सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

दुर्गापूजा को लेकर कुल्टी थाना की ओर से पीस कमेटी की बैठक

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर कुल्टी पुलिस की ओर से पीस कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें डीएसपी वेस्ट अनामित्रा दास,एसीपी वेस्ट शांतिव्रत चंद्र,कुल्टी थाना प्रभारी सोमनाथ भट्टाचार्य, बराकर, नियामतपुर एवं साकतोड़िया पुलिस प्रभारी सहित काफी संख्या में पूजा कमिटी के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।


इस बैठक में कोरोना संक्रमण से सीपीवीएफ़ के एक जवान की हुयी मौत पर शोक व्यक्त किया गया।डीसीपी वेस्ट अनामित्रा दास ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार की ओर से जारी की गयी निर्देश के मुताबिक दुर्गा पूजा सम्पन्न होना चाहिये।उन्होंने कहा कि पूजा कमिटी को आवश्यक अनुमति लेना होगा।जिसे लेकर कुल्टी पुलिस अधिकारी सहयोग करेंगे।कुल्टी पुलिस अधिकारी बिनय दास ने बताया कि बीते वर्ष कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके में 37 दुर्गा पूजा कमिटी को अनुमति प्रदान की गयी थी।इस बार मुख्यमंत्री की ओर से कुल्टी क्षेत्र में 50 दुर्गा पूजा के लिये अनुमति प्रदान किया है।विभिन्न पूजा कमिटी के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के माध्यम से सड़क,विधुत आपूर्ति सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान करने को लेकर अपील की गयी।समिति के सदस्यों ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मियों को तैनात करने की मांग की।पुलिस प्रशासन की ओर से पूजा कमिटी के सदस्यों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।कोविड 19 को लेकर पूजा के दौरान सोसल डिस्टेन्स, मास्क एवं सेनिटाइजर का उपयोग करने पर बल दिया गया।इस अवसर पर पीस कमिटी के सदस्य सुबल चक्रवर्ती,डॉ. इकबाल,शिव कुमार अग्रवाल,पार्षद राजा चटर्जी,पूर्व पार्षद व टीएमसी जिला सचिव पपु सिंह सहित काफी संख्या में कुल्टी के पार्षदों,पीस कमिटी के प्रतिनिधियों एवं दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया।

नौजवानों ने गाना गाकर किया धरना प्रदर्शन।

पश्चिम बंगाल के बहुत सारे ऑर्केस्ट्रा सिंगर मुक्त मंच के कलाकारों ने दुर्गापुर के एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया और गाना गाकर अपनी दुख जाहिर की कोरोना की मार तो हर व्यक्ति पर पड़ा है लेकिन साथ साथ इसका असर मुक्त मंच और ऑर्केस्ट्रा से जुड़ी सभी कलाकारों पर भी पड़ा है

इसी के उपरांत आज मुक्त मंच के सभी कलाकारों ने दुर्गापुर के एसडीएम ऑफिस के पास धरना दिया और एसडीएम को एक पत्र दीया जो राज्य सरकार तक पहुंचाने की अपील की इस पत्र में इन्होंने यह लिखा है कि कोरोना की मार से इनकी हालत तंगी हो गई है और घर चलाने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उन्होंने राज्य सरकार से यह अपील की है कि जल्द से जल्द ऑर्केस्ट्रा जैसे प्रोग्रामों के लिए परमिशन दे दी जाएऔर एसडीएम ने यह आश्वासन दिया है कि यह पत्र जल्द से जल्द राज्य सरकार तक पहुंचा दी जाएगी इस मौके पर बिट्टू सानियाल चिंटू राणा अचारजी dhruba bhattacharya उपस्थित थे

राजू सिंह ने किया 500 महिलाओं में साड़ी वितरण

रानीगंज हल्दी कारखाने के निकट रविवार को समाजसेवी राजू सिंह के नेतृत्व में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान राजू सिंह ने आने वाली दुर्गापुजा के मद्देनजर करीब 500 गरीब महिलाओं में साड़ियां बांटी। इस मौके पर राजू सिंह ने कहा कि लाकडाउन के कारण लोगों की माली हालत इतनी खराब हो गयी ह, कि लोगों को खाने के लाले पड़ गये हैं। ऐसे में उनके पास नये कपड़े खरीदने के पैसे तक नहीं हैं।


वहीं कहा कि बंगाल के सबसे बड़े त्योहार के समय कोई उदास ना रहे, इसी को मद्देनजर यह वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया गया । इस मौके पर राजू सिंह के अलावा तृणमूल कांग्रेस राज्य प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासु , रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कंचन तिवारी, रानीगंज चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संदीप भालोटिया, अलोक बॉस,ज्योति सिंह, असरफ खान, प्रतिमा मुखी, शुभो भट्टाचार्य, मीर सिद्दीकी, प्रोकास राय, नबाब खान,  गोपाल शाव,सहित तमाम स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे

विधायक ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन

पांडेश्वर विधनसभा क्षेत्र के खोट्टाडीह में सोमवार पुनर्निर्माण के बाद मुंशी प्रेमचंद पुस्तकालय का उद्घाटन विधायक जितेन्द्र तिवारी ने किया।

 इस दौरान बच्चों और विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आत्मकथा सत्य के साथ प्रयोग वितरित की गयी। इस मौके पर विधायक जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि पार्टी, धार्मिक हर चीज से उपर उठकर, कोई भी पार्टी करता हो, समाज को आगे ले जाने में सभी की भागीदारी जरूरी है। हमलोग सत्ता में हैं  तो यह हमारी जिम्मेदारी बनती है। दुर्गापूजा के बाद क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी, जो महात्मा गांधी की आत्मकथा पर आधारित होगा। वहीं खुट्टाडीह में ही विधायक जितेन्द्र तिवारी ने पथश्री अभियान के तहत सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

डॉक्टर चंद्रशेखर दत्ता को किया गया सम्मानित।

सूचना अधिकार अधिनियम 11/5/2005 को लोकसभा से, तथा 12/5/2005 को राज्यसभा से पारित होकर 15/6/2005 को महामहिम राष्ट्रपति का अनुमोदन प्राप्त करते हुए इस तिथि के बाद के 120 वें दिन अर्थात् 12 अक्टूबर 2005 को पूरे देश में अपने 31 सेक्शन 2 सेड्यूल तथा 6 चेप्टर के साथ लागू हो गया।

  पहले जम्मू और कश्मीर में सूचना अधिकार अधिनियम लागू नहीं था लेकिन अब धारा 370 के  हटने के बाद जम्मू और कश्मीर सहित यह पूरे देश में एक समान रूप से लागू हो चुका है। सूचना अधिकार अधिनियम की तह में जाया जाए तो हम पाते है कि तमिलनाडु पहला राज्य है जिसने 1996-97 में ही आर•टी•आई• लॉ लागू कर दिया। हम में से हर करदाता एवं नागरिक को यह अधिकार है कि वो जाने कि उसके पैसे का इस्तेमाल किस तरह हो रहा है। आर•टी•आई• का नारा है - "हमारा पैसा हमारा हिसाब, आर•टी•आई• लगाओ जागरूकता बढ़ाओ।भ्रष्ट प्रणाली (सिस्टम) को खत्म करने के लिए तथा पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी देखने - दिखाने के लिए पूरे भारत में आर•टी•आई• कार्यकर्ता लगे हुए है।

     पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी लोकप्रशासन के लिए आवश्यक है तथा यह सही एवं उचित निर्णय लेने में और भ्रष्टाचार , भाई - भतीजावाद , जातिवाद को खत्म करने में सहायक है। आर•टी•आई• रुल 2012 में तथा आर•टी•आई• अमेंडमेंट एक्ट 2019 में लागू किया गया। लेकिन प्रश्न उठता है कि " सूचना का अधिकार कानून " पंद्रह वर्ष का सफर तय करने के बाद क्या अभी तक धरातल पर अपने मूल रूप से लागू हो पाया है? इसके क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयां , केंद्रीय सूचना आयोग , राज्य सूचना आयोग में आयुक्तों की कमी , अभिलेख , दस्तावेज, पांडुलिपि, फ़ाइल, परिपत्र, आदेश, संविदा, लॉगबुक, रिपोर्ट, मॉडल, आंकड़े का डिजिटलीकरण कर पाई है? क्या जनहित में प्रार्थियों को सूचना आसानी से उपलब्ध कराई जाती है या सीपीआईओ(लोक जन सूचना पदाधिकारी), प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं राज्य सूचना आयोग, केंद्रीय सूचना आयोग के ढीले रवैए के कारण अंततः सूचना नहीं मिलती है।

        इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एडवोकेट अशोक शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन के द्वारा प्रसिद्ध समाजसेवी, शिक्षाविद्, मानवाधिकार सह आर•टी•आई• कार्यकर्ता डॉ• चंद्रशेखर दत्ता को, आर•टी•आई• को सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 सोमवार सूचना अधिकार दिवस के अवसर पर श्री कमल गुप्ता, बीजेपी, चेयरमैन, नगर परिषद मिहिजाम; समाज सेवी सह चिकित्सक, डॉ• सिद्धार्थ रॉय;मोo दानिश रहमान, युवा नेता कांग्रेस; श्री अरूण कुमार दास, विधायक  प्रतिनिधि जामताड़ा; श्री सतपाल यादव, प्रदेश सचिव राजद; प्रो• कैलाश साव, नगर अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा; विजय एंथोनी, आर•टी•आई• कार्यकर्ता; श्री देवोजीत सरकार,मोहित कुमार,युवा नेता बीजेपी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने डॉ• चंद्रशेखर दत्ता को बधाई दी एवं आर•टी•आई• की जानकारी प्रशिक्षण शिविर में ली। आसनसोल में भी सूचना अधिकार दिवस के अवसर पर हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शेखर चन्द्र कुंडू, एडवोकेट खुर्शिद आलम, एडवोकेट प्रीति सिन्हा, एडवोकेट अमित बरन मजुमदार, एडवोकेट अभिजीत मुखर्जी,श्री संजीव डे बप्पा एवं अन्य लोगों ने हिस्सा लिया और डॉ चन्द्रशेखर दत्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर गुलदस्ता देकर बधाई दी ! कार्यक्रम में विस्तारपूर्वक आर टी आई के बारे में जानकारी दी गई !

पश्चिम बंगाल शिक्षक समाज की ओर से निकाली गई प्रतिवाद रैली।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवाहन पर पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षा समिति, वेस्ट बंगाल तृणमूल प्राइमरी शिक्षक समिति और कॉलेज के तृणमूल शिक्षक संगठन या कहे तो पूरे शिक्षक समाज की ओर से आज संगठन के अभिभावक और मार्गदर्शक, प्राइमरी टीचर्स संगठन के स्टेट प्रेसिडेंट, स्टेट कोर कमेटी के मेंबर अशोक रुद्र के नेतृत्व में सोमवार कोलकाता बाजार से हाटन रोड मोड़ तक एक प्रतिवाद रैली का आयोजन किया गया।

यह प्रतिवाद रैली देश की बेटी मनीषा बाल्मीकि की गैंगरेप, उसकी जीभ को काट देना, रीड की हड्डी तोड़ देना, पुलिस की देखरेख में उनकी लाश को रात में जला देना, उनके घर वालों पर पुलिस की ज्यादती एवं अत्याचार, विपक्षी दलों के सांसदों साथ दुर्व्यवहार, कृषि बिल, सरकारी संपत्तियों का निजीकरण, रेलवे का निजीकरण के खिलाफ किया गया। इस रैली में विभिन्न स्कूलों एवं  कॉलेजों के सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। रैली का समापन हाटन रोड मोड़ पर एक सभा के रूप में परिणत होकर संपन्न हुआ।

सभा में अशोक रूद्र, राजीव मुखर्जी, डॉ कलीमूल हक, बीरू रजक, संजीव पांडे एवं दीपिका राय ने अपने अपने विचार रखे।


इस प्रतिवाद रैली में मुख्य रूप से उपस्थित थे-दीपेंदु शाह, जगदीश चटर्जी, रामप्रकाश भट्टाचार्य, मुकेश झा, जयदेव विश्वास, गांधी प्रसाद नोनिया, जयंत मंडल, सीमा भट्टाचार्य, काशीनाथ मंडल, सुमित रॉय, पापिया मंडल तथा सैकड़ों संगठन के शिक्षक शिक्षिका वृंद।


रविवार, 11 अक्टूबर 2020

रानीगंज में भाजपा का जुलूस

रविवार को रानीगंज मंडल एक भाजपा की तरफ से एक विशाल जुलुस निकाला गया । जुलुस की शुरुआत रानीगंज के रेलवे स्टेशन से हुयी । यह जुलूस बड़ा बाजार होते हुए तारबांगला मोड़ के पास जाकर खत्म हुया । भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से नवान्न अभियान के दौरान कोलकाता मे जो घटना हुया उसके खिलाफ यह जुलुस निकाला गया।


रानीगंज टाऊन मंडल के राजेश मंडल ने कहा कि भाजपा के नवान्न अभियान को ममता बनर्जी ने ना सिर्फ रोका बल्कि भाजपा कर्मीयों के साथ मारपीट भी की गई। ऐसा लग रहा था कि भाजपा कर्मी नही वह उग्रवादी थे। इस मौके पर राजेश मंडल, मदन त्रिवेदी, शमशेर सिंह गोपाल पारिख,कैलाश गौषामी,  देबुकुमार बोस ,रमेश शर्मा, संजीव मोहंती,रामजी केशरी,कैलास गौषामी,अलोक देव पांडेय, सूरज बदानी आदि उपस्थित थे।

Mantri Meyor Vidhayak Ek Manch Par | CPIM Aur Congress Ki Relly | BJP Ki...

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

Asansol News | Aaj Ki Rubaru

उद्घाटन से पहले हुआ उद्घाटन।

कुल्टी विधानसभा के धेमोमेंन मोड़ से चौरंगी मोड़ एवं नियामतपुर से चिनाकुड़ी तक सड़क किनारे एलईडी लाइट लगाया गया। विधायक एडीडीए उपाध्यक्ष उज्जवल चटर्जी को शनिवार की शाम धेमोमेंन मोड़ के पास एलईडी लाइट  उद्घाटन करना था। जिसे लेकर धेमोमेंन मोड़ के पास  कार्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। विधायक के उद्घाटन करने से पूर्व आसनसोल नगर निगम की उप मेयर तबस्सुम आरा एवं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बच्चु राय कार्यकर्ताओं के साथ धेमोमेंन मोड़ पहुँचे। उप मेयर तबस्सुम आरा ने ट्रांसफर का स्वीच ऑन किया एवं नारियल फोड़ कर इस योजना का उद्घाटन किया।

जब हमारे रिपोर्टर ने पूछा कि यह एलईडी लाइट का उद्घाटन तो एडीडीए की ओर से होने वाला था तब उप मेयर तबस्सुम आरा ने कहा कि कुल्टी क्षेत्र में एलईडी लाइट लगाने को लेकर उन्होंने एडीडीए चेयरमैन को प्रस्ताव दिया था।बाद में राज्य के नगर विकास मंत्री फिरहाद हाकिम से मिलकर इस योजना के लिये स्वीकृति दिलायी।उन्होंने कहा कि 15 वर्ष तक कुल्टी के विधायक रहते हुये उज्जवल चटर्जी ने कोई काम नही किया।मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में काम करने का निर्देश दिया है।विधायक उज्जवल चटर्जी घर मे बैठकर लडू खाएं यह चलने वाला नही है।विधायक के आने से पूर्व नगर निगम के उप मेयर का इस योजना का उद्घाटन करने की चर्चा पार्टी के कार्यकर्ताओं में बना हुआ है।एक बार पुनः कुल्टी क्षेत्र में पार्टी की गुटबाजी खुलकर दिखायी दिया।विधायक उज्जल चटर्जी ने भी पुनः एलईडी लाइट सिस्टम का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि कुल्टी के पार्षदों के साथ इस योजना का शुभारंभ किया था।आज उन्हीं पार्षदों के साथ इस योजना का उद्घाटन किया।जिससे लोगों को सुविधा मिल सके।उन्होंने नगर निगम के उप मेयर तब्बसुम आरा द्दारा किये गये उद्घाटन के बारे में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से  इनकार किया।

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

सीतारामपूर सुभाष पाड़ा रोड निर्माण कार्य मार्च महीने से होगी शुरू -उज्जल चटर्जी

गुरुवार कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के आसनसोल नगर वार्ड नंबर 19 के सीतारामपूर सुभाष पाड़ा क्षेत्र में पूरी की पूरी सड़क कच्ची है इस कारण इलाके के लोगों को बहुत पेरेशनिया झेलने पड़ रही हैं।


इसकी सूचना कुल्टी विधायक उज्जवल चटर्जी को दी थी उसके बाद विधायक उज्जवल चटर्जी ने गुरूवार सुभाष पाड़ा पहुंचकर वहां के सड़क का जायजा लिया और साथ ही उन्होंने लोगों को बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए हमने चिट्ठी किया है जोकि मार्च महीने से इस सड़क के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा, ये सुनते हि इलाके के लोगो के चेहरे पर मुस्कान आगयी

मौके पर उपस्थित थे वार्ड19 के सभापति बुल्लु रजक, महिला तृणमूल उषा रजक, राहुल कुर्मी इत्यादि तृणमूल कर्मी। 

TMYC Kulti | Bajrangdal Ka Hua 36 Saal | Aadhar Ke Liye Raat Bhar Lagne ...

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020

माकपा के ओर से बोरो ऑफिस मे ज्ञापन सौंपा गया।

मंगलवार रानीगंज बोरो ऑफिस में माकपा के ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया।

इस मौके पर मौजूद थे रानीगंज के विधायक रुनु दत्ता,सोमनाथ चटार्जी, दिब्येंदु मुखर्जी,सुप्रियो दास, इस मौके पर माकपा के विधायक रोनू दत्ता ने कहा कि...हमारी मांग है कि सभी गरीब लोगों को AAY, SPHH राशन कार्ड दिया जाए। चावल, गेहूं /आटा, दाल, तेल सहित खाद्य पदार्थों को 10 किलोग्राम प्रति  की दर से दिया जाना चाहिए। बस्तियों में बेरोजगार युवाओं को काम की व्यवस्था करनी होगी। बस्तियों को लगातार साफ और सुथरा करने की आवश्यकता है।“हर किसी  निवासियों के लिए घर बनाने और शौचालय का निर्माण करना पड़ता है।

Asansol News | Aaj Ki Rubaru

रविवार, 4 अक्टूबर 2020

आदिवासी कोड़ा समाज संगठन मनीषा को इंसाफ दिलाने उतरे सड़क पर।

यूपी जिला हरदोई की रहने वाली मनीषा बाल्मीकि 19 वर्षीय बच्ची जिसका गैंगरेप होने के बाद रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई उसकी जीभ को काट दिया गया ऐसी कई बार हम दरिंदगी देख चुके हैं


इसी के उपरांत मे रविवार शाम अमृत नगर के आदिवासी कोड़ा समाज कल्याण संगठन पश्चिम बर्धमान, मांझी मापाजी मान्डवा रानीगंज,रानीगंज ईरेलडिह,आल इंडिया को ओर्डिनेशन कामेटी पश्चिम बर्धमान,आदिवासी स्टुडेन्ट एन्ड युथ फोरम,एस एस सी/एस टी एम्पलाई एसोशिएशन,भुईयां समाज उत्थान समिति कि और से विरोध प्रदर्शन किया गया। रानीगंज के अमृत नगर मोड़ मे मनीषा के तस्बीर के सामने धिक्कार सभा का  आयोजन किया गया। एवं मोमबत्ती जलाकर और मनीषा के तस्वीर पर माला अर्पण किया। इस मोके पर उपस्थिति जनार्दन कोरा, किशोर कोड़ा, सभापति आदिवासी कोड़ा समाज कल्याण संगठन पश्चिम बर्धमान लोबाई टुडू संथाल समाज,बादल टुडू हाड़ाभांगा डामालिया होड़ तोपा व जांग बाहा बुहेल समिति सदस्य,जलिल मिया,मनोज राम, पारशनाथ दुसाद,व पुनीत राम,और भी सभी सदस्य उपस्थित थे। 


आदि वासी कोरा समाज कल्याण सगठन पच्चिम बंगाल का सम्पादक जनार्दन कोरा ने बताया कि लड़की को इंसाफ मिलना चाहिए और दरिंदों को फांसी होनी चाहिए उन लोगों ने यूपी सरकार को जमकर लताड़ा इनका कहना है कि यूपी सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगा रहे हैं और दूसरी तरफ इसी बेटियों की इज्जत की नीलामी कर रहे हैं।

Gussai Logo Ne Modi Aur Yogi Ka Jalaya Gya Putla | Asansol News | ANN

पांडव मंदिर पहुंचे मेयर जितेंद्र कुमार तिवारी।

आसनसोल नगर निगम के मेयर एवं पांडेश्वर के विधायक जितेन्द्र कुमार तिवारी पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक पंच पांडव मंदिर में विधायक जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में श्री श्री पांडव मुनि पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया। 

विधायक जितेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी चैताली तिवारी शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही दोनों कोरोना वायरस को हराकर  लौटे हैं ।

जिसके बाद विभिन्न हिस्सों में जाकर वह पूजा-अर्चना कर ईश्वर से आशीर्वाद ले रहे हैं।  यहां पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे । वही विधायक एवं उनकी पत्नी का रास्ते में भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

शनिवार, 3 अक्टूबर 2020

मनीषा को इंसाफ दिलाने लिए तृणमूल कांग्रेस निकली सड़क पर।

उत्तरप्रदेश के हाथरस जिला मे मनीषा बालमिकी नामक लड़की की गैंगरेप कांड के बिरोध मे रानीगंज 88 नंबर वार्ड मे वार्ड पार्षद सीमा सिंह के नेतृत्व मे प्रतिबाद रैली किया गया। ये रैली आसनसोल नगर निगम वार्ड 88 तृणमूल कर्यालय से निकल कर वार्ड


की बिभिन्न इलाका मे घूम कर आपस पार्टी कर्यालय मे आकर ख़तम हुयी। इस दौरान मौजूद थे रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस के पार्षद सीमा सिंह के अलावा किर्ष्णा शाव, तोफिल आलम,आसिफ अली, दिनेश कुमार राय, इस दौरान 88 नंबर के पार्षद सीमा सिंह ने बताया की हमलोग  ममता बनर्जी के सैनिक है और ममता बनर्जी के निर्देशों को पालन करते हुए आज रानीगंज के विभिन्न वार्डों में विरोध रैली किया जा रहा है। सीमा सिंह ने योगी सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश का पुलिस कुछ काम नहीं कर रही है और पीड़िता का घर भी नहीं जाने दे रही है

मनीषा को इंशाफ देनालने मंत्री निकले सड़क पर।

 देश(हाथरस) की बेटी मनीषा वाल्मीकि की रेप, हत्या, उनके घर वालों पर पुलिस की ज्यादती एवं अत्याचार के खिलाफ, विपक्षी दलों के सांसदों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ ममता बनर्जी के आह्वान पर इस्माइल मोड़ से 4:00 बजे तृणमूल एससी एसटी सेल की तरफ से एक प्रतिवाद जुलूस का आयोजन किया गया।



 इस जुलूस का नेतृत्व श्रम एवं कानून मंत्री श्री मलय घटक ने किया। इस जुलूस का समापन आसनसोल बस स्टैंड के नजदीक एक छोटी सी सभा के रूप में समाप्त हुआ, जुलूस में सैकड़ों महिला तृणमूल कर्मी एवं नेत्री ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस जुलूस में मुख्य रूप से उपस्थित थे-अल्पना बनर्जी, उमा श्रॉफ, शिखा घटक, शंपा दां, भानु बोस, बाबन बनर्जी, शंभू गुप्ता, मनोज रजक, पिंटू आमी, मुकेश झा, बिमल जलान और सैकड़ों तृणमूल कर्मी।


शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

गांधी एवं शास्त्री जयंति -कुल्टी मदद फाउंडेशन

कुल्टी मदद फाउंडेशन   के ओर से शुक्रवार को सेल के अवाशिये क्षेत्र  कुल्टी ईस्ट टाउन में  महात्मा गांधी एवम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की  जन्म जयंती समारोह मनाया  गया ।


इस अवसर पर सेल के कुल्टी ईस्ट टाउन बाबूपाड़ा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवम लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर सर्वप्रथम संस्था के सदस्यों एवम अतिथियो ने  माल्यार्पण एवम श्रद्धासुमन अर्पित किया ।  कुल्टी के बिभीन्न स्थानों से आये शिक्षक,  वरिष्ठ नागरिक , समाजसेवी लोगो  ने गांधी जी एवम शास्त्री जी के जीवन  दर्शन  पर अपना  विचार  रखा ।


 उसके बाद गांधी जी की प्रतिमा  एवम शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया । कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम के दौरान  बुजुर्गों एवम स्कूली बच्चो के बीच मिठाईयां, चॉकलेट एवम बिस्कुट बांटी गई ,  कार्यक्रम के दौरान   गांधी प्रतिमा के आसपास  स्वक्षता अभियान के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया । कार्यक्रम का संचालन कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे में किया ।


इस अवसर पर  संस्था के अध्यक्ष मंजीत सिंह, महासचिव रवि शंकर चौबे, गायक रामानंद कुमार, समाजसेवी पिंटू पांडे, बालाजी पांडे, रामनाथ साव, कृष्णा धारी ,  गोपीकृष्ण दत्त, पंकज चटर्जी, सरजू रविदास, प्रसून सरकार, सोना बागची, दिनेश कुमार, चितो बनर्जी, सहित स्थानीय लोग मौजूद थे ।

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

Justice For Manisha Balmiki - Raniganj | Joint Union's -Dhomomain | Asan...

Justice For Manisha Balmiki - Raniganj | Joint Union's -Dhomomain | Asan...

कुल्टी मदद फाउंडेशन के ओर से अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बुजुर्गों को सम्मान के तौर पर छाता एवं लाठी प्रदान कर किया गया सम्मान।

कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवश के  अवसर पर गुरुबार को कुल्टी स्टेशन रोड कुम्फा कार्यालय में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह अयोजीत गया। 

वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सर्वप्रथम कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे के नेरतित्व में  संस्था की  शिक्षिकाओं एवम छात्राओ ने कुल्टी के बिभीन्न क्षेत्रों से आई  बुजुर्ग महिला पुरुषों  का सर्वप्रथम  स्वागत किया  । उसके बाद  संस्था द्वारा सभी बुजुर्गों को वारिश से बचने के लिए  छाता के साथ जरूरतमंद वैसे बुजुर्ग जो चलने में असमर्थ है उन्हें सहारे के लिए लाठी प्रदान किया गया। 

इस अवसर पर कुल्टी हिंदी वालिका विद्यालय की पूर्व प्रधानध्यापिका डॉ ममता मिश्रा,  अवकाश प्राप्त शिक्षक अशीम बिस्वास, समाजसेवी गोपीकृष्ण दत्त, गायक रामानंद कुमार ने 

बर्तमान समय मे बुजुर्गों की स्थिति पर अपना अनुभव सांझा किया । डॉ ममता मिश्रा ने कहा कि बर्तमान आधुनिक  दौर में बुजुर्गों  के प्रति कुल्टी मदद फाउंडेशन जैसे संस्थान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है ।  कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे ने कहा कि संस्था द्वारा बिगत  10 बर्षो से बुजुर्गों के लिए आश्रय क्लब के माध्यम से बुजुर्गों की सेवा की जाती है , वही एक अक्टूबर को संस्था के कार्यालय में अन्तराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस का पालन किया जाता है ।

कार्यक्रम के दौरान कुल्टी थाना मोड़, सिमल ग्राम, केंदुआबाजार, रानितलाब सहित कुल्टी के बिभीन्न क्षेत्रों से अवकाश प्राप्त वरिष्ठ शिक्षक , समाजसेवी, गायक के साथ जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिक बीशेष रूप से उपस्थित थे ।

 कार्यक्रम का संचालन कुल्टी मदद फाउंडेशन महिला प्रशिक्षण केंद्र कुल्टी की प्रोजेक्ट इंचार्ज रिंकू चौबे ने किया , इस अवसर पर कुल्टी मदद फाउंडेशन की छात्रा  पूजा साव, ऋत्विका राजश्री, जबा दास, गुड़िया सिंह, संगीत एवम प्रियंका बीशेष रूप से मौजूद थी ।

स्वाति फाउंडेशन ने किया डॉक्टरों को सम्मानित।

वर्तमान में डॉक्टरी ही एक ऐसा पेशा है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं। डॉक्टर को लोग भगवान के बाद का दर्जा देते हैं। अपने सेवा भाव से उन्होंने इन पंक्तियों को चरितार्थ किया है। करोना काल में जब लोग पीड़ितों को देखकर उनसे दूर भाग रहे हैं तब यही डॉक्टर प्रेम और सेवा भाव से उनका उपचार कर रहे हैं। कोरोना काल में इसे हर कोई जान भी गया है। कोरोना काल में जहां मंदिर मस्जिदों के दरवाजे लोगों के लिए बंद है, वहीं चिकित्सक दिन रात ड्यूटी कर लोगों की सेवा में जुटे हैं। इससे चिकित्सकों के प्रति लोगों का और विश्वास बढ़ा है। करोना काल में सेवा देते देते बहुतो डॉक्टर ने अपनी जान गवाई है।

 आज इन्हीं जनमूलक सेवा कार्यों के लिए आसनसोल स्वाति फाउंडेशन, 44 नंबर वार्ड की काउंसिलर और फाउंडेशन की अध्यक्षा उमा श्रॉफ के नेतृत्व में अपने वार्ड के डॉ दिलीप साहा, डॉ उत्तम साहा, डॉ सुनील गुप्ता, डॉ शकील अहमद, डॉ कादिर, डॉ ए के गुप्ता, डॉक्टर टी के नंदी को उनके चेंम्बर में जाकर सम्मानित किया।











 सम्मानित करने वालों में फाउंडेशन की ओर से बिमल जालान, मुकेश झा, जीतू सिंह, मुकेश शर्मा, रिप्पी वर्मा, विश्वजीत दत्ता इत्यादि उपस्थित थे।

बुधवार, 30 सितंबर 2020

भारतीय खाद्य निगम में हिंदी पखवाड़ा व कवि सम्मेलन का आयोजन।

 वीरभूल (सिउड़ी) : भारतीय खाद्य निगम के सिउड़ी स्थित जिला मुख्यालय में मंगलवार को हिंदी पखवाड़ा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के पूर्व मंडल प्रबंधक अजय कुमार सहित आगत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 इस मौके पर सभी अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खाद्य निगम के अधिकारी अमित कुमार ने देश के गृहमंत्री अमित शाह का संदेश पढ़कर सुनाया। इस भव्य आयोजन में कवि सम्मेलन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, ऑनलाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मंडल प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम पहले ही आयोजित किया जाना तय था किंतु कोविड 19 की वजह से कार्यक्रम होने में एक सप्ताह का बिलंब हो गया। कार्यक्रम के पहले उपस्थित सभी लोगों को मास्क प्रदान किया गया तथा कोविड 19 के नियम का पालन करते हुए पूरी सतर्कता बरती गई। कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद छोटी-सी बच्ची आस्था आनंद ने मनमोहक नृत्य एवं हम होंगे कामयाब गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान कवि डीसी तरुण कुमार मंडल, हिंदी प्रबंधक काकोली चटर्जी, कवि विजय शंकर विकुज, कवि आनंद कुमार आनंद, धनंजय पाठक, अमित कुमार जैसवाल सहित खाद्य निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में विश्वभारती विश्वविद्यालय के हिंदी अधिकारी गोपाल कुमार ने कहा कि हिंदी बहुत ही सहज भाषा है और आज यह देश के अलावा अन्य देशों में भी बोली जानी लगी है। कार्यक्रम का संचालन भी गोपाल कुमार ने किया। भारतीय खाद्य निगम के पूर्व मंडल प्रबंधक अजय कुमार पिछले दो साल से वीरभूम जिला में हिन्दी का अलख जगाने का जो प्रयास कर रहे हैं, इसके लिए उपस्थित सभी लोगों ने उनकी भूरि-भूरि प्रंशसा की।

सोमवार, 28 सितंबर 2020

Bhagat Singh Jyanti | Kazi Nazrul Islam University | TMC Student Union |...

रानीगंज मे भगत सिंह जयंती।

भगत सिंह भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी थे इनका  जन्म 28 सितंबर 1907 गांव बांगा जिला लायलपुर पंजाब में हुआ

इन्होंने देश की आजादी के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया इसी के उपरांत शोमवार रानीगंज के सिख संगत गुरुद्वारा प्रबंधक कूमैटी के नेतृत्व में आज एक उद्घाटन समारोह का प्रोग्राम  हुआ रानीगंज के पंजाबी मोड़ पर शहीद भगत सिंह की स्टेचू बनाया गया था जिसका आज उद्घाटन आसनसोल के मेयर श्री जितेंद्र तिवारी के द्वारा हुआ जिसमें रानीगंज के सभी तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि  इस मूर्ति को बैठाने के बाद हम लोग 500 लोगों के अंदर भी देश के प्रति कुछ निछावर करने का जज्बा भी उनके अंदर जगा पाते हैं तो यही भगत सिंह जी के लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है इस मौके पर उपस्थित सभी लोग और आम राहगीरों को मिठाइयां बांटी गई। 

रविवार, 27 सितंबर 2020

सीतारामपुर हनुमान मंदिर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ कथावाचक का कार्यक्रम

सीतारामपुर अपर बाजार हनुमान मंदिर में श्री श्री सार्वजनिक महाबीर समिति श्री हनुमान मंदिर मार्ग के तत्वावधान में मंगलवार को संध्या सात बजे से नौ बजे तक संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ कथावाचक राजीव रंजन पाण्डेय जी और संजीव पाण्डेय जी के मुख से आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के पहले स्थानीय यवा पार्षद अमित तुल्सियान के कोविड - 19 रिपोर्ट निगेटिव आने पर सोनु तुल्सियान को संस्था के तरफ से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

       

सुन्दरकाण्ड पाठ के बाद आमंत्रित कलाकारों द्वारा सुमधुर भजनों का कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आमंत्रित भजन कलाकारों में राजु चौहान, जयकिशन पारीक ( गब्बर ) संजीव कुमार और कुमार बिक्रम स्थानीय भजन कलाकारों व आमंत्रित कलाकारों द्वारा भजनों की अमृतवर्षा की गयी।

सभी महिला व पुरुष भक्तों ने भजनों का भरपूर आनंद उठाया। 

कार्यक्रम का सुन्दर संचालन निर्मल गुप्ता मध्यदेशिया ने किया।

आनंद विभोर होकर झुमने लगे।

अंत में भजन के समापन के बाद आरती के पश्चात सभी भक्तों को महाभोग के रुप में खीर पुरी वितरण किया गया।

भव्य आयोजन में संजय गुप्ता, अनील साव, श्याम साव, विकास पाण्डेय, सुभम् मिश्रा, बाबु रवानी, उमेश मोदी,जितन साव, गोवर्धन बराट,राहुल बराट के सहयोग रहा।

शनिवार, 26 सितंबर 2020

पंडित दीनदयाल उपाध्याय 104 वाँ जन्मजयंती पर नियामतपुर सेंट्रल पार्टी कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मालादान किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता रहें स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 104 वाँ जन्मजयंती पर नियामतपुर सेंट्रल पार्टी कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मालादान किया गया।

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मजयंती पर सुबह से पेड़ लगाने का कार्य भी किया गया, संध्या समय नरनारायण खिचड़ी भोग बनाकर खिलाया गया। उक्त जन्मजयंती पर कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा प्रदेश सदस्य पुरुलिया ऑब्जर्वर विवेकानंद भट्टाचार्य, जिला आमंत्रित सदस्य डॉ अबरार अहमद, जिला भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा,सुनील सरकार,शक्ति प्रमुख दीवाकर सिंह, सुभाष पिलानिवाला, कार्यालय प्रमुख बिजय साव,परेश घोष, हेमंत माझी, काजल दास, निर्मल माझी, सुभाष टिबरेवाल, कवि सिंह,साचु दास, मंजू देवी, तनुजा,बप्पा मंडल, कन्हिया नोनिया, सुभल मंडल, मुकुल मोदी, बिकी बावरी के साथ कई कार्यकर्ता थे।

 आसनसोल जिला भाजपा युवा नेता टिंकू वर्मा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मजयंती पर सुबह 9 बजे नियामतपुर दास पाड़ा में 10 से अधिक पेड़ लगायें गये। श्री वर्मा ने कहा पेड़ लगाने के बाद सेंट्रल कार्यालय पर पंडित जी के तस्वीर पर माला दान किया गया। वर्मा ने कहा की संध्या समय संस्कृतिक कार्यक्रम का सुरुवात इस्तीपा दास ने रविंद्र संगीत के माध्यम से आरंभ किया गया। उनके साथ संगीत में सहयोग किया पार्टी कार्यकर्ता दिलीप गुप्ता थे। वर्मा ने कहा पंडित जी का जन्म 25 सितम्बर 1916 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी।

वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।

मलय घटक द्वारा निःशुल्क सामाजिक सुरक्षा योजना | रूपेश यादव ने किया फुटबॉ...

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

कुल्टी मदद फॉण्डेसन ने महिलाओं के लिए उठाई बड़ी कदम।


बराकर स्टेशन रोड के नीलकंठ प्लाजा स्थित कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा संचालित महिला प्रशिक्षण केंद्र  में शुक्रवार को


महिलाओ को स्वनिर्भर बनाने के लिए शुक्रवार को एक दिवशीय निःशुल्क  संगोश्ठी एवम कार्यशाला  का आयोजन किया गया ।

                      कार्यशाला एवम संगोश्ठी का उद्घाटन कार्यक्रम की बिशिष्ट अतिथि

कुल्टी हिंदी वालिका विद्यालय उच्च माध्यमिक  स्कूल  की पूर्व प्रधानाध्यापिका डॉ ममता मिश्रा , महिला प्रशिक्षण केंद्र बराकर की प्रोजेक्ट हेड किरण प्रसाद एवम स्ट्रीक्स कंपनी की ट्रेनर चांदनी बर्णवाल ने संजुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।

 स्वनिर्भर  कार्यशाला एवम संगोश्ठी के दौरान सौंदर्य, प्रसाधन एवम कला के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए किरण प्रसाद एवम चांदनी बर्णवाल द्वारा तकनीकी शिक्षा का बीशेष प्रशिक्षण दिया गया ।

महिला  प्रशिक्षिकाओ द्वारा  कोरोना संकट काल मे आत्मनिर्भरता के माध्यम से महिलाओ को आगे बढ़ने के लिए बिभीन्न माध्यमो के तरीके को बताया गया ।

 इसके अलावे महिलाए आत्मनिर्भर बनकर  कैसे आगे बढ़ाएगी इस विषय पर संगोश्ठी का आयोजन किया गया । 

कार्यक्रम के दौरान बराकर, कुल्टी, आसनसोल , चितरंजन, एवम रानीगंज से आई  शिक्षा, कला, एवम सौंदर्य, के क्षेत्र में बिशेषज्ञ महिलाओ ने अपना व्याख्यान के साथ सफलता का अनुभव सांझा किया ।

इस अवसर पर बिशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ ममता मिश्रा, महिला प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षिका किरण प्रसाद , स्ट्रीक्स कंपनी की ट्रेनर चांदनी बर्णवाल,  महिला प्रशिक्षण केंद्र आसनसोल की प्रोजेक्ट हेड संगीता चौबे, कुल्टी की प्रोजेक्ट इंचार्ज रिंकू, बीशेष रूप से मौजूद थी ।

Rupesh Yadav Ka Hua Kulti Mai Jordaar Swagat | Dindayal Upadhyay Birthda...

बंगाल सरकार ने हिन्दी के लिए दिया बड़ा तोहफा।

हिन्दी भाषा और हिन्दी साहित्य के प्रोत्साहन के लिए 5 करोड़ रुपये आवंटित। 

हिन्दी अकादमी को बजट के साथ-साथ प्रशासनिक अनुमोदन भी दिया। 

पश्चिम बंगाल हिन्दी अकादमी का पुनर्गठन करने के बाद अब राज्य के हिन्दीभाषियों के लिए बंगाल की ममता सरकार ने एक और अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हिन्दी अकादमी को प्रशासनिक अनुमोदन दे दिया गया है। इसके अलावा हिन्दी भाषा के प्रोत्साहन और हिन्दी साहित्य से जुड़े वि​भिन्न कार्यों हेतु आर्थिक आवंटन भी किया गया है। सरकार की ओर से कुल 5 करोड़ रुपये का आर्थिक आवंटन अकादमी को किया गया है। सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सचिव ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की। आवंटन की सूचना देने वाले पत्र में उन्होंने लिखा कि हिन्दी अकादमी का कार्यालय बीबीडी बाग स्थित हेमंत भवन में होगा। इसमें जनरल एडुकेशन, लैंग्वेज डेवलपमेंट, प्रमोशन ऑफ मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज और लिटरेचर के क्षेत्र से जुड़े कार्य शामिल रहेंगे। हिन्दी अकादमी को 5 करोड़ रुपये का आवंटन वर्तमान वर्ष के बजट में मांग नंबर 30 के तहत किया गया है

गौरतलब है कि बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने पिछले दिनों हिन्दी भाषा और हिन्दी साहित्य को प्रोत्साहन देने के लिए एक ओर जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदी अकादमी का पुनर्गठन करने की घोषणा की वहीं दूसरी ओर तृणमूल ने हिंदी प्रकोष्ठ का गठन किया। इन दो बड़े कदमों से राज्य में हिन्दीभाषियों की उम्मीद की किरण जगी है। 

हिन्दी प्रकोष्ठ और अकादमी की खासियत यह होगी कि अगर आपकी कोई शिकायत है, कोई सुझाव है तो वे अाप दे सकते हैं। बेहद ही अहम बात यह है कि राज्य में इस प्रकोष्ठ की भूमिका अहम होगी क्योंकि इसकी त्रिस्तरीय संरचना जिला स्तर से ब्लॉक स्तर तक काम करेगी। अब आप राजनीति से शिक्षा तक में हिन्दीभाषियों के लिए आगे बढ़कर काम करना चाहते हैं तो हिन्दी प्रकोष्ठ यह मौका देगा।

 शिल्पांचल के रहने वाले कई हिन्दीभाषियों का कहना है कि राज्य में ऐसा सम्भवत: पहली बार हुआ जब हिन्दीभाषियों के लिए इतनी गंभीरता के साथ साेच विचार किया गया हो।

राज्य में यहां है अधिक हिन्दीभाषियों की संख्या

राज्य में मध्य कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, सिलीगुड़ी, आसनसोल, दुर्गापुर, खड़गपुर सदर व राज्य के कुछ अन्य इलाकों में हिंदी भाषी आबादी निर्णायक भूमिका में है।

 हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने के अपने इरादे की सीएम ने घोषणा की थी। 2012 में यह साकार हुआ और 10 % से अधिक हिन्दीभाषी आबादी वाले जिलों व नगरपालिकाओं में हिन्दी को आधिकारिक भाषा बना दिया गया। 2019 में राज्य सरकार ने हिन्दी विश्वविद्यालय विधेयक पारित किया और हावड़ा में हिन्दी विश्वविद्यालय की स्थापना की नींव भी रख दी गयी। इतना ही नहीं इससे पहले हिन्दी माध्यम जनरल डिग्री कॉलेज की भी सौगात मिली।

हिंदी भाषा भाषियों के इस सार्थक एवं सराहनीय कदम के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वो कम है। मनोज यादव, उमा श्रॉफ, मुकेश झा, बिमल जालान, मनोज रजक, वीरू रजक, केके श्रीवास्तव,दामोदर मिश्रा, सुधीर वर्मा, गिरीश सिंह, रवि शंकर चौबे, विजय कुमार ठाकुर, गुरविंदर सिंह, पृथा रॉय जयस्वाल, साबीर अली ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और उनका शुक्रिया अदा किया। 

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू