मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

रानीगंज के एक डॉक्टर के घर में लगा आग।

मंगलवार रानीगंज के डॉक्टर एम एन घोष रोड के पास रहने वाले डॉक्टर नसीम उल हक के घर पर अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई बताया जा रहा है कि आग लगने के पीछे कोई कारण नहीं पता चल पाया है


डॉक्टर नसीम उल हक का कहना है कि वह अपने चेंबर मारवाड़ी हॉस्पिटल के समीप मौजूद थे तभी घर से उनके मोबाइल पर कॉल आया कि घर में आग लग गया है आनन-फानन में वह चेंबर को छोड़कर घर पर पहुंचे तो देखा कि घर पर आग लग गया है स्थानीय निवासियों ने दमकल कर्मी को कॉल करके बुलाया


और आग पर काबू पा लिया गया डॉक्टर नसीमुल का कहना है कि स्थानीय लोगों ने इस काम में बहुत सहयोग किया है जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया इस हादसे में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद कामरान, अशरफ, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद शमसुद्दीन मिस्त्री ने जो अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। 

भाजपा जिला अध्यक्ष पापिया पाल को नियामतपूर मे सम्मानित किया गया

भाजपा आसनसोल जिला महिला अध्यक्ष पापिया पाल को नियामतपुर सेंट्रल भाजपा कार्यालय की ओर से विजया प्रणाम के साथ सम्मानित किया गया।


उक्त कार्यक्रम नवनिर्वाचित आसनसोल भाजपा जिला महिला अध्यक्ष की घोषणा पर उन्हें मिठाई,अंग वस्त्र के साथ साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सदस्य सह पुरुलिया जिला ऑब्जर्वर विवेकानंद भट्टाचार्य, आसनसोल जिला भाजपा आमंत्रित सदस्य डॉ अबरार अहमद, आसनसोल जिला युवा नेता टिंकू वर्मा, जिला सदस्य महेश सिंह, कुल्टी 2 की महिला अध्यक्ष सुष्मिता पटनायक, पूजा दास, तनुजा सिन्हा,रूपा दास, नियामतपुर कार्यालय प्रमुख विजय साव,कुल्टी मंडल पूर्व उपाध्यक्ष सुनील सरकार, संकर प्रसाद, दिलीप गुप्ता,काजल दास,सुभाष पिलानिवाला, संजय पाल, निर्मल माझी, हेमंत मांझी,मंजू देवी के साथ काफ़ी सँख्या में भाजपा सदस्य महिला, युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रविवार, 25 अक्टूबर 2020

नियामतपुर सेंट्रल भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्णाहुति के साथ नवीकरण किया गया




रविवार महानवमी के पावन अवसर पर नियामतपुर सेन्ट्रल भारतीय जनता पार्टी कार्यालय हवन पुजन् और पुर्णाहुति के साथ नवीकरण किया गया।


विदित हो की नियामतपुर भाजपा सेन्ट्रल कार्यालय को नवीकरण के उद्देश्य से खुबसूरत तरिके से रंगरोगन कर सजाया गया।

जिसकी रविवार अध्यात्मिक विधि से पुजन हवन के साथ नवीकरण किया गया।

मुख्य पुरोहित के रुप मे श्री शंकर प्रसाद जी के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ हवन पुजन् आरंभ हुआ।

जिसमें मुख्य यजमान के रुप में श्री महेश सिंह जी ( पुर्व पार्षद ) उपस्थित थें।

कार्यक्रम में मुख्यरुप से भाजपा महिला मोर्चा के महिला नेत्री श्रीमती तनुजा सिन्हा, निर्मल गुप्ता मध्यदेशिया, सुभाष टिबडेवाल,पोरेश घोष, मनोज मिश्रा, पंकज साव,रवि सिंह, संतोष भर्मा, सुभाष पिलानीवाला, डॉ अबरार अहमद,बिजय साव,सुनील सरकार,दिलिप दा,मनमोहन राय, दिवाकर कुशवाहा, प्रद्युम्न मिश्रा, अंजन मुखर्जी,संजय दास और सभी कार्यकर्ताओं ने पुजन - हवन कार्यक्रम में अपनी - अपनी विशेष भुमिका प्रदान किया।


 डॉ इबरार अहमद ने पुजन हवन की तैयारियां में विशेष सहयोग प्रदान किया और उनकी तत्तपरता से भब्य आयोजन को सफलता पुर्वक संपन्न किया गया।

पुज्नोपरांत श्री महेश सिंह और श्रीमती तनुजा सिन्हा द्वारा सभी को प्रसाद मिष्ठान्न वितरण करके महानवमी की शुभकामनाएं देकर मुह मिठा कराया।

सभी भाजपा सदस्यों ने असत्य पर सत्य की जीत पर दुर्गापूजा दशहरा की बधाइयां दिया।

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020

नेहा यादव ने की 500 महिलाओं में साड़ी वितरण।

रानीगंज के 6/7 पंजाबी मोड़ अग्निकन्या मंच मे गुरुवार को तृणामूल कांग्रेस ब्लॉक महिला अध्यक्ष नेहा यादव के नेतृत्व में एक साड़ी वितरण का आयोजन किया।


इस दौरान नेहा यादव ने आने वाली दुर्गापुजा के मद्देनजर करीब 500 गरीब महिलाओं में साड़ियां बांटी। इस मौके पर नेहा यादव ने कहा कि दुर्गापजा के मौके पर कोई भी माहिला नीरास ना हो, कोराना काल मे लॉकडाउन को देखते हुए। उनके पास नये कपड़े खरीदने के पैसे तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल के सबसे बड़े त्योहार के समय कोई उदास ना रहे, इसी को मद्देनजर यह वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया । इस मौके पर तृणामूल कांग्रेस ब्लॉक महिला अध्यक्ष नेहा यादव अलावा पायल शाव,पिंकी पंडित,लखि गुप्ता,नमिता सिंह एवं रानीगंज ब्लॉक महिला तृणामूल कांग्रेस के और भी सभी कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Kazi Nazrul Islam Airport -Andal | Durgapur | Covrege By Faizan Siddiqui...

बुधवार, 21 अक्टूबर 2020

चिनाकुरी में दिखा पिता का हैवानियत अपने ही तीन बच्चियों को नदी में फेंका

 

कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनाकुरी 2 नंबर दामोदर नदी में आज सुबह एक पिता ने अपने तीन मासूम बच्चियों को फेक दिया जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों ने बताया कि  चिनाकुरी लाइनपार में रह रहे निवासी मिथिलेश ठाकुर ने दो शादियां की है पहली पत्नी से दो बेटियां दूसरी पत्नी से एक बेटी है पहली पत्नी का स्वर्गवास होने के बाद दूसरी शादी किया था। आज सुबह 10:00 बजे करीब मिथिलेश ठाकुर नदी के बीच में एक पत्थर के पास जाकर वहां अपनी तीनों बच्चियों को फेंक रहा था तभी नदी के किनारे काम कर रहे एक युवक ने उसे देख लिया और तब तक आसपास के लोग इकट्ठे हो गए मौके पर सबसे बड़ी लड़की 10 वर्षीय को बचा लिया गया किंतु 2 साल की एवं 6 साल की बच्ची अभी भी नदी में है एवं रेस्क्यू टीम पहुंचकर उन दोनों बच्चियों को ढूंढने में लगी हुई है।

मौके पर कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस ने आरोपी पिता मिथलेश ठाकुर को हिरासत में ले लिया। बच्चियों को नदी में फेंकने का कारण अभी तक पता नहीं चला है पुलिस जांच में जुटी है।

मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020

नियामतपुर में खुला सिटी शॉप का नया ब्रांच।

 सिटी शॉप के सी.एम.डी के सहयोग से सिटी शॉप का एक और ब्रांच का नियामतपुर में हुआ उद्घाटन। 


कंपनी के सी.एम.डी सनी कुमार का कहा कि इस ब्रांच के खुलने से स्थानी सभी लोगों को लाभ होगा तथा नियामतपुर बा आसनसोल के युवाओं तथा अन्य मार्केटिंग में अपना करियर बना सकते हैं। इसके तहत कई सारे प्रोजेक्ट आने वाले हैहै।  इस वक्त कंपनी का के एक और प्रोजेक्ट नारी सुरक्षा मिशन जारी है

इस मौके पर रजनीश कुमार, आशीष नीरज, पिंटू मंडल, अर्पण रोशन, रोहित कुंडला, मोहम्मद शाहिद, ब समस्त कुंडला परिवार मौजूद थे। 

Asansol News || Aaj Ki Rubaru || Bike Relly || Sharee Distribute || ANN

सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

ममता ने दिया प्रधानाध्यापकों को दुर्गापूजा की शुभेच्छा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिले के सभी जूनियर हाई स्कूल, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका तथा टीचर इंचार्ज को "शारदीय शुभेच्छा एवं अभिनंदन पत्र"शिक्षा दफ्तर के माध्यम से जिले के डीआई सेकेंडरी दफ्तर में भिजवाया है।


DI अजय पाल ने कहा है कि बुधवार तक जिले के सभी स्कूलों में इसको पहुंचा दिया जाएगा। इससे जिले के प्रधानाध्यापक प्रधानाध्यापिकाओं और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। कोरोना काल में इन सब की भूमिका काफी प्रशंसनीय रही थी। प्रत्येक महीने मिड डे मील का डिस्ट्रीब्यूशन, कन्याश्री, सबूज साथी, शिक्षा श्री, अक्या श्री, विभिन्न तरह के स्कॉलरशिप, 9 और 11 का रजिस्ट्रेशन, क्लास  10 और 12 के रिजल्ट का डिस्ट्रीब्यूशन ऑनलाइन टैली क्लासेस इन सभी कामों को टीम वर्क के द्वारा सही ढंग से पूरा कर सब पर खरे उतरे। वेस्ट बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट श्री राजीव मुखर्जी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया तथा कहा की यह सभी के लिए गर्व की बात है उनके हाथों से प्रशंसा पत्र प्राप्त करने से काम करने की प्रेरणा मिलती है।

रविवार, 18 अक्टूबर 2020

ASANSOL NEWS | Aaj Ki Rubaru | ANN #sabir

TMYC जन प्रतिनिधियों का बैठक :रानीगंज

रविवार रानीगंज के स्कूल पाड़ा स्थित रानीगंज हाई स्कूल में TMYC ब्लॉक प्रेसिडेंट शुभहो भट्टाचार्य जी के नेतृत्व में रानीगंज के प्रतीक वार्ड के युवा जन प्रतिनिधियों को लेकर एक मीटिंग की गई


इस मौके पर उपस्थित दृष्टिक वाइस प्रेसिडेंट सदन कुमार सिंह उपस्थित थे सदन कुमार सिंह ने कहा के रानीगंज शहर में युवा किस स्तर से काम करेंगे इस पर राजनीतिक चर्चा करते हुए आगामी कल के दिन बाइक रैली के माध्यम से हम लोग रानीगंज में बीजेपी के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ में जो केंद्र सरकार ने युवाओं को बेरोजगार करने पर मजबूर कर दिया है इसके लिए हम लोग केंद्र सरकार पे धिक्कार जताते हुए रानीगंज शहर में बाइक रैली के माध्यम से पूरे शहर का प्रकीमा करेंगे और रानीगंज के सभी युवाओं को लेकर केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ में आवाज बुलंद करेंगे

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020

50 वर्षीय एक मां बनी शिल्पांचल की स्टार।

कहते हैं कि प्रतिभा किसी उम्र की मुंहताज नहीं होती। रानीगंज के हटिया तालाब निवासी जया बजाज इसका जीता जागता उदाहरण हैं। जया की उम्र 50 के करीब है मगर अपने हुनर को तराशने की कोशिश में इनका उत्साह किसी नौजवान को भी शर्मिंदा कर दे।


जया बजाज की शादी अनिल साराफ नामक एक व्यक्ति से हुई है। इनकी तीन बेटियां भी हैं मगर अपने बचपन के सपने को पूरा करने के लिए जया ने एक अनोखा निर्णय लिया। उन्होंने बचपन से ही संगीत की दुनिया में कुछ कर गुजरने की ठान ली थी। हालांकि परिस्थितियों के कारण उस समय वह अपने सपने को पूरा नहीं कर पायी लेकिन आज अपने जीवन के पचास बसंत पूरा करने के बाद उन्होंने छह महीने पहले अपनी संगीत की साधना शुरू की है। यह उनकी प्रतिभा का ही कमाल है कि महज छह महीने के रियाज के बाद ही उन्होंने यू-ट्यूब पर अपने तीन गानों को रिलीज किया। यू-ट्यूब पर जया बजाज के नाम से सर्च करने से ही इनके गानों का आनंद उठाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनके इस सांगीतिक सफर में उनके परिवार का हमेशा सहयोग रह है। कहा जा सकता है कि रानीगंज सहित पूरे शिल्पांचल मे जया बजाज जैसी सुप्त प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन जरूरत है तो बस उनको प्रोत्साहन देने की।

500 महिलाओं में साड़ी वितरण।

रानीगंज 89 नंबर वॉर्ड राजबांध मोड़ के नीकट शुक्रवार इंतेखाब खान के नेतृत्व मे एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।



इस दौरान इंतेखाब खान ने आने वाले दुर्गापुजा के मद्देनजर करीब 500 गरीब महिलाओं मे साड़ीया बांटा । इस मौके पर इंतेखाब खान ने कहा कि लाकडाउन के कारण लोगों की माली हालत इतनी खराब हो गयी है कि लोगों को खाने के लाले पड़ गये हैं ऐसे मे उनके पास नये कपडे खरीदने के पैसे कहां से आते । लेकिन बंगाल के सबसे बडे त्यौहार के समय कोई उदास ना रहे इसीको मद्देनजर रखते हुए उन्होंने यह कार्यक्रम कीया । इस मौके पर इंतेखाब खान के अलावा तृणमूल कांग्रेस रानीगंज टाउन के ब्लॉक अध्यक्ष कंचन तिवारी, अलोक बॉस,सहित तमाम स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रानीगंज से अनूप जोशी का रिपोर्ट

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020

नए बोर्ड के सदस्य बनने पर शिक्षकों ने किया अशोक रूद्र सम्मानित।

हलचलो का दौर खत्म हो गया। कल आसनसोल नगर निगम के प्रशासकीय बोर्ड की घोषणा हो गई। ममता बनर्जी ने श्री जितेंद्र तिवारी पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। बोर्ड में कुल नौ सदस्य हैं।

इन सदस्यों में एक ऐसा भी नाम है जिसकी कल्पना किसी को नहीं थी और वह नाम वेस्ट बंगाल तृणमूल प्राइमरी शिक्षक समिति के स्टेट प्रेसिडेंट अशोक रूद्र का है। उनके कार्यों को देखते हुए ममता बनर्जी ने उन पर भरोसा जताया और गवर्नमेंट नॉमिनी बनाया। इससे जिले के शिक्षकों में खुशी की लहर है और उनके लिए गर्व की बात है।

गवर्नमेंट नॉमिनी बनाए जाने की खुशी में आज तृणमूल पार्टी कार्यालय बर्नपुर में विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। वेस्ट बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट श्री राजीव मुखर्जी के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट कमेटी के मेंबर्स ने संगठन के अभिभावक एवं मार्गदर्शक श्री अशोक रूद्र को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके अलावा संगठन के ब्लॉक पधिकारियों द्वारा भी उनको सम्मानित किया गया एवं बधाई दी गई।


इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित थे-दीपेंदु शाह, जयदेव विश्वास, शुजात हुसैन, सुमित राय, मुकेश झा, श्रीकांत दास, कमल मुर्मू, सायरा बानो, काशीनाथ मंडल, रॉबिन साव, जावेद आलम, पथिक बंधु, मोहम्मद इमरान, दीपिका राय, सीमा भट्टाचार्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।


Asansol Municipal Corporation Bord Banne Ke Baad Corporation Mai Holi Au...

सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

सीतारामपुर में छात्रों के लिए खोला गया लाइब्रेरी।

कुल्टी- आसनसोल नगर निगम वार्ड 19 के पुराना सीतारामपुर में नगर निगम की ओर से बना छात्र लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया और साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में लगभग 50 छात्रों ने किया रक्तदान

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित थे आसनसोल नगर निगम के मेयर जितेंद्र कुमार तिवारी कुल्टी विधायक उज्जवल चटर्जी 19 नंबर वार्ड के पार्षद राजा चटर्जी, पार्षद वसीम उल हक, पार्षद अमित तुसीयां, पार्षद अभिजीत आचार्य, छात्र नेता जतीन गुप्ता, तृणमूल नेता शिवदास रॉय एवं अन्य अतिथि गण।

हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा ट्रक

 सोमवार शाम को रानीगंज बाईपास के गिरजापाड़ा मोड़ के पास एक ट्रक हादसे का शिकार होने से बच गया। मेजिया से ट्रक में बालू ओवरलोड करके रानीगंज बाईपास गिरजापाड़ा मोड़ की तरफ जा रही थी तभी गिरजापाड़ा मोड़ के पास रास्ते की खराब हालत के कारण ट्रक गड्ढे में जा फंस गई।

 जिससे ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई और ट्रक मोड़ के बीचो-बीच फस गई। और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा बराबर होता रहता है, यह ओवरलोड ट्रक इस जगह पर आकर फस जाती है जिसके बाद यहां पर काफी जाम लग जाते हैं लोगों को आने जाने में परेशानी होती है स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बड़े-बड़े वाहन के चलते यहां के लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है और इस तरह अगर ऐसा चलता रहा तो किसी ना किसी दिन कोई बड़ा हादसा ढल सकता है।

दुर्गापूजा को लेकर कुल्टी थाना की ओर से पीस कमेटी की बैठक

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर कुल्टी पुलिस की ओर से पीस कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें डीएसपी वेस्ट अनामित्रा दास,एसीपी वेस्ट शांतिव्रत चंद्र,कुल्टी थाना प्रभारी सोमनाथ भट्टाचार्य, बराकर, नियामतपुर एवं साकतोड़िया पुलिस प्रभारी सहित काफी संख्या में पूजा कमिटी के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।


इस बैठक में कोरोना संक्रमण से सीपीवीएफ़ के एक जवान की हुयी मौत पर शोक व्यक्त किया गया।डीसीपी वेस्ट अनामित्रा दास ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार की ओर से जारी की गयी निर्देश के मुताबिक दुर्गा पूजा सम्पन्न होना चाहिये।उन्होंने कहा कि पूजा कमिटी को आवश्यक अनुमति लेना होगा।जिसे लेकर कुल्टी पुलिस अधिकारी सहयोग करेंगे।कुल्टी पुलिस अधिकारी बिनय दास ने बताया कि बीते वर्ष कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके में 37 दुर्गा पूजा कमिटी को अनुमति प्रदान की गयी थी।इस बार मुख्यमंत्री की ओर से कुल्टी क्षेत्र में 50 दुर्गा पूजा के लिये अनुमति प्रदान किया है।विभिन्न पूजा कमिटी के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के माध्यम से सड़क,विधुत आपूर्ति सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान करने को लेकर अपील की गयी।समिति के सदस्यों ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मियों को तैनात करने की मांग की।पुलिस प्रशासन की ओर से पूजा कमिटी के सदस्यों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।कोविड 19 को लेकर पूजा के दौरान सोसल डिस्टेन्स, मास्क एवं सेनिटाइजर का उपयोग करने पर बल दिया गया।इस अवसर पर पीस कमिटी के सदस्य सुबल चक्रवर्ती,डॉ. इकबाल,शिव कुमार अग्रवाल,पार्षद राजा चटर्जी,पूर्व पार्षद व टीएमसी जिला सचिव पपु सिंह सहित काफी संख्या में कुल्टी के पार्षदों,पीस कमिटी के प्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया।

नौजवानों ने गाना गाकर किया धरना प्रदर्शन।

पश्चिम बंगाल के बहुत सारे ऑर्केस्ट्रा सिंगर मुक्त मंच के कलाकारों ने दुर्गापुर के एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया और गाना गाकर अपनी दुख जाहिर की कोरोना की मार तो हर व्यक्ति पर पड़ा है लेकिन साथ साथ इसका असर मुक्त मंच और ऑर्केस्ट्रा से जुड़ी सभी कलाकारों पर भी पड़ा है

इसी के उपरांत आज मुक्त मंच के सभी कलाकारों ने दुर्गापुर के एसडीएम ऑफिस के पास धरना दिया और एसडीएम को एक पत्र दीया जो राज्य सरकार तक पहुंचाने की अपील की इस पत्र में इन्होंने यह लिखा है कि कोरोना की मार से इनकी हालत तंगी हो गई है और घर चलाने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उन्होंने राज्य सरकार से यह अपील की है कि जल्द से जल्द ऑर्केस्ट्रा जैसे प्रोग्रामों के लिए परमिशन दे दी जाएऔर एसडीएम ने यह आश्वासन दिया है कि यह पत्र जल्द से जल्द राज्य सरकार तक पहुंचा दी जाएगी इस मौके पर बिट्टू सानियाल चिंटू राणा अचारजी dhruba bhattacharya उपस्थित थे

राजू सिंह ने किया 500 महिलाओं में साड़ी वितरण

रानीगंज हल्दी कारखाने के निकट रविवार को समाजसेवी राजू सिंह के नेतृत्व में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान राजू सिंह ने आने वाली दुर्गापुजा के मद्देनजर करीब 500 गरीब महिलाओं में साड़ियां बांटी। इस मौके पर राजू सिंह ने कहा कि लाकडाउन के कारण लोगों की माली हालत इतनी खराब हो गयी ह, कि लोगों को खाने के लाले पड़ गये हैं। ऐसे में उनके पास नये कपड़े खरीदने के पैसे तक नहीं हैं।


वहीं कहा कि बंगाल के सबसे बड़े त्योहार के समय कोई उदास ना रहे, इसी को मद्देनजर यह वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया । इस मौके पर राजू सिंह के अलावा तृणमूल कांग्रेस राज्य प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासु , रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कंचन तिवारी, रानीगंज चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संदीप भालोटिया, अलोक बॉस,ज्योति सिंह, असरफ खान, प्रतिमा मुखी, शुभो भट्टाचार्य, मीर सिद्दीकी, प्रोकास राय, नबाब खान,  गोपाल शाव,सहित तमाम स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे

विधायक ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन

पांडेश्वर विधनसभा क्षेत्र के खोट्टाडीह में सोमवार पुनर्निर्माण के बाद मुंशी प्रेमचंद पुस्तकालय का उद्घाटन विधायक जितेन्द्र तिवारी ने किया।

 इस दौरान बच्चों और विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आत्मकथा सत्य के साथ प्रयोग वितरित की गयी। इस मौके पर विधायक जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि पार्टी, धार्मिक हर चीज से उपर उठकर, कोई भी पार्टी करता हो, समाज को आगे ले जाने में सभी की भागीदारी जरूरी है। हमलोग सत्ता में हैं  तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है। दुर्गापूजा के बाद क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी, जो महात्मा गांधी की आत्मकथा पर आधारित होगा। वहीं खुट्टाडीह में ही विधायक जितेन्द्र तिवारी ने पथश्री अभियान के तहत सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

डॉक्टर चंद्रशेखर दत्ता को किया गया सम्मानित।

सूचना अधिकार अधिनियम 11/5/2005 को लोकसभा से, तथा 12/5/2005 को राज्यसभा से पारित होकर 15/6/2005 को महामहिम राष्ट्रपति का अनुमोदन प्राप्त करते हुए इस तिथि के बाद के 120 वें दिन अर्थात् 12 अक्टूबर 2005 को पूरे देश में अपने 31 सेक्शन 2 सेड्यूल तथा 6 चेप्टर के साथ लागू हो गया।

  पहले जम्मू और कश्मीर में सूचना अधिकार अधिनियम लागू नहीं था लेकिन अब धारा 370 के  हटने के बाद जम्मू और कश्मीर सहित यह पूरे देश में एक समान रूप से लागू हो चुका है। सूचना अधिकार अधिनियम की तह में जाया जाए तो हम पाते है कि तमिलनाडु पहला राज्य है जिसने 1996-97 में ही आर•टी•आई• लॉ लागू कर दिया। हम में से हर करदाता एवं नागरिक को यह अधिकार है कि वो जाने कि उसके पैसे का इस्तेमाल किस तरह हो रहा है। आर•टी•आई• का नारा है - "हमारा पैसा हमारा हिसाब, आर•टी•आई• लगाओ जागरूकता बढ़ाओ।भ्रष्ट प्रणाली (सिस्टम) को खत्म करने के लिए तथा पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी देखने - दिखाने के लिए पूरे भारत में आर•टी•आई• कार्यकर्ता लगे हुए है।

     पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी लोकप्रशासन के लिए आवश्यक है तथा यह सही एवं उचित निर्णय लेने में और भ्रष्टाचार , भाई - भतीजावाद , जातिवाद को खत्म करने में सहायक है। आर•टी•आई• रुल 2012 में तथा आर•टी•आई• अमेंडमेंट एक्ट 2019 में लागू किया गया। लेकिन प्रश्न उठता है कि " सूचना का अधिकार कानून " पंद्रह वर्ष का सफर तय करने के बाद क्या अभी तक धरातल पर अपने मूल रूप से लागू हो पाया है? इसके क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयां , केंद्रीय सूचना आयोग , राज्य सूचना आयोग में आयुक्तों की कमी , अभिलेख , दस्तावेज, पांडुलिपि, फ़ाइल, परिपत्र, आदेश, संविदा, लॉगबुक, रिपोर्ट, मॉडल, आंकड़े का डिजिटलीकरण कर पाई है? क्या जनहित में प्रार्थियों को सूचना आसानी से उपलब्ध कराई जाती है या सीपीआईओ(लोक जन सूचना पदाधिकारी), प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं राज्य सूचना आयोग, केंद्रीय सूचना आयोग के ढीले रवैए के कारण अंततः सूचना नहीं मिलती है।

        इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एडवोकेट अशोक शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के द्वारा प्रसिद्ध समाजसेवी, शिक्षाविद्, मानवाधिकार सह आर•टी•आई• कार्यकर्ता डॉ• चंद्रशेखर दत्ता को, आर•टी•आई• को सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 सोमवार सूचना अधिकार दिवस के अवसर पर श्री कमल गुप्ता, बीजेपी, चेयरमैन, नगर परिषद मिहिजाम; समाज सेवी सह चिकित्सक, डॉ• सिद्धार्थ रॉय;मोo दानिश रहमान, युवा नेता कांग्रेस; श्री अरूण कुमार दास, विधायक  प्रतिनिधि जामताड़ा; श्री सतपाल यादव, प्रदेश सचिव राजद; प्रो• कैलाश साव, नगर अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा; विजय एंथोनी, आर•टी•आई• कार्यकर्ता; श्री देवोजीत सरकार,मोहित कुमार,युवा नेता बीजेपी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने डॉ• चंद्रशेखर दत्ता को बधाई दी एवं आर•टी•आई• की जानकारी प्रशिक्षण शिविर में ली। आसनसोल में भी सूचना अधिकार दिवस के अवसर पर हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शेखर चन्द्र कुंडू, एडवोकेट खुर्शिद आलम, एडवोकेट प्रीति सिन्हा, एडवोकेट अमित बरन मजुमदार, एडवोकेट अभिजीत मुखर्जी,श्री संजीव डे बप्पा एवं अन्य लोगों ने हिस्सा लिया और डॉ चन्द्रशेखर दत्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर गुलदस्ता देकर बधाई दी ! कार्यक्रम में विस्तारपूर्वक आर टी आई के बारे में जानकारी दी गई !

पश्चिम बंगाल शिक्षक समाज की ओर से निकाली गई प्रतिवाद रैली।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवाहन पर पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षा समिति, वेस्ट बंगाल तृणमूल प्राइमरी शिक्षक समिति और कॉलेज के तृणमूल शिक्षक संगठन या कहे तो पूरे शिक्षक समाज की ओर से आज संगठन के अभिभावक और मार्गदर्शक, प्राइमरी टीचर्स संगठन के स्टेट प्रेसिडेंट, स्टेट कोर कमेटी के मेंबर अशोक रुद्र के नेतृत्व में सोमवार कोलकाता बाजार से हाटन रोड मोड़ तक एक प्रतिवाद रैली का आयोजन किया गया।

यह प्रतिवाद रैली देश की बेटी मनीषा बाल्मीकि की गैंगरेप, उसकी जीभ को काट देना, रीड की हड्डी तोड़ देना, पुलिस की देखरेख में उनकी लाश को रात में जला देना, उनके घर वालों पर पुलिस की ज्यादती एवं अत्याचार, विपक्षी दलों के सांसदों साथ दुर्व्यवहार, कृषि बिल, सरकारी संपत्तियों का निजीकरण, रेलवे का निजीकरण के खिलाफ किया गया। इस रैली में विभिन्न स्कूलों एवं  कॉलेजों के सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। रैली का समापन हाटन रोड मोड़ पर एक सभा के रूप में परिणत होकर संपन्न हुआ।

सभा में अशोक रूद्र, राजीव मुखर्जी, डॉ कलीमूल हक, बीरू रजक, संजीव पांडे एवं दीपिका राय ने अपने अपने विचार रखे।


इस प्रतिवाद रैली में मुख्य रूप से उपस्थित थे-दीपेंदु शाह, जगदीश चटर्जी, रामप्रकाश भट्टाचार्य, मुकेश झा, जयदेव विश्वास, गांधी प्रसाद नोनिया, जयंत मंडल, सीमा भट्टाचार्य, काशीनाथ मंडल, सुमित रॉय, पापिया मंडल तथा सैकड़ों संगठन के शिक्षक शिक्षिका वृंद।


रविवार, 11 अक्टूबर 2020

रानीगंज में भाजपा का जुलूस

रविवार को रानीगंज मंडल एक भाजपा की तरफ से एक विशाल जुलुस निकाला गया । जुलुस की शुरुआत रानीगंज के रेलवे स्टेशन से हुयी । यह जुलूस बड़ा बाजार होते हुए तारबांगला मोड़ के पास जाकर खत्म हुया । भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से नवान्न अभियान के दौरान कोलकाता मे जो घटना हुया उसके खिलाफ यह जुलुस निकाला गया।


रानीगंज टाऊन मंडल के राजेश मंडल ने कहा कि भाजपा के नवान्न अभियान को ममता बनर्जी ने ना सिर्फ रोका बल्कि भाजपा कर्मीयों के साथ मारपीट भी की गई। ऐसा लग रहा था कि भाजपा कर्मी नही वह उग्रवादी थे। इस मौके पर राजेश मंडल, मदन त्रिवेदी, शमशेर सिंह गोपाल पारिख,कैलाश गौषामी,  देबुकुमार बोस ,रमेश शर्मा, संजीव मोहंती,रामजी केशरी,कैलास गौषामी,अलोक देव पांडेय, सूरज बदानी आदि उपस्थित थे।

Mantri Meyor Vidhayak Ek Manch Par | CPIM Aur Congress Ki Relly | BJP Ki...

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

Asansol News | Aaj Ki Rubaru

उद्घाटन से पहले हुआ उद्घाटन।

कुल्टी विधानसभा के धेमोमेंन मोड़ से चौरंगी मोड़ एवं नियामतपुर से चिनाकुड़ी तक सड़क किनारे एलईडी लाइट लगाया गया। विधायक एडीडीए उपाध्यक्ष उज्जवल चटर्जी को शनिवार की शाम धेमोमेंन मोड़ के पास एलईडी लाइट  उद्घाटन करना था। जिसे लेकर धेमोमेंन मोड़ के पास  कार्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। विधायक के उद्घाटन करने से पूर्व आसनसोल नगर निगम की उप मेयर तबस्सुम आरा एवं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बच्चु राय कार्यकर्ताओं के साथ धेमोमेंन मोड़ पहुँचे। उप मेयर तबस्सुम आरा ने ट्रांसफर का स्वीच ऑन किया एवं नारियल फोड़ कर इस योजना का उद्घाटन किया।

जब हमारे रिपोर्टर ने पूछा कि यह एलईडी लाइट का उद्घाटन तो एडीडीए की ओर से होने वाला था तब उप मेयर तबस्सुम आरा ने कहा कि कुल्टी क्षेत्र में एलईडी लाइट लगाने को लेकर उन्होंने एडीडीए चेयरमैन को प्रस्ताव दिया था।बाद में राज्य के नगर विकास मंत्री फिरहाद हाकिम से मिलकर इस योजना के लिये स्वीकृति दिलायी।उन्होंने कहा कि 15 वर्ष तक कुल्टी के विधायक रहते हुये उज्जवल चटर्जी ने कोई काम नही किया।मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में काम करने का निर्देश दिया है।विधायक उज्जवल चटर्जी घर मे बैठकर लडू खाएं यह चलने वाला नही है।विधायक के आने से पूर्व नगर निगम के उप मेयर का इस योजना का उद्घाटन करने की चर्चा पार्टी के कार्यकर्ताओं में बना हुआ है।एक बार पुनः कुल्टी क्षेत्र में पार्टी की गुटबाजी खुलकर दिखायी दिया।विधायक उज्जल चटर्जी ने भी पुनः एलईडी लाइट सिस्टम का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि कुल्टी के पार्षदों के साथ इस योजना का शुभारंभ किया था।आज उन्हीं पार्षदों के साथ इस योजना का उद्घाटन किया।जिससे लोगों को सुविधा मिल सके।उन्होंने नगर निगम के उप मेयर तब्बसुम आरा द्दारा किये गये उद्घाटन के बारे में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से  इनकार किया।

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

सीतारामपूर सुभाष पाड़ा रोड निर्माण कार्य मार्च महीने से होगी शुरू -उज्जल चटर्जी

गुरुवार कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के आसनसोल नगर वार्ड नंबर 19 के सीतारामपूर सुभाष पाड़ा क्षेत्र में पूरी की पूरी सड़क कच्ची है इस कारण इलाके के लोगों को बहुत पेरेशनिया झेलने पड़ रही हैं।


इसकी सूचना कुल्टी विधायक उज्जवल चटर्जी को दी थी उसके बाद विधायक उज्जवल चटर्जी ने गुरूवार सुभाष पाड़ा पहुंचकर वहां के सड़क का जायजा लिया और साथ ही उन्होंने लोगों को बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए हमने चिट्ठी किया है जोकि मार्च महीने से इस सड़क के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा, ये सुनते हि इलाके के लोगो के चेहरे पर मुस्कान आगयी

मौके पर उपस्थित थे वार्ड19 के सभापति बुल्लु रजक, महिला तृणमूल उषा रजक, राहुल कुर्मी इत्यादि तृणमूल कर्मी। 

TMYC Kulti | Bajrangdal Ka Hua 36 Saal | Aadhar Ke Liye Raat Bhar Lagne ...

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020

माकपा के ओर से बोरो ऑफिस मे ज्ञापन सौंपा गया।

मंगलवार रानीगंज बोरो ऑफिस में माकपा के ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया।

इस मौके पर मौजूद थे रानीगंज के विधायक रुनु दत्ता,सोमनाथ चटार्जी, दिब्येंदु मुखर्जी,सुप्रियो दास, इस मौके पर माकपा के विधायक रोनू दत्ता ने कहा कि...हमारी मांग है कि सभी गरीब लोगों को AAY, SPHH राशन कार्ड दिया जाए। चावल, गेहूं /आटा, दाल, तेल सहित खाद्य पदार्थों को 10 किलोग्राम प्रति  की दर से दिया जाना चाहिए। बस्तियों में बेरोजगार युवाओं को काम की व्यवस्था करनी होगी। बस्तियों को लगातार साफ और सुथरा करने की आवश्यकता है।“हर किसी  निवासियों के लिए घर बनाने और शौचालय का निर्माण करना पड़ता है।

Asansol News | Aaj Ki Rubaru

रविवार, 4 अक्टूबर 2020

आदिवासी कोड़ा समाज संगठन मनीषा को इंसाफ दिलाने उतरे सड़क पर।

यूपी जिला हरदोई की रहने वाली मनीषा बाल्मीकि 19 वर्षीय बच्ची जिसका गैंगरेप होने के बाद रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई उसकी जीभ को काट दिया गया ऐसी कई बार हम दरिंदगी देख चुके हैं


इसी के उपरांत मे रविवार शाम अमृत नगर के आदिवासी कोड़ा समाज कल्याण संगठन पश्चिम बर्धमान, मांझी मापाजी मान्डवा रानीगंज,रानीगंज ईरेलडिह,आल इंडिया को ओर्डिनेशन कामेटी पश्चिम बर्धमान,आदिवासी स्टुडेन्ट एन्ड युथ फोरम,एस एस सी/एस टी एम्पलाई एसोशिएशन,भुईयां समाज उत्थान समिति कि और से विरोध प्रदर्शन किया गया। रानीगंज के अमृत नगर मोड़ मे मनीषा के तस्बीर के सामने धिक्कार सभा का  आयोजन किया गया। एवं मोमबत्ती जलाकर और मनीषा के तस्वीर पर माला अर्पण किया। इस मोके पर उपस्थिति जनार्दन कोरा, किशोर कोड़ा, सभापति आदिवासी कोड़ा समाज कल्याण संगठन पश्चिम बर्धमान लोबाई टुडू संथाल समाज,बादल टुडू हाड़ाभांगा डामालिया होड़ तोपा व जांग बाहा बुहेल समिति सदस्य,जलिल मिया,मनोज राम, पारशनाथ दुसाद,व पुनीत राम,और भी सभी सदस्य उपस्थित थे। 


आदि वासी कोरा समाज कल्याण सगठन पच्चिम बंगाल का सम्पादक जनार्दन कोरा ने बताया कि लड़की को इंसाफ मिलना चाहिए और दरिंदों को फांसी होनी चाहिए उन लोगों ने यूपी सरकार को जमकर लताड़ा इनका कहना है कि यूपी सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगा रहे हैं और दूसरी तरफ इसी बेटियों की इज्जत की नीलामी कर रहे हैं।

Gussai Logo Ne Modi Aur Yogi Ka Jalaya Gya Putla | Asansol News | ANN

पांडव मंदिर पहुंचे मेयर जितेंद्र कुमार तिवारी।

आसनसोल नगर निगम के मेयर एवं पांडेश्वर के विधायक जितेन्द्र कुमार तिवारी पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक पंच पांडव मंदिर में विधायक जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में श्री श्री पांडव मुनि पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। 

विधायक जितेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी चैताली तिवारी शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही दोनों कोरोना वायरस को हराकर  लौटे हैं ।

जिसके बाद विभिन्न हिस्सों में जाकर वह पूजा-अर्चना कर ईश्वर से आशीर्वाद ले रहे हैं।  यहां पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे । वही विधायक एवं उनकी पत्नी का रास्ते में भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

मनीषा को इंसाफ दिलाने लिए तृणमूल कांग्रेस निकली सड़क पर।

उत्तरप्रदेश के हाथरस जिला मे मनीषा बालमिकी नामक लड़की की गैंगरेप कांड के बिरोध मे रानीगंज 88 नंबर वार्ड मे वार्ड पार्षद सीमा सिंह के नेतृत्व मे प्रतिबाद रैली किया गया। ये रैली आसनसोल नगर निगम वार्ड 88 तृणमूल कर्यालय से निकल कर वार्ड


की बिभिन्न इलाका मे घूम कर आपस पार्टी कर्यालय मे आकर ख़तम हुयी। इस दौरान मौजूद थे रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस के पार्षद सीमा सिंह के अलावा किर्ष्णा शाव, तोफिल आलम,आसिफ अली, दिनेश कुमार राय, इस दौरान 88 नंबर के पार्षद सीमा सिंह ने बताया की हमलोग  ममता बनर्जी के सैनिक है और ममता बनर्जी के निर्देशों को पालन करते हुए आज रानीगंज के विभिन्न वार्डों में विरोध रैली किया जा रहा है। सीमा सिंह ने योगी सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश का पुलिस कुछ काम नहीं कर रही है और पीड़िता का घर भी नहीं जाने दे रही है

मनीषा को इंशाफ देनालने मंत्री निकले सड़क पर।

 देश(हाथरस) की बेटी मनीषा वाल्मीकि की रेप, हत्या, उनके घर वालों पर पुलिस की ज्यादती एवं अत्याचार के खिलाफ, विपक्षी दलों के सांसदों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ ममता बनर्जी के आह्वान पर इस्माइल मोड़ से 4:00 बजे तृणमूल एससी एसटी सेल की तरफ से एक प्रतिवाद जुलूस का आयोजन किया गया।



 इस जुलूस का नेतृत्व श्रम एवं कानून मंत्री श्री मलय घटक ने किया। इस जुलूस का समापन आसनसोल बस स्टैंड के नजदीक एक छोटी सी सभा के रूप में समाप्त हुआ, जुलूस में सैकड़ों महिला तृणमूल कर्मी एवं नेत्री ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस जुलूस में मुख्य रूप से उपस्थित थे-अल्पना बनर्जी, उमा श्रॉफ, शिखा घटक, शंपा दां, भानु बोस, बाबन बनर्जी, शंभू गुप्ता, मनोज रजक, पिंटू आमी, मुकेश झा, बिमल जलान और सैकड़ों तृणमूल कर्मी।


शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

गांधी एवं शास्त्री जयंति -कुल्टी मदद फाउंडेशन

कुल्टी मदद फाउंडेशन   के ओर से शुक्रवार को सेल के अवाशिये क्षेत्र  कुल्टी ईस्ट टाउन में  महात्मा गांधी एवम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की  जन्म जयंती समारोह मनाया  गया ।


इस अवसर पर सेल के कुल्टी ईस्ट टाउन बाबूपाड़ा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवम लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर सर्वप्रथम संस्था के सदस्यों एवम अतिथियो ने  माल्यार्पण एवम श्रद्धासुमन अर्पित किया ।  कुल्टी के बिभीन्न स्थानों से आये शिक्षक,  वरिष्ठ नागरिक , समाजसेवी लोगो  ने गांधी जी एवम शास्त्री जी के जीवन  दर्शन  पर अपना  विचार  रखा ।


 उसके बाद गांधी जी की प्रतिमा  एवम शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया । कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम के दौरान  बुजुर्गों एवम स्कूली बच्चो के बीच मिठाईयां, चॉकलेट एवम बिस्कुट बांटी गई ,  कार्यक्रम के दौरान   गांधी प्रतिमा के आसपास  स्वक्षता अभियान के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया । कार्यक्रम का संचालन कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे में किया ।


इस अवसर पर  संस्था के अध्यक्ष मंजीत सिंह, महासचिव रवि शंकर चौबे, गायक रामानंद कुमार, समाजसेवी पिंटू पांडे, बालाजी पांडे, रामनाथ साव, कृष्णा धारी ,  गोपीकृष्ण दत्त, पंकज चटर्जी, सरजू रविदास, प्रसून सरकार, सोना बागची, दिनेश कुमार, चितो बनर्जी, सहित स्थानीय लोग मौजूद थे ।

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

Justice For Manisha Balmiki - Raniganj | Joint Union's -Dhomomain | Asan...

Justice For Manisha Balmiki - Raniganj | Joint Union's -Dhomomain | Asan...

कुल्टी मदद फाउंडेशन के ओर से अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बुजुर्गों को सम्मान के तौर पर छाता एवं लाठी प्रदान कर किया गया सम्मान।

कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवश के  अवसर पर गुरुबार को कुल्टी स्टेशन रोड कुम्फा कार्यालय में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह अयोजीत गया। 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सर्वप्रथम कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे के नेरतित्व में  संस्था की  शिक्षिकाओं एवम छात्राओ ने कुल्टी के बिभीन्न क्षेत्रों से आई  बुजुर्ग महिला पुरुषों  का सर्वप्रथम  स्वागत किया  । उसके बाद  संस्था द्वारा सभी बुजुर्गों को वारिश से बचने के लिए  छाता के साथ जरूरतमंद वैसे बुजुर्ग जो चलने में असमर्थ है उन्हें सहारे के लिए लाठी प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर कुल्टी हिंदी वालिका विद्यालय की पूर्व प्रधानध्यापिका डॉ ममता मिश्रा,  अवकाश प्राप्त शिक्षक अशीम बिस्वास, समाजसेवी गोपीकृष्ण दत्त, गायक रामानंद कुमार ने 

बर्तमान समय मे बुजुर्गों की स्थिति पर अपना अनुभव सांझा किया । डॉ ममता मिश्रा ने कहा कि बर्तमान आधुनिक  दौर में बुजुर्गों  के प्रति कुल्टी मदद फाउंडेशन जैसे संस्थान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है ।  कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे ने कहा कि संस्था द्वारा बिगत  10 बर्षो से बुजुर्गों के लिए आश्रय क्लब के माध्यम से बुजुर्गों की सेवा की जाती है , वही एक अक्टूबर को संस्था के कार्यालय में अन्तराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस का पालन किया जाता है ।

कार्यक्रम के दौरान कुल्टी थाना मोड़, सिमल ग्राम, केंदुआबाजार, रानितलाब सहित कुल्टी के बिभीन्न क्षेत्रों से अवकाश प्राप्त वरिष्ठ शिक्षक , समाजसेवी, गायक के साथ जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिक बीशेष रूप से उपस्थित थे ।

 कार्यक्रम का संचालन कुल्टी मदद फाउंडेशन महिला प्रशिक्षण केंद्र कुल्टी की प्रोजेक्ट इंचार्ज रिंकू चौबे ने किया , इस अवसर पर कुल्टी मदद फाउंडेशन की छात्रा  पूजा साव, ऋत्विका राजश्री, जबा दास, गुड़िया सिंह, संगीत एवम प्रियंका बीशेष रूप से मौजूद थी ।

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू