शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

शिक्षक की भूमिका- बिप्लब झा


सही गलत में अंतर सिखाया तुमको,

बिना हार माने आगे बढ़ना सिखाया तुमको,

बेशक, माँ बाप ने चलना सिखाया है मगर,

यह शिक्षक ही होते हैं जिन्होंने, अपने पैरों पर खरा होना सिखाया तुमको।


डगमगाती राहों पर संभलना सिखाया तुमको,

अपने फैसले खुद ले सको, इस काबिल बनाया तुमको,

बेशक, माँ बाप ने बोलना सिखाया है मगर,

यह शिक्षक ही होते हैं जिन्होंने, कहाँ क्या बोलना है यह सिखाया तुमको।


दुनिया धोखा देना सिखाती है, इन्होंने भरोसा करना सिखाया तुमको,

रौशन मंज़िल का रास्ता इन्होंने दिखाया तुमको,

बेशक, माँ बाप के सामने बुरा बताते हो इनको मगर,

यह शिक्षक ही होते हैं जिन्होंने, मौत से डरना नहीं बल्कि मौत से लड़ना सिखाया तुमको।


और यह क्या, हाथ बांध दिए तुमने इनके?

हाथ में कलम पकड़ाकर जिन्होंने लिखना सिखाया तुमको,

मगर फिर भी विश्वास है हमें कि तुम कोई गलत काम नहीं करोगे,

क्योंकि ज़िन्दगी के हर पहलु का मतलब, इन्होंने ही सिखाया तुमको।


बिप्लब झा
आसनसोल पश्चिम बंगाल


               

शिक्षा दिवस पर कविता- रचना मिश्रा

 कोटि कोटि बंदन


तेरे चरणों में गुरुवर मेरा कोटि कोटि बंदन। 

तेरे चरणों में गुरुवर मेरा कोटि कोटि बंदन। 


तु ने लिखना पढना सिखाया। 

तु ने अच्छे बुरे का भेद बताया। 

अक्षरों का ज्ञान देकर मुढता का पद छोड़या। 


तेरे चरणों में गुरुवर मेरा कोटि कोटि बंदन। 

तेरे चरणों में गुरुवर मेरा कोटि कोटि बंदन।


तु ने ही सदर्माग पर चलना  सिखाया। 

तु  ने   ही  सद्कर्म   करना    सीखाया।

ज्ञान का वरदान देकर जीवन में ज्योति जगमगाया।। 


तेरे चरणों में गुरुवर मेरा कोटि कोटि बंदन। 

तेरे चरणों में गुरुवर मेरा कोटि कोटि बंदन।। 


कभी डांट कर कभी दुलार कर। 

कभी सराहनाकर कभी खेलकर। 

अपने आशिर्वाद का वरदान देकर पथ प्रदर्शन किया।। 


तेरे चरणों में गुरुवर मेरा कोटि कोटि बंदन। 

तेरे चरणों में गुरुवर मेरा कोटि कोटि बंदन।

                     


रचना मिश्रा
पटना (बिहार)


गुरुवार, 3 सितंबर 2020

शिक्षा दिवस पर कविता- नेहा भगत

 गुरु 

गुरु जिसने मुझे चलना सिखाया ,

सही गलत शब्दों की पहचान करवाया,

 गुरु ने हमें आत्मविश्वास बनाया, 

इस दुनिया में एक पहचान दिलवाया, 

गुरु ने जात-पात से ऊपर उठकर हम सबको

 एक समान बनाया ,

गुरु ने सच के लिए बोलना और सही राह में 

चलना सिखाया,

गुरु ने हमारे गुण को निखार कर इस दुनिया में

 एक नई पहचान दिलवाई,

 गुरु सागर है ज्ञान का भंडार है,

 उनके नूर से हर कोई रोशन है, 

गुरु हर क्षेत्र में हमें सफल बनाता है,

 जीवन में सही मार्ग दिखाता है, 

गुरु ही है हर मुश्किल प्रस्थिति से लड़ना सिखाता है,

जिंदगी में जीत की राह दिखाता है,

 गुरु ही है जो अंधेरे में भी हाथ पकड़ कर,

 रोशनी की ओर ले जाता है ,

गुरु ही है भगवान समान हमारे ,

भविष्य को उज्जवल बनाता है, 

गुरु शत-शत प्रणाम l

नेहा भगत 

पानागढ़ बुधबुध पूर्व बर्दवान पश्चिम बंगाल



Asansol News |

चित्तरंजन देशबंधु महाविद्यालय स्थापना दिवस

 3 सितंबर 1973 चित्तरंजन देशबंधु महाविद्यालय स्थापना दिवस सेई अपोलोखे अ.ज.

चित्तरंजन देशबंधु कॉलेज r 47 tomo बर्थडे सेलिब्रेशन कोरा होलो कॉलेज कैम्पस एक देशबंधु महाविद्यालय त्रिणमूल चतरा परिषद छात्र संघ r pokho ake,




कोरोनम मुहमारी स्थिति ए स्टूडेंट्स आर सोशल डिस्टेंस मेने प्रोग्राम टा पालोन कोरा होय, ओनो बोचोर बोरो कोरे प्रोग्राम पालोन कोरा होटो किंटू आई ईयर चोटो कोरे पलोन कोरा होचे।

Tachara Prakton Rastrapati Pranab Mukherjee 31 अगस्त मृदुर पोर अनार चोबाइट मल्लो डान, सरोधा जानो होय।

सर डेर मोदो थेके मलोडन कोरलेन तीर्थ कुमार मोंडल, अपोस्टिट चिलन सर सिबा प्रसाद मोंडल, तुषार कांति घोष, सुशांत सर। कॉलेज somondhe chatra chatrider uddese bolen Chatra Chatrira riti moto class a asar jonno, thik moto porasona chaliye jaoar jonno ey College ake bohu chatra chatra valo jaigai job peyechen, noun chatra chatrider agiye aste.obe, students hob। कॉलेज एक आसनसोल एक वोर्टी होए लोकल कॉलेज एक ना होए तेर खोव प्रोकास कोरेन,



Tachara College r kichu valo chatra chatri der ke Sombordhona deoa hoy College r jonno valo kaj korar jonno,

उपोषित चीलन सालनपुर ब्लॉक तृणमूल चतरा परिषद के अध्यक्ष मिथुन मोंडल, श्यामल रोउत, सौरभ चौधरी, अमिताव विश्वास, अभि चक्रवर्ती, प्रसेनजीत चटर्जी, संजुक्ता, देबब्रत बोना मोंडल, श्राबनी मजुमदार, जोइता मित्रा, जयंत मित्रा, जयंत मित्रा

बुधवार, 2 सितंबर 2020

Asansol News | आज की रुबरू

breaking News- सुबह सुबह बच्चा हुआ गायब

रानीगंज के साहेबगंज इलाके मे रहने वाला एक बच्चा बुधवार  सुबह से ही घर के सामने से गायब हो गया था।



लापता बच्चे का नाम सुदीब दास उर्फ आबिद है । घटना की जानकारी देते हुए गुमशुदा बच्चे की मा कंचन दास ने बताया कि उनका बच्चा बुधवार  सुबह  पड़ोस के लिचो नाम के एक बच्चे के साथ खेल रहा था । कुछ देर बाद लिचो तो अपने घर वापस चला गया लेकिन सुदीब दास घर वापस नही लौटा । इसके उपरांत घरवालों ने हर जगह  बच्चे की तलाश शुरू कर दी ।

उन्होंने पास के ही एक तालाब मे भी तलाश की पर बच्चे का कुछ पता नहीं चला । पुलिस के आने के बाद एकबार फिर चारों तरफ बच्चे की तलाश की गयी मगर इसबार भी निराशा ही हाथ लगी । हालांकि बच्चे की तलाश जारी रही । आखिरकार गुरुवार को  सुदिब की लाश मेजिया नदी से बरामद की गयी । स्थानीय लोगों मे इसबात को लेकर काफी हैरानी है । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । घटना से इलाके मे शोक की लहर दौड़ गई है ।

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

Asansol News | पेय जल को ले कर लोगों ने किया हल्ला बोल

राशन कंट्रोल में सामाजिक दूरी का उड़ाया जा रहा है धज्जियां

 कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए बंगाल सरकार की तरफ से हर कोशिश की जा रही है इसका असर गरीब मजदूर जो 1 दिन में कमाते हैं और खाते हैं इन पर पड़ी है जिस तरह से लॉक डॉन की प्रक्रिया बढ़ रही है रोजाना कमाने खाने वालों पर आफत की पहाड़ टूट पड़ी है इसी को मद्देनजर रखते हुए बंगाल सरकार की तरफ से हर राशन कंट्रोल में बंगाल सरकार अनाज मुहैया करवा रही है जो बिल्कुल मुफ्त है मंगलवार हमारे संवाददाता ने रानीगंज के हसीना मोड़ के पास संजीव दे राशन कंट्रोल का जायजा किया लोग राशन लेने के लिए लाइन में खड़े थे लेकिन सबसे बड़ी बात यह कि जो भी लोग राशन लेने के लिए आए थे



 उनमें बहुत कम लोग मास्क का पहने हुए थे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे जब हमारे संवाददाता ने राशन कंट्रोल के एक कर्मचारी सुशांतो से पूछा तो वह कह रहे हैं कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं

सोमवार, 31 अगस्त 2020

समाजसेवा कार्यों में शिक्षक संगठन के बढ़ते कदम।

नवंबर माह से शुरू होकर कोरोनावायरस मार्च तक लगभग विश्व के सभी भागों में फैल गया । भारत भी इससे अछूता नहीं रहा, मार्च महीने के 24 तारीख से Lockdown की शुरुआत हुई। सभी अपने घरों में कैद हो गए हवाई जहाज, ट्रेन, बस, बाजार, स्कूल कॉलेज सभी बंद हो गए लोगों की दिनचर्या बदल गई, लॉक डाउन की वजह से मजदूरों को अपने काम से हाथ धोना पड़ा,  गरीबों के घर की परेशानियां बढ़ गई खाने के लाले पड़ने लगे।




इसी करोना काल के दूसरे लाॅक  डाउन से पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति जो कि एक शिक्षक  संगठन है और जिनके डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट श्री राजीव मुखर्जी है, उन्हीं के नेतृत्व में अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की शुरुआत की। ममता बनर्जी के आह्वान पर संगठन ने स्कूल के शिक्षकों से 'CM Relief Fund' के लिए चंदा इकट्ठा करना शुरू किया। स्कूल बंद होने के बावजूद 10 दिनों के अंदर 17 लाख रुपया जमा कर एक रिकॉर्ड बनाया। इन 17 लाख रुपयों को संगठन के अभिभावक मार्गदर्शक श्री अशोक रूद्र के हाथों 'CM Relief Fund' में जमा कराया गया।



 संगठन के अभिभावक श्री अशोक रुद्र के सलाह पर संगठन में यह निर्णय लिया गया कि हम लोग गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएंगे। इसके लिए घाघर बूड़ी मंदिर प्रांगण को चुना गया, यह भी निर्णय लिया गया कि हर दिन एक स्कूल यूनिट, डेढ़ सौ पैकेट भोजन की व्यवस्था करें। मंदिर प्रांगण में यह कार्यक्रम लगातार 20 दिनों तक चलता रहा उसके बाद 12 दिनों तक लगातार स्टेशन रोड डीआरएम ऑफिस के आसपास में यह कार्यक्रम चला।इस कार्यक्रम में संगठन के शिक्षकों ने जमकर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बी बी कॉलेज के TMCP इकाई के छात्रों ने भी खूब पसीना बहाया।


हम यहीं नहीं रुके बर्नपुर इलाके के गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच 500 पैकेट खाद्य सामग्री का वितरण श्री अशोक रूद्र महाशय के सहयोग से किया गया। बर्नपुर के साथ-साथ आसनसोल, रानीगंज, जमुरिया, कांकसा ब्लॉक में भी खाद्य वितरण सामग्री का कार्यक्रम चला। दुर्गापुर ब्लॉक में खाद्य सामग्री के साथ-साथ बच्चों में खाता कॉपी पेन ड्राइंग बुक सैनिटाइजर मास्क किताबें इत्यादि भी वितरित की गई।

इसी समय कोरोना काल की इस विकट परिस्थिति में रक्त की कमी हो गई तब संगठन ने दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन कर 60 यूनिट रक्त इकट्ठा कर ब्लड बैंक में जमा कराया गया। एक रक्तदान शिविर का आयोजन आसनसोल में और दूसरा दुर्गापुर में आयोजित किया गया। कई शिक्षकों ने कोरोना वॉलिंटियर का कार्य किया।


इसी बीच शांति नगर विद्या मंदिर की ओर से बडथल, बुधा ग्राम, दुबे पाड़ा, राम बांध, और शांति नगर में 10 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा हमारे संगठन के अभिभावक अशोक दा और दिब्येन्दु साहा ने मिलकर तैयार किया। इस कार्यक्रम में हर जगह 2 दिन बच्चों को कॉपी-पेंसिल कलम-ड्राइंग बुक दिया गया, बच्चों और उनके अभिभावकों को कोरोना काल में कैसे रहा जाता है, बीमारी से बचने के उपाय बताए गए तथा हर दिन 200 बच्चों और उनके अभिभावकों को भोजन का पैकेट वितरित किया गया। बड़थल ग्राम में ही 2 दिन शांति नगर विद्या मंदिर के शिक्षक-शिक्षिकागण वहां जाकर बच्चों को पढ़ायें।
 यह कार्यक्रम भी काफी सफल रहा, चारों ओर से बहुत सराहना मिली।



इसी बीच ममता बनर्जी की पुकार पर आम्फान पीड़ितों की सहायता हेतु संगठन आगे आया और चंदा इकट्ठा करना शुरू किया और निर्णय लिया गया कि शिक्षक संगठन का एक दल सुंदरवन इलाके में जाकर वहां खाद्य सामग्री वितरित करके आएगा। इसी तरह हुआ भी, करीब तीन लाख की राहत सामग्री पैकेटिंग करके वहां के लोगों में राजीव मुखर्जी के नेतृत्व में  संगठन के शिक्षकगण सुंदरवन इलाके के गाजी खाली और बामनिया इलाके में गए एवं खाद्य सामग्री वितरित करके वापस आए।

उसके बाद कुल्टी ब्लॉक में कम्युनिटी किचन का शुभारंभ किया गया जो लगातार 15 दिनों तक चला, यहां भी संगठन को लोगों से बहुत प्रशंसा मिली।


संगठन को लगा कि अभी और कुछ करना है, बैठे नहीं रहना, इसलिए ये निर्णय लिया गया कि आसनसोल सब डिवीजन के प्रत्येक ब्लॉक में 4 दिन अलग-अलग जगहों में 'Health Awareness And Mask Distribution' का कार्यक्रम किया जाए और हर ब्लॉक में 2000 मास्क वितरित किया जाए। यह कार्यक्रम भी हम लोगों ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।
राखी पूर्णिमा के दिन ममता बनर्जी के आह्वान पर हाटन रोड बस स्टैंड के पास राखी की जगह लोगों को मुंह पर मास्क बांधा गया। पुलिसकर्मियों और कोरोना योद्धा को गुलाब का फूल और मिठाई का पैकेट देकर संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।
जुलाई माह में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक का रिजल्ट का प्रकाशन हुआ, बांग्ला हिंदी और उर्दू माध्यम से जो जिले में अव्वल आए थे उनके घर जाकर संगठन की ओर से उनको सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
तीन-चार महीनों के कामों को देख कर हमारे मंत्री श्री मलय घटक, मेयर श्री जितेंद्र तिवारी जी, विधायक विधान उपाध्याय, विधायक उज्जवल चटर्जी, विधायक तापस बनर्जी और पार्टी के स्टेट सेक्रेटरी शिवदासन दासु दा ने खूब प्रशंसा की। कुल्टी के विधायक उज्जवल चटर्जी और बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय जी तो खुद कार्यक्रम में शामिल होकर शिक्षकों का साथ दिया । शिक्षकों के साथ मिलकर लोगों को खाना खिलाये और लोगों के बीच मास्क बांटे।
द्वितीय चरण में फिर संगठन की ओर से 4 लाख 10 हजार  इकट्ठा कर ADM(शिक्षा)-श्री प्रशांत मंडल के हाथों चेक के माध्यम से 'CM Relief Fund' मे जमा कराया गया।
इन 5 महीनों में शिक्षक समाज की ओर से जितना सामाजिक कार्य किया गया उतना पहले कभी भी देखा नहीं गया। शिक्षकों ने जमकर हिस्सा लिया और रात दिन एक कर दी इन सब के लिए । हमारे संगठन के अभिभावक मार्गदर्शक श्री अशोक रूद्र महाशय जी का नाम विशेष रूप से लेना चाहूंगा क्योंकि हर तरह के कार्यक्रम के लिए हमेशा इन्होंने ही प्रेरित किया और सहयोग दिया।



मैं अपने संगठन के डिस्ट्रिक्ट  प्रेसिडेंट श्री राजीव मुखर्जी की भी सराहना करता हूं कि इन्होंने अपने नेतृत्व का सही ढंग से उपयोग करके हर कार्य को सफलतापूर्वक अपने अंजाम तक पहुंचाया।
यह लेख अधूरा माना जाएगा जब तक संगठन के सक्रिय सदस्यों का जिक्र ना हो जिन्होंने कोरोना से डरे बिना, किसी के सुने बिना, अपने स्वास्थ्य की चिंता छोड़ संगठन के साथ रहे और हर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया उनके नाम निम्न है - संगठन के वर्किंग प्रेसिडेंट डॉक्टर कलीमूल हक, नुरुल हसन, दिब्येन्दु साहा, कमल मुर्मू, जगदीश चटर्जी, अद्वैत कोनार, रामप्रकाश भट्टाचार्य, सुमित राय, जय देव विश्वास, उधास चटर्जी, गांधी प्रसाद नोनिया ,श्रीकांत दास, राजेश पासी ,मोहम्मद इमरान, पथिक बंधु, दीपिका रॉय, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शमीम, राजकुमार रजक, जयंत मंडल, शूभो चटराज,अरधेन्दू राय, जितेंद्र पांडे।
शिक्षक समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने वाला व्यक्तित्व होता है। शिक्षक ही समाज का  आईना होता है और सही मायने में कहा जाए तो शिक्षक ही समाज का शिल्पकार और मार्गदर्शक होता है। इन्हीं कथनों को पूरा करते हुए हमारा संगठन आगे बढ़ रहा है।
  चार -पांच महीनों में संगठन के कार्यों को एक सूत्र में पिरोने का एक छोटा सा प्रयास मात्र है। । 


आप सभी को मुकेश झा का प्रणाम। 

Asansol News | August Last Lock Down

Asansol News | August Last Lock Down

रविवार, 30 अगस्त 2020

शिल्पांचल में श्रद्धा और अकीदत के साथ मातम का पर्व मुहर्रम का किया गया पालन

पुरे विश्व के साथ साथ पश्चिम बंगाल के शिल्पांचल मे भी मुसलमानों का पवित्र त्यौहार मुहर्रम पुरी श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। 



हालांकि इस साल कोरोना के कारण अन्य सालों की तरह सड़को पर श्रद्धालुयो की भीड़ नहीं दिखा। सरकार के स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पालन करते हुए सोशल डिसटेनसिंग का पालन करते हुए ही मुहर्रम मनाया गया।



 दरअसल मुहर्रम मुसलमानों के हिजरी कैलेडर के मुताबिक पहला महिना है । यह गम का त्यौहार है ।  इसी महीने हजरत इमाम हुसैन और हजरत हसन हुसैन को करबला में शहीद कीये जाने की याद मे यह त्यौहार मनाया जाता है। 



पश्चिम बंगाल और भारत की गंगा जमनी तहजीब के मुताबिक मुहर्रम के पवित्र त्यौहार मे भी शिल्पांचल के सभी समुदायों के लोगों ने शिरकत करते हैं




 

जो बेजुबां का दर्द समझे वही इंसान है

  • रानीगंज की सामाजिक संस्था व्हायसलेस के सदस्यों द्वारा मुसलसल ऐसी ही मिसाले कायम की जा रही है। 
  • विदित हो कि इस संगठन की तरफ से रोज़ाना शहर की सडकों पर घुमते कुत्तों को खाना खिलाया जाता है।


  • शनिवार को इस संगठन की तरफ से करीब 250 कुत्तों का इलाज कीया गया । संगठन के सदस्यों ने इस कोरोना काल मे भी शहर के विभिन्न इलाकों मे घुम घुम कर जहां भी कीसी बेजुबान को तडपते देखा उसका इलाज कीया गया । इस संदर्भ मे संगठन के अध्यक्ष सौरव मुखर्जी ने कहा कि जब एक बेजुबान जानवर बीमार होता है तो वह किसी को भी अपनी तकलीफ नही बता पाता । 


  • इंसान तो अपना इलाज करा सकते हैं मगर यह बेजुबान किससे अपना दर्द साझा करें । इसी वजह से यह बेहद जरुरी है कि जिस तरह इंसान अपनी देखभाल करते हैं उसी तरह इन बेजुबानो की भी मदद की जाएजाए। 

शनिवार, 29 अगस्त 2020

Asansol News | आज की रुबरू

200 विद्यार्थियों में शिक्षा और स्वास्थ्य सामग्री वितरित -WBTSTA

कोरोना काल के इस विकट परिस्थितियों में सही मायने में सबसे अधिक नुकसान बच्चों को ही हुआ है। उनके स्कूल बंद हो गए उनके खेलने के मैदान बंद हो गए घर से निकलना बंद हो गया हर तरह से वे घर में रहने के लिए विवश हो गए। अपने दोस्तों के साथ खेलना, स्कूल में मस्ती करना ट्यूशन जाना सब छूट गया।



यह सब बातों को ध्यान में रखते हुए शनिवार शांति नगर विद्या मंदिर उच्च बालिका विद्यालय और शांति नगर विद्या मंदिर परिवार की ओर से नवम एवं दशम श्रेणी के छात्र छात्राओं को प्राइमरी स्कूल के स्टेट प्रेसिडेंट शांति नगर विद्या मंदिर के स्कूल प्रेसिडेंट अशोक रूद्र की अनुप्रेरणा और सहयोग से 200 बच्चों में शिक्षा और स्वास्थ्य सामग्री वितरण की गई।

राहत सामग्री में खाता पेन, जेमिति बॉक्स, पेन, पाउच सैनिटाइजर, मास्क छात्राओं के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सामग्री और सजेशन बुक दिया गया।



 इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे-अतिरिक्त जिला शासक(शिक्षा)- प्रशांत मंडल, डी आई ऑफ स्कूल( secondary)- अजय पाल, हीरापुर सर्कल(S.I)- अरिजीत मंडल, WBTSTA (district President)- राजीव मुखर्जी, हीरापुर( OC)- सुमेंद्र नाथ, प्रधानाध्यापक, दीपेंदु शाह प्रधानाध्यापक, शैलेंद्र सिंह, शिक्षक मुकेश झा, जयंतो मंडल श्रीकांत दास रथीन मजूमदार इत्यादि।



विद्यालय की प्रधानाध्यापिका देबजानी मुखर्जी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सबों को धन्यवाद दिया और आभार जताया

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

WBTSTA ने इस बार 4 लाख 10 हज़ार रुपए का सहयोग पश्चिम बंगाल सरकार को किया।

शुक्रवार पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति (WBTSTA) के द्वारा द्वितीय चरण में कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए



 पश्चिम बंगाल सरकार को सहयोग के रूप में 4 लाख 10 हज़ार रुपए का चेक अशोक रूद्र और राजीव मुखर्जी के नेतृत्व में ADM(Education) प्रशांत मंडल के हाथों में सौंपा गया। गौरतलब यह है कि पहले चरण में भी 17 लाख रुपए का चेक इस संगठन के अभिभावक और मार्गदर्शक अशोक रूद्र के हाथों से 'CM Relief Fund' में जमा कराया गया था।



शिक्षक संगठन की ओर से मुख्य रूप से उपस्थित थे- दीपेंदु शाह, नुरुल हसन, सुमित राय, मुकेश झा, शुजात हुसैन, जयंत मंडल, महेश बिंन्द इत्यादि।

मंगलवार, 25 अगस्त 2020

Asansol News | आज की रुबरू

शिक्षकों द्वारा माक्स वितरण -कुल्टी

मंगलवार पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति की ओर से कुल्टी ब्लॉक के चिनाकुडी के सुंदर चौक के आस-पास Health 'Awareness And Mask Distribution'का कार्यक्रम किया।


यहां पर लोगों को संगठन के शिक्षकों के द्वारा समझाया गया कि करोना काल में कैसे रहा जाता है और कैसे इससे बचा जा सकता है। कुल 300 लोगों को मार्क्स वितरण किया गया जो मास्क नहीं पहने हुए थे और रोड पर आवा-जही कर रहे थे।


 इस कार्यक्रम में कुल्टी विधायक उज्जल चटर्जी भी उपस्थित थे उन्होंने वहां पर शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया। संगठन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट श्री राजीव मुखर्जी ने इस सामाजिक कार्यक्रम के लिए शिक्षकों को धन्यवाद दिया आभार जताया।

शनिवार, 22 अगस्त 2020

Asansol News | Asansol Sitla Handicapped | गणेश चतुर्थी

मंत्री और शिक्षकों का बैठक

शनिवार आसनसोल उत्तर विधानसभा के विधायक और राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक


और पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति से जुड़े हुए शिक्षकों के साथ राजीव मुखर्जी के नेतृत्व में कल्याणपुर हाउसिंग के शुभम मैरिज हॉल में एक बैठक हुई। 



बैठक में शिक्षकों पर अहम चर्चा हुई, शिक्षा सुधार और शिक्षा जल कल्याण में भी सुधार की चर्चा हुई। 

शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

शिक्षकों को दिया गया ऑनलाइन वर्चुअल ट्रेनिंग

बुधवार online वर्चुअल ट्रेनिंग कुल्टी सर्किल के स्कूल इंस्पेक्टर सजल मंडल द्वारा कुल्टी के सभी प्राइमरी स्कूल को दिया गया। कोरोना महामारी में किस प्रकार सरकारी लाभ जैसे कन्या श्री राशि, शिक्षा श्री और मेनोरटी (ऐक्या श्री) छात्र-छात्राओं को मिल सके।



इस कार्यक्रम में सजल मंडल की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही है। इस कार्यक्रम में दिलीप गिरी, सजल मंडल, दिलीप गिरी, अर्पण भट्टाचार्जी, सोमनाथ डे, अनिल नोनिया ब कुल्टी ब्लॉक सभी शिक्षकों की उपस्थिती थी। 

गुरुवार, 13 अगस्त 2020

विधायक ने रखी तृणमूल कांग्रेस की बैठक

 बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय की मौजूदगी में सालानपुर ब्लॉक के बसुदेबपुर ग्राम पंचायत के तहत जेमहारी कम्युनिटी हॉल में कर्मियों के साथ बैठक हुई।



 विधायक ने क्षेत्र में लोगों के फायदे और नुकसान के बारे में चर्चा की। मूल रूप से इस इलाके में पीने के पानी की समस्या की बात उठी । ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि यह समस्या बहुत जल्द हल हो जाएगी। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता दिलीप मंडल लंबे समय से शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। विधायक ने खुद उनके घर जाकर दिलीप बाबू से मुलाकात की और उनके परिवार के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह किसी भी कठिनाई में उनके साथ हैं।

 इस संदर्भ में बाराबनी विधायक ने कहा कि चुनाव आगे हैं इसलिए संगठन को मजबूत बनाने और मजबूत करने के लिए हर क्षेत्र में कर्मचारी बैठकें की जा रही हैं। और इस क्षेत्रो के घर घर घूम सब की समस्या के समाधान के ल

लिए इस क्षेत्र का दौरा करूँगा में।

बुधवार, 12 अगस्त 2020

Asansol News | Nand Bihari Yadav | Bhola Singh

Asansol News | Nand Bihari Yadav | Bhola Singh

यदुवंश पूरे ब्रह्मांड का सबसे पवित्र कूल और यादव धर्म है -नंद बिहारी यादव

भगवान श्री कृष्ण लोक सांस्कृतिक संबंध श्री कृष्ण सेना के तत्वाधान में आज बराकर के करीब बंगाल नैनी जेल खटाल में यादव समाज के सौजन्य से भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि बताओ समाज के संस्थापक संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता नन्द बिहारी यादव कार्यक्रम का उद्घाटन किए एवं साथी सात अन्य प्रमुख लोगों में काशीनाथ यादव निरंजन यादव संजीव यादव रंजीत आनंद गोप तथा समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे






 इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थापक संरक्षक श्री नंद बिहारी यादव ने कहा कि यादव समाज में भगवान श्रीकृष्ण "लेकर धर्म सत्य न्याय की रक्षा करके पूरे संसार में यदुवंश की गरिमा और गौरव को बढ़ाया श्री यादव ने यादव समाज के लोगों को सत्य न्याय धर्म के पथ पर चलने एवं श्री कृष्ण के आदर्श के जीवन में अनुपालन करने का अपील किया श्री यादव ने आगे कहा भगवान श्री कृष्ण की एक धर्म को स्थापित किए थे जिस धर्म का नाम वैदिक सनातन ही रहा है और उसमें प्रकृति देवी देवता के समान है और कर्म ही धर्म है इसलिए भगवान श्री कृष्ण के मानने वाले लोगों को ढोंग आडंबर और अंधविश्वास से बचना चाहिए उन्होंने समाज के लोगों को शिक्षा और अच्छे कर्म करने के ऊपर बल दिया

शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ो से प्रशासन ने स्वेब टेस्टिंग को ब्लॉक स्तर पर शुरू किया

 


राहुल तिवारी-

सालानपुर ब्लॉक के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन कोरोना के नए मरीज मिलने से प्रशासन को चिन्ता में डाल दिया है । कोरोना संक्रमण को रोकथाम के उद्देश्य से सालानपुर क्षेत्र में पंचायत स्तरों की स्वेब टैस्टिंग की शुरुवात शुक्रवार सुबह रूपनारायणपुर नंदनकी हॉल मैं की गई, जाँच में रूपनारायणपूर के बाजारों में सब्जी विक्रेता और दुकानदार को मुख्य रूप से सामिल किया गया है



 । कुछ दिनों पहले रूपनारायणपुर ग्रामपंचायत में कुछ कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने से क्षेत्र में ओर भी संक्रमित मरीजो के मिलने की आशंका बढ़ जाती है । इसलिए प्रशासन द्वरा स्वेब जाँच की सात दिनों की सूची में 6 , 7 अगस्त को सालानपुर के रूपनारायणपुर नंदनिक हॉल मैं गुरूवार और शुक्रवार, 10 अगस्त सोमवार रूपनारायणपुर ग्रामपंचायत स्वास्थ केन्द्र, 11 अगस्त मंगलवार जितपुर उत्तरामपुर ग्रामपंचायत स्वास्थ केन्द्र, 12 अगस्त बुधवार सालानपुर ग्रामपंचायत स्वास्थ केन्द्र, 13 अगस्त गुरुवार अल्लाडीह ग्रामपंचायत स्वास्थ केन्द्र, 14 अगस्त देन्दुआ ग्रामपंचायत स्वास्थ केन्द्र पर प्रतिदिन केन्द्रों से 50 लोगो की स्वेब जाँच होगी ।

गुरुवार, 6 अगस्त 2020

हिंदू-मुस्लिम देश की दो सुंदर सी आंखें है -जिशान कुरैशी



भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कुल्टी मंडल 2 के अध्यक्ष जिशान कुरैशी ने भारत के तमाम लोगो से हाथ जोड़ कर निवेदन किया है कि हम सब सर्वप्रथम भारत माँ के संतान है। 



मेरा आप सब भाई-बहन, चाचा-चाची से अपील है कि आप लोग कोई ऐसा काम न करे जिससे भारत का नुकसान हो . सभी भारत के हिंदू-मुस्लिम देश की दो सुंदर सी आंखें है , भारत की फिज़ाओं में भाईचारे वाली महक है आप लोग कोई ऐसा काम न करे जिससे भारत की फिज़ाओं से भाईचारे वाली महक खराब हो . सोशल मीडिया पर अफ़वाहों का प्रचार ना करें या कुछ ऐसा ना लिखे जिससे देश की ऐकता को नुसकान हो कोई भी मज़हब नही सिखाता आपस में बैर रखना हिन्दी हैं हम वतन हैं हिन्दुस्तान हमारा . यदि कोई सोशल मीडिया पर कुछ गलत पोस्ट भी करता है तो उसको पागल समझ कर इग्नोर कर दो लेकिन जवाब मत दो. और जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हिंदू मुस्लिम की 500 साल की लड़ाई खत्म कर दिये तो क्या हम भारतीय लोग मोदी जी का छोटा सा सहयोग करके उनका मदद नही कर सकते . हम सभी देशवासी को समाज में जो गंदे कीड़े है उसको निकल फेक देना चाहिए. वैसे भी मोदी जी सबका साथ सबका विकास, जन-जन पर विश्वास पर काम करते है...

Asansol News | बाजारों में छापेमारी अभियान, अफरा-तफरी का माहौल | Fire Fl...

भाजपा और सीपीएम पार्टी छोड़ 60 परिवारो ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन



राहुल तिवारी-
बाराबनी ब्लॉक अंतर्गत  पुचरा ग्रामपंचायत के डंगाल पारा, रुइदास पारा और बाउरी पारा के 60 परिवारों ने भाजपा और सीपीएम पार्टी छोड़ बाराबनी बिधायक बिधान उपाध्याय के हाथों तृणमूल कांग्रेस पार्टी के झण्डा थाम पार्टी की सदस्यता ली।


बाराबनी बिधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता जानती है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी एकमात्र पार्टी है जो राजनीति से हटकर बिकाश कार्यो पर ध्यान देती है । आज इस क्षेत्र की जनता जो अन्य पार्टीयो से जुड़ी थी हमारे माननीय मुख्यमंत्री के बिकाश कार्यो से प्रभवित हो कर आकाश बाउरी, रोहित बाउरी, निर्मल बाउरी और अन्य लोगो ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है । में सभी लोगो का पार्टी में स्वगत करता हूँ ।
मौके पर बारबानी ब्लॉक अध्यक्ष अशीत सिंह, पुचरा ग्रामपंचायत प्रधान सुकुमार पाल, उप प्रधान पार्थो सारथी मुख़र्जी उपस्तिथ रहे ।

बुधवार, 5 अगस्त 2020

एथोड़ा गाँव में पेयजल समस्या को दूर करते हुए, विधायक ने आपना वादा को पूरा किया

राहुल तिवारी
 बाराबनी के विधायक कुछ दिनों पहले "दीदी के बोलो" कार्यक्रम के अवसर पर सालानपुर ब्लॉक के एथोड़ा ग्राम पंचायत के तहत अंगरिया गाँव के मोल्लापाड़ा का  दौरा किये थे । गाँव के लोगों ने पेयजल की समस्या बिधायक के सामने रखी । बिधायक ने तत्काल  समस्या का समाधान का आश्वासन देते हुए । सालानपुर पंचायत को निर्देश दिया । 


बुधवार की सुबह बिधान उपाध्याय सालानपुर ग्रामपंचायत अंतर्गत एथोड़ा के अंगरिया गांव के मोल्लापाड़ा पेयजल आपूर्ति के लिए पाईपलाइन का उद्घाटन किया ।
 ग्रामीण पेयजल मिलने से काफी प्रसन्न दिखे और सभी ने बाराबनी बिधायक को इसके लिए धन्यवाद दिया ।
बाराबनी के विधायक बिधान उपाध्याय ने कहा, "मैं कुछ दिन पहले 'दीदी के बोलो' कार्यक्रम के अवसर पर गांव का दौरा करने आया था। 


गांव के लोगों की मुख्य मांग पेयजल और सड़कों की थी । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से प्रेरित एथोड़ा गाँव के मोल्लापाड़ा(CFCG) निधि से पीएचई विभाग के सहयोग से पाइपलाइन के माध्यम से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है । 7 दिनों के भीतर इस गांव की सड़क को भी बनाया जाएगा और कुछ लोगों को जिनके घरों में समस्या है, उन्हें जल्द से जल्द मकान उपलब्ध कराने की कोशिशि की जा रही है ।
विधायक के साथ जिला परिषद सदस्य मोहम्मद अरमान, जिला परिषद सदस्य कैलासपति मंडल, सलानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव भोला सिंह, बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महासचिव माधव तिवारी उपस्तिथ रहे ।

अगस्त महीने का लॉकडाउन पहले दिन सभी सीमावर्ती इलाकों पर बंगाल पुलिस रही सख्त

 पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की कोरोना संक्रमण की रफ्तार को कम करने के उद्देश्य से अगस्त महीने मैं 7 दिनों की लॉकडाउन घोषणा के पहले दिन पाँच अगस्त बुधवार झारखण्ड से लगते हुए सिमा के सालानपुर के रूपनारायणपुर चैक नाक, 


कल्याणश्वारी नाका एंव कुल्टी थाना क्षेत्र डिबुडीह चैक पोस्ट पर बंगाल पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई ।
प्रत्येक यात्री वाहनों के जाँच के बाद जरूरी कारणों पर ही बंगाल में प्रवेश दिया गया ।

वही अन्य सभी जरूरी माल वाहकों वाहनों को की आवाजाही सामान्य ही रही ।

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

बालाकृष्ण के जन्मदिन पर मनाया गया जड़ी बूटी दिवस

मंगलवार पतंजलि योग समिति के धनवंतरी श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस के उपलक्ष में प्रतिवर्ष की तरह आज 4 अगस्त को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया






मंगलवार आसनसोल पतंजलि योग समिति के सभी योग शिक्षक एवं कार्यकर्ता गण आसनसोल राम जानकी मंदिर के प्रांगण में यज्ञ हवन करते हुए कई औषधीय फलदार  वृक्षारोपण  का कार्यक्रम सहित  गिलोय आदि का भी वितरण किया वहीं पतंजलि के योग गुरु श्री शंकर प्रसाद ने बताया कि गिलोय एक महत्वपूर्ण औषधीय है जिसे संस्कृत में अमृता या अमृत बल्ली के रूप में जाना जाता है वही बंगला में इसे गुणांची  कहते हैं  यह  बहुत ही कारगर औषधि है जो कई तरह की व्याधि को दूर करता है इसे लोगों को देकर इसके औषधीय गुणों की जानकारी दी गई
श्री प्रसाद ने बताया कि कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से और स्वामी रामदेव  जी के नित्य शिविर को देखकर गिलोय के महिमा के बारे में जानते हैं

डीभीसी ने मैथन और पंचीत डेम से 12 घण्टो में 23 हजार क्यूसीक जल छोड़ा गया।



राहुल तिवारी, सालानपुर: डीभीसी द्वारा मंगलवार सुबह मैथन और पंचित डेमो से 6 गेटो की सहायता से 12 घण्टो में लगभग 23000 क्यूसीक जल छोड़ा गया ।



झारखंड क्षेत्रो में कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण दामोदर नदी का जल स्तर लगातार बढ़ गया था जिसके बाद डीभीसी द्वरा  डेम का जल स्तर कम करने के लिए मैथन और पंचित से 3-3 गेट  खोल कर 23 हजार क्यूसीक जल छोड़ा गया । जिससे बंगाल के नदी से लगते निचले क्षेत्रो में बाढ़ जैसी हालात बन सकती है।
वही पश्चिम बंगाल प्रशासन को जल छोड़ने के बिषय में सोमवार ही जानकारी दे दी गई थी जिससे थाना से लेकर स्थानीय प्रशासन ने माइकिंग कर नदी के निचले क्षेत्रो में जाने से लोगो को बचने का निर्देश दिया ।

सोमवार, 3 अगस्त 2020

तृणमूल कांग्रेस द्वारा राखी उत्सव पर मिठाई के साथ पेड़ और सेनेटाइजर एंव मास्क का वितरण




राहूल तिवारी सालानपुर- सालानपुर तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार रक्षाबंधन के सुभ अवसर पर रूपनारायणपुर पार्टी कार्यालय में राखी उत्सव को मिठाई के साथ पेड़ और सेनेटाइजर एंव मास्क दे कर मनाया गया ।



कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मोहम्मद अरमान, सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, त्तृणमूल कांग्रेस ब्लॉक सचिव भोला सिंह, रूपनारायणपुर पंचायत प्रधान रानू रॉय और अन्य लोग उपस्तिथ  रहे । 



फाल्गुनी कर्मकार घासी ने कहा की इस साल कोरोना वायरस महामारी के वजह से पर्यवरण और खुद की सुरक्षा के लिए इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । जिसमें रक्षाबंधन की जगह मिठाई, सेनेटाइजर, मास्क, एंव पेड़ का वितरण किया गया ।

मंगलवार, 19 मई 2020

राजेश प्रसाद द्वारा वातावरण पर 6 उपाय/अनुरोध

एवियन सहित पृथ्वी पर सभी प्रकार के पशुधन के लिए चरम जलवायु परिवर्तन चुनौती बन रहा है, जो ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण सबसे लुप्तप्राय प्रजातियों में से एक हैं। अत्यधिक उच्च तापमान के कारण पक्षियों के अंडे उबलने वाले हैं।   हैचिंग चरणों में जाने से पहले, पक्षी का अंडा गर्मियों के दौरान चरम तापमान के कारण जीवन में स्थानांतरित होने की क्षमता खो देता है। यह वास्तव में पक्षियों की प्रजातियों के अस्तित्व के लिए एक बड़ी समस्या का विषय बन रहा है।  
 हम ने अपने स्वार्थी व्यवहार के कारण पेड़ काट दिए और उनकी जगह सड़क, इमारत और मनोरंजन की जगह ले ली।   घोंसले बनाने के लिए तोते, कबूतर, कौआ, चील, मोर और कई अन्य जैसे पक्षी अपना निवास स्थान खो चुके हैं।  अस्तित्व के लिए, इन पक्षियों ने इमारत की छत और खिड़कियां चुनी हैं, जो ईंटों, कांच और  अन्य धातुओं से बनी हैं। गर्मियों के दौरान, यह ध्यान में आया है कि कांच, धातु और इमारत की ईंटों का तापमान गर्म हो जाता है। इन स्थानों पर बने घोंसले पर रखे अंडे खराब होने लगते हैं क्योंकि तापमान अधिक होने के कारण वे लगभग उबल जाते हैं।   हम मानवों ने अपना घर ले लिया है और अब हम प्रजनन और पक्षियों के बच्चे पैदा करने की उनकी क्षमता ले रहे हैं।   चलो सब इसके बारे में सोचते हैं। आरामदायक जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए अरबों की अर्थव्यवस्था खर्च की जाती है। प्रत्येक नागरिक का पूर्ण समर्थन पृथ्वी के पर्यावरण को मित्रवत बनाने में योगदान दे सकता है।   



सभी से अपील-
1. प्रत्येक लोगों को एक पेड़ लगाना चाहिए
2. दोपहिया वाहनों वाले लोगों को 2 पेड़ लगाने चाहिए 
3. थ्री व्हीलर वाले लोगों को 3 प्लांट लगाने चाहिए
4. फोर व्हीलर (हल्के वाहन) वाले लोगों को 4 पेड़ लगाने चाहिए 
5. भारी वाहनों वाले लोगों को 5 पेड़ लगाने चाहिए 
6. हवा, पानी, मिट्टी और शोर पैदा करने वाले उद्योग से जुड़े लोगों को 20 -50 पेड़ लगाने चाहिए  

ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दों को हल करने के लिए, कोई विशेष धन, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की आवश्यकता नहीं है, हालांकि, पेड़ लगाने की शपथ प्रत्येक और हर एक के लिए वरदान बन सकती है। आइए सभी मिलकर इस धरती को बचाने के लिए एकजुट हों और पेड़ों को लगाकर इसे पशुधन बनाएं। 

BJP Ne 400 Logo Ko Khilaya Khana | Janwar Ki Jaan Bachane Agye Aye Docto...

फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू