के खिलाफ नीमचा फांड़ि मे ज्ञापन सौंपा गया और आगे भी इसके खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा । इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने देवीदास बैनर्जी
रविवार, 3 जनवरी 2021
भुईया समाज उत्थान समिति ने माता सावित्री बाई फुले के जन्म जयंती मनाया।
भुईया समाज उत्थान समिति द्वारा NH 2 कालीपहाड़ी नया बस स्टेंड इस्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्छ माता सावित्री बाई फुले के जन्म जयंती महोत्सव मनाया गया एवं उनके द्वारा शिक्षा सामाजिक विकाश याद किया गया
उनका जन्म 3 जनवरी, 1831 को हुआ था. वह भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं. ... सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए 18 स्कूल खोले. बता दें, साल 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में देश का सबसे पहले बालिका स्कूल की स्थापना की थी.Jan 3, 2019। भुन्या समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिन्टू कुमार भुईया ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले के दिखाए रास्ता पर चलना ही भुईया समाज शिक्षा संसथान का प्रथमिकता हेम के पर उपस्थित पबन भुईया, मन्नू भुईया, मिथुन भुईया, मनोहर भुईया, गोपाल भुईया, गांधी भुईया, उमाशंकर भुईया, सोमनाथ भुईया, विजय भुईया, बुधन भुईया, गुड़ु भुईया अमर भुईया, एवं शिक्षा संस्थान के छात्र और शिक्षका रूपा कुमारी, सोनी कुमार, राधा भुईया ,पिंकी कोरा , और सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
रानीगंज में दुआरे दुआरे सरकार का तीसरा कैंप
राज्य सरकार की परियोजनायो का लाभ सीधा लोगों तक पंहुचाने के मकसद से इन दिनों पुरे राज्य मे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेशानुसार दुआरे सरकार परियोजना की शुरुआत की गयी है
इसके जरिए स्वास्थ्य साथी कन्याश्री रुपश्री जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लोगों तक पंहुचाया जा रहा है । इससे पहले दुआरे सरकार परियोजना के दो चरण पुरे कीये गये हैं जिनमे बड़ी संख्या में लोगों ने इन सभी परियोजनायो का लाभ उठाया । इसी क्रम में रविवार को रानीगंज मे रानीगंज बोरो के प्रभारी पुर्णशशि राय की अगुवाई मे इस परियोजना का तीसरा चरण कीया गया । इस मौके पर पुर्णशशि राय ने कहा कि रविवार को रानीगंज हाई स्कूल सहित दो स्थानों पर दुआरे सरकार परियोजना का तीसरा चरण कीया गया
इसके तहत स्वास्थ्य साथी कन्याश्री रुपश्री जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गयी । पुर्णशशि राय ने कहा कि ममता बनर्जी के इस ऐतिहासिक कदम से लोग उनको तहेदिल से आशीर्वाद दे रहे हैं
शनिवार, 2 जनवरी 2021
करोना वैक्सीन, भाजपा-आरएसएस की वैक्सीन है- नंद बिहारी यादव
राष्ट्रीय जनता दल पश्चिम बंगाल इकाई के तरफ से आसनसोल धादका रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में एक प्रेस मीट किया गया जिसमें वर्ष 2021 को क्रांति आंदोलन एवं जन संघर्ष का बास मनाने की घोषणा की गई एवं संकल्प लिया गया
इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव एंड वरिष्ठ अधिवक्ता नंद बिहारी यादव ने कहा की करुणा वैक्सीन बी जे पी आर एस एस की वैक्सीन है और देश की जनता इसका बहिष्कार करेगी उन्होंने कहा कि करोना नाम की बीमारी को महामारी का दर्जा देकर बीजेपी मोदी की सरकार देश की जनता के मौलिक अधिकारों का हनन करती है और पूरे देश की अर्थव्यवस्था और गरीबों को खत्म करके देश को समाप्त करना चाहती है श्री यादव ने कहा कि देश की जनता कोरोना वायरस बीमारी के आड़ में सरकार की मनसा को समझ चुकी है देश को खतरा जितना करोना वायरस से नहीं उससे ज्यादा बीजेपी से है श्री यादव ने कहा कि देश की जनता को कोरोना वायरस बीमारी को जितना बहिष्कार करना है उतना ही बीजेपी को ही बहिष्कार करना होगा श्री यादव ने कहा कि भारत में किसानों का आंदोलन बहुत तेजी से और उग्र हो रहा है और किसानों ने अपने मौलिक अधिकार और नीति की रक्षा के लिए सड़कों पर हैं वहीं सरकार इस आंदोलन को कुचलने की साजिश में दिन-रात लगी हुई है श्री यादव ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और भारत की पूरी अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है और कृषि प्रधान देश होने के नाते किसान नहीं इस देश के मालिक है किसानों के आंदोलन को कुचलना भारत के आंदोलन को कुचलना किसानों का विरोध करने का मतलब भारत का विरोध करना है श्री यादव ने नरेंद्र मोदी सरकार को देशद्रोही सरकार बताते हुए इसे खत्म करने की मांग की उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के आंदोलन को डायवर्ट करने के लिए उसको ओवरलूक करने के लिए कोरोना वैक्सीन कोविड सील्ड की वैक्सीन देने के बाद जो सरकार कर रही है वह सरकार की दवा नहीं वह बी जे पी आर एस एस की वैक्सीन है जिससे देश की 130 करोड़ जनता इसका बहिष्कार करेगी आर एस एस बी जे पी वाले लोग इस वैक्सीन को ले देश की जनता को इस वैक्सीन से कोई लेना देना नहीं है और बी जे पी और आर एस एस के वैक्सीन पर देश की जनता को कोई विश्वास नहीं है श्री यादव ने कहा कि देश की जनता बीजेपी और आर एस एस की वैक्सीन का पूरी तरह बहिष्कार करेगी और बीजेपी आरएसएस देश की जनता के लिए उतना ही खतरनाक है जितना करोना महामारी जनता के लिए है इसलिए देश की जनता को कि बीजेपी और आरएसएस की वैक्सीन सतर्क रहना होगा इस पर कोई भरोसा नहीं है देश की जनता को आज के प्रेस मीट में काशीनाथ यादव आनंद गोप जागेश्वर यादव एवं राजद महिला प्रकोष्ठ की पिंकी अग्रवाल एवं रिंकी खातून उपस्थित थे
रेलपार में भी मनाई गई तृणमूल कांग्रेस की 23वां स्थापना दिवस
शुक्रवार रात आसनसोल नगर निगम वार्ड 26 के बाबू तलाब पार्टी ऑफिस के पास तृणमूल कांग्रेस की स्थापना दिवस
तथा साथ में एक सभा का आयोजन ग्रासरूट के डिस्टिक सेक्रेट्री इरफान दानिश उर्फ टीएमसी दानिश और ग्रास रूट के डिस्ट्रिक्ट आवर्जबर नौशाद खान के सहयोग से किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर माइनॉरिटी सेल के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सैयद अफरोज और शिल्पांचल की समाज सेविका और नेत्री मानसी तिवारी उपस्थित थी। इन दोनों ने सभा को संबोधित किया मानसी तिवारी को सुनने के लिए बहुत सारे महिलाएं उपस्थित थी। बुलाए गए मेहमानों को उतरीय पहला कर सम्मानित किया गया। फ्लैग होस्टिंग का कार्यक्रम हुआ तथा केक काटा गया और सभी में बांटा गया टीएमसी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन किसान भाइयों के लिए रखा गया जिन्होंने सिंधु बॉर्डर पर ठंड के कारण अपनी जान न्योछावर कर दी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे ग्रासरूट के मुकेश झा, श्रीकांत माधव, दास, अनवर हुसैन नेहाल उद्दीन साहब, निगत तरन्नुम, सबा परवीन अशरफ रजा सद्दाम खान इमरान खान राजा इत्यादि।
शुक्रवार, 1 जनवरी 2021
मंगलवार, 29 दिसंबर 2020
शनिवार, 26 दिसंबर 2020
सीतारामपुर मे अटल बिहारी बाजपेयी का 96 वी अवतरण दिवस मनाया गया
सीतारामपूर- निर्मल गुप्ता
कुल्टी मंडल 4 के तत्वावधान में सीतारामपुर अपर बाजार मारवाड़ी धर्मशाला के निकट पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व: अटलबिहारी बाजपेयी जी के 96 वीं अवतरण दिवस पर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर बारी बारी से श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया ।
ततपश्चात केक काटकर जन्मदिन पालन किया किया गया।
इस मौके पर "আর নায অন্যায়" के कर्मसुची के आधार पर पथ सभा का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम वंदेमातरम् जयघोषों के साथ वरिष्ठ सदस्य बादल पाल के वक्तव्य से पथसभा आरंभ हुआ।
वक्ताओं में दिलिप गुप्त, महिला नेत्री व आसनसोल जिला उपाध्यक्ष्या श्रीमती तनुजा सिन्हा ने महिला सशक्तीकरण और महिला संगठन पर और मोदीजी के योजनाओं पर चर्चा किया, संतोष वर्मा ( कुल्टी बिधान सभा संपर्क प्रमुख ), सुनील सरकार ( वरिष्ठ सदस्य ) भोजु पाल (वरिष्ठ सदस्य) राजेश सिन्हा ( कुल्टी बिधान सभा ( कनवेनर ) सत्यजीत दास ( कुल्टी मंडल 4 अध्यक्ष ) ने वक्तव्य रखा।
सभा का कुशल संचालन बाप्पादित्य मंडल ने किया।
इस अवसर पर भाजपा सदस्यों में सदस्यता अभियान के तहत कुछ नये सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण किया।
अध्यक्ष सत्यजीत दास ने नये सदस्यों में महिला नेत्री प्रेमलता भर्मा और बिपुल सिंह के हांथो में भाजपा झंडा देकर भाजपा परिवार में शामिल किया और भाजपा परिवार में स्वागत किया।
महिला नेत्री व जिला उपाध्यक्ष्या श्रीमती तनूजा सिन्हा ने प्रेमलता भर्मा को लाकर जायनिंग कराया।
इस मौके पर शक्ति प्रमुख सौमेन चक्रवर्ती द्वारा बुथ प्रेसिडेंट कुन्दन साव, पोरेश चंद्र घोष और ब्रह्मदेव रजक को झंडा, बुथ सभापति के नेम प्लेट और बुथ किट दिया।
इस मौके पर तनुजा सिन्हा, मंजू ठाकुर, नुर आलम, परेश चंद्र घोष ( बुथ सभापति ) , सुभाष पिलानीवाला,संतोष वर्मा ( कुल्टी बिधान सभा संपर्क प्रमुख ) दिवाकर सिंह (शक्ति प्रमुख) सुदामा साव,राजु कुमार यादव ( शक्ति प्रमुख ) , मुकेश श्रीवास्तव ( मंडल कोषाध्यक्ष ), संजय दास ( मंडल उप सभापति ) , सुनील सरकार, इम्तियाज सेख ( माईनोरिटी युवा नेता ) ,अमित साहु (ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष) बिक्रांत पासवान ( शक्ति प्रमुख ), राजा केशरी ( युवा नेता ) , सोमेन चक्रवर्ती ( शक्ति प्रमुख ) , मनोज मिश्रा ( युवा नेता ) , बाप्पादित्य मंडल ( मंडल मोर्चा अध्यक्ष ) प्रद्युमन मिश्रा, आदित्य सिंह राजपुत, टिंकू राउत, विवेकानंद मंडल 【विवेक】 ( शक्ति प्रमुख ), देवु सर , कवि सिन्हा मंडल (उप सभापति), काजल दास, बिजय साव और काफी संख्या में भाजपा सदस्यों ने उपस्थित होकर पथ सभा को सफल बनाया।
रानीगंज में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक की गई।
रानीगंज- अनूप जोसी
शनिवार रानीगंज मंडल एक के भाजपा कार्यालय मे रानीगंज के कद्दावर भाजपा नेता राजेश मंडल की अगुवाई मे पार्टी के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक की गयी । इस संदर्भ मे हमारे संवाददाता ने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से बात की तो उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले अनुसूचित जाति वर्ग के उनके एक कर्मी की पिटाई की गई थी । उन्होंने बताया कि उनको शुक्रवार को ही आना था लेकिन अन्य व्यस्ततायो के कारण वह नही आ सके तो शनिवार को राजेश मंडल से संपर्क कर उनको इस बैठक को आयोजित करने की हिदायत दी ।
इस मोके पर मुख्य उपस्थित दुलाल बोर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष,बगदा बनगाँव के विधायक रानीगंज एस सि मोर्चा का अध्यक्ष विवेक बाउरी sc मोर्चा के सनी मंडल,महामंत्री,घनश्याम बाउरी,महामंत्री, उत्तम बाउरी विवेक बाद्यकर कल्याण दास सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे
राष्ट्रीय राजमार्ग-२ मे सीमेंट से लदी ट्रक ने मारी पलटी
रानीगंज- अनूप जोसी
रानीगंज के बांसड़ा मोड़ के नीकट सिमेंट से लदी एक ट्रक के अचानक पलट जाने से शनिवार दोपहर को राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जाम की स्थिति पैदा हो गयी।
घटना मे कोई हताहत तो नही हुया मगर जाम के कारण वहां से गुजरने वालों को काफी दिक्क़तो का सामना करना पड़ा। घटना की खबर पाकर पंजाबी मोड़ फांड़ि की पुलिस मौके पर पहुंची । हमारे संवाददाता ने ट्रक के चालक से बात की तो उसने बताया कि मंगलपुर से ट्रक मे सिमेंट लेकर वह जीराडांगा जा रहे थे । रास्ते मे बांसड़ा मोड़ के नीकट ट्रक के पीछे की टायर फट गयी जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी । अभिजित ने कहा कि वह ट्रक मे अकेला ही था ।
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020
शहर के कई हिस्सों से लगभग 350 लोगों ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन।
शहर के कई हिस्सों से लगभग 350 लोगों ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा। शुक्रवार को एसबी गोराई रोड स्थित पार्वती हाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक एवं प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू ने
झंडा थमाकर उनलोगों को टीएमसी में शामिल किया इस दौरान जिला महासचिव अभिजीत घटक, ब्लाक अध्यक्ष गुरुदास चटर्जी राकेट, दयामय राय आदि मौजूद थे। राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि बीजेपी (BJP) से जनता का मोहभंग हुआ है। बीजेपी सिर्फ झूठे वादे करती है। आज बीजेपी शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। बीजेपी के बहुत से नेता एवं कार्यकर्ता तृणमूल में आ रहे हैं और हम लोगों से संपर्क कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में गरीबों को सुविधा पहुँचाने के लिए 44 जनहित योजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लागु किया। कोरोना महामारी, लॉकडाउन और अम्फन में प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमें यह राज्य सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार घर-घर तक करना होगा हर परिवार को राज्य सरकार से कुछ न कुछ लाभ अवश्य मिला है
फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!
फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...
शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू
-
पीएचई विभाग की लापरवाही से जलमग्न हुआ कल्यानेश्वरी मन्दिर का पूरा क्षेत्र, सेल्फी खींचने की लगी होड़। कल्यानेश्वरी स्तिथि पीएचई विभ...
-
नंदिग्राम मे तृणमूल से ममता बनर्जी ब भाजपा से सुबेन्दु अधिकारी के खिलाफ माकपा से मीनाक्षी मुखर्जी लड़ेगी चुनाव। मीनाक्षी मुखर्जी न्याय क...
-
नवंबर माह से शुरू होकर कोरोनावायरस मार्च तक लगभग विश्व के सभी भागों में फैल गया । भारत भी इससे अछूता नहीं रहा, मार्च महीने के 24 तारीख से Lo...
-
गुरुवार को शाम 8 बजे करीब रानीगंज के एन एस बी रोड के सामने मारवाड़ी सनातन विद्यालय के पास दो व्यक्ति सड़क हादसे मे बुरी तरह घायल हो गये । प्...
-
कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनाकुरी 2 नंबर दामोदर नदी में आज सुबह एक पिता ने अपने तीन मासूम बच्चियों को फेक दिया जिससे आसपास के लोगों मे...
















