मंगलवार, 26 जनवरी 2021

माइनॉरिटी सेल के ओर से सोशल मीडिया के दिग्गजों को किया गया सम्मानित।



 
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर पश्चिम बर्दवान तृणमूल माइनॉरिटी सेल के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन एटवाल मोड के विपरीत टैक्सी स्टैंड के पास हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के श्रम एवं कानून मंत्री श्री मलय घटक जी थे। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर तृणमूल कांग्रेस की जुझारू नेत्री सुजाता मंडल खां और नेशनल न्यूज़ चैनल पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से डिबेट में भाग लेने वाले जनाब तौसीफ अहमद खान  उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में कुछ लोगों और संस्था को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कामों के प्रचार प्रसार में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मुकेश झा को सम्मानित किया गया उनके साथ माधव दास और रियाज राजू को भी सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद झा जी ने कहा यह सम्मान सभी सोशल मीडिया के तृणमूल कार्यकर्ताओं को समर्पित है जो दिन रात ममता बनर्जी तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को निस्वार्थ भाव से प्रचारित करते हैं बीजेपी के आईटी सेल के धुरंधरों से लोहा लेते हैं और उनको उसी की भाषा में जवाब देते हैं। उन्होंने कहा यह सम्मान उनके अंदर एक नया जोश पैदा करेगा तथा दूसरों को प्रेरणा भी देगा। उन्होंने तृणमूल माइनॉरिटी सेल तथा उनके अध्यक्ष जनाब सैयद अफरोज अहमद का शुक्रिया अदा किया।


अपने प्रेरणा मलाई घटक से सम्मानित होने के बाद रियाज राजू की आंखों में खुशियों की आंसू छलक आई रियाज राजू ने कहा कि, क्या पता कैसे आंसू आँखों से टपकने लगी, उन्होंने बताया कि पहली दफा मुझे किसी स्टेज पर ऐसे सम्मान मिला है शायद इसी वजह से मेरी आंखों में आंसू आ गई। 
मैं हमेशा ममता बनर्जी व तृणमूल कांग्रेस के समर्थक मैं सोशल मीडिया में पोस्ट करता हूं और आगे भी करता रहूंगा और यह सम्मान जो मुझे मिला है यह सम्मान में पूरे आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक को समर्पित करता हूं

Republic Day 2021 Of Asansol | Asansol News

गुरुवार, 21 जनवरी 2021

शिक्षक समिति की ओर से अपूर्व मुखर्जी को किया गया सम्मानित

पश्चिम बंगाल तृणमूल माध्यमिक शिक्षक समिति की ओर से तृणमूल कांग्रेस के नए जिलाअध्यक्ष अपूर्व मुखर्जी     जी को संगठन के डिस्टिक प्रेसिडेंट श्री राजीव मुखर्जी के नेतृत्व में उन्हें बधाई दी गई तथा उनके मंगल भविष्य की कामना की गई।


सम्मान समारोह के बाद शिक्षकों के साथ बैठक भी हुई। इस बैठक में राजीव मुखर्जी ने सभी मुद्दों को उठाया और उसमें सबसे अहम मुद्दा सम्मान का था की शिक्षकों को सभी काम करने के बावजूद उचित सम्मान नहीं मिलता है उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है डिस्ट्रिक्ट मीटिंग में नहीं बुलाने का मुद्दा भी उठाया गया।

जिला अध्यक्ष श्री अपूर्व मुखर्जी ने कहा कि शिक्षक हमारी समाज की रीढ़ है मैं भी काफी इज्जत करता हूं शिक्षकों का। मेरे रहते संगठन में शिक्षकों का कभी भी अपमान नहीं किया जाएगा उन्हें उचित सम्मान और जगह दी जाएगी। उन्होंने कहा सभी मुद्दों को मिल बैठकर हल कर लिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से आवाहन किया कि नए जोश के साथ मैदान में उतरे और ममता बनर्जी और उनके कामों का प्रचार प्रसार करें ममता बनर्जी से बड़ा कोई नहीं है हमारी नेत्री एक ही है और वह है ममता बनर्जी और उसी का केवल जिंदाबाद होना चाहिए। जितने भी सरकारी प्रकल्प है उस में शिक्षक की भूमिका को सराहा। कन्याश्री शिक्षा श्री सबूज साथी एससी एसटी ओबीसी सर्टिफिकेट बीएलओ ड्यूटी इलेक्शन ड्यूटी सब में शिक्षकों की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षकों को सभी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।

इस सम्मान समारोह तथा बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे राजीव मुखर्जी कलीमूल हक जगदीश चटर्जी जय देव विश्वास नुरुल हसन दीपेंन्दू शाहा शुजात हुसैन मुकेश झा विभिन्न ब्लॉकों के प्रेसिडेंट तथा संगठन के सैकड़ों शिक्षक गण

रविवार, 10 जनवरी 2021

माकपा और कांग्रेस ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग-2 का चक्का जाम

केंद्रीय कृषि कानुन को रद्द करने बेरोजगार युवायो को रोजगार देने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन मे वामफ्रंट और कांग्रेस के की तरफ से साझा तरीके से रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके मे  राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर पथावरोध कीया गया


पश्चिम बर्दवान जिला माकपा के जिला सचिव गौरांग चैटर्जी ने कहा कि कई मांगों के समर्थन मे उनका यह साझा कार्यक्रम है । उन्होंने पश्चिम बर्दवान जिले मे बंद कारखानों को पुनः खोलने की मांग की साथ ही बेरोजगार युवायो को रोजगार मुहैया कराने की भी मांग की । उन्होंने कहा कि लाकडाउन के कारण हजारों की संख्या मे युवा बंगाल मे वापस आए है । उन्होंने उन सबको रोजगार देने की मांग की जिससे उनको फिर रोजगार के लिए बाहर ना जाना पड़े । तीनों किसान बिलों को वापस लेने की भी मांग की गयी । इस मौके पर पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और आसनसोल के पुर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी रानीगंज के विधायक रुनु दत्ता  कांग्रेस नेता भक्ति चक्रवर्ती सहित दोनों पार्टियों के तमाम स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे । बातचीत के बाद आन्दोलनकारियों ने पथावरोध खत्म कीया

रानीगंज में मुफ़्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

रविवार को रानीगंज के ब्राह्मण भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन कीया


इसके तहत नैशनल मेडिको आर्गेनाइजेशन  और श्री ब्राहम्ण सभा के संयुक्त तत्वावधान में मुफ़्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान दांत आंख कान नाक सहित शरीर के विभिन्न अंगों की विशेषज्ञो द्वारा जांच की गयी । साथ ही खुन की जांच और ब्लड प्रेशर की भी जांच की गयी । इस मौके पर डॉ   के बी गांगुली,डॉ बिजन मुखर्जी,श्रीराम शर्मा,दीनबंधु जोशी,नवल शर्मा,गोपाल आचार्य, पवन शर्मा, गोपाल पारीक आदि उपस्थित थे । इस मौके पर इस कार्यक्रम से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इसी चीज को मद्देनजर रखते हुए रविवार का यह कार्यक्रम कीया गया । उन्होंने बताया कि कोरोना एक संकट नही एक मौका है जिससे लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है ।

नगर निगम वार्ड 10 में पिकनिक का कार्यक्रम

 रविवार के दिन श्रीपुर एरिया ऑफिस जंगल में नींगाह आसनसोल नगर निगम 10 नॉम्बर वार्ड




बीजेपी के  अमित नोनियां और रूकेश पासवान के नेतृत्व में एक वन भोजन पिकनिक का आयोजन किया गया।और आने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी पर विशेष चर्चा किया गया।जहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।जहां मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल कर्मकार , जमुरिया विधान सभा के भूत पूर्व उम्मीदवार संतोष सिंह, प्रमोद पाठक , कुश चैटर्जी,ब्रिज नंदन पासवान,असीम पासवान, कुंदन नोनिया ,अविनाश पासवान,मुकेश साव,अनुराग,पिंटू रजक,एवम सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी थी।

भुइयां समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने किया कम्बल का वितरण

भूइयां समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिंटू कुमार भुइयां के सहियोग से शनिवार देर शाम आसनसोल के स्टेशन मोड़, बीएनआर मोड़ एंव कोर्ट मोड़ में गरीब एंव बेघर लोगो मे 37 कम्बल का वितरण किया गया ।


इस मौके पर सिंटू कुमार भुईया ने कहा कि अभी ठण्ड का मौषम है ऐसे में जिनके पास घर नही है, वेसे गरीबो में हमे जो भी दिखा हमने ठण्ड से उनके बचाव के लिए कम्बल दिया है । हमारा एंव हमारे समिति का मूल उद्देश्य ही लोगो की सेवा करना है । इसके लिए हमलोग हमेसा तत्पर रहे है । कम्बल वितरण के दौरान पवन भुइयां, संजय भुइयां, मिथुन भुइयां, गोपाल भुइयां, मन्नू भुइयां उपस्थित रहे ।

शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

माकपा की ओर से रानीगंज थाने का घेराव

रानीगंज के रोटीबाटी ग्राम पंचायत मे शुक्रवार को  माकपा द्वारा ज्ञापन सौंपने के दौरान टीएमसी के द्वारा हमले का आरोप लगाया जा रहा है


इसके खिलाफ माकपा के विधायक रुनु दत्ता के अगवाई मे डॉल्फिन मैदान से एक विशाल रैल्ली निकलकर, कर्मियों के साथ मे रानीगंज थाने का घेराव कीया और थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा गया  ।  माकपा के नेताओं का कहना है कि टी एम सी के गुंडो द्वारा कीये गये हमले मे माकपा के कई कर्मी घायल हुए है । घटना के बारे में माकपा नेता  पुर्णदास बैनर्जी ने कहा कि शुक्रवार को रतिबाटी ग्राम पंचायत मे ज्ञापन सौंपा जा रहा था । उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान ने भी माकपा द्वारा उठाए गये मुद्दों को सही ठहराया और कहा कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का निपटारा कीया जाएगा । पुर्णदास बैनर्जी ने कहा कि माकपा कर्मी जब ज्ञापन देकर वापस लौट रहे थे सत्यम बाउरि नामक एक युवक ने डंडे से हमला कर दिया । उन्होंने कहा कि इस हमले में उनके सर्वभारतीय नेता देवीदास बैनर्जी बुरी तरह घायल हो गए । इतना ही नहीं पुर्णदास बैनर्जी ने कहा कि सत्यम ने संगठन की महिला नेत्री शिल्पी दास के साथ भी बदसलुकी की । उन्होंने बताया कि इस हमले मे उनके कई साथी घायल हो गए । उन्होंने कहा कि हमलावर अकेला नही था उसके साथ उसके कई साथी भी थे जो सभी टी एम सी के गुडे है । उन्होंने ही माकपा कर्मीयो पर हमला कीया । पुर्णदास का कहना था कि हमला करने वालों का कहना था कि विकास के मुद्दे पर कोई सवाल ना कीया जाए क्योंकि उनके मुताबिक राज्य मे सौ फीसदी से ज्यादा विकास हो चुका है । इसी वजह से ज्ञापन देने की कोई जरुरत नही है । पुर्णदास बैनर्जी ने कहा कि माकपा कर्मीयो पर हुए इसी हमले के खिलाफ नीमचा फांड़ि मे ज्ञापन सौंपा गया और आगे भी इसके खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा । इस संबंध में जब हमारे संवाददाता ने देवीदास बैनर्जी 

रविवार, 3 जनवरी 2021

भुईया समाज उत्थान समिति ने माता सावित्री बाई फुले के जन्म जयंती मनाया।

भुईया समाज उत्थान समिति द्वारा NH 2 कालीपहाड़ी नया बस स्टेंड इस्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के समक्छ माता सावित्री बाई फुले के जन्म जयंती महोत्सव मनाया गया एवं  उनके द्वारा शिक्षा सामाजिक विकाश याद किया गया


उनका जन्म 3 जनवरी, 1831 को हुआ था. वह भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं. ... सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए 18 स्कूल खोले. बता दें, साल 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में देश का सबसे पहले बालिका स्कूल की स्थापना की थी.Jan 3, 2019। भुन्या समाज उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिन्टू कुमार भुईया ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले के दिखाए रास्ता पर चलना ही भुईया समाज शिक्षा संसथान का प्रथमिकता हेम के पर उपस्थित पबन भुईया, मन्नू भुईया, मिथुन भुईया, मनोहर भुईया, गोपाल भुईया, गांधी भुईया, उमाशंकर भुईया, सोमनाथ भुईया, विजय भुईया, बुधन भुईया, गुड़ु भुईया अमर भुईया, एवं शिक्षा संस्थान के छात्र और शिक्षका  रूपा कुमारी, सोनी कुमार, राधा भुईया ,पिंकी कोरा , और सैकड़ो लोग उपस्थित थे। 

रानीगंज में दुआरे दुआरे सरकार का तीसरा कैंप

राज्य सरकार की परियोजनायो का लाभ सीधा लोगों तक  पंहुचाने के मकसद से इन दिनों पुरे राज्य मे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेशानुसार दुआरे सरकार परियोजना की शुरुआत की गयी है


इसके जरिए स्वास्थ्य साथी कन्याश्री रुपश्री जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लोगों तक पंहुचाया जा रहा है । इससे पहले दुआरे सरकार परियोजना के दो चरण पुरे कीये गये हैं जिनमे बड़ी संख्या में लोगों ने इन सभी परियोजनायो का लाभ उठाया । इसी क्रम में रविवार को रानीगंज मे रानीगंज बोरो के प्रभारी पुर्णशशि राय की अगुवाई मे इस परियोजना का तीसरा चरण कीया गया । इस मौके पर पुर्णशशि राय ने कहा कि रविवार को रानीगंज हाई स्कूल सहित दो स्थानों पर  दुआरे सरकार परियोजना का तीसरा चरण कीया गया

इसके तहत स्वास्थ्य साथी कन्याश्री रुपश्री जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गयी । पुर्णशशि राय ने कहा कि ममता बनर्जी के इस ऐतिहासिक कदम से लोग उनको तहेदिल से आशीर्वाद दे रहे हैं

शनिवार, 2 जनवरी 2021

करोना वैक्सीन, भाजपा-आरएसएस की वैक्सीन है- नंद बिहारी यादव

राष्ट्रीय जनता दल पश्चिम बंगाल इकाई के तरफ से आसनसोल धादका रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में एक प्रेस मीट किया गया जिसमें वर्ष 2021 को क्रांति आंदोलन एवं जन संघर्ष का बास मनाने की घोषणा की गई एवं संकल्प लिया गया


इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव एंड वरिष्ठ अधिवक्ता नंद बिहारी यादव ने कहा की करुणा वैक्सीन बी जे पी आर एस एस की वैक्सीन है और देश की जनता इसका बहिष्कार करेगी उन्होंने कहा कि करोना नाम की बीमारी को महामारी का दर्जा देकर बीजेपी मोदी की सरकार देश की जनता के मौलिक अधिकारों का हनन करती है और पूरे देश की अर्थव्यवस्था और गरीबों को खत्म करके देश को समाप्त करना चाहती है श्री यादव ने कहा कि देश की जनता कोरोना वायरस बीमारी के आड़ में सरकार की मनसा को समझ चुकी है देश को खतरा जितना करोना वायरस से नहीं उससे ज्यादा बीजेपी से है श्री यादव ने कहा कि देश की जनता को कोरोना वायरस बीमारी को जितना बहिष्कार करना है उतना ही बीजेपी को ही बहिष्कार करना होगा श्री यादव ने कहा कि भारत में किसानों का आंदोलन बहुत तेजी से और उग्र हो रहा है और किसानों ने अपने मौलिक अधिकार और नीति की रक्षा के लिए सड़कों पर हैं वहीं सरकार इस आंदोलन को कुचलने की साजिश में दिन-रात लगी हुई है श्री यादव ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और भारत की पूरी अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है और कृषि प्रधान देश होने के नाते किसान नहीं इस देश के मालिक है किसानों के आंदोलन को कुचलना भारत के आंदोलन को कुचलना किसानों का विरोध करने का मतलब भारत का विरोध करना है श्री यादव ने नरेंद्र मोदी सरकार को देशद्रोही सरकार बताते हुए इसे खत्म करने की मांग की उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के आंदोलन को डायवर्ट करने के लिए उसको ओवरलूक करने के लिए कोरोना वैक्सीन कोविड सील्ड की वैक्सीन देने के बाद जो सरकार कर रही है वह सरकार की दवा नहीं वह बी जे पी आर एस एस की वैक्सीन है जिससे देश की 130 करोड़ जनता इसका बहिष्कार करेगी आर एस एस बी जे पी वाले लोग इस वैक्सीन को ले देश की जनता को इस वैक्सीन से कोई लेना देना नहीं है और बी जे पी और आर एस एस के वैक्सीन पर देश की जनता को कोई विश्वास नहीं है श्री यादव ने कहा कि देश की जनता बीजेपी और आर एस एस की वैक्सीन का पूरी तरह बहिष्कार करेगी और बीजेपी आरएसएस देश की जनता के लिए उतना ही खतरनाक है जितना करोना महामारी जनता के लिए है इसलिए देश की जनता को कि बीजेपी और आरएसएस की वैक्सीन सतर्क रहना होगा इस पर कोई भरोसा नहीं है देश की जनता को आज के प्रेस मीट में काशीनाथ यादव आनंद गोप जागेश्वर यादव एवं राजद महिला प्रकोष्ठ की पिंकी अग्रवाल एवं रिंकी खातून उपस्थित थे

रेलपार में भी मनाई गई तृणमूल कांग्रेस की 23वां स्थापना दिवस

शुक्रवार रात आसनसोल नगर निगम वार्ड 26 के बाबू तलाब पार्टी ऑफिस के पास तृणमूल कांग्रेस की स्थापना दिवस


तथा साथ में एक सभा का आयोजन ग्रासरूट के डिस्टिक सेक्रेट्री इरफान दानिश उर्फ टीएमसी दानिश और ग्रास रूट के डिस्ट्रिक्ट आवर्जबर नौशाद खान के सहयोग से किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर माइनॉरिटी सेल के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सैयद अफरोज और शिल्पांचल की समाज सेविका और नेत्री मानसी तिवारी उपस्थित थी। इन दोनों ने सभा को संबोधित किया मानसी तिवारी को सुनने के लिए बहुत सारे महिलाएं उपस्थित थी। बुलाए गए मेहमानों को उतरीय पहला कर सम्मानित किया गया। फ्लैग होस्टिंग का कार्यक्रम हुआ तथा केक काटा गया और सभी में बांटा गया टीएमसी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन किसान भाइयों के लिए रखा गया जिन्होंने सिंधु बॉर्डर पर ठंड के कारण अपनी जान न्योछावर कर दी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे ग्रासरूट के मुकेश झा, श्रीकांत माधव, दास, अनवर हुसैन नेहाल उद्दीन साहब, निगत तरन्नुम, सबा परवीन अशरफ रजा सद्दाम खान इमरान खान राजा इत्यादि।

शनिवार, 26 दिसंबर 2020

सीतारामपुर मे अटल बिहारी बाजपेयी का 96 वी अवतरण दिवस मनाया गया

सीतारामपूर- निर्मल गुप्ता

 कुल्टी मंडल 4 के तत्वावधान में सीतारामपुर अपर बाजार मारवाड़ी धर्मशाला के निकट पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व: अटलबिहारी बाजपेयी जी के 96 वीं अवतरण दिवस पर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर  बारी बारी से श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया ।


ततपश्चात केक काटकर जन्मदिन पालन किया किया गया।

इस मौके पर "আর নায অন্যায়" के कर्मसुची के आधार पर पथ सभा का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम वंदेमातरम् जयघोषों के साथ वरिष्ठ सदस्य बादल पाल के वक्तव्य से पथसभा आरंभ हुआ।

वक्ताओं में दिलिप गुप्त, महिला नेत्री व आसनसोल जिला उपाध्यक्ष्या श्रीमती तनुजा सिन्हा ने महिला सशक्तीकरण और महिला संगठन पर और मोदीजी के योजनाओं पर चर्चा किया, संतोष वर्मा ( कुल्टी बिधान सभा संपर्क प्रमुख ), सुनील सरकार ( वरिष्ठ सदस्य ) भोजु पाल (वरिष्ठ सदस्य) राजेश सिन्हा ( कुल्टी बिधान सभा ( कनवेनर ) सत्यजीत दास ( कुल्टी मंडल 4 अध्यक्ष ) ने वक्तव्य रखा।

सभा का कुशल संचालन बाप्पादित्य मंडल ने किया।

इस अवसर पर भाजपा सदस्यों में सदस्यता अभियान के तहत कुछ नये सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण किया।

अध्यक्ष सत्यजीत दास ने  नये सदस्यों में महिला नेत्री प्रेमलता भर्मा और बिपुल सिंह के हांथो में भाजपा झंडा देकर भाजपा परिवार में शामिल किया और भाजपा परिवार में स्वागत किया।

महिला नेत्री व जिला उपाध्यक्ष्या श्रीमती तनूजा सिन्हा ने प्रेमलता भर्मा को लाकर जायनिंग कराया।

इस मौके पर शक्ति प्रमुख सौमेन चक्रवर्ती द्वारा बुथ प्रेसिडेंट कुन्दन साव, पोरेश चंद्र घोष और ब्रह्मदेव रजक को झंडा, बुथ सभापति के नेम प्लेट और बुथ किट दिया।

इस मौके पर तनुजा सिन्हा, मंजू ठाकुर, नुर आलम, परेश चंद्र घोष ( बुथ सभापति ) , सुभाष पिलानीवाला,संतोष वर्मा ( कुल्टी बिधान सभा संपर्क प्रमुख ) दिवाकर सिंह (शक्ति प्रमुख) सुदामा साव,राजु कुमार यादव ( शक्ति प्रमुख ) , मुकेश श्रीवास्तव ( मंडल कोषाध्यक्ष ), संजय दास ( मंडल उप सभापति ) , सुनील सरकार, इम्तियाज सेख ( माईनोरिटी युवा नेता ) ,अमित साहु (ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष) बिक्रांत पासवान ( शक्ति प्रमुख ), राजा केशरी ( युवा नेता ) , सोमेन चक्रवर्ती ( शक्ति प्रमुख ) , मनोज मिश्रा ( युवा नेता ) , बाप्पादित्य मंडल ( मंडल मोर्चा अध्यक्ष )  प्रद्युमन मिश्रा, आदित्य सिंह राजपुत, टिंकू राउत, विवेकानंद मंडल 【विवेक】 ( शक्ति प्रमुख ), देवु सर , कवि सिन्हा मंडल (उप सभापति), काजल दास, बिजय साव और काफी संख्या में भाजपा सदस्यों ने उपस्थित होकर पथ सभा को सफल बनाया।

रानीगंज में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक की गई।

रानीगंज- अनूप जोसी

शनिवार रानीगंज मंडल एक के भाजपा कार्यालय मे रानीगंज के कद्दावर भाजपा नेता राजेश मंडल की अगुवाई मे पार्टी के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति  मोर्चा की  बैठक की  गयी । इस संदर्भ मे हमारे संवाददाता ने भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से बात की तो उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले अनुसूचित जाति वर्ग के उनके एक कर्मी की पिटाई की गई थी ।  उन्होंने बताया कि उनको शुक्रवार को ही आना था लेकिन अन्य व्यस्ततायो के कारण वह नही आ सके तो शनिवार को राजेश मंडल से संपर्क कर उनको इस बैठक को आयोजित करने की हिदायत दी । 


इस मोके पर मुख्य उपस्थित दुलाल बोर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों  मोर्चा के प्रदेश  अध्यक्ष,बगदा बनगाँव  के विधायक रानीगंज एस सि  मोर्चा का अध्यक्ष विवेक बाउरी sc मोर्चा के सनी मंडल,महामंत्री,घनश्याम बाउरी,महामंत्री, उत्तम बाउरी विवेक बाद्यकर कल्याण दास सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे

राष्ट्रीय राजमार्ग-२ मे सीमेंट से लदी ट्रक ने मारी पलटी

रानीगंज- अनूप जोसी

रानीगंज के बांसड़ा मोड़ के नीकट सिमेंट से लदी एक ट्रक के  अचानक पलट जाने से शनिवार दोपहर को राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर जाम की स्थिति पैदा हो गयी।


घटना मे कोई हताहत तो नही हुया मगर जाम  के कारण वहां से गुजरने वालों को काफी दिक्क़तो का सामना करना पड़ा। घटना की खबर पाकर पंजाबी मोड़ फांड़ि की पुलिस मौके पर पहुंची । हमारे संवाददाता ने ट्रक के चालक से बात की तो उसने  बताया कि मंगलपुर से ट्रक मे सिमेंट लेकर वह जीराडांगा जा रहे थे । रास्ते मे बांसड़ा मोड़ के नीकट ट्रक के पीछे की टायर फट गयी जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी । अभिजित ने कहा कि वह ट्रक मे अकेला ही था ।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

Christmas 2020 Asansol | Asansol News | ANN

शहर के कई हिस्सों से लगभग 350 लोगों ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन।

शहर के कई हिस्सों से लगभग 350 लोगों ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा। शुक्रवार को एसबी गोराई रोड स्थित पार्वती हाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक एवं प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू ने


झंडा थमाकर उनलोगों को टीएमसी में शामिल किया इस दौरान जिला महासचिव अभिजीत घटक, ब्लाक अध्यक्ष गुरुदास चटर्जी राकेट, दयामय राय आदि मौजूद थे। राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि  बीजेपी (BJP) से जनता का मोहभंग हुआ है। बीजेपी सिर्फ झूठे वादे करती है। आज बीजेपी शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। बीजेपी के बहुत से नेता एवं कार्यकर्ता तृणमूल में आ रहे हैं और हम लोगों से संपर्क कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में गरीबों को सुविधा पहुँचाने के लिए 44 जनहित योजना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लागु किया। कोरोना महामारी, लॉकडाउन और अम्फन में प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमें यह राज्य सरकार के कार्यों का प्रचार प्रसार घर-घर तक करना होगा हर परिवार को राज्य सरकार से कुछ न कुछ लाभ अवश्य मिला है

लच्छीपुर दूर्बार समिति में बच्चों के साथ मनाया गया क्रिसमस डे


कुल्टी के लच्छीपुर दुर्बार समिति भवन में स्थानीय बच्चों के साथ आसनसोल मेटियस पेरिस प्रिएस्ट ऑफ सेंट जॉन्स चर्च के पादरी डोल्पी मतायास ने क्रिसमस डे मनाया पादरी डोलपी ने इस मौके पर बच्चों को केक एवं भोजन दिया।


साथ ही बच्चों ने कविता पढ़कर मनोरंजन किया एवं पादरी डोलपी का धन्यवाद किया। मौके पर पादरी डोलपी ने बताया के इस मौके पर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं आने वाला नव वर्ष हर किसी के जिंदगी में खुशियों का सौहार्द लाए साथ ही इस करोना काल का समय इसी वर्ष समाप्त हो जाए ईश्वर से यह प्रार्थना करते हैं एवं सभी बच्चों को उनके मंगलमय भविष्य का मैं कामना करता हूं। मौके पर उपस्थित थे दुरबार समिति के सदस्य रवि घोष, गौतम विश्वास, मरजीना बेगम इत्यादि लोग।

सीतारामपुर में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

सीतारामपूर  के तालपाड़ा विस्वास संघ क्लब की ओर से तीन दिवसीय शॉर्ट लौंग क्रिकेट टूर्नमेंट का आयोजन किया गया।


उक्त टूर्नामेंट का फाइनल आसनसोल अमन 11 ने लौहार पाड़ा एम.टिस. को 30 रन से हराकर जीत दर्ज किया। तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नमेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। आसनसोल के विजेता टीम को कप देकर पुरस्कृत किया भाजपा आसनसोल जिला युवा नेता टिंकू वर्मा,भाजपा जिला सदस्य डॉ अबरार अहमद, जिला नेता बादल पाल ने किया। उक्त रनर टीम को भी कप देकर पुरस्कृत किया गया। मैन ऑफ द मैच शिबू को पुरस्कार देकर सम्मानित किया काजल दास ने, मैन ऑफ सीरीज़ का पुरस्कार देकर गणेश मोदी को सम्मानित किया भाजपा जिला युवा नेता टिंकू वर्मा।तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नमेंट को सफल करने अनुरुद्ध दास, अभिषेक सिंह, सौरव भूमि के साथ क्लब के सदस्य गण उपस्थित थे।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

बंगध्वनि यात्रा में सामिल हुए रूपेश यादव।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व मे बंगाल मे पिछले दस सालों के कार्यो का लेखा-जोखा लोगों तक पंहुचाने के मकसद से इन दिनों पुरे राज्य मे बंगध्वनि यात्रा की शुरुआत की गयी है । इसी क्रम में गुरुवार को


रानीगंज के महाबीर कोलवारी 37 नम्बर वार्ड इलाके  मे अर्जुन उपाध्याय और श्यामा उपाध्याय के नेतृत्व मे  बांगो ध्वनि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मोके पर  पश्चिम बर्दवान युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश यादव,रानीगंज तृणमूल ब्लॉक  अध्यक्ष कंचन कांति तिवारी,सदन कुमार सिंह,सागर मुखर्जी, अलोक बॉस,जीत लाल पटेल अर्पित उपाध्याय,रंजीत सिंह,संतोष सिंह,नितेश सिंह, अमन सिंह सहित  तमाम स्थानीय टी एम सी  कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर रुपेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पिछले दस सालों के विकास  कार्यो का लेखा जोखा लोगों तक पंहुचाने के लिए बंगध्वनि यात्रा की जा रही है । उन्होंने कहा कि एक तरफ ममता बनर्जी है जो विकास की बात करती है तो दुसरी तरफ भाजपा है जो माफियायो और असामाजिक तत्वों को अपने दल मे लेकर बंगाल की फिजायो मे बारुद की बदबु भरना चाहती है । वहीं कंचन तिवारी  ने कहा कि इस बंगध्वनि यात्रा के जरिए बंगाल के पिछले दस सालों के कार्यो का लेखा-जोखा लोगों तक पंहुचाया जाएगा । उन्होंने कहा कि यह बंगध्वनि यात्रा कन्याश्री रुपश्री जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं की गुंज है ।  उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान वह लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे और उनके निराकरण की कोशिश भी करेंगे

कंचन तिवारी ने कहा कि आज भी जो लोग सरकारी परियोजनायो से वंचित है उनतक भी इन परियोजनाओं का लाभ पंहुचाने के लिए दुआरे सरकार परियोजना की शुरुआत की गयी है । उन्होंने उम्मीद जताई कि धर्म जाति की दीवारों को गिराकर सभी के आशीर्वाद से टी एम सी की सरकार आने वाले समय में भी राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाती रहेगी । उन्होंने कहा कि इस बंगध्वनि यात्रा मे छात्र युवा सहित समाज के हर तबके को जोड़ा जाएगा

बंगध्वनि यात्रा में सामिल हुए अभिजीत घटक।

जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत रोटीबाटी ग्राम पंचायत इलाके मे जामुड़िया विधानसभा तृणमूल कांग्रेस के कोर्डिनेटर अभिजीत घटक के नेतृत्व मे बंगध्वनि यात्रा की गई जहाँ अभिजीत घटक ने लोगो को तृणमूल के


शासनकाल में इस राज्य मे विकास कार्यो का लेखा-जोखा का रिपोर्ट कार्ड लोगो को दिया गया इस दौरान एक रैली निकाली गई जो की चापुई ग्राम सुभाष कॉलोनी से शुरू होकर रोटी ग्राम के कुमारडीहा ग्राम मे समाप्त हुआ इस दौरान उपस्थित थे जिलापरिषद सभादिपती सुबाद्रा बाउरी और बिनोद नोनिया उपस्थित थे

बुधवार, 9 दिसंबर 2020

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली रैली

बुधवार आसनसोल के रवींद्र भवन से कोर्ट तक कांग्रेस की ओर से किसान आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया और केंद्र में नए कृषि कानून को निरस्त करने की पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया।


बुधवार की सुबह जिला कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत सिंह नेतृत्व में राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आसनसोल में बीएनआर जंक्शन से एक विरोध जुलूस में भाग लिया। जुलूस आसनसोल एसडीओ के कार्यालय के सामने समाप्त हुआ उसके बाद कांग्रेस द्वारा महकमा शासक को एक ज्ञापन सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता शाहिद परवेज, चंडी चटर्जी, प्राशून पाचंडी, मुनीर बग, दिलीप देवघरिया, हारो मंडल, एसएम मुस्तफा, संपा सरकार, शशि दुबे, मोहम्मद शाकिर, सौविक मुखर्जी, परवेज खान, ताप्ती मुखर्जी ब अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

सोमवार, 7 दिसंबर 2020

2-₹ Mai Milegi Mineral Water | Moloy Ghatak | Asanaol District Hospital ...

KMF के संस्थापक श्याम अग्रवाल की आठवीं पुण्यतिथि

कुल्टी मदद फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष एवम संस्था के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय राधे श्याम अग्रवाल जी की 8 पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को बिभीन्न सामाजिक कार्यो का आयोजन के साथ कुल्टी स्टेशन रोड स्थित संस्था के मुख्य कार्यालय में श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।


कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय राधे श्याम अग्रवाल के 8विं पुण्यतिथि पर सर्वप्रथम उनके चित्र पर कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे ने  माल्यार्पण किया । उसके बाद संस्था द्वारा संचालित महिला प्रशिक्षण केंद्र की शिक्षिका, छात्रा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो ने समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल के चित्र पर श्रधासुमन अर्पित कर श्रधांजलि दी । श्रधांजलि कार्यक्रम के दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया । स्र्गीय राधेश्याम अग्रवाल की 8विं  पुण्यतिथि के अवसर पर कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद महिलाओ के लिए महिला स्वनिर्भर योजना का शुभारंभ किया गया । इस योजना के तहत कुल्टी मदद फाउंडेशन  जरूरतमंद,   दिव्यांग,  विधवा महिलाओ को निःशुल्क प्रशिक्षण के माध्यम से  स्वनिर्भर बनाएगी  ।


स्वर्गीय अग्रवाल जी की पुण्यतिथि के  अवसर पर  कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा  ग्रामीण क्षेत्र में बच्चो , महिलाए एवम ग्रामीण लोगो के बीच गर्म कपड़े के साथ खाने की सामग्री वितरण की गई । कार्यक्रम के दौरान कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे , कुल्टी मदद फाउंडेशन द्वारा बुजुर्गों के लिए संचालित क्लब के रामानंद कुमार,  महिला प्रशिक्षण केंद्र की इंचार्ज रिंकू चौबे, शिक्षिका रेखा बर्णवाल, छात्रा प्रियंका मल्लिक, जयंती बोस नमिता दास, जबा दास, मौसुमि पाल, एवम अपर्णा दास सहित कुल्टी मदद फाउंडेशन के सदस्य एवम क्षेत्र के गणमान्य ब्यक्ति , समाजसेवी  विशेषरूप से मौजूद थे ।

नियामतपुर चितरंजन रोड में कोयले से भरी डंपर ने पलटी मारी


कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर चितरंजन रोड बेनाग्राम रेलवे ब्रिज के पास सोमवार सुबह शुभा बजे बजे एक कोयले से भरी डंपर ने पलटी मार दिया इससे ड्राइवर व किसी भी लोगों को चोट घाट नहीं आयी है।


ड्राइवर शिव शंकर महतो ने बताया कि कोयले से भरी डंपर सोनपुर से चलकर डीवीसी को जा रही थी इसी दौरान नियामतपुर चितरंजन रोड में गाड़ी का टायर अचानक फट जाने के कारण गाड़ी पलटी मार दिया इसमें किसी को किसी तरह की चोट घाट नहीं पहुंची है।

हीं मौके पर कुल्टी थाना के पुलिस अधिकारी पहुंच कर चितरंजन जाने वाली मार्ग में डंपर पलटी मारने के कारण जो जाम लगी थी उसे क्लियर किया साथ ही जेसीबी की मदद से कोयले से भरी डंपर को किनारा किया साथ ही कोयले को डंपर में डाल दिया गया।

रविवार, 6 दिसंबर 2020

रानीगंज मे माकपा के ओर से निकाली गई एक विशाल रैली

 

रानीगंज के डॉल्फिन क्लब से रविवार को माकपा के ओर से एक विशाल रैली निकला गया।

 


ये रैली रानीगंज बड़ा बाजार होते हुए नेता स्टेचू मे आकर समाप्त हुआ।

बाबरी मस्जिद के धशन पर काला दिवस एवं कृषि बिल, बेसरकारी धर्म के खिलाफ केंद्र सरकार के जन विरोधी के खिलाफ इसी उपरांत रविवार ये रैली निकला गया

इस मौके पर सीपीआईएम के विधायक रुनु दत्ता, सोमनाथ चटर्जी, सुप्रियो राय ब काफी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे।

अब नहीं सहेंगे अत्याचार :भाजपा

कुल्टी विधानसभा भाजपा की ओर से सीतारामपुर टाइगर इंस्टीट्यूट मैदान से नियामतपुर न्यू रोड तक रैली के माध्यम से और नहीं होगा अत्याचार के अनुसूची का पालन किया गया।

जिसमें तीन मंडलों के सभापति मंडल एक के बबलू पटेल, मंडल दो अमित घोष, मंडल तीन अमित गोराइ, आसनसोल शहर जिला सभापति सुब्रतो मिश्रा, डॉ अजय कुमार पोद्दार व विभिन्न भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राज्य सरकार के विरुद्ध नारा लगाते हुए सीतारामपुर से पदयात्रा करते हुए  सभी वक्ताओं ने एक-एक करके अपना वक्त रखा। मौके पर उपस्थित सुब्रतो मिश्रा ने राज्य सरकार द्वारा दुर्नीति के बारे में लोगों को बताते हुए अपना विरोध जताया साथ ही उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में भाजपा समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हम लोग सड़क पर लगातार उतरेंगे साथ ही आने वाला विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ अपने सरकार का गठन करेंगे।

शनिवार, 5 दिसंबर 2020

माकपा ने किया सड़क जाम!

 शुक्रवार कृषि बिल को रद्द करने की मांग पर माकपा के श्रमिक संगठन सीटु कृषक सभा खेतमजुर युनियन की ओर से रानीगंज के विधायक रुनु दत्ता की नेतृत्व में रानीगंज पंजाबी मोड़ पर विक्षोभ प्रर्दशन किया गया


 मौके पर रानीगंज के विधायक रुनु दत्ता के साथ आसनसोल के पुर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी, दुर्गापुर के विधायक संतोष देवराज हेमंत प्रभाकर, सोमनाथ चटर्जी सहित तमाम स्थानीय वामपंथी नेता ब कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वामपंथी नेताओं द्वारा केंद्र सरकार की कृषि बिल का जम कर विरोध किया।

नेताओं ने वर्तमान केंद्र सरकार पर  देश के किसानों के बजाए देश के पूंजीपतियो की ज्यादा लाभ करवाने का आरोप भी लगाया।

वहीं वामपंथी कर्मीयों ने विरोध के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया।

बुधवार, 18 नवंबर 2020

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस का विरोध रैली

बुधवार पश्चिम बंगाल के रानीगंज के नगर निगम वार्ड नंबर 88 हुसैन नगर में तृणमूल कांग्रेस के ओर से केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ में एक जुलूस निकाला गया



जुलूस में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर लताड़ा इन लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे किए हैं युवा सड़क पर आ गए हैं आलू प्याज के दाम बढ़ने से लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है जुलूस में यह नारा लगाया गया कि फासीद ताकतों के खिलाफ में सारे लोग एक हो जुलूस में मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद तहसीन, मोहम्मद भोला, तौफीक आलम और भी सभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे

रविवार, 15 नवंबर 2020

महान फिल्म अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय अब नहीं रहें इस दुनिया।

अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय के निधन के बाद उनके करीबी पत्रकार ब फिल्मकार संजय सिन्हा के साथ गुफ्तगु-

दादा साहब फाल्के नेशनल अवॉर्ड से विभूषित फिल्म अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय को मैं सबसे बड़ा कलाकार मानता हूं. मैंने उनसे अभिनय की बारीकियां सीखी हैं.वह अपने आप में अभिनय की यूनिवर्सिटी थे.' ये कहना है मीडिया पर्सनैलिटी और फिल्म अभिनेता संजय सिन्हा का, बातचीत के क्रम में उन्होंने संवाददाता को बताया कि, पहली बार जब उनके साथ कैमरा फेस कर रहा था तो मैं बहुत नर्वस था.

मुझे लग रहा था कि इतने बड़े  अभिनेता के साथ कैसे एक्टिंग कर पाऊंगा,लेकिन शूटिंग फ्लोर पर सौमित्र बाबू ने मेरा हौसला बढ़ाया और मुझे काफी हद तक नॉर्मल कर दिया. तब मैं उनके साथ सफलतापूर्वक कैमरा फेस कर पाया और जब शॉट कंप्लीट हुआ तो मैं खुद हैरत में पड़ गया.' ज्ञात हो कि आसनसोल संजय सिन्हा ने,सौमित्र चट्ठोपाध्याय के साथ बांग्ला फीचर फिल्म ' एबार शल्यजित ' में अभिनय  किया है.इस फिल्म में संजय,सौमित्र चट्टोपाध्याय के साथ मुख्य भूमिका में हैं.यह फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है.संजय इसमें एक जासूस की भूमिका में हैं.अचानक एक खून हो जाता है. शल्यजित यानी संजय सिन्हा को तफ्तीश की ज़िम्मेदारी मिलती है और उन्होंने तफ्तीश शुरू की.उनके अपोजिट फिल्म अभिनेत्री सबिता रॉय हैं तथा विशिष्ट अभिनेत्री माधवी मुखर्जी , मौसुमी,सुब्रत बनर्जी, दिव्येंदु दास ने भी अभिनय किया है.ज्ञात हो कि अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय को रविवार को निधन हो गया.मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है.संजय,उनके निधन से बेहद दुखी हैं.वह कहते हैं,' मैंने अपना एक गार्जियन खो दिया है.

सौमित्र जेठू बड़े कलाकार के साथ एक बड़े इंसान भी थे.' गौरतलब है कि सौमित्र चट्टोपाध्याय ने फिल्म निर्माता सत्यजीत रॉय के साथ दर्जनों फिल्में की हैं.हाल तक वह सक्रिय थे. अचानक वह कोरोना पॉजिटिव हो गए और उनकी तबीयत बिगड़ती गई और रविवार को उनका निधन हो गया.

शनिवार, 7 नवंबर 2020

कुल्टी मे रक्त दान शिविर का आयोजन

 कुल्टी के स्थित युवाओ द्वारा बनाई गई समाजसेवी संगठन रेनबो सोसाईटी द्वारा कुल्टी न्यूरोड दुर्गामंदिर  में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । 

 रक्तदान शिविर का उद्घाटन आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक के  टेक्नीशियन सुखदेव गांगुली ने फीता काटकर  किया गया । इस अवसर पर  23 युवा रक्तदाता  एवम  3 महिला रक्तदाता  साइनि सरकार, मीनाक्षी चटर्जी एवम अधिवक्ता पूर्वा दास के साथ कुल 25 लोगो ने रक्तदान किया ।  

रेनबो शोसाईटी के  रतुल मंडल ने बताया कि शिविर में  कुल्टी,  बराकर, नियामतपुर, एवम आसनसोल से आये युवाओ ने रक्तदान किया । वही  युवाओ द्वारा संचालित रेनबो सोसायटी  पिछले 2 बर्षो से समाजसेवा के लिए कार्य कर रही है , संस्था द्वारा  पौधरोपण , भोजन  बितरण एवम बस्त्र वितरण सहित बिभीन्न सामाजिक कार्य पूरे वर्षभर अयोजीत किया जाता है  ।इस बर्ष पहली बार संस्था द्वारा  रक्तदान शिविर का आयोजन कर 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । 


शिविर के दौरान आसनसोल जिला अस्पताल ब्लड बैंक के तकनीकी बिशेसज्ञ  बेनु सेनगुप्ता, सुखदेव गांगुली, एवम सुब्रा माजी की देखरेख में 25 यूनिट रक्त संग्रह कर जिला अस्पताल को दिया  गया ताकि जरूरतमंद कुछ लोगो को रक्त की कमी को पूरी की जा सके  । शिविर में  सभी 25  रक्तदाताओं को  अतिथियो द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित एवम प्रोत्साहित  किया गया ।

इस अवसर पर बिशिष्ट लोगो मे समाजसेवी गोपी कृष्ण दत्त,  पूर्व पार्षद राजा चटर्जी, कुल्टी मदद फाउंडेशन के महासचिव रवि शंकर चौबे  , रेनबो शोसाईटी के अध्यक्ष रतुल मंडल, सचिव देब ज्योति चटर्जी, सहित संस्था के सौभिक भटाचार्य, अर्घ ज्योति चटर्जी,   समजीत सरकार, सोमो चटर्जी, तन्मय दत्त, सहित रेनबो सोसायटी के सदस्य  बीशेष रूप से मौजूद थे ।

मंगलवार, 3 नवंबर 2020

पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष छठ घाट को ओर भी अधिक सुंदर सजाया जायेगा।

            बराकर से बंटी खान की रिपोर्ट-


बराकर गायत्री नगर के छठ पूजा सेवा समिति की बैठक सम्पन्न हुआ। उक्त बैठक मे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी छठ पूजा के अवसर प्रत्येक वर्ष की भांति डिपू डंगाल से लेकर हलवाई पट्टी स्थित माँ रक्षा काली मंदिर तक पूरे सड़क को बीते वर्षो की उपेक्षा अधिक सुंदर ओर आकर्षक बनाया जाएगा

मालूम होकी पूर्व के वर्षो मे भी समिति द्वारा काफी आकर्षक सजावट के साथ साथ पूजा सामग्री के बितरण ओर कई तरह के कलाकारों द्वारा विभिन्न देवी देवताओं की कलाकृति भी तैयार किया जाता है ।सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष रक्षा काली मंदिर के पास ओर डिपू डंगाल  के पास एक बिशेस तोरण द्वार बनाया जाएगा जो कई तरह की रंग बिरंगी रोशनी की आभा बिखेरेगी ।वही छठ ब्रतियो के लिए सड़क को बर्फीली ओस की सजावट से सजाया जाएगा ।जिस पर सभी सदस्यों ने अपना अपना सहमति जाहिर किया ।मालूम होकी उक्त इलाके के सजावट को देखने के लिए आस पास के इलाके से काफी संख्या मे लोग जुटते है ।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020

अस्पताल के अंदर गुंडागर्दी

रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसइटी हॉस्पिटल 27 अक्टूबर के रात कुछ स्थानीय लोगो ने पी खाकर हॉस्पिटल के अंदर मार पीट किया। इसकी जानकारी मिलने पर हॉस्पिटल के मैनजमेंट और आर पी खाईतन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करवाया।

आर पी खाईतान ने बताया कि हम्हारे हॉस्पिटल के कर्मचारी को कुछ लोगो ने मार पीट किया हॉस्पिटल के तरफ से कर्मचारी का इलाज चल रहा है। अभी तक दो आदमी हिरासत मे लिया है। आर पी खाईतान ने बताया है टीएमसी का एक नेता थाना मे फ़ोन करके वो लोगो को छोड़ाने के कोशिस कर रहा है आर पी खाईतान का कहना है वो लोगो को करी से करी सजा मिलनी चाहिए। 

घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी रही युवती।

  

बराकर हनुमान चढ़ाई के निकट शुक्रवार को बराकर से आसनसोल की ओर जाने वाली मिनी बस ने स्कूटी सवार 20 वर्ष युवती पाखी को पिछे से धक्का मार दिया । जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई । बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है ।


    घटना संबंध के बारे में बताया जाता है कि बराकर हनुमान चढ़ाई मंदिर के निकट चाशा पाड़ा के रहने वाले मंटू की 20 वर्ष लड़की परिवार के दो बच्चों को लेकर घुमाने ले जा रही थी । इस बीच आसनसोल की ओर जाने वाली बस ने स्कूटी सवार युवती को धक्का मार दिया । जिससे उसका सिर फट गय । दोनों बच्चों को हल्की चोट आयी है । सूचना मिलने पर बराकर पुलिस प्रभारी रविंद्रनाथ दुलइ ने घायल युवती को आसनसोल जिला अस्पताल भेजा । जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक की सलाह पर बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर में भर्ती कराया गया है ।


      वहीं बस के चालक और खलासी घटना स्थल से फरार है । पुलिस ने मिनी बस को कब्जे में ले लिया है । घटना को लेकर स्थानिय लोगों में भारी आक्रोश है ।

बुधवार, 28 अक्टूबर 2020

मीर हाशिम ने की सुपरवाइजरो के साथ अहम बैठक।

 आसनसोल नगर निगम मुख्यालय में प्रशासक जितेंद्र तिवारी ने मंगलवार को बैठक कर निर्देश दिया था कि जिस तरह दुर्गापूजा में स्वच्छता की व्यावस्था की गई थी, उसी प्रकार दीपावली और छठ पूजा में की जाएगी।


जिसके तहत बुधवार को प्रशासक बोर्ड सदस्य मीर हाशिम ने नियामतपुर स्थित बोरो कार्यालय में बोरो 8 के सफाई कर्मियों के साथ बैठक और निर्देश दिया कि दीपावली और छठ पूजा को लेकर सभी जगहों व घाटों की बेहतर तरीके से साफ-सफाई की जानी चाहिए, जिससे किसी भी श्रद्धालु को समस्या ना हो। इसके अलावा मीर हाशिम ने बताया कि कल हुई बैठक के अनुसार आसनसोल नगरनिगम अंतर्गत 10 बोरो क्षेत्र में जिसका दुर्गापूजा सभी पैमाने पर बेहतर होगा उसे आगामी 6 नवम्बर को निगम मुख्यालय स्थित आलोचना भवन में सम्मानित किया जाएगा।


इसके अलावा 1 से 7 नवम्बर तक जहां -जहां दुर्गापूजा हुई थी, उस स्थान को सेनिटाइज किया जायेगा और 8 नवम्बर से 30 नवम्बर तक रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश है, जिसके तहत 28 नवम्बर को कुल्टी बोरो कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। ज्ञात हो कि कुल्टी विधानसभा में बोरो संख्या 8 है, जिसके तहत 10 वार्ड आते है और इन दस वार्डो में 20 छठ घाट है, जिसके साफ-सफाई का आज निर्देश दिया गया। मौके पर सभी दस वार्डो के सफाई विभाग के सुपरवाइजर और सेनिटरी इंस्पेक्टर मौजूद थे।

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

आसनसोल के एक वृद्धाश्रम में देखा गया दशहरे का उत्सव।

 **


सामाजिक संस्था सोशल केअर फाउंडेशन द्वारा 25/10/2020 को दशहरे और विजय दशमी के उपलक्ष्य पर आसनसोल, पश्चिम बंगाल स्थित सवेरा वृद्धाश्रम में फल, मिठाइयों के साथ ढेरों खुशियां वितरित की गईं। 


वृद्धों के मुख पर दशहरे की खुशी को लाने हेतु ये छोटा सा प्रयास संस्था द्वारा किया गया।

मौके पर संस्था से जुड़ी 10 वर्ष की बालिका मुक्ता ने अपने नृत्य प्रदर्शन से सब का मन मोह लिया।


इस अवसर का आनंद लेने हेतु मौजूद रहे सबेरा वृद्धाश्रम के सचिव सुजीत जी, संस्थापक श्री शेखर जी, और आश्रम के सभी वृद्ध। साथ ही सोशल केअर फाउंडेशन के सदस्य आरती कुमारी रॉय, श्रबोनि बीद और पश्चिम बंगाल अध्यक्ष पृथा रॉय जायसवाल भी उपस्थित थे।


फिरोज खान उर्फ FK ने किया पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत!

फिरोज खान (FK), इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल (ICSC) के चेयरमैन, ने पश्चिम बंगाल बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के विकास...

शिल्पांचल की हर सच्चाई से रहे रूबरू