गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021

अपने टीम के साथ फरीदपुर पहुंचे सैयद अफरोज

 वेस्ट बंगाल तृणमूल माइनॉरिटी सेल के द्वारा फरीदपुर ब्लॉक के आरती ग्राम से पार्टी ऑफिस में सभा का आयोजन किया गया


तथा ब्लॉक कमेटी की घोषणा की गई। इस अवसर पर सेल के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सैयद मोहम्मद अफरोज खुद उपस्थित थे। ब्लॉक प्रेसिडेंट आशिक अली को बनाया गया। सभा में सैयद अफरोज ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सबको मिलकर एक बड़ी लड़ाई लड़नी है। हमारी लड़ाई अपने अस्तित्व को बचाने की है हमारी लड़ाई बंगाल की सभ्यता संस्कृति को बचाने की है हमारी लड़ाई किसानों के लिए है हमारी लड़ाई आने वाली पीढ़ी के लिए है हमारी लड़ाई दीदी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए है। इसलिए हम सभी को मिलकर दीदी के लिए एक ऐसा रास्ता तैयार करना है जिससे कि दीदी 50 सालों तक मुख्यमंत्री बनी रहे। ब्लॉक कमेटी में 20 सदस्यों को रखा गया है जिसमें पांच वाइस प्रेसिडेंट 5 जनरल सेक्रेट्री 5 सेक्रेटरी है।

इस सभा में मुख्य रूप से उपस्थित थे बेबी खातून मुकेश झा श्रीकांत दास माधव दास हैदर मंडल रियाज राजू और सैकड़ों तृणमूल कार्यकर्ता।

रानीगंज में सम्मानित समारोह का आयोजन

गुरुवार को रानीगंज के बोरो 2 मे सम्मानित समारोह का आयोजन किया गया।


आसनसोल नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अभियंता सुकुमार मुखर्जी को फूलो का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

इस मोके पर उपस्थित टी एम सी के कार्यकर्ता ज्योति सिंह, गोबर्धन केउरा, मंगल मालाकार, आकाश केउरा, बिटटू मालाकार अमित मालाकार और तमाम टी एम सी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

बराकर के रहने वाले दो युवकों का रानीगंज में सड़क हादसा

गुरुवार को शाम 8 बजे करीब रानीगंज के एन एस बी रोड के  सामने मारवाड़ी सनातन विद्यालय के पास दो व्यक्ति सड़क हादसे मे बुरी तरह घायल हो गये ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बस आसनसोल से रानीगंज की तरफ जा रहा था। बस के पीछे पीछे एक बाइक भी जा रहा था  कि अचानक यह बाईक बस से टकरा गयी । इस हादसे मे दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए । पहले तो स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मारवाड़ी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था ।  मगर  दोनों की स्थिति बिगड़ने पर मारवाड़ी अस्पताल से रानीगंज के ही एक दुर्गापुर के निजी अस्पताल मे रेफर कर दीया गया । 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बराकर के रहने वाले हैं ।

 और तेज रफ़्तार से जा रही बाइक सवार ने संतुलन खोकर दोनो  गंभीर रूप से घायल हो गया

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

प्रधानमंत्री बनते वक्त नरेन्द्र मोदी ने जो भी वादे कीए थे उनमे से एक भी पुरा नही कीया- असित माल

 जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर ग्राम पंचायत दफ्तर के समक्ष  मैदान मे बुधवार को एस एस टी समुदाय की तरफ से


एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जहां ,बीरभुम के सांसद असित माल जमुड़िया विधानसभा के को अभिजित घटक, बुधन रुईदास पंचानन रुईदास दीनेश चक्रवर्तीी, बहादुरपुर ग्राम पंचायत प्रधान कर्माध्यक्ष अनिमेष बैनर्जी, राजु मुखर्जी, पंचायत समिति सह सभापति रेणुका बाउरि तापस चक्रवर्ती सहित तमाम स्थानीय टी एम सी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस मौके पर असित माल ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज मे प्रदेश की जनता का चहुंमुखी विकास हुया है । आज इस राज्य मे शिक्षा स्वास्थ्य के लिए कोई पैसा नही देना पड़ता । यहां तक कि अगली बार जब टी एम सी सत्ता मे आएगी तो प्रदेश की सारी जनता को जीवन भर मुफ्त राशन मुहैया कराया जाएगा । उन्होंने कहा कि एस सि एस टि समाज के बच्चों को शिक्षा के लिए मुफ्त इंतजाम कीया गया है । 

असित माल ने कहा कि प्रधानमंत्री बनते वक्त नरेन्द्र मोदी ने जो भी वादे कीए थे उनमे से एक भी पुरा नही कीया गया । ना तो विदेश से काला धन आया और ना ही भ्रष्टाचार के आरोपी किसी बड़ी हस्ति की गिरफ्तारी हुयी । उन्होंने कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री बनते वक्त दो करोड़ नौकरीयो का भी वादा कीया था लेकिन वह भी पुरा नही कीया गया । उन्होंने नरेन्द्र मोदी पर लोगों को नौकरी के नाम पर भ्रष्टाचार को रोकने के नाम पर झुठ बोलने का आरोप लगाया । असित माल ने कहा कि आज जब पश्चिम बंगाल मे चुनाव आने वाले है तो भाजपा यहां की जनता को यह बोलकर  बरगलाने पे तुली है कि प्रदेश मे परिवर्तन लाना है । उन्होंने दावा कीया कि बंगाल मे सत्ता मे आने से पहले टी एम सी ने किसानों को लेकर जो भी कहा था वह सब पुरा कीया है ।  असित माल ने कहा कि ममता बनर्जी के रहते जनता को स्वास्थ्य साथी कार्ड मिल रहा है साइकिल मिलता है मातृयान की सुविधा मिलती है क्योंकि ममता बनर्जी गरीबों की सोचती है किसानो की सोचती है

तालाब में डूबने से हुई युवक की मौत

रानीगंज के बरदही तालाब मे उत्तम बाउरि नामक 35 वर्षीय एक युवक की लाश तैरता देख स्थानीय लोगों मे सनसनी फैल गई


लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुरी को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से लाश को तालाब से बाहर निकाला और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया गया । घटना के संदर्भ मे मृतक के भाई शुभ बाउरि ने कहा कि वह सात भाई है  और वह रानीगंज के शालडांगा बाउरि पाड़ा के निवासी हैं  । उत्तम मझले भाई थे । उनकी शादी हो गयी थी और उनकी तीन बेटियां भी है ।

शुभ ने बताया कि उत्तम दिहाड़ी मजदूर का काम करते थे और रात मे कहीं  शादी ब्याह होने पर केटरिंग भी कीया करते थे । उन्होंने बताया कि घर मे किसी प्रकार की पारिवारिक अशांति नही थी । हालांकि उत्तम कुछ मानसिक तनाव मे जरुर थे ।

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021

भाजपा के श्रमिक संगठन की ओर से जमुरिया श्याम सेल करखाना समझ गेट में किया गया सभा

भाजपा के श्रमिक संगठन भारतीय जनता मजदुर ट्रेड युनियन की तरफ से जमुड़िया के श्याम सेल कारखाने के समक्ष गेट मिटिंग की गयी ।

प्रदुषण को रोकने कारखाने मे स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और नौकरी कर रहे कर्मीयो की वेतन वृद्धि की मांग पर यह गेट मिटिंग की गयी । इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष सत्यजित अधिकारी जिला महासचिव शिवदास बाउरि सहित संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित थे । सोमवार की इस गेट मिटिंग का नेतृत्व भारतीय जनता  मजदुर ट्रेड युनियन के एक नंबर युनिट के अध्यक्ष सनत बाउरि के नेतृत्व मे कीया गया

एस.एफ.आई, डि.वाई.एफ.आई की ओर से नवान्न अभियान का आयोजन

शिक्षा और रोजगार की मांग पर कई मांगो के समर्थन मे वाम गणतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने के लक्ष्य मे


11 फरवरी को एस एफ आ, डि वाई एफ आई की तरफ से नवान्न अभियान का आयोजन किया गया है । इसीके मद्देनजर आज रानीगंज के बल्लभपुर मे एस एफ आई डि वाई एफ आई के कर्मी समर्थको ने पथसभा और मशाल रैली कीया ।

नेतृत्व की तरफ से अवैतिनिक उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था की मांग पर किसानो को फसल की सही कीमत और महिलाओं को उचित सम्मान की मांग उन्होंने पहले ही कीया था । मगर नवान्न अभियान की मांग राज्य सरकार ने पुरा नही कीया इसी वजह से 11 फरवरी को सरकार को लाल कार्ड दिखाया जाएगा

भीमराव अम्बेडकर का नवनिर्मित मूर्ती का किया गया उद्घाटन

आसनसोल नगर निगम अन्तर्गत  जामुङिया बोरो एक के दस नंबर वार्ड इलाके  के निघा एपीआई स्कुल में मंगलवार को बीआर अंबेदकर क्लब द्वारा  भारत के संविधान रचयिता ड भीमराव अम्बेडकर की  नवनिर्मित मूर्ती का उद्घाटन कीया गया ।  जामुड़िया के  को आर्डिनेटर  अभजीत घटक ने प्रतिमा का अनावरण  किया


संविधान रचयिता को श्रद्धांजलि देते हुए आमंत्रित  सभी गणमान्य व्यक्तियों  ने उनकी  मूर्ती पर माल्यार्पण किया । इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा भीमराव अम्बेडकर ने जी तोड़  प्ररिश्रम कर अपनी  पढ़ाई पुरी की । उन्होने ही भारत के  संविधान की रचना की । अभिजित घटक ने कहा कि बाबासाहब के  बारे में जितनी भी बोला जाये वह कम है । उनके द्वारा  रचित संविधान के कारण ही आज हम सभी को अपना सही अधिकार मिल रहा है । उन्होंने  दलित समाज के विकास  के लिए हमेशा संघर्ष कीया  है  ताकि आने वाले समय में समाज मे  भेदभाव ना रहे । इस मौके पर श्रीपुर एरिया क्षेत्र महाप्रबंधक मोहन कुमार जोशी , राज कुमार दास , जे एन सिंह , नारायण साव , मौहम्मद नुमाननुमान अशरफ खान , सीतल चक्रवर्ती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

रविवार, 7 फ़रवरी 2021

सरस्वती पूजा को लेकर मूर्तिकारों में देखी गई नाराजगी

इस करोनाकाल मे अन्य सभी व्यवसायो की तरह मुर्ति बनाने के काम पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है


जिससे सरस्वती पूजा के इस माहौल मे भी मूर्ति विक्रेतायो  मे साफ तौर पर निराशा  देखी जा रही है ।  कोरोना काल का असर रानीगंज की  मूर्तिगली के मुर्तिकारो पर भी देखा गया ।  यहां के कुछ मूर्ति विक्रेतायो से बात की तो उन्होंने हमारे कैमरे के सामने अपना दर्द बयां कीया । इनका कहना है कि इस करोना काल मे स्कूल कॉलेज बंद होने के कारण सरस्वती मूर्ति की बिक्री बहुत कम है। इसके अलावा मुर्ति बनाने का जो सामान है उनकी कीमतें भी आसमान छु रही है जिससे मुर्ति बनाने के खर्च मे वृद्धि हुयी है। निरंजन पाल नामक एक मुर्ति विक्रेता ने कहा कि यहां इतनी मुर्तियां बनायी जाती है कि इस जगह को मुर्ति गलि ही कहा जाता है, मगर इस साल कोरोना के कारण इनकी बिक्री पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है ।

वहीं कोरोना काल मे स्कुल कालेज बंद रहने से भी इस साल मुर्तियो की बिक्री बेहद कम है । वहीं जो इक्का दुक्का ग्राहक आ भी रहे हैं वह भी मुर्तियो की सही कीमत देने को राजी नही है । इनका कहना है कि इस बार सिर्फ़ सरस्वती पुजा ही नही कोरोना के कारण हर पुजा पर उनके व्यवसाय पर असर पड़ा है

मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

ट्रेड लाइसेंस बनाना सभी व्यापारियों के लिए अनिवार्य है- नितिन सिंघानिया

पहली फरवरी से शिल्पांचल के विभिन्न इलाकों में ट्रेड लाइसेंस शिविर लगाया चल रहा है जो कि अगले दो हफ्तों तक चलेगा


इन शिविरों का आयोजन आसनसोल नगर निगम और विभिन्न चेंबरो के साझा सहयोग से कीया जा रहा है । मंगलवार को आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर नितिन सिंघानिया ने रानीगंज चेंबर आफ कामर्स भवन मे चल रहे शिविर का जायजा लीया । इस संदर्भ मे नितिन सिंघानिया ने कहा कि शिल्पांचल के व्यापारीयो की सुविधा के लिए ट्रेड लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया को काफी सरल बनाया गया है । उन्होंने कहा कि शिल्पांचल के कई चेंबरो के सहयोग से यह काम कीया जा रहा है । रानीगंज चेंबर की तरफ से कीए जा रहे कार्यो पर उन्होंने संतोंष व्यक्त कीया ।

साथ ही उन्होंने व्यापारीयो को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा  है उनके जल्द समाधान का भी आश्वासन दीया  । इस मौके पर रानीगंज चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष संदीप भलोटीया आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर नितिन सिंघानिया चेंबर सचिव उज्जवल मंडल  सहित चेंबर के  तमाम सदस्य  मौजूद थे । चेंबर की तरफ से नितिन सिंघानिया को शॉल ओढाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत कीया गया ।

रविवार, 31 जनवरी 2021

आम बजट 2021 को लेकर चेंबर ने क्या सुझाव दिया

वर्ष 2021 के आम बजट को लेकर रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष  एवं इंडस्ट्रियल कमेटी के चेयरमैन श्री संदीप भालोटीया ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि बजट में जीएसटी की जटिलताओं को दूर करना चाहिए।


जीएसटी वेबसाइट अक्सर जाम हो जाती है जिससे डीलर्स को अपने रिटर्न को देने में काफी असुविधा होती है इस पर  भारत सरकार को ध्यान देना चाहिए । जीएसटी के द्वारा ली जाने वाले पेनल्टी और लेट फाइन को भी काफी सरल करने की जरूरत है। इसके अलावा बैंकों द्वारा जो मिनिमम बैलेंस लिया जा रहा है उसे हटाने की तत्काल जरूरत है ताकि आम जनों को सहूलियत मिल सके और वह अपने बैंक खाते को सही ढंग से चला सके । आयकर की दरों में व्यावहारिक रूप से कुछ संशोधन करने की जरूरत है ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसके दायरे में लाया जा सके ।सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए सिंगल विंडो योजना की तत्काल जरूरत है ताकि उनका सही रूप में विकास हो सके और सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सके । वेट के नए रजिस्ट्रेशन के समय ली जाने वाली जमा राशि को सभी डीलरों को तत्काल वापस करने की व्यवस्था हो। नए उद्योगों के लिए टैक्स होलीडे की मांग भी श्री भालोटीया ने रखी। देश में कई नए पर्यटन स्थल के विकास की भी संदीप भालोटीया ने मांग की। आत्मनिर्भर  भारत बनाने के लिए बड़ी स्टील कंपनियों द्वारा एमएसएमई  को लगातार अपने उत्पाद को सप्लाई करने की सही व्यवस्था हो ताकि निर्यात के पहले  छोटे उद्योगों को सही ढंग से माल की आपूर्ति कर सके।

आसनसोल के जाने माने लेखक, कथाकार ब BSNL क सहायक निर्देशक को समान के साथ दिया गया विदाई

कामरेड का कोट, नंगा, भगदत्त का हाथी, तख्त -ताब जैसी चर्चित  कहानी के लेखक कथाकार सृंजय जी BSNL के 'सहायक निदशेक राजभाषा' के पद से आज मुक्त हुए हैं। उनकी इस मुक्ति के सुख में सहभागी बनने के लिए आसनसोल के हिन्दी -लेखक, प्राध्यापक संसकृति कर्मी आज उनके आवास पर पहुंचे जिनमें  प्रमुख रूप से कथाकार शिवकुमार यादव , कवि  निशांत , डाॅ  कृष्ण , डाॅ. ऋषि कुमार , मनोज कुमार यादव ,मुकेश झा आदि शामिल थे।


 कथाकार सृंजय ने  इन आत्मीय साथियों के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि -'जिस तरह 15 अगस्त 1947 को आम जनमानस ने स्वतंत्रता  की अनुभूति की होगी आज वैसी ही अनुभूति मुझे हो रही है।' 



उनके आवास पर पहुंचे हुए सभी साथियों ने सृंजय जी को शाल , बुके , नारियल, मिष्ठान्न आदि से सम्मानित करते हुए उनके आगामी जीवन के  सुखी स्वस्थ व समृद्ध होने की कामना की।

उनसे अपने रुके हुए लेखन को एक बार फिर से गति देने की सदइच्छा व्यक्त की।

मंगलवार, 26 जनवरी 2021

माइनॉरिटी सेल के ओर से सोशल मीडिया के दिग्गजों को किया गया सम्मानित।



 
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर पश्चिम बर्दवान तृणमूल माइनॉरिटी सेल के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन एटवाल मोड के विपरीत टैक्सी स्टैंड के पास हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम एवं कानून मंत्री श्री मलय घटक जी थे। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर तृणमूल कांग्रेस की जुझारू नेत्री सुजाता मंडल खां और नेशनल न्यूज़ चैनल पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से डिबेट में भाग लेने वाले जनाब तौसीफ अहमद खान  उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में कुछ लोगों और संस्था को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कामों के प्रचार प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मुकेश झा को सम्मानित किया गया उनके साथ माधव दास और रियाज राजू को भी सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद झा जी ने कहा यह सम्मान सभी सोशल मीडिया के तृणमूल कार्यकर्ताओं को समर्पित है जो दिन रात ममता बनर्जी तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को निस्वार्थ भाव से प्रचारित करते हैं बीजेपी के आईटी सेल के धुरंधरों से लोहा लेते हैं और उनको उसी की भाषा में जवाब देते हैं। उन्होंने कहा यह सम्मान उनके अंदर एक नया जोश पैदा करेगा तथा दूसरों को प्रेरणा भी देगा। उन्होंने तृणमूल माइनॉरिटी सेल तथा उनके अध्यक्ष जनाब सैयद अफरोज अहमद का शुक्रिया अदा किया।


अपने प्रेरणा मलाई घटक से सम्मानित होने के बाद रियाज राजू की आंखों में खुशियों की आंसू छलक आई रियाज राजू ने कहा कि, क्या पता कैसे आंसू आँखों से टपकने लगी, उन्होंने बताया कि पहली दफा मुझे किसी स्टेज पर ऐसे सम्मान मिला है शायद इसी वजह से मेरी आंखों में आंसू आ गई। 
मैं हमेशा ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस के समर्थक मैं सोशल मीडिया में पोस्ट करता हूं और आगे भी करता रहूंगा और यह सम्मान जो मुझे मिला है यह सम्मान में पूरे आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक को समर्पित करता हूं

Republic Day 2021 Of Asansol | Asansol News

गुरुवार, 21 जनवरी 2021

शिक्षक समिति की ओर से अपूर्व मुखर्जी को किया गया सम्मानित

पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति की ओर से तृणमूल कांग्रेस के नए जिलाअध्यक्ष अपूर्व मुखर्जी     जी को संगठन के डिस्टिक प्रेसिडेंट श्री राजीव मुखर्जी के नेतृत्व में उन्हें बधाई दी गई तथा उनके मंगल भविष्य की कामना की गई।


सम्मान समारोह के बाद शिक्षकों के साथ बैठक भी हुई। इस बैठक में राजीव मुखर्जी ने सभी मुद्दों को उठाया और उसमें सबसे अहम मुद्दा सम्मान का था की शिक्षकों को सभी काम करने के बावजूद उचित सम्मान नहीं मिलता है उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है डिस्ट्रिक्ट मीटिंग में नहीं बुलाने का मुद्दा भी उठाया गया।

जिला अध्यक्ष श्री अपूर्व मुखर्जी ने कहा कि शिक्षक हमारी समाज की रीढ़ है मैं भी काफी इज्जत करता हूं शिक्षकों का। मेरे रहते संगठन में शिक्षकों का कभी भी अपमान नहीं किया जाएगा उन्हें उचित सम्मान और जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा सभी मुद्दों को मिल बैठकर हल कर लिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से आवाहन किया कि नए जोश के साथ मैदान में उतरे और ममता बनर्जी और उनके कामों का प्रचार प्रसार करें ममता बनर्जी से बड़ा कोई नहीं है हमारी नेत्री एक ही है और वह है ममता बनर्जी और उसी का केवल जिंदाबाद होना चाहिए। जितने भी सरकारी प्रकल्प है उस में शिक्षक की भूमिका को सराहा। कन्याश्री शिक्षा श्री सबूज साथी एससी एसटी ओबीसी सर्टिफिकेट बीएलओ ड्यूटी इलेक्शन ड्यूटी सब में शिक्षकों की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षकों को सभी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।

इस सम्मान समारोह तथा बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे राजीव मुखर्जी कलीमूल हक जगदीश चटर्जी जय देव विश्वास नुरुल हसन दीपेंन्दू शाहा शुजात हुसैन मुकेश झा विभिन्न ब्लॉकों के प्रेसिडेंट तथा संगठन के सैकड़ों शिक्षक गण

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू